Wednesday, May 27, 2026
Home उत्तराखंड आयुक्त गढ़वाल मंडल ने अधिकारियों के साथ की समन्वय एवं परिचयात्मक बैठक

आयुक्त गढ़वाल मंडल ने अधिकारियों के साथ की समन्वय एवं परिचयात्मक बैठक

  • जनहित से जुड़े कार्यों के प्रभावी क्रियान्वयन, पारदर्शिता और जवाबदेही पर दिया विशेष जोर
  • विकास योजनाओं, कानून व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवाओं, आपदा प्रबंधन और विभागीय समन्वय को लेकर हुई विस्तृत समीक्षा

पौड़ी। आयुक्त गढ़वाल मंडल की अध्यक्षता में आयुक्त सभागार, पौड़ी में प्रशासनिक समन्वय एवं विभागीय कार्यों के प्रभावी संचालन को लेकर विचार-विमर्श एवं परिचयात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में मंडल एवं जनपद स्तर के अधिकारियों के साथ विभिन्न विभागों की कार्यप्रणाली, विकास योजनाओं की प्रगति, जनहित से जुड़े मुद्दों तथा विभागीय समन्वय व्यवस्था पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक की शुरुआत में जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया, अपर आयुक्त उत्तम सिंह चौहान, डीएफओ महातिम यादव, अपर पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार ठाकुर तथा अन्य अधिकारियों ने आयुक्त का स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित कीं। इसके उपरांत आयुक्त ने उपस्थित अधिकारियों से परिचय प्राप्त करते हुए विभागवार संचालित योजनाओं, कार्यों एवं वर्तमान व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

 

बैठक के दौरान अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों से संबंधित प्रमुख योजनाओं, विकास कार्यों, उपलब्धियों तथा चुनौतियों के संबंध में आयुक्त को विस्तार से अवगत कराया। इस दौरान विकास योजनाओं की प्रगति, स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता, कानून व्यवस्था, वन संरक्षण, सड़क एवं पेयजल व्यवस्थाओं, आपदा प्रबंधन तथा जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन पर चर्चा की गई।  आयुक्त ने कहा कि प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत और जनोन्मुख बनाने के लिए सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय, पारदर्शिता और जवाबदेही अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप योजनाओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को योजनाओं का लाभ प्रभावी रूप से प्राप्त हो सके। उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं का त्वरित समाधान प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। आमजन से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता के साथ कार्य करते हुए शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाए। साथ ही विकास कार्यों की नियमित निगरानी कर फील्ड स्तर पर उनकी प्रगति की समीक्षा भी सुनिश्चित की जाए।

 

आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी मंडल स्तरीय अधिकारी साप्ताहिक रोस्टर तैयार कर उपलब्ध कराएं, जिससे आमजन को संबंधित अधिकारियों की उपलब्धता की जानकारी आसानी से प्राप्त हो सके। उन्होंने कहा कि अधिकारियों की नियमित उपलब्धता से जनसुनवाई व्यवस्था अधिक प्रभावी होगी तथा लोगों की समस्याओं का समाधान समयबद्ध ढंग से किया जा सकेगा। बैठक में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने, स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने, वनाग्नि रोकथाम, आपदा प्रबंधन तैयारियों तथा आधारभूत सुविधाओं से जुड़े कार्यों में विभागीय तालमेल बनाए रखने पर भी विशेष जोर दिया गया। आयुक्त ने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें तथा किसी भी समस्या या चुनौती की स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करें। बैठक में विभिन्न विभागों के समक्ष आने वाली व्यावहारिक समस्याओं एवं उनके समाधान पर भी चर्चा की गई। अधिकारियों ने अपने विभागों की आवश्यकताओं तथा भावी कार्ययोजनाओं से भी आयुक्त को अवगत कराया।

 

इस अवसर पर मुख्य अभियंता लोनिवि ओम प्रकाश, अपर निदेशक पशुपालन डॉ. भूपेंद्र सिंह जंगपांगी, अपर निदेशक शिक्षा पी.के. बिष्ट, अधीक्षण अभियंता 12वां वृत्त महिपाल सिंह रावत, पीएमजीएसवाई शैलेंद्र बसलियाल, जल संस्थान प्रवीण सेनी, पेयजल निगम मो. मिशम, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. शिव मोहन शुक्ला, संभागीय परिवहन अधिकारी विमल पाण्डे, उप निबंधक सहकारिता सुरेंद्र पाल, मंडलीय अर्थ एवं संख्याधिकारी शिल्पा भाटिया सहित विभिन्न मंडलीय एवं जनपदीय अधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

डीएम ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कार्यालयों, रिकॉर्ड रूम एवं आपदा परिचालन केन्द्र का किया निरीक्षण; अधिकारियों कार्मिकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

जनसमस्याओं के समयबद्ध निस्तारण, स्वच्छ कार्यालय व्यवस्था एवं पत्रावलियों के सुव्यवस्थित रखरखाव के दिए निर्देश जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने आज कलेक्ट्रेट परिसर स्थित...

जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर तैनात हेड कांस्टेबल ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

25 मई 2026 की देर शाम चौकी जॉली ग्रांट के माध्यम से समय लगभग 10.00 बजे थाना रानीपोखरी को सूचना प्राप्त हुई कि हे०का०...

राष्ट्रीय अध्यक्ष का दौरा, संगठन की सर्वप्रथम इकाई ‘बूथ’ और कार्यकर्ताओं को समर्पित : भट्ट

राष्ट्रीय अध्यक्ष का दौरा, संगठन की सर्वप्रथम इकाई 'बूथ' और कार्यकर्ताओं को समर्पित : भट्ट राष्ट्रीय अध्यक्ष, बूथ कार्यकर्ताओं के मध्य संवाद ही...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

डीएम ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कार्यालयों, रिकॉर्ड रूम एवं आपदा परिचालन केन्द्र का किया निरीक्षण; अधिकारियों कार्मिकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

जनसमस्याओं के समयबद्ध निस्तारण, स्वच्छ कार्यालय व्यवस्था एवं पत्रावलियों के सुव्यवस्थित रखरखाव के दिए निर्देश जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने आज कलेक्ट्रेट परिसर स्थित...

जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर तैनात हेड कांस्टेबल ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

25 मई 2026 की देर शाम चौकी जॉली ग्रांट के माध्यम से समय लगभग 10.00 बजे थाना रानीपोखरी को सूचना प्राप्त हुई कि हे०का०...

राष्ट्रीय अध्यक्ष का दौरा, संगठन की सर्वप्रथम इकाई ‘बूथ’ और कार्यकर्ताओं को समर्पित : भट्ट

राष्ट्रीय अध्यक्ष का दौरा, संगठन की सर्वप्रथम इकाई 'बूथ' और कार्यकर्ताओं को समर्पित : भट्ट राष्ट्रीय अध्यक्ष, बूथ कार्यकर्ताओं के मध्य संवाद ही...

“अपनापन – नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव” पुस्तक का विमोचन, कृषि मंत्री गणेश जोशी हुए शामिल

नई दिल्ली। प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने आज नई दिल्ली स्थित पूसा परिसर में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान...

NSG के मेजर अखिलेश भट्ट के नेतृत्व में उत्तराखंड के वीरों ने एवरेस्ट पर लहराया तिरंगा

देवभूमि के सपूतों ने छुआ आसमान   देहरादून। उत्तराखंड ने एक बार फिर सिद्ध कर दिया कि हौसले बुलंद हों तो कोई शिखर ऊंचा नहीं। देहरादून निवासी...

गर्मी से झुलसा उत्तराखंड, पहाड़ों में राहत की उम्मीद

त्तराखंड इन् दिनों भीषण गर्मी की चपेट में है|मई के आखिरी सप्ताह में मौसम ने अचानक तीखे तेवर दिखाने शुरू कर दिए है|राज्य के...

उत्तराखंड में बकरीद अवकाश की तारीख बदली, अब 28 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश

शासन का संशोधित आदेश जारी देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने ईद-उल-जुहा (बकरीद) के अवसर पर घोषित सार्वजनिक अवकाश की तिथि में बदलाव किया है। सामान्य प्रशासन...

‘अपनापन–नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव’ पुस्तक का लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी

मुख्यमंत्री ने पुस्तक के प्रकाशन पर शिवराज सिंह चौहान को दी शुभकामनाएं देहरादून/नई दिल्ली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में आयोजित केंद्रीय कृषि व...

आयुक्त गढ़वाल मंडल ने अधिकारियों के साथ की समन्वय एवं परिचयात्मक बैठक

जनहित से जुड़े कार्यों के प्रभावी क्रियान्वयन, पारदर्शिता और जवाबदेही पर दिया विशेष जोर विकास योजनाओं, कानून व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवाओं, आपदा प्रबंधन और...

लंबित स्वास्थ्य उपकेंद्रों के 391 पदों को कैबिनेट में लाकर जल्द पुनर्जीवित करने की मांग

राजकीय मेडिकल कॉलेजों में नियुक्ति पाने वाले फार्मासिस्टों का सम्मान ऋषिकेश। चिकित्सा शिक्षा विभाग के अंतर्गत राजकीय मेडिकल कॉलेजों में फार्मासिस्टों के रिक्त पदों पर...