Saturday, August 1, 2026
Home उत्तराखंड प्रदेश में बह रही है विकास की गंगा: महाराज

प्रदेश में बह रही है विकास की गंगा: महाराज

बहुउद्देशीय शिविर में 19 दिव्यांगों को मिले विकलांग प्रमाण पत्र, शिकायत काउंटर पर 58 शिकायतें और 55 मांग हुए प्राप्त

 

एकेश्वर (पौड़ी)-  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड में सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यटन और रोजगार, चारधाम सड़क, रेल कनेक्टिविटी, मेडिकल कॉलेज और स्वरोजगार योजनाओं के माध्यम से निरंतर विकास की गंगा बह रही है। उक्त बात प्रदेश के प्रदेश के लोक निर्माण, सिंचाई, पर्यटन, ग्रामीण निर्माण, धर्मस्व, संस्कृति मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक सतपाल महाराज ने शुक्रवार को सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के अवसर पर चौबट्टाखाल विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत विकासखण्ड एकेश्वर के पणखेत में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर का शुभारंभ करते हुए कही। उन्होंने कहा कि विधान सभा क्षेत्र चौबट्टाखाल के अर्न्तगत विकासखण्ड एकेश्वर में पिछले 9 वर्षों में विकास के अनेक कार्य हुए हैं। बहुप्रतिक्षित 02 पम्पिग पेयजल योजनाएं भूम्या डांडा तथा ज्वाल्पा देवी ग्राम समूह पम्पिग पेयजल योजनाओं के लिए 44 करोड़ 18 लाख 82 हजार रूपये स्वीकृत किये गये। इन दोनों योजनाओं से विकासखण्ड के 24 छोटे-बडे गांव व तोकों की जनता पेयजल सुविधाओं से लाभान्वित होगी। जल-जीवन मिशन के तहत इस विकास खण्ड़ में पेयजल निगम द्वारा 31 करोड़ 64 लाख 93 हजार रूपये स्वीकृत किये, सभी योजनाओं पर 75 प्रतिशत से अधिक का कार्य पूर्ण हो चुका है। जल संस्थान द्वारा जल-जीवन मिशन के तहत पेयजल सुविधा उपलब्ध कराने के लिए 14 करोड़ 67 लाख 93 हजार रूपये स्वीकृत किये गये सभी योजनाओं पर कार्य चल रहा है। इसी तरह लोक निर्माण विभाग के अर्न्तगत द्वितीय चरण स्टेज-1 स्टेज-2 के अर्न्तगत 12 मोटर मार्गों को स्वीकृति प्रदान की गई है। इनमें से 10 योजनाओं का कार्य पूर्ण हो गया जबकि 2 योजनाओं का कार्य जारी है।

क्षेत्रीय विधायक एवं कैबिनेट मंत्री महाराज ने जानकारी देते हुए कहा कि विकासखण्ड एकेश्वर में ग्रामीण निर्माण विभाग (R.W.D) द्वारा 05 मोटर मार्गों के लिए 09 करोड़ 10 लाख रूपये स्वीकृति किये गये थे जिनमें से 4 मोटर मार्गो का कार्य पूर्ण हो गया तथा एक मोटर मार्ग मनकोटखाल-कल्याणी पर निर्माण कार्य जारी है। ग्राम्य विकास विभाग के अर्न्तगत स्टेज-1 स्टेज-2 तथा स्टेज-3 में 14 मोटर मार्गो का नव निर्माण, सुधारीकरण, डामरी करण के लिए 71 करोड़ 19 लाख 07 हजार रूपये स्वीकृत किये गये इन सभी पर कार्य पूर्ण हो चुका है तथा स्टेज 4 के अन्तर्गत मैणा-पिलखैरा तथा झंगरबौ सिवाल मोटर मार्ग पर टेंडर हो गये हैं और भण्डाली गांव मोटर मार्ग की स्वीकृति प्राप्त हो गई है। 08 करोड 66 लाख रूपये की लागत से 13 मोटर मार्गो का वन टाइम मेन्टिनेंश व नवीनीकरण में पीसी का कार्य किया गया है। विकासखण्ड मुख्यालय के जीर्ण-शीर्ण भवन के स्थान पर नये भवन का निर्माण कराया गया। इस भवन के निर्माण पर 03 करोड 37 लाख 19 हजार व्यय किये गये। पुसोली, हलूणी, सासौ सहित सत्ताईस ग्राम पंचायतों में पंचायत भवनों के नवनिर्माण के लिये 02 करोड सत्तर लाख रूपये स्वीकृत किये गये तथा 56 लाख रूप्ये की लागत से 14 पंचायत भवनों की मरम्मत की गई है। चार करोड अठाईस लाख रूप्ये की लागत से S.D.R.F के अन्र्तगत बाईस योजनाओं पर कार्य किया गया है। ग्राम सिवाल में 12 स्वतंत्रता सैनानियों, मौंदाडी, बग्याली मोटर मार्ग पर शहीद बाबा मोहन सिहं उत्तराखण्डी, दुंदराकोटी में स्वतंत्रता संग्राम सैनानी बलवन्त सिहं मिया, पिनानी में स्वतंत्रता संग्राम सैनानी स्वर्गीय कुन्दन सिहं गुसांई स्मृति में स्मृति द्वारों का निर्माण किया गया है।

