Saturday, June 27, 2026
Home उत्तराखंड पंतनगर विश्वविद्यालय में पूर्व छात्र सम्मेलन का शुभारंभ, कृषि के भविष्य और...

पंतनगर विश्वविद्यालय में पूर्व छात्र सम्मेलन का शुभारंभ, कृषि के भविष्य और नवाचार पर हुआ मंथन

पंतनगर : पंडित गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, पंतनगर में आयोजित दो दिवसीय पूर्व छात्र सम्मेलन का शुभारंभ केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।  कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पंतनगर को हरित क्रांति की पावन भूमि बताते हुए कहा कि इस विश्वविद्यालय ने देश को वैज्ञानिक, नीति-निर्माता, कृषि उद्यमी और उत्कृष्ट मानव संसाधन दिए हैं। उन्होंने कहा कि भारत आज करीब 377 मिलियन टन खाद्यान्न उत्पादन कर रहा है और कृषि क्षेत्र में देश लगातार नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पंतनगर विश्वविद्यालय परंपरा, आधुनिकता और अनुसंधान का संगम है। उन्होंने जलवायु परिवर्तन, घटते जलस्तर, मिट्टी के स्वास्थ्य और कृषि की नई चुनौतियों से निपटने के लिए वैज्ञानिक अनुसंधान और नवाचार को जरूरी बताया। उन्होंने कहा कि विकसित भारत का संकल्प तभी पूरा होगा जब कृषि विकसित होगी और किसान समृद्ध होंगे। साथ ही उन्होंने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए लोगों से पौधरोपण करने की अपील की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व छात्रों से आह्वान किया कि वे अपने अनुभव और विशेषज्ञता को उत्तराखंड के विकास से जोड़ें। उन्होंने कहा कि पंतनगर विश्वविद्यालय सिर्फ एक शिक्षण संस्थान नहीं, बल्कि देश की हरित क्रांति का महत्वपूर्ण केंद्र रहा है।

मुख्यमंत्री ने कृषि, अनुसंधान, स्टार्टअप, नवाचार और युवाओं के मार्गदर्शन में पूर्व छात्रों की भूमिका को अहम बताया। उन्होंने कहा कि एआई, ड्रोन तकनीक, जैव प्रौद्योगिकी और डिजिटल कृषि जैसे क्षेत्रों में युवाओं को नई दिशा देने की जरूरत है।  सीएम धामी ने पर्वतीय कृषि की चुनौतियों का जिक्र करते हुए कहा कि छोटे खेत, पलायन, जंगली जानवरों से नुकसान और बाजार की सीमाओं जैसी समस्याओं का समाधान ज्ञान, अनुसंधान और सामूहिक प्रयासों से ही संभव है। उन्होंने पूर्व छात्रों से जैविक खेती, कृषि प्रसंस्करण और कृषि उद्यमिता के क्षेत्र में सहयोग देने की अपील की। इस दौरान केंद्रीय मंत्री और मुख्यमंत्री ने पंतनगर संग्रहालय व स्वयं सहायता समूहों के स्टॉलों का निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यार्थियों से संवाद किया और धान की रोपाई में भी हिस्सा लिया। केंद्रीय मंत्री ने विश्वविद्यालय परिसर में पौधरोपण भी किया।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने पंतनगर विश्वविद्यालय को हेरिटेज विश्वविद्यालय घोषित करने का अनुरोध किया। कार्यक्रम में सांसद अजय भट्ट सहित कई जनप्रतिनिधि, अधिकारी और पूर्व छात्र मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, शिक्षा व्यवस्था में व्याप्त भ्रष्टाचार और पेपर लीक के खिलाफ महानगर कांग्रेस ने खोला मोर्चा

राष्ट्रपति महोदया के नाम जिलाधिकारी देहरादून को सौंपा ज्ञापन, शिक्षा व्यवस्था में सुधार एवं दोषियों पर कठोर कार्रवाई की उठाई मांग   देहरादून। महानगर कांग्रेस कमेटी,...

