Wednesday, August 26, 2026
Home उत्तराखंड राम मंदिर की तर्ज पर उत्तराखंड के बद्री केदार मंदिरों में भी...

राम मंदिर की तर्ज पर उत्तराखंड के बद्री केदार मंदिरों में भी चढ़ावे की चोरी

  • केदारनाथ मंदिर में सोने की चोरी का रहस्य अभी भी नहीं खुला
  • अब बद्रीनाथ धाम में चढ़ावा चोरी का आरोप गंभीर
  • मंदिरों में चढ़ावा चोरी पर जेपीसी की देख रेख में हो उच्च स्तरीय जांच
  • किस बात का जश्न मनाया जा रहा भाजपा जवाब दे- सूर्यकांत धस्माना

 

देहरादून: देश और दुनिया के सनातनियों के आस्था के केंद्र बद्रीनाथ धाम व केदारनाथ धाम के मंदिरों में अयोध्या के राम मंदिर की तर्ज पर चढ़ावा चोरी के आरोप बहुत गंभीर हैं और इस मामले में स्थानीय पुलिस या कोई केंद्रीय जांच एजेंसी की उच्च स्त्रीय जांच संयुक्त संसदीय समिति की देख रेख में होनी चाहिए यह बात आज एआईसीसी सदस्य व उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कही। श्री धस्माना ने कहा कि देश और दुनिया भर के सनातनी पहले ही अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे के अरबों रुपए की चोरी से आहत हैं और अब घाव पर नमक लगाने वाली बद्री केदार मंदिरों में चढ़ावे की चोरी की खबरें सनातनी जनमानस की भावनाओं को बुरी तरह घायल कर रही हैं। श्री धस्माना ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजिन की सरकारें चाहे वो यूपी की हो या उत्तराखंड की इन चोरियों के लिए पूरी तरह से जिम्मेदार हैं क्योंकि राम मंदिर ट्रस्ट व बद्री केदार में बीकेटीसी ये दोनों ही भाजपा की सरकारों द्वारा गठित संस्थाएं हैं जो मंदिर के क्रियाकलापों निर्माण प्रबंधन सभी विषय देखते हैं। श्री धस्माना ने कहा कि पहले श्री केदारनाथ मंदिर में २२३ किलोग्राम सोना चोरी हुआ और इस मामले को भाजपा सरकार व बीकेटीसी ने रफा दफ़ा कर दिया और अब वहां चढ़ावे की हेराफेरी और श्री बद्रीनाथ मंदिर में चढ़ावे की चोरी के आरोप लग रहे हैं जो बहुत चिंताजनक व गंभीर हैं।

 

उन्होंने कहा कि प्रदेश व देश की जनता को भाजपा सरकार की जांच एजेंसियों पर भरोसा नहीं है इसलिए राम मंदिर व बद्री केदार मंदिरों में सोने व चढ़ावे की चोरी की जांच संयुक्त संसदीय समिति की देख रेख में होनी चाहिए और राम मंदिर व बद्री केदार मंदिरों में चढ़ावा चोरी करने वालों के खिलाफ ऐसी कार्यवाही होनी चाहिए जो भविष्य के लिए नजीर बने। सदस्य एआईसीसी व उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने भारतीय जनता पार्टी व प्रदेश सरकार पर जोरदार हमला बोलते हुए पूछा कि आज जब प्रदेश आज महिला अपराधों के मामले में हिमालयी राज्यों में पहले पायदान पर खड़ा है। प्रदेश भर में महिलाओं के साथ बलात्कार , हत्या उत्पीड़न लगातार जारी है तो भाजपा व उनकी सरकार किस बात का काशन मना रही है। उन्होंने कहा कि राज्य गठन से लेकर आज तक प्रदेश में बेरोजगारी दर चरम पर है और ऊपर से तुर्रा यह कि भाजपा के संरक्षण प्राप्त हाकम सिंह और संजय धारीवाल जैसे नेता बेरोजगारों को नौकरी के नाम पर लूट रहे हैं ।

 

धस्माना ने कहा कि नौकरियों के लिए जो परीक्षाएं आयोजित होती हैं इनके प्रश्न पत्र लीक हो जाते हैं और बेरोजगार अपने आप को ठगा हुआ महसूस करते हैं। श्री धस्माना ने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार का बोलबाला है और कैग की रिपोर्ट में यह स्पष्ट खुलासा हुआ कि स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में बड़ा घोटाला हुआ। श्री धस्माना ने कहा कि पिछले साल की बरसात में जो आपदाओं से नुकसान हुआ उनका आज तक पुनर्निर्माण व पुनर्वास कुछ नहीं हो पाया और इस बार फिर बरसात से नुकसान की खबरें आने लगी हैं। श्री धस्माना ने कहा कि प्रदेश में अवैध खनन के बारे में विपक्ष के साथ साथ सत्ता धारी दल के संसद व विधायक खुल कर आरोप लगा रहे हैं और उसके बाद भी अगर सरकार व सत्ताधारी भाजपा जश्न के मूड में हैं तो अब इसका फैसला आने वाले दिनों में प्रदेश की जनता करेगी।

