Wednesday, July 1, 2026
Home उत्तराखंड बैशी कार्यक्रम में शामिल हुई कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या

बैशी कार्यक्रम में शामिल हुई कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या

अल्मोड़ा। जनपद के ज्यूला (रजवार तोक) स्थित सुप्रसिद्ध ‘गुरु गोरखनाथ मन्दिर’ में इन दिनों पावन बैशी (जागर) कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया जा रहा है, जिसमें कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। मंदिर पहुंचने पर स्थानीय ग्रामीणों और मंदिर समिति ने पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ उनका भव्य स्वागत किया, जिसके बाद कैबिनेट मंत्री ने देव-आराधना करते हुए समस्त क्षेत्रवासियों और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर उत्तराखंड की सांस्कृतिक और धार्मिक परंपराओं की सराहना करते हुए कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड की समृद्ध लोक संस्कृति और अगाध धार्मिक आस्था ही हमारी असली पहचान है।

उन्होंने आगे कहा कि हमारी पावन धरा पर ‘बैशी’ और ‘जागर’ जैसी विधाएं एक अनमोल सांस्कृतिक विरासत हैं, जहाँ देवताओं का आह्वान कर उनकी विशेष पूजा-आराधना की जाती है और इस भक्तिमय व दिव्य माहौल में उपस्थित होकर उनका मन अत्यंत भावविभोर और ऊर्जा से भर गया है। उन्होंने कहा कि हमारी यह पारंपरिक आस्था आने वाली पीढ़ियों के लिए मार्गदर्शक है और इसे संजोकर रखना हम सबका परम कर्तव्य है, जिसके साथ ही उन्होंने इस भव्य धार्मिक अनुष्ठान के सफल आयोजन के लिए समस्त ग्रामवासियों, आयोजकों और क्षेत्र की देवतुल्य जनता को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

इस भव्य धार्मिक अनुष्ठान के दौरान राजनीतिक व सामाजिक क्षेत्र से जुड़े कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे, जिनमें मुख्य रूप से मंडल अध्यक्ष गणेश जलाल, मंडल महामंत्री देवेंद्र मेहरा, विधायक प्रतिनिधि भुवन जोशी, सोमेश्वर मंडल अध्यक्ष सुंदर राणा, जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र नयाल, अशोक जलाल, ग्राम प्रधान सूरज, प्रदीप, ग्राम प्रधान ज्यूला प्रकाश टम्टा, सुंदर नयाल, आनंद नेगी, पप्पू मेहरा, पूरन फर्त्याल, राजेंद्र सिंह, विजय फर्त्याल, नवीन आर्य और महेंद्र मौजूद रहे। इसके साथ ही कार्यक्रम को सफल बनाने में मंदिर समिति के अध्यक्ष बलवंत सिंह रजवार, उपाध्यक्ष हरीश रजवार, कोषाध्यक्ष पान सिंह रजवार, रतन सिंह रजवार, सुंदर सिंह, राजेंद्र सिंह पिलख्वाल, हरि सिंह रजवार, सुरेंद्र सिंह रजवार, संजय सिंह, उमा रजवार तथा पाना रजवार आदि ने महत्वपूर्ण सहयोग दिया।

RELATED ARTICLES

ऋषिकेश में एमडीडीए का एक्शन- बिना नक्शा पास बहुमंजिला इमारतें सील, कई बीघा में अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त

भू-माफियाओं पर बड़ा प्रहार देहरादून। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने अवैध निर्माण और भू-माफियाओं के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाइयों में से एक को...

नाबालिग से दुष्कर्म और निजी नर्सिंग होम में अवैध गर्भपात के प्रयास मामले में राज्य महिला आयोग सख्त

अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने दिए कठोरतम विधिक कार्रवाई के निर्देश ​थाना सिडकुल में 14 वर्षीय पीड़िता को गर्भवती करने वाले दुष्कर्म के आरोपी ‘समद’ के...

