Thursday, September 17, 2026
Home उत्तराखंड राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के देहरादून दौरे को लेकर सुरक्षा चाक-चौबंद, शहर में...

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के देहरादून दौरे को लेकर सुरक्षा चाक-चौबंद, शहर में ट्रैफिक डायवर्जन लागू

शनिवार को भारतीय सैन्य अकादमी (IMA) में पासिंग आउट परेड (POP) में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 

देहरादून। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के देहरादून दौरे को लेकर राजधानी पूरी तरह तैयार है। राष्ट्रपति शुक्रवार को देहरादून पहुंचेंगी और शनिवार को भारतीय सैन्य अकादमी (IMA) में आयोजित होने वाली पासिंग आउट परेड (POP) में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। कार्यक्रम को देखते हुए प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं, जबकि शहर में कई प्रमुख मार्गों पर यातायात डायवर्जन लागू किया गया है। पुलिस प्रशासन ने 12 जून और 13 जून के लिए विशेष ट्रैफिक एडवाइजरी जारी करते हुए लोगों से निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की अपील की है। राष्ट्रपति के भ्रमण कार्यक्रम के दौरान देहरादून, ऋषिकेश, हरिद्वार और मसूरी को जोड़ने वाले कई प्रमुख मार्गों पर यातायात को डायवर्ट किया जाएगा।

पुलिस के अनुसार ऋषिकेश और भानियावाला की ओर से देहरादून आने वाले वाहनों को रानीपोखरी-भोगपुर, थानो और सहस्रधारा क्रॉसिंग होकर शहर में प्रवेश कराया जाएगा। वहीं ऋषिकेश से मसूरी जाने वाले वाहनों को आईटी पार्क और साईं मंदिर मार्ग से भेजा जाएगा। हरिद्वार की ओर से आने वाले वाहनों को डोईवाला और दूधली मार्ग होते हुए कारगी चौक से शहर की ओर भेजा जाएगा। मसूरी जाने वाले वाहनों को शिमला बाईपास, जीएमएस रोड और अनारवाला मार्ग से होकर गंतव्य तक पहुंचाया जाएगा। इसके अलावा देहरादून शहर से हरिद्वार और ऋषिकेश जाने वाले वाहनों को कारगी चौक, दूधली मार्ग और डोईवाला होकर भेजा जाएगा, जबकि मसूरी से हरिद्वार-ऋषिकेश जाने वाले वाहनों के लिए ओल्ड मसूरी रोड और थानो रोड का वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किया गया है। यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए भोगपुर तिराहा, कारगी चौक, सहस्रधारा क्रॉसिंग, भानियावाला फ्लाईओवर, शिमला बाईपास चौक, साईं मंदिर राजपुर रोड, डोईवाला थाना क्षेत्र और दूधली रोड को प्रमुख डायवर्जन प्वाइंट बनाया गया है। 13 जून को सुबह 5 बजे से दोपहर 12 बजे तक आईएमए पासिंग आउट परेड के दौरान अकादमी के आसपास का क्षेत्र पूरी तरह जीरो जोन रहेगा। इस दौरान आईएमए की ओर किसी भी प्रकार के सामान्य यातायात को अनुमति नहीं होगी।

बल्लूपुर से प्रेमनगर जाने वाले वाहनों को रांघड़वाला और मीठी बेरी मार्ग से भेजा जाएगा। प्रेमनगर से शहर आने वाले छोटे वाहन एमटी गेट और मीठी बेरी होकर शहर की ओर आएंगे। वहीं सेलाकुई और भाऊवाला से आने वाले भारी वाहनों को धूलकोट तिराहे से डायवर्ट किया जाएगा। देहरादून से विकासनगर जाने वाले भारी वाहनों को शिमला बाईपास से धर्मावाला की ओर मोड़ा जाएगा। पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले ट्रैफिक एडवाइजरी का पालन करें और वैकल्पिक मार्गों का उपयोग कर प्रशासन का सहयोग करें।

RELATED ARTICLES

जनगणना-2027 के दूसरे चरण की तैयारियों को लेकर दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को समयबद्ध एवं त्रुटिरहित जनगणना संपन्न कराने के दिए निर्देश   देहरादून। जनगणना-2027 के दूसरे चरण के अंतर्गत आगामी 01 दिसंबर 2026 से 04...