पौड़ी जनपद के दो दिवसीय भ्रमण पर रहेंगे कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह

श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों का करेंगे शिलान्यास एवं लोकार्पण उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत 27 एवं 28 जून,...

खेत बचाओ अभियान’ का शुभारंभ,₹369.66 करोड़ की विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास

 गांधी मैदान, रुद्रपुर में कृषि विभाग द्वारा आयोजित ‘खेत बचाओ अभियान’ कार्यक्रम का शुभारंभ केंद्रीय कृषि एवं कृषक कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, शिक्षा व्यवस्था में व्याप्त भ्रष्टाचार और पेपर लीक के खिलाफ महानगर कांग्रेस ने खोला मोर्चा

राष्ट्रपति महोदया के नाम जिलाधिकारी देहरादून को सौंपा ज्ञापन, शिक्षा व्यवस्था में सुधार एवं दोषियों पर कठोर कार्रवाई की उठाई मांग   देहरादून। महानगर कांग्रेस कमेटी,...

पौड़ी जनपद के दो दिवसीय भ्रमण पर रहेंगे कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह

श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों का करेंगे शिलान्यास एवं लोकार्पण उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत 27 एवं 28 जून,...

खेत बचाओ अभियान’ का शुभारंभ,₹369.66 करोड़ की विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास

 गांधी मैदान, रुद्रपुर में कृषि विभाग द्वारा आयोजित ‘खेत बचाओ अभियान’ कार्यक्रम का शुभारंभ केंद्रीय कृषि एवं कृषक कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज...

देवभूमि की पहचान: चारधाम और हेमकुंट साहिब यात्रा ने सदियों से जोड़ी भाईचारे की डोर

चारधाम और हेमकुंट साहिब यात्राएं सदियों से रही हैं आस्था, समरसता और सहअस्तित्व का प्रतीक हेमकुंट साहिब के प्रथम ग्रंथी रहे थे चमोली के भ्यूंडार...

बागनाथ संग्रहालय को शीघ्र आम जनता के लिए खोले जाने की तैयारी

सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं सही इतिहास के दस्तावेजीकरण पर डीएम ने दिया जोर   बागेश्वर। जिलाधिकारी अपूर्वा पाण्डे ने बागनाथ संग्रहालय का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध...

इंटरनेशनल मार्केट में पहुंची उत्तराखंड की मछली

राज्य बनने के बाद पहली बार पांच मीट्रिक टन रेनबो ट्राउट मछली का निर्यात पिथौरागढ़ की तीन सहकारी समितियों ने किया था प्रोडक्शन आने वाले दिनों...

पंतनगर विश्वविद्यालय में पूर्व छात्र सम्मेलन का शुभारंभ, कृषि के भविष्य और नवाचार पर हुआ मंथन

पंतनगर : पंडित गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, पंतनगर में आयोजित दो दिवसीय पूर्व छात्र सम्मेलन का शुभारंभ केंद्रीय कृषि एवं किसान...

20 साल का इंतजार खत्म: रामदयालपुर में इंटरलॉकिंग टाइल्स मार्ग का लोकार्पण

कोटद्वार। विधानसभा अध्यक्ष एवं कोटद्वार विधायक ऋतु खण्डूडी भूषण ने वार्ड संख्या 35 त्रिलोकपुर के ग्राम रामदयालपुर में नवनिर्मित इंटरलॉकिंग टाइल्स मार्ग का क्षेत्रवासियों...

पांवटा साहिब सीमा पर स्थिति सामान्य, प्रशासन और निहंग समुदाय के बीच सकारात्मक वार्ता जारी

हरादून- पंजाब से हिमाचल प्रदेश के रास्ते उत्तराखंड की ओर आने का प्रयास कर रहे निहंग सिख समुदाय के कारण उत्पन्न परिस्थितियों के बीच...

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मिले कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल

उत्तराखंड के विकास से जुड़े विषयों पर हुई बातचीत   देहरादून/नई दिल्ली। उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने नई दिल्ली में देश के केंद्रीय रक्षा...