Wednesday, August 26, 2026
Home उत्तराखंड नए रोपवे का अलाइनमेंट तय कर लिया गया है, जल्द इसे कैबिनेट...

नए रोपवे का अलाइनमेंट तय कर लिया गया है, जल्द इसे कैबिनेट में प्रस्तुत किया जाएगा। इसके बाद आगे परियोजना पर काम शुरू कराया जाएगा। – आर राजेश कुमार, सचिव-आवास

मसूरी में पर्यटन को मिलेगी नई उड़ान, बनेगा एक और रोपवे; अलाइनमेंट तय

उत्तराखंड सरकार मसूरी को आधुनिक रोपवे नेटवर्क से जोड़ने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाने जा रही है। जार्ज एवरेस्ट से अटल उद्यान, केमल बैक रोड, लाल टिब्बा होते हुए कैंप्टी फॉल तक नए रोपवे का अलाइनमेंट तय कर लिया गया है। आवास विभाग ने बोर्ड में इसे मंजूरी दे दी है। अब प्रस्ताव को कैबिनेट के समक्ष रखा जाएगा। इस परियोजना के बाद मसूरी में तीन रोपवे का ऐसा नेटवर्क विकसित होगा, जिसमें शहर तक पहुंचने, प्रमुख पर्यटन स्थलों तक आवागमन व पुराने पर्यटन सर्किट को जोड़ने के लिए अलग-अलग रोपवे होंगी। इससे सड़कों पर दबाव को कम करने के साथ पर्यटन गतिविधियों का विस्तार भी संभव होगा।

मसूरी में फिलहाल झूलाघर से गन हिल तक रोपवे संचालित है, यह रोपवे शहर के पारंपरिक पर्यटन स्थल तक पहुंच उपलब्ध कराता है। दूसरा रोपवे देहरादून के पुरकुल से मसूरी तक बन रहा है। यह रोपवे मैदानी क्षेत्र से सीधे पहाड़ तक वैकल्पिक परिवहन देगा। यह देश का सबसे लंबा पैसेंजर रोपवे है। तीसरे रोपवे से जार्ज एवरेस्ट, अटल उद्यान, केमल बैक, लाल टिब्बा व कैंप्टी फॉल को जोड़ने की तैयारी की जा रही है। प्रस्तावित नया रोपवे मसूरी के भीतर प्रमुख दर्शनीय स्थलों को आपस में जोड़ेगा। तीनों रोपवे अलग-अलग क्षेत्रों की जरूरत पूरी करेंगे। पर्यटन का लाभ अलग-अलग क्षेत्रों तक पहुंचेगा। इससे माल रोड पर निर्भरता कम होने के साथ पर्यटन गतिविधियां पूरे शहर में फैल सकेंगी।

पिछले कुछ वर्षों में मसूरी आने वाले पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ी है। अब पर्यटक जार्ज एवरेस्ट, लैंडौर, लाल टिब्बा और केमल बैक जैसे स्थानों पर बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। इन क्षेत्रों में सड़कें संकरी हैं। पर्यटन सीजन में लंबा जाम आम बात है। ऐसे में सरकार अब पर्यटन स्थलों के बीच वैकल्पिक परिवहन व्यवस्था विकसित करना चाहती है, ताकि सड़क पर वाहनों का दबाव कम हो। पर्यटक कम समय में अधिक स्थानों तक पहुंच सकें। अभी जार्ज एवरेस्ट से कैंप्टी फॉल तक पहुंचने के लिए पर्यटकों को जार्ज एवरेस्ट से हाथीपांव, कंपनी गार्डन (अटल उद्यान), लाइब्रेरी चौक, गांधी चौक, पिक्चर पैलेस, भट्टा गांव, कैंप्टी रोड होते हुए कैंप्टी फॉल पहुंचना पड़ता है। प्रस्तावित रोपवे जार्ज एवरेस्ट से लाल टिब्बा होते हुए कैंप्टी फॉल को सीधे जोड़ेगा। पर्यटक एक ही ट्रिप में कई दर्शनीय स्थलों का आसानी से भ्रमण कर सकेंगे।

RELATED ARTICLES

पढ़ाई की आड़ में हुड़दंग करने वालों पर दून पुलिस सख्त, 98 छात्रों पर कार्रवाई की संस्तुति

देहरादून। शिक्षण संस्थानों में पढ़ाई के नाम पर हुड़दंग, मारपीट, नशाखोरी और आपराधिक गतिविधियों में शामिल छात्रों के खिलाफ दून पुलिस ने सख्त रुख...

