Sunday, June 7, 2026
Home उत्तराखंड खाद्य सुरक्षा मानकों पर सख्ती, होटल संचालकों को किया जागरूक

खाद्य सुरक्षा मानकों पर सख्ती, होटल संचालकों को किया जागरूक

एफएसएसएआइ मानकों और हाइजीन रेटिंग पर दी जानकारी

कई होटलों को हाइजीन रेटिंग प्रमाण पत्र भी प्रदान किए

देहरादून। शहर में आमजन को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) ने होटल और रेस्टोरेंट पर सख्ती बढ़ा दी है। इसी क्रम में राजपुर रोड स्थित होटल वेलकम में होटल एसोसिएशन के सहयोग से एक कार्यशाला आयोजित की गई। मुख्य अतिथि अपर आयुक्त ताजबर सिंह, संयुक्त आयुक्त डा. आरके सिंह और उपायुक्त गढ़वाल खाद्य सुरक्षा आरएस रावत ने दीप प्रज्वलन कर कार्यशाला का शुभारंभ किया। खाद्य सुरक्षा आडिटर आशीष भार्गव ने होटल संचालकों को एफएसएसएआइ मानकों, हाइजीन रेटिंग और खाद्य सुरक्षा नियमों की विस्तृत जानकारी दी।

उन्होंने स्वच्छता बनाए रखने और सुरक्षित भोजन उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया। सहायक आयुक्त मनीष सयाना ने विभागीय कार्यों की जानकारी देते हुए बताया कि वर्ष 2024-25 और 2025-26 में लाइसेंस, रजिस्ट्रेशन, निरीक्षण, नमूना संग्रह और दायर किए गए वादों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने कहा कि विभाग लगातार निगरानी कर रहा है और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उपायुक्त गढ़वाल आरएस रावत ने एफएसएसएआइ के शेड्यूल-4 की जानकारी दी, जबकि संयुक्त आयुक्त डा. आरके सिंह ने होटल संचालकों को खाद्य सुरक्षा से जुड़ी आवश्यक सावधानियों के बारे में जागरूक किया। अपर आयुक्त ताजबर सिंह ने अपील की कि सभी होटल संचालक कार्यशाला में दी गई जानकारी को अपने प्रतिष्ठानों में लागू करें, ताकि उपभोक्ताओं को सुरक्षित भोजन मिल सके। कार्यशाला में होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष मनु कोचर, हेमंत कोचर, सुरेश गिलहोत्रा, अंबुज ओबराय सहित 44 होटलों के संचालक, जीएम, मुख्य शेफ और खाद्य सुरक्षा अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान कई होटलों को हाइजीन रेटिंग प्रमाण पत्र भी प्रदान किए गए।

RELATED ARTICLES

उच्च व तकनीकी शिक्षा में सभी अटैचमेंट होंगे समाप्त: डॉ. धन सिंह रावत

प्रतिनियुक्ति पर गये कार्मिकों की भी होगी वापसी,अधिकारियों को दिये निर्देश कहा, वार्षिक स्थानांतरण से पहले मूल तैनाती स्थलों पर भेजे जाएंगे...

स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की प्रगति, हैंडओवर की स्थिति एवं संचालन-अनुरक्षण कार्यों की डीएम ने की समीक्षा

ग्रीन बिल्डिंग परियोजना की प्रगति में तेजी लाने तथा नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश 21 परियोजनाएं पूर्ण, 10 विभागों को हस्तांतरित; शेष परियोजनाओं की स्थिति पर...

खेत बचाओ अभियान को जनांदोलन बनाने का आह्वान, किसानों ने लिया मिट्टी और कृषि संरक्षण का संकल्प

किसानों के हित में हो रहा कार्य, बढ़ रही है आय- मुख्यमंत्री अल्मोड़ा के हवालबाग में हुआ भव्य कार्यक्रम, बड़ी संख्या में पहुंचे...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

उच्च व तकनीकी शिक्षा में सभी अटैचमेंट होंगे समाप्त: डॉ. धन सिंह रावत

प्रतिनियुक्ति पर गये कार्मिकों की भी होगी वापसी,अधिकारियों को दिये निर्देश कहा, वार्षिक स्थानांतरण से पहले मूल तैनाती स्थलों पर भेजे जाएंगे...

स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की प्रगति, हैंडओवर की स्थिति एवं संचालन-अनुरक्षण कार्यों की डीएम ने की समीक्षा

ग्रीन बिल्डिंग परियोजना की प्रगति में तेजी लाने तथा नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश 21 परियोजनाएं पूर्ण, 10 विभागों को हस्तांतरित; शेष परियोजनाओं की स्थिति पर...

खाद्य सुरक्षा मानकों पर सख्ती, होटल संचालकों को किया जागरूक

एफएसएसएआइ मानकों और हाइजीन रेटिंग पर दी जानकारी कई होटलों को हाइजीन रेटिंग प्रमाण पत्र भी प्रदान किए देहरादून। शहर में आमजन को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण भोजन...

खेत बचाओ अभियान को जनांदोलन बनाने का आह्वान, किसानों ने लिया मिट्टी और कृषि संरक्षण का संकल्प

किसानों के हित में हो रहा कार्य, बढ़ रही है आय- मुख्यमंत्री अल्मोड़ा के हवालबाग में हुआ भव्य कार्यक्रम, बड़ी संख्या में पहुंचे...

“निखण्यां जोग” की OTT पर एंट्री, वीडियोज अलार्म बना उत्तराखंडी सिनेमा का नया डिजिटल घर

देहरादून। उत्तराखंड की क्षेत्रीय फिल्म इंडस्ट्री लगातार नए आयाम स्थापित कर रही है। इसी क्रम में निर्देशक देबू रावत द्वारा निर्देशित चर्चित गढ़वाली फीचर...

ACC विंग के 73 कैडेट्स ने पूरी की ट्रेनिंग, चेटवूड हॉल में हुआ भव्य दीक्षांत समारोह

देहरादून- चेतवुड हॉल गर्व और जश्न से गूंज उठा, क्योंकि आर्मी कैडेट कॉलेज (ACC) विंग में 73 कैडेट्स ने अपनी कठिन एकेडमिक और मिलिट्री...

वीकेंड पर नैनीताल में उमड़ा पर्यटकों का सैलाब, पर्यटन स्थलों पर भीड़ और सड़कों पर यातायात व्यवस्था हुई प्रभावित

नैनीताल- सप्ताहांत की शुरुआत के साथ ही पर्यटकों की भारी आमद देखने को मिली। बड़ी संख्या में पहुंचे सैलानियों के कारण शहर के प्रमुख...

काशीपुर के विकास को नई गति दे रही धामी सरकार

मुख्यमंत्री ने काशीपुर के 25.19 करोड़ के विकास कार्यों का किया लोकार्पण व शिलान्यास खटीमा/काशीपुर। सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअल माध्यम...

एक साल में तीसरी बार देहरादून आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, IMA परेड में होंगी शामिल

देहरादून। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आगामी 12 जून को देहरादून पहुंचेंगी और 13 जून को भारतीय सैन्य अकादमी (IMA) की प्रतिष्ठित पासिंग आउट परेड में...

आपकी हर जानकारी पर साइबर ठगों की नजर, बढ़ रहे ऑनलाइन फ्रॉड के मामले, विशेषज्ञों ने किया अलर्ट

बैंक खाते से लेकर बीमा पॉलिसी तक, डेटा के दम पर हो रही ठगी रुड़की। साइबर अपराधी अब लोगों को ठगी का शिकार बनाने...