Thursday, September 17, 2026
Home उत्तराखंड मासिक स्टाफ बैठक में जिलाधिकारी ने राजस्व वसूली से लेकर फार्मर रजिस्ट्री...

मासिक स्टाफ बैठक में जिलाधिकारी ने राजस्व वसूली से लेकर फार्मर रजिस्ट्री तक दिए कड़े निर्देश

  • चारधाम यात्रा, अवैध खनन, पेयजल, गैस आपूर्ति एवं जन शिकायतों पर अधिकारियों को किया जवाबदेह
  • लंबित मामलों के त्वरित निस्तारण और जनहित कार्यों में पारदर्शिता पर दिया जोर

पौड़ी। जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित मासिक स्टाफ बैठक में जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने विभिन्न विभागों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा करते हुए अधिकारियों को समयबद्ध, पारदर्शी एवं जनहित केंद्रित कार्यप्रणाली अपनाने के निर्देश दिए। बैठक में राजस्व वसूली, चारधाम यात्रा व्यवस्थाएं, अवैध खनन एवं शराब पर कार्रवाई, फार्मर रजिस्ट्री, पेयजल आपूर्ति, जन शिकायतों के निस्तारण, प्रमाणपत्र सत्यापन तथा अन्य विभागीय योजनाओं की समीक्षा की गई। खनन विभाग की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने जिला खान अधिकारी एवं राजस्व विभाग को गुमखाल-सतपुली मार्ग सहित संवेदनशील क्षेत्रों में नियमित निरीक्षण कर अवैध खनन एवं अवैध भंडारण पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि अवैध भंडारण गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाए।

पूर्ति विभाग की समीक्षा में जिलाधिकारी ने गैस गोदामों एवं पेट्रोल पंपों का नियमित निरीक्षण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पेट्रोल, डीजल एवं रसोई गैस आमजन की मूलभूत आवश्यकताएं हैं, इसलिए इनके वितरण में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों में रोस्टर के अनुसार आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर भी उन्होंने जोर दिया। आबकारी विभाग की समीक्षा में जिलाधिकारी ने अवैध शराब के परिवहन, बिक्री एवं भंडारण पर विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि दूरस्थ एवं संवेदनशील क्षेत्रों में नियमित छापेमारी अभियान संचालित किए जाएं तथा निर्धारित मूल्य से अधिक दरों पर शराब बेचने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया कि कोई भी व्यक्ति अवैध रूप से शराब का भंडारण न करे, इसके लिए नियमित निरीक्षण एवं निगरानी सुनिश्चित की जाए।

बैठक में जिलाधिकारी ने परिवहन विभाग को ओवरलोडिंग, ओवरस्पीड तथा ड्रंक एंड ड्राइव के मामलों में कड़ी प्रवर्तन कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने लोनिवि एनएच को यात्रा मार्गों पर संवेदनशील एवं महत्वपूर्ण स्थानों पर आवश्यक संकेतक लगाने तथा मार्गों को सुरक्षित बनाए रखने के निर्देश भी दिए।  जिला विकास प्राधिकरण की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि मानचित्र संबंधी कोई भी आवेदन जेई स्तर पर दस दिन से अधिक लंबित न रहे। उन्होंने उपजिलाधिकारियों को लंबित प्रकरणों की नियमित समीक्षा कर त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही पुलिस एवं न्याय विभाग से संबंधित मामलों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने पुराने वादों के प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण पर जोर दिया। सिविल एवं राजस्व वादों, लंबित आरोप पत्रों तथा भू-राजस्व से जुड़े मामलों की समीक्षा करते हुए उन्होंने निर्देश दिए कि पुराने वादों का निस्तारण 15 जून तक सुनिश्चित किया जाए तथा कोई भी मामला गैर सूचीबद्ध न रहने पाए।

पीपी एक्ट एवं विविध देय वसूली की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने वसूली कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि अमीन 31 मई तक अपेक्षित प्रगति नहीं करते हैं तो संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। अविवादित विरासत मामलों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने राजस्व एवं पंचायती राज विभाग को संयुक्त रूप से रोस्टर तैयार कर त्रैमासिक अभियान एवं शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए, ताकि लंबित मामलों का त्वरित निस्तारण किया जा सके। साथ ही तहसीलों में निर्माणाधीन एवं मरम्मत योग्य चौकियों तथा आवासीय भवनों के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश भी दिए गए। जिलाधिकारी ने स्थायी, जाति, ईडब्ल्यूएस एवं अन्य प्रमाणपत्रों के सत्यापन कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि प्रमाणपत्र जारी करने में अनावश्यक देरी न हो तथा सभी मामलों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से संबंधित मामलों की समीक्षा करते हुए उन्होंने निर्देश दिए कि तत्काल चेक वितरण कर समायोजन प्रस्तुत करें।

