Monday, November 2, 2026
Home उत्तराखंड लंबित स्वास्थ्य उपकेंद्रों के 391 पदों को कैबिनेट में लाकर जल्द पुनर्जीवित...

लंबित स्वास्थ्य उपकेंद्रों के 391 पदों को कैबिनेट में लाकर जल्द पुनर्जीवित करने की मांग

राजकीय मेडिकल कॉलेजों में नियुक्ति पाने वाले फार्मासिस्टों का सम्मान

ऋषिकेश। चिकित्सा शिक्षा विभाग के अंतर्गत राजकीय मेडिकल कॉलेजों में फार्मासिस्टों के रिक्त पदों पर हुई नियुक्तियों के उपलक्ष्य में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नियुक्ति प्राप्त फार्मासिस्टों और डिप्लोमा फार्मासिस्ट बेरोजगार संघ ने प्रदेश सरकार और स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन उत्तराखंड के पदाधिकारियों ने स्वास्थ्य उपकेंद्रों में समाप्त किए गए फार्मासिस्ट पदों को पुनर्जीवित करने की मांग प्रमुखता से उठाई। प्रदेश अध्यक्ष सुधा कुकरेती ने कहा कि प्रदेश में फार्मासिस्ट स्वास्थ्य विभाग का महत्वपूर्ण संवर्ग है। चारधाम यात्रा, वीआईपी ओपीडी और डिस्पेंसिंग सहित अनेक जिम्मेदारियां फार्मासिस्ट निभाते हैं।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2021 में आईपीएचएस मानकों के नाम पर फार्मासिस्ट संवर्ग का ढांचा 1500 पदों से घटाकर 963 कर दिया गया, जिससे बड़ी संख्या में पद समाप्त हो गए। उन्होंने शासन स्तर पर लंबित स्वास्थ्य उपकेंद्रों के 391 पदों को कैबिनेट में लाकर जल्द पुनर्जीवित करने की मांग की। डिप्लोमा फार्मासिस्ट बेरोजगार संघ ने भी स्वास्थ्य मंत्री के समक्ष यह मांग जोरदार ढंग से रखी। साथ ही फार्मेसी अधिकारी से मुख्य फार्मेसी अधिकारी के पद पर लंबे समय से पदोन्नति नहीं होने पर नाराजगी जताई गई। वक्ताओं ने कहा कि कई फार्मासिस्ट 35 वर्षों की सेवा के बाद भी बिना पदोन्नति के सेवानिवृत्त हो रहे हैं।

इस पर स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने पदोन्नति प्रक्रिया शीघ्र पूरी कराने और पद पुनर्जीवित करने की मांग पर सकारात्मक निर्णय लेने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि चिकित्सा व्यवस्था में डॉक्टर, नर्स और फार्मासिस्ट की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम में पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष रोशन रतूड़ी, डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन उत्तराखंड की प्रदेश अध्यक्ष सुधा कुकरेती, वरिष्ठ उपाध्यक्ष गिरीश भूषण, उपाध्यक्ष प्रवीण पांडे, राहुल लखेड़ा, बीपी भट्ट, नरेश सेमल्टी तथा बेरोजगार संघ के प्रदेश अध्यक्ष जयप्रकाश जोशी, महामंत्री जयप्रकाश गैरोला, सोनल, यमुना रावत, गौतम उनियाल और अरविंद समेत बड़ी संख्या में नियुक्ति प्राप्त और बेरोजगार फार्मासिस्ट मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पुलिस के नवीन गौरव चिह्नों का किया अनावरण

मुख्यमंत्री ने सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2026 का किया शुभारंभ भ्रष्टाचार की शिकायतों के लिए हेल्पलाइन 1064 की नियमित समीक्षा करने के मुख्य सचिव को दिए निर्देश 6...

श्रीनगर में मुख्यमंत्री के स्वागत को सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात

नौ साल बाद फिर शुरू हुई सिटी बस सेवा, ‘सशक्त बहना, सशक्त उत्तराखंड’ कार्यक्रम में महिलाओं को प्रोत्साहन   पौड़ी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के श्रीनगर...

एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, सात स्थानों पर सीलिंग

बिना मानचित्र स्वीकृति के बन रही दुकानों और व्यावसायिक निर्माणों पर कार्रवाई, प्राधिकरण ने नियमों का उल्लंघन करने वालों को दी सख्त चेतावनी   देहरादून- राजधानी...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -



Most Popular

मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पुलिस के नवीन गौरव चिह्नों का किया अनावरण

मुख्यमंत्री ने सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2026 का किया शुभारंभ भ्रष्टाचार की शिकायतों के लिए हेल्पलाइन 1064 की नियमित समीक्षा करने के मुख्य सचिव को दिए निर्देश 6...

श्रीनगर में मुख्यमंत्री के स्वागत को सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात

नौ साल बाद फिर शुरू हुई सिटी बस सेवा, ‘सशक्त बहना, सशक्त उत्तराखंड’ कार्यक्रम में महिलाओं को प्रोत्साहन   पौड़ी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के श्रीनगर...

एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, सात स्थानों पर सीलिंग

बिना मानचित्र स्वीकृति के बन रही दुकानों और व्यावसायिक निर्माणों पर कार्रवाई, प्राधिकरण ने नियमों का उल्लंघन करने वालों को दी सख्त चेतावनी   देहरादून- राजधानी...

उत्तराखंड में राष्ट्रीय महिला आयोग ने लिया वर्ष 2030 तक ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ के निर्माण का सामूहिक संकल्प

ऋषिकेश: राष्ट्रीय महिला आयोग एवं उत्तराखंड राज्य महिला आयोग के संयुक्त तत्वावधान में  अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, ऋषिकेश के मुख्य सभागार में ‘शक्ति समागम:...

मुख्यमंत्री ने देहरादून में ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

मुख्यमंत्री की घोषणा: पीआरडी जवानों का बढ़ेगा मानदेय, प्रत्येक ग्राम पंचायत में बनेगा मुख्यमंत्री खेल क्लब मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी में खेलों की संख्या 32 से...

भाबर में बड़ा हादसा: पेड़ गिरने से एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

कोटद्वार।  भाबर के जशोधरपुर औद्योगिक क्षेत्र में शुक्रवार सुबह मौसम के बिगड़ते मिजाज के बीच बड़ा हादसा हो गया। बारिश से बचने के लिए...

विशेष दिव्यांग शिविरों में 150 दिव्यांगजनों को जारी किए गए दिव्यांगता प्रमाण पत्र

दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के लिए भी किया गया चिह्नीकरण, यूडीआईडी कार्ड हेतु पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी   देहरादून। जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान की...

राष्ट्रीय महिला आयोग के तीन कार्यक्रमों के माध्यम से महिला सशक्तीकरण, अधिकार संरक्षण एवं नेतृत्व विकास पर रहेगा जोर

30 अक्टूबर को policeline Race Course देहरादून में प्रातः 10:00 बजे से महिला जनसुनवाई एवं ऋषिकेश एम्स में अपराह्न 2:30 बजे से ‘शक्ति...

डेढ़ दर्जन शिक्षा अधिकारियों को मिला पदोन्नति का तोहफा, शिक्षा मंत्री डाॅ. रावत के अनुमोदन के बाद मिली नई जिम्मेदारी

विद्यालयी शिक्षा विभाग में डेढ़ दर्जन उप शिक्षा निदेशकों को संयुक्त शिक्षा निदेशक के रिक्त पदों पर पदोन्नत किया गया है। शिक्षा मंत्री डाॅ....

एकता का संदेश लेकर दौड़ेंगे पौड़ीवासी, 31 अक्टूबर को होगा रन फॉर यूनिटी का आयोजन

इंडोर क्रीड़ा हॉल से मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय तक होगी दौड़ पौड़ी- राष्ट्रीय एकता का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के लिए जिला खेल कार्यालय पौड़ी...