Wednesday, September 16, 2026
Home उत्तराखंड उत्तराखंड में 8 जून से मेगा वोटर वेरिफिकेशन अभियान, 79 लाख मतदाताओं...

उत्तराखंड में 8 जून से मेगा वोटर वेरिफिकेशन अभियान, 79 लाख मतदाताओं तक पहुंचेगा निर्वाचन विभाग

उत्तराखंड में मतदाता सूची को और अधिक सटीक एवं अद्यतन बनाने के लिए निर्वाचन विभाग 8 जून से विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision-SIR) अभियान शुरू करने जा रहा है। इसके तहत प्रदेश के करीब 79 लाख 76 हजार मतदाताओं को गणना प्रपत्र (Enumeration Form) उपलब्ध कराए जाएंगे। मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने सभी प्रपत्रों की छपाई पूरी कर उन्हें जिलों तक भेज दिया है। निर्वाचन विभाग के अनुसार, 8 जून से 7 जुलाई तक बूथ लेवल अधिकारी (BLO) घर-घर जाकर मतदाताओं को गणना प्रपत्र वितरित करेंगे और भरे हुए फॉर्म वापस एकत्र करेंगे। इस प्रक्रिया का उद्देश्य मतदाता सूची में दर्ज विवरणों का सत्यापन और आवश्यक संशोधन सुनिश्चित करना है।

अभियान के दौरान मतदाताओं को दिए जाने वाले गणना प्रपत्र में पहले से ही उनका ईपिक (EPIC) नंबर, नाम, पता, मतदान केंद्र संबंधी जानकारी और क्यूआर कोड अंकित होगा। मतदाताओं को इसमें आवश्यक जानकारियां भरकर अपनी नवीनतम फोटो लगानी होगी तथा हस्ताक्षर कर फॉर्म बीएलओ को सौंपना होगा। इसके बाद 7 जुलाई को मतदान केंद्रों का पुनर्गठन किया जाएगा और 14 जुलाई को मतदाता सूची का प्रारूप (ड्राफ्ट रोल) प्रकाशित किया जाएगा। ड्राफ्ट सूची पर 14 जुलाई से 13 अगस्त तक दावे और आपत्तियां दर्ज कराई जा सकेंगी। वहीं, जिन मामलों में दी गई जानकारी को लेकर निर्वाचन अधिकारियों को संतुष्टि नहीं होगी, उन्हें 10 जुलाई से 11 सितंबर के बीच नोटिस जारी किए जाएंगे और आवश्यक जांच के बाद उनका निस्तारण किया जाएगा। पूरी प्रक्रिया पूरी होने के बाद 15 सितंबर 2026 को राज्य की अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी।

गणना प्रपत्र में मतदाताओं को अपने संबंध में कई अहम विवरण दर्ज करने होंगे। इसमें जन्मतिथि, मोबाइल नंबर, पिता, माता तथा पति या पत्नी का नाम और उनके ईपिक नंबर जैसी जानकारियां शामिल हैं। आधार नंबर देना वैकल्पिक रखा गया है। इसके अलावा फॉर्म में पूर्व मतदाता सूची से जुड़े विवरण भी मांगे जाएंगे। मतदाता को पुराने रिकॉर्ड या किसी पात्र संबंधी के आधार पर आवश्यक जानकारी उपलब्ध करानी होगी, ताकि मतदाता सूची का सत्यापन किया जा सके। निर्वाचन विभाग ने बताया कि गणना प्रपत्र केवल घर-घर वितरित ही नहीं किए जाएंगे, बल्कि इन्हें ऑनलाइन भी उपलब्ध कराया जाएगा। मतदाता वेबसाइट से फॉर्म डाउनलोड कर उसका प्रिंट निकाल सकते हैं और निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार भरकर जमा कर सकते हैं। राज्य निर्वाचन तंत्र का मानना है कि इस व्यापक अभियान से मतदाता सूची की शुद्धता बढ़ेगी और आगामी चुनावों के लिए अधिक पारदर्शी एवं विश्वसनीय मतदाता डेटाबेस तैयार हो सकेगा।

RELATED ARTICLES

जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम

पूर्ण योजनाओं का थर्ड पार्टी निरीक्षण कराकर शीघ्र करें वित्तीय समापन, ‘हर घर जल’ प्रमाणन में तेजी के निर्देश   जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने मंगलवार...

उत्तराखंड की चुनौतियों के समाधान खोजेंगे युवा, 90 दिन चलेगा इनोवेशन हैकाथॉन

ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ सूचना प्रौद्योगिकी, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा जैव प्रौद्योगिकी मंत्री प्रदीप बत्रा ने किया   देहरादून, 15 सितंबर :...

मुख्यमंत्री के ‘लखपति दीदी’ संकल्प को नई गति: सहसपुर में 2,500 महिलाओं के लिए सामान्य सुविधा केंद्र का शुभारंभ

223 स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी लगभग 2,500 महिलाओं को मिलेगा लाभ महिलाओं द्वारा तैयार उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों को प्रदेशव्यापी पहचान दिलाने...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम

पूर्ण योजनाओं का थर्ड पार्टी निरीक्षण कराकर शीघ्र करें वित्तीय समापन, ‘हर घर जल’ प्रमाणन में तेजी के निर्देश   जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने मंगलवार...

उत्तराखंड की चुनौतियों के समाधान खोजेंगे युवा, 90 दिन चलेगा इनोवेशन हैकाथॉन

ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ सूचना प्रौद्योगिकी, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा जैव प्रौद्योगिकी मंत्री प्रदीप बत्रा ने किया   देहरादून, 15 सितंबर :...

मुख्यमंत्री के ‘लखपति दीदी’ संकल्प को नई गति: सहसपुर में 2,500 महिलाओं के लिए सामान्य सुविधा केंद्र का शुभारंभ

223 स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी लगभग 2,500 महिलाओं को मिलेगा लाभ महिलाओं द्वारा तैयार उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों को प्रदेशव्यापी पहचान दिलाने...

चारधाम यात्रा के दूसरे चरण का आगाज आज, 50.50 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके दर्शन

देहरादून- चारधाम यात्रा के दूसरे चरण का आगाज मंगलवार, 15 सितंबर से हो रहा है। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर प्रदेश सरकार,...

राज्य सरकार कर रही खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का काम -रेखा आर्या

खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया जूडो प्रतियोगिता का शुभारंभ, कहा खेल को लेकर समाज की सोच में आया बहुत सकारात्मक परिवर्तन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी...

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा

द्वितीय चरण की यात्रा को लेकर सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता   रुद्रप्रयाग: प्रदेश के...

पुरानी पेंशन प्रकरण को लेकर मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन का शिष्टमंडल मुख्यमंत्री से मिला

देहरादून। मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन की महिला कार्मिकों के पुरानी पेंशन योजना (OPS) से जुड़े प्रकरण को लेकर राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा (NOPRUF),...

मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ, ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत

वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, महतोलियागांव-नदगल में मोटर मार्ग निर्माण शुरू भीमताल। धारी ब्लॉक की ग्राम सभा महतोलियागांव-नदगल के ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मोटर मार्ग...

मुख्यमंत्री धामी ने की चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की समीक्षा

यात्रियों की सुरक्षा, सुगम यात्रा एवं बेहतर यातायात प्रबंधन सुनिश्चित करने के निर्देश 14 सितम्बर तक 50.56 लाख श्रद्धालु कर चुके हैं दर्शन, 66.07 लाख...

एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने समयबद्ध निस्तारण और पारदर्शिता पर दिया जोर   पौड़- निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 को लेकर मंगलवार को राजनीतिक...