रुद्रप्रयाग पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, होटल-ढाबों में शराब पीने-पिलाने वालों पर सख्त कार्यवाही

रुद्रप्रयाग पुलिस ने 3 का किया चालान   रुद्रप्रयाग। जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने और लोगों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य...

जन्मदिन पर दिव्यांग बच्चों के बीच पहुंचे सीएम धामी, केक काटकर साझा कीं खुशियां

बच्चों के बीच बिताया गया समय जीवन को नई ऊर्जा और प्रेरणा देता है —मुख्यमंत्री   देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को अपने जन्मदिन के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

जनगणना-2027 के दूसरे चरण की तैयारियों को लेकर दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को समयबद्ध एवं त्रुटिरहित जनगणना संपन्न कराने के दिए निर्देश   देहरादून। जनगणना-2027 के दूसरे चरण के अंतर्गत आगामी 01 दिसंबर 2026 से 04...

रुद्रप्रयाग पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, होटल-ढाबों में शराब पीने-पिलाने वालों पर सख्त कार्यवाही

रुद्रप्रयाग पुलिस ने 3 का किया चालान   रुद्रप्रयाग। जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने और लोगों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य...

जन्मदिन पर दिव्यांग बच्चों के बीच पहुंचे सीएम धामी, केक काटकर साझा कीं खुशियां

बच्चों के बीच बिताया गया समय जीवन को नई ऊर्जा और प्रेरणा देता है —मुख्यमंत्री   देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को अपने जन्मदिन के...

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने बच्चों के साथ केक काटकर मनाया मुख्यमंत्री धामी का जन्मदिन

बच्चों ने अपने मामा के दीर्घायु जीवन की कामना करी सरकार बच्चों के बेहतर भविष्य, उनके सर्वांगीण विकास और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में...

“प्रदेश की अंतिम छोर पर बैठी प्रत्येक महिला तक न्याय पहुँचाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है”- कुसुम कंडवाल

महिला सुरक्षा, सम्मान और अधिकार संरक्षण को सुदृढ़ करने के लिए आयोग की आगामी रणनीति तय, आयोग के माध्यम से मातृशक्ति को अधिक सशक्त...

युवा शक्ति विकसित और आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड के निर्माण की प्रमुख आधारशिला- मुख्यमंत्री

राज्य युवा आयोग युवाओं की आशाओं और आकांक्षाओं को नीति निर्माण से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम युवाओं को शिक्षा, कौशल, रोजगार, स्वरोजगार, स्टार्टअप...

जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम

पूर्ण योजनाओं का थर्ड पार्टी निरीक्षण कराकर शीघ्र करें वित्तीय समापन, ‘हर घर जल’ प्रमाणन में तेजी के निर्देश   जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने मंगलवार...

उत्तराखंड की चुनौतियों के समाधान खोजेंगे युवा, 90 दिन चलेगा इनोवेशन हैकाथॉन

ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ सूचना प्रौद्योगिकी, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा जैव प्रौद्योगिकी मंत्री प्रदीप बत्रा ने किया   देहरादून, 15 सितंबर :...

मुख्यमंत्री के ‘लखपति दीदी’ संकल्प को नई गति: सहसपुर में 2,500 महिलाओं के लिए सामान्य सुविधा केंद्र का शुभारंभ

223 स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी लगभग 2,500 महिलाओं को मिलेगा लाभ महिलाओं द्वारा तैयार उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों को प्रदेशव्यापी पहचान दिलाने...

चारधाम यात्रा के दूसरे चरण का आगाज आज, 50.50 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके दर्शन

देहरादून- चारधाम यात्रा के दूसरे चरण का आगाज मंगलवार, 15 सितंबर से हो रहा है। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर प्रदेश सरकार,...