टपकेश्वर महादेव की शोभायात्रा में शामिल हुए सीएम धामी, प्रदेश की खुशहाली के लिए की प्रार्थना

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार को सहारनपुर चौक से निकाली गई टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने भगवान टपकेश्वर...

सीएम धामी के पांच साल के कार्यकाल की उपलब्धियों पर विशेष एल्बम गीत का विमोचन

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में पंचवटी फिल्म्स प्रोडक्शन और आदर्श औद्योगिक स्वायत्त सहकारिता संस्था की ओर से...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

पढ़ाई की आड़ में हुड़दंग करने वालों पर दून पुलिस सख्त, 98 छात्रों पर कार्रवाई की संस्तुति

देहरादून। शिक्षण संस्थानों में पढ़ाई के नाम पर हुड़दंग, मारपीट, नशाखोरी और आपराधिक गतिविधियों में शामिल छात्रों के खिलाफ दून पुलिस ने सख्त रुख...

टपकेश्वर महादेव की शोभायात्रा में शामिल हुए सीएम धामी, प्रदेश की खुशहाली के लिए की प्रार्थना

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार को सहारनपुर चौक से निकाली गई टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने भगवान टपकेश्वर...

सीएम धामी के पांच साल के कार्यकाल की उपलब्धियों पर विशेष एल्बम गीत का विमोचन

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में पंचवटी फिल्म्स प्रोडक्शन और आदर्श औद्योगिक स्वायत्त सहकारिता संस्था की ओर से...

मनोज झा और विमल पुरवाल की माताओं के निधन पर सीएम धामी ने जताया शोक

देहरादून- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दैनिक जागरण के संपादक मनोज झा की माताजी तथा हिंदुस्तान समाचार पत्र के मुख्य संवाददाता विमल पुरवाल की माताजी...

प्रेमनगर क्षेत्र में आबकारी विभाग की छापेमारी, 19 पेटी शराब बरामद

देहरादून। प्रेमनगर थाना क्षेत्र के कंडोली-बिडौली इलाके में आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने देर रात कार्रवाई करते हुए अवैध शराब की तस्करी और बिक्री...

मुख्यमंत्री के निर्देशों पर श्रीनगर व कोटद्वार में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई

जिलाधिकारी के निर्देशन में 16 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण, 10 खाद्य पदार्थों के नमूने संग्रहित   पौड़ी- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के क्रम में आगामी रक्षाबंधन...

राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी

ग्रामीण अर्थव्यवस्था व स्थानीय उद्यमिता को मिलेगा बढ़ावा सात रणनीतिक स्तम्भों पर आधारित होगी नई सहकारी व्यवस्था   देहरादून- सूबे में सहकारिता क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए...

त्योहारी सीजन में मिलावटखोरी पर प्रशासन सख्त, मिठाई की दुकानों और डेयरी पर ताबड़तोड़ छापेमारी

मिलावटखोरों पर होगी कड़ी कार्रवाई   देहरादून। त्योहारी सीजन को देखते हुए खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने और लोगों को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध...

मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने पर जोर, डीएम ने ईआरओ और बीएलओ को दिए सख्त निर्देश

एसआईआर कार्य में पारदर्शिता एवं शुद्धता के साथ करें नोटिसों की सुनवाई- डीएम   देहरादून। भारत निर्वाचन आयोग के निर्धारित कार्यक्रम के तहत 1 जुलाई 2026 की...

सहसपुर में फिर शुरू होगी बंद पड़ी सिलाई यूनिट, ग्रामीण महिलाओं को मिलेंगे रोजगार के नए अवसर

आधुनिक मशीनों से लैस होगा सहसपुर का कॉमन फैसिलिटी सेंटर देहरादून। जिला प्रशासन देहरादून की पहल से सहसपुर में लंबे समय से बंद पड़ी कॉमन...