4 जुलाई को ऋषिकेश आईडीपीएल मैदान में लगेगा वृहद बहुउद्देशीय शिविर

सीएम धामी के पांच साल- जनकल्याणकारी शिविरों का होगा आयोजन ऋषिकेश से होगा ‘सेवा सप्ताह’ का शंखनाद देहरादून। उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

ऋषिकेश में एमडीडीए का एक्शन- बिना नक्शा पास बहुमंजिला इमारतें सील, कई बीघा में अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त

भू-माफियाओं पर बड़ा प्रहार देहरादून। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने अवैध निर्माण और भू-माफियाओं के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाइयों में से एक को...

नाबालिग से दुष्कर्म और निजी नर्सिंग होम में अवैध गर्भपात के प्रयास मामले में राज्य महिला आयोग सख्त

अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने दिए कठोरतम विधिक कार्रवाई के निर्देश ​थाना सिडकुल में 14 वर्षीय पीड़िता को गर्भवती करने वाले दुष्कर्म के आरोपी ‘समद’ के...

4 जुलाई को ऋषिकेश आईडीपीएल मैदान में लगेगा वृहद बहुउद्देशीय शिविर

सीएम धामी के पांच साल- जनकल्याणकारी शिविरों का होगा आयोजन ऋषिकेश से होगा ‘सेवा सप्ताह’ का शंखनाद देहरादून। उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में...

टिहरी के सिंघटाली में डूबे दो व्यक्तियों की तलाश में SDRF का सर्च अभियान जारी

टिहरी गढ़वाल:  टिहरी गढ़वाल के सिंघटाली क्षेत्र में नदी में डूबे दो व्यक्तियों की तलाश के लिए SDRF की टीम लगातार रेस्क्यू एवं सर्च...

32 वर्ष 6 माह की गौरवपूर्ण सेवा के बाद आईजी करण सिंह नगन्याल सेवानिवृत्त

पुलिस मुख्यालय में दी गई भावभीनी विदाई देहरादून। उत्तराखंड पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी एवं आईजी इंटेलिजेंस एंड सिक्योरिटी/प्रिजन करण सिंह नगन्याल अधिवर्षता आयु पूर्ण कर 32...

उत्तराखंड वन विभाग को मिला नया मुखिया, वर्ष 1993 बैच के IFS अधिकारी कपिल लाल ने संभाला पदभार

वरिष्ठ आइएफएस कपिल लाल उत्तराखंड वन विभाग के नए मुखिया प्रमुख वन संरक्षक (हाफ) नियुक्त किए गए हैं। शासन से आदेश जारी होने...

Noida Airport से अब रोजाना उड़ान भरेंगे 48 विमान, आज से जयपुर, देहरादून समेत 6 शहरों के लिए डायरेक्‍ट फ्लाइट्स

दिल्‍ली, एनसीआर और इसके आसपास के इलाकों के लोगों के लिए अच्‍छी खबर है. आज यानी 1 जुलाई से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से देश...

आज से एलपीजी गैस हुई सस्ती उपभोक्ताओं को मिलेगी राहत

हर महीने की शुरुआत अपने साथ कई नए बदलाव लेकर आती है. साल का सातवां महीना यानी 1 जुलाई भी इसका अपवाद नहीं है....

देहरादून जनपद में 1 एवं 2 जुलाई को भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना, ऑरेंज अलर्ट जारी

ऑरेंज अलर्ट के दौरान सतर्क रहें, अनावश्यक यात्रा से बचें : जिलाधिकारी   भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD), देहरादून द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार जनपद...

रामपुर तिराहा कांड: 32 साल बाद फर्जी हथियार बरामदगी मामले में तीन पूर्व पुलिसकर्मी दोषी, विशेष सीबीआई अदालत ने सुनाई सजा

मुजफ्फरनगर। उत्तराखंड राज्य आंदोलन के सबसे चर्चित और संवेदनशील रामपुर तिराहा गोलीकांड से जुड़े फर्जी हथियार बरामदगी मामले में 32 वर्ष बाद न्याय की...