ई-ऑफिस की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि जिन अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ई-ऑफिस आईडी बन चुकी हैं, वे समस्त पत्राचार ई-ऑफिस के माध्यम से करना सुनिश्चित करें। जिनकी आईडी लंबित हैं, उन्हें शीघ्र तैयार किया जाए। साथ ही मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, जनता दरबार एवं तहसील दिवस से प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। उन्होंने विशेष रूप से 15 दिन से अधिक लंबित शिकायतों को प्राथमिकता से निपटाने को कहा। खातेदारों के अंश निर्धारण कार्यों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने लंबित मामलों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने पटवारियों को अधिक से अधिक फील्ड भ्रमण कर राजस्व मामलों का मौके पर समाधान करने के निर्देश दिए। र्मर रजिस्ट्री की समीक्षा के दौरान आधार लिंकिंग की धीमी प्रगति पर जिलाधिकारी ने तहसील स्तर पर विशेष आधार शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक किसानों की आधार लिंकिंग कर फार्मर रजिस्ट्री की प्रक्रिया में तेजी लाई जाए। साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि किसी कॉमन सर्विस सेंटर द्वारा निर्धारित शुल्क से अधिक धनराशि वसूली जाती है तो संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में ग्रीष्मकालीन पेयजल व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारियों को क्षेत्र में नियमित निरीक्षण करने तथा पेयजल शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अधिकारी स्वयं क्षेत्र में जाकर पेयजल योजनाओं का निरीक्षण करें तथा प्रत्येक 15 दिन में अधिशासी अभियंताओं के साथ समीक्षा बैठक आयोजित करें, ताकि पेयजल आपूर्ति सुचारु बनी रहे। बैठक में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत बीएलओ प्रशिक्षण की तैयारियों की भी समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि रोस्टर तैयार कर प्रशिक्षण कार्यक्रम तत्काल प्रारंभ किया जाए, ताकि पुनरीक्षण कार्य समयबद्ध एवं प्रभावी ढंग से संपन्न हो सके। जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि जनता से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी तथा सभी विभाग समन्वय के साथ जिम्मेदारीपूर्वक कार्य करना सुनिश्चित करें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायत एवं लंबित प्रकरण का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए।

RELATED ARTICLES

जनगणना-2027 के दूसरे चरण की तैयारियों को लेकर दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को समयबद्ध एवं त्रुटिरहित जनगणना संपन्न कराने के दिए निर्देश   देहरादून। जनगणना-2027 के दूसरे चरण के अंतर्गत आगामी 01 दिसंबर 2026 से 04...

रुद्रप्रयाग पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, होटल-ढाबों में शराब पीने-पिलाने वालों पर सख्त कार्यवाही

रुद्रप्रयाग पुलिस ने 3 का किया चालान   रुद्रप्रयाग। जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने और लोगों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य...

जन्मदिन पर दिव्यांग बच्चों के बीच पहुंचे सीएम धामी, केक काटकर साझा कीं खुशियां

बच्चों के बीच बिताया गया समय जीवन को नई ऊर्जा और प्रेरणा देता है —मुख्यमंत्री   देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को अपने जन्मदिन के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

जनगणना-2027 के दूसरे चरण की तैयारियों को लेकर दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को समयबद्ध एवं त्रुटिरहित जनगणना संपन्न कराने के दिए निर्देश   देहरादून। जनगणना-2027 के दूसरे चरण के अंतर्गत आगामी 01 दिसंबर 2026 से 04...

रुद्रप्रयाग पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, होटल-ढाबों में शराब पीने-पिलाने वालों पर सख्त कार्यवाही

रुद्रप्रयाग पुलिस ने 3 का किया चालान   रुद्रप्रयाग। जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने और लोगों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य...

जन्मदिन पर दिव्यांग बच्चों के बीच पहुंचे सीएम धामी, केक काटकर साझा कीं खुशियां

बच्चों के बीच बिताया गया समय जीवन को नई ऊर्जा और प्रेरणा देता है —मुख्यमंत्री   देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को अपने जन्मदिन के...

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने बच्चों के साथ केक काटकर मनाया मुख्यमंत्री धामी का जन्मदिन

बच्चों ने अपने मामा के दीर्घायु जीवन की कामना करी सरकार बच्चों के बेहतर भविष्य, उनके सर्वांगीण विकास और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में...

“प्रदेश की अंतिम छोर पर बैठी प्रत्येक महिला तक न्याय पहुँचाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है”- कुसुम कंडवाल

महिला सुरक्षा, सम्मान और अधिकार संरक्षण को सुदृढ़ करने के लिए आयोग की आगामी रणनीति तय, आयोग के माध्यम से मातृशक्ति को अधिक सशक्त...

युवा शक्ति विकसित और आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड के निर्माण की प्रमुख आधारशिला- मुख्यमंत्री

राज्य युवा आयोग युवाओं की आशाओं और आकांक्षाओं को नीति निर्माण से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम युवाओं को शिक्षा, कौशल, रोजगार, स्वरोजगार, स्टार्टअप...

जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम

पूर्ण योजनाओं का थर्ड पार्टी निरीक्षण कराकर शीघ्र करें वित्तीय समापन, ‘हर घर जल’ प्रमाणन में तेजी के निर्देश   जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने मंगलवार...

उत्तराखंड की चुनौतियों के समाधान खोजेंगे युवा, 90 दिन चलेगा इनोवेशन हैकाथॉन

ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ सूचना प्रौद्योगिकी, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा जैव प्रौद्योगिकी मंत्री प्रदीप बत्रा ने किया   देहरादून, 15 सितंबर :...

मुख्यमंत्री के ‘लखपति दीदी’ संकल्प को नई गति: सहसपुर में 2,500 महिलाओं के लिए सामान्य सुविधा केंद्र का शुभारंभ

223 स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी लगभग 2,500 महिलाओं को मिलेगा लाभ महिलाओं द्वारा तैयार उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों को प्रदेशव्यापी पहचान दिलाने...

चारधाम यात्रा के दूसरे चरण का आगाज आज, 50.50 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके दर्शन

देहरादून- चारधाम यात्रा के दूसरे चरण का आगाज मंगलवार, 15 सितंबर से हो रहा है। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर प्रदेश सरकार,...