महाराज ने स्थानीय जनता को संबोधित करते हुए कहा कि राजकीय सिंचाई के अन्तर्गत बाढ़ सुरक्षा, भू-कटाव रोधी पुस्ते, नहर मरम्मत के अन्तर्गत विकासखण्ड में कुल 30 योजनाओं पर 08 करोड़ 52 लाख की धनराशि के कार्य किये गये। एक करोड़ उन्नब्बे लाख की लागत से लघु सिंचाई के द्वारा पी०एम०के०एस०वाई०, साधारण सिंचाई तथा चैक डामों का निर्माण किया गया। 3 करोड 38 लाख की लागत से प्रार्थमिक तथा उच्च प्रार्थमिक और माध्यमिक विधालयों में लघु व दीर्घ मरम्मत विधुतिकरण, शौचालय तथा अतिरिक्त कक्षा-कक्षों का निर्माण किया गया सतपुली से ज्वालपा पुल तक तैतीस करोड की लागत से राष्ट्रीय राजमार्ग का चौडीकरण, सुदृढीकरण व डामरीकरण का कार्य किया गया। क्षेत्र की स्वीकृत पम्पिंग पेयजल योजनाओं पर विधुतलाइन पहुंचाने, पुराने पोलों को बदलने, एल०टी०ए०वी० वंच केबिल लाइन बनाने, ट्रांसफार्मर बदलने, जीरो०वन०के०वी पोषक पर छः करोड पेंतालीस लाख रू० व्यय किये गये। विकासखण्ड के अन्तर्गत रजिस्टर्ड महिला मंगल दलों, युवक मंगल दलों को स्वावलम्बन तथा स्वास्थ्य संवर्द्धन के तहत 21 लाख 26 हजार 4 सौ 28 रुपए की प्रोत्साहन धनराशि दी गई। सतपुली-संगलाकोटी-बैजरों 24 किलोमीटर मार्ग के लिये सी०आर०आई०एफ० मद से 26 करोड की धनराशि स्वीकृत की गई है।

जन सुनवाई के तहत बहुउद्देशीय शिविर में 19 दिव्यांगों को विकलांग प्रमाण पत्र वितरित करने के साथ-साथ शिकायत काउंटर पर 58 शिकायतें एवं 55 मांग पत्र सहित कुल 113 पत्र भी प्राप्त हुए। शिविर में राजस्व, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, पशुपालन, समाज कल्याण, विद्युत, जल संस्थान सहित विभिन्न विभागों के स्टॉल भी लगाये गये। कार्यक्रम के दौरान संस्कृति विभाग और स्थानीय कलाकारों द्वारा गढ़वाली लोकगीत, नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ भी दी गईं, जिसने माहौल को भक्तिमय और उत्साहपूर्ण बना दिया।

RELATED ARTICLES

देहरादून में पहली बारिश नहीं झेल पाया 16 करोड़ की लागत गई गड्ढे में 16 दिनों में ही हुआ क्षतिग्रस्त देहरादून-पौंटा राजमार्ग पर आवागमन...

देहरादून-पांवटा साहिब पुराने राजमार्ग पर टौंस नदी के ऊपर बना नया पुल शुरू होने के कुछ ही दिनों बाद सवालों के घेरे में आ...

शिक्षा मंत्री ने धर्मेंद्र प्रधान दिया पद से इस्तीफा, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफ़ा दे दिया है. उनके ख़िलाफ़ क़रीब एक महीने से दिल्ली के जंतर-मंतर पर सीजेपी का प्रदर्शन चल...

नशे के सौदागरों पर कसेगा शिकंजाः हॉटस्पॉट क्षेत्रों का जीआईएस विश्लेषण कर होगी सर्जिकल स्ट्राइक

ड्रग्स के खिलाफ जीरो टॉलरेंसः हर युवा का भविष्य बचाना हमारी प्राथमिकता-डीएम सप्लाई चेन तोड़ने के निर्देश, नशा मुक्ति केंद्रों की होगी सख्त निगरानी स्कूल पाठ्यक्रम...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

देहरादून में पहली बारिश नहीं झेल पाया 16 करोड़ की लागत गई गड्ढे में 16 दिनों में ही हुआ क्षतिग्रस्त देहरादून-पौंटा राजमार्ग पर आवागमन...

देहरादून-पांवटा साहिब पुराने राजमार्ग पर टौंस नदी के ऊपर बना नया पुल शुरू होने के कुछ ही दिनों बाद सवालों के घेरे में आ...

शिक्षा मंत्री ने धर्मेंद्र प्रधान दिया पद से इस्तीफा, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफ़ा दे दिया है. उनके ख़िलाफ़ क़रीब एक महीने से दिल्ली के जंतर-मंतर पर सीजेपी का प्रदर्शन चल...

नशे के सौदागरों पर कसेगा शिकंजाः हॉटस्पॉट क्षेत्रों का जीआईएस विश्लेषण कर होगी सर्जिकल स्ट्राइक

ड्रग्स के खिलाफ जीरो टॉलरेंसः हर युवा का भविष्य बचाना हमारी प्राथमिकता-डीएम सप्लाई चेन तोड़ने के निर्देश, नशा मुक्ति केंद्रों की होगी सख्त निगरानी स्कूल पाठ्यक्रम...

जिला प्रशासन की पहल से पर्यटकों और यात्रियों को मिल रहा पहाड़ी स्वाद, हिमालय किचन बनीं महिलाओं की आत्मनिर्भरता का माध्यम

रीप परियोजना के सहयोग से स्वयं सहायता समूह की महिलाएं बना रहीं पौष्टिक पहाड़ी भोजन, स्थानीय उत्पादों की भी हो रही अच्छी बिक्री मुख्यमंत्री पुष्कर...

फिल्म अभिनेता अमन वर्मा ने की फिल्म विकास परिषद के नोडल अधिकारी से भेंट

देहरादून। बॉलीवुड फिल्म अभिनेता अमन वर्मा ने शुक्रवार को रिंग रोड़, लाडपुर स्थित उत्तराखण्ड फिल्म विकास परिषद के कार्यालय में उत्तराखण्ड फिल्म विकास परिषद के...

पौड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गुलदार की खाल के साथ तस्कर गिरफ्तार, वन्यजीव तस्करी की साजिश नाकाम

SSP पौड़ी के कुशल निर्देशन में पौडी पुलिस लगातार कर रही खुलासे गुलदार का किया शिकार, खाल बेचने की थी तैयारी, पुलिस टीम की सटीक...

मुख्यमंत्री ने जन समस्याओं के त्वरित एवं समयबद्ध समाधान के दिए निर्देश

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की सुनी समस्याएं देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैंप...

STF, उत्तराखण्ड की बड़ी कार्यवाही – अन्तर्राज्यीय साइबर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार

नौकरी एवं लोन दिलाने के नाम पर खुलवाते थे बैंक खाते, उन्हीं खातों का OLX Fraud सहित विभिन्न साइबर अपराधों में करते थे इस्तेमाल   देहरादून। उत्तराखंड...

वन्य जीव आधारित पयर्टन से बढ़ाई जाए स्थानीय लोगों की आर्थिकी- मुख्यमंत्री धामी

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में राज्य वन्यजीव बोर्ड और राज्य स्तरीय बाघ संचालन समिति की बैठक सम्पन्न वन्य जीव संघर्ष की घटनाओं में साहसिक प्रदर्शन करने...

लोनिवि मंत्री महाराज ने किया मसूरी, कोल्हूखेत, पानी वाले बैंड सड़क का औचक निरीक्षण

अधिकारियों को दिए तय समय पर निर्माण पूरे करने के निर्देश   देहरादून। प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने मसूरी, कोल्हूखेत के पास पानी वाले...