 

धस्माना ने कहा कि भाजपा की जन विरोधी नीतियों व क्रियाकलापों के खिलाफ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल व पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं के नेतृत्व में प्रदेश भर में कांग्रेस की परिवर्तन संकल्प यात्रा चल रही है जिसे जनता का भारी समर्थन मिल रहा है। पत्रकार वार्ता में प्रदेश कांग्रेस श्रम प्रकोष्ठ के अध्यक्ष दिनेश कौशल व टिहरी जिले के वरिष्ठ नेता सुशील डोभाल व आनंद सिंह पुंडीर उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी

ग्रामीण अर्थव्यवस्था व स्थानीय उद्यमिता को मिलेगा बढ़ावा सात रणनीतिक स्तम्भों पर आधारित होगी नई सहकारी व्यवस्था   देहरादून- सूबे में सहकारिता क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए...

त्योहारी सीजन में मिलावटखोरी पर प्रशासन सख्त, मिठाई की दुकानों और डेयरी पर ताबड़तोड़ छापेमारी

मिलावटखोरों पर होगी कड़ी कार्रवाई   देहरादून। त्योहारी सीजन को देखते हुए खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने और लोगों को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध...

मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने पर जोर, डीएम ने ईआरओ और बीएलओ को दिए सख्त निर्देश

एसआईआर कार्य में पारदर्शिता एवं शुद्धता के साथ करें नोटिसों की सुनवाई- डीएम   देहरादून। भारत निर्वाचन आयोग के निर्धारित कार्यक्रम के तहत 1 जुलाई 2026 की...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी

ग्रामीण अर्थव्यवस्था व स्थानीय उद्यमिता को मिलेगा बढ़ावा सात रणनीतिक स्तम्भों पर आधारित होगी नई सहकारी व्यवस्था   देहरादून- सूबे में सहकारिता क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए...

त्योहारी सीजन में मिलावटखोरी पर प्रशासन सख्त, मिठाई की दुकानों और डेयरी पर ताबड़तोड़ छापेमारी

मिलावटखोरों पर होगी कड़ी कार्रवाई   देहरादून। त्योहारी सीजन को देखते हुए खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने और लोगों को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध...

मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने पर जोर, डीएम ने ईआरओ और बीएलओ को दिए सख्त निर्देश

एसआईआर कार्य में पारदर्शिता एवं शुद्धता के साथ करें नोटिसों की सुनवाई- डीएम   देहरादून। भारत निर्वाचन आयोग के निर्धारित कार्यक्रम के तहत 1 जुलाई 2026 की...

सहसपुर में फिर शुरू होगी बंद पड़ी सिलाई यूनिट, ग्रामीण महिलाओं को मिलेंगे रोजगार के नए अवसर

आधुनिक मशीनों से लैस होगा सहसपुर का कॉमन फैसिलिटी सेंटर देहरादून। जिला प्रशासन देहरादून की पहल से सहसपुर में लंबे समय से बंद पड़ी कॉमन...

पटना में BPSC परीक्षा को लेकर जोरदार प्रदर्शन, सरकार से बातचीत की मांग पर अड़े अभ्यर्थी

परीक्षा में गड़बड़ी की जांच की उठी मांग पटना। 70वीं बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) परीक्षा को लेकर बिहार में छात्रों का आंदोलन एक बार...

मानसून समाप्त होते ही प्रदेशभर में सड़क मरम्मत और सुधार कार्य युद्धस्तर पर शुरू किए जाएं- मुख्यमंत्री

देहरादून। प्रदेश में सड़कों की बदहाल स्थिति को सुधारने के लिए सरकार ने व्यापक स्तर पर अभियान चलाने की तैयारी शुरू कर दी है।...

आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और बाजार मूल्यों की नियमित निगरानी करें अधिकारी- मुख्यमंत्री

कालाबाजारी, जमाखोरी और मुनाफाखोरी के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश   देहरादून। प्रदेश में आवश्यक वस्तुओं की कीमतों पर नियंत्रण बनाए रखने और आम जनता को उचित...

मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में रक्षाबंधन व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान

जिलाधिकारी के निर्देशन में पौड़ी व यमकेश्वर में खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण, 20 विधिक एवं सर्विलांस नमूने जांच के लिए भेजे गए एक्सपायर्ड व बिना...

सड़क सुरक्षा पर परिवहन विभाग का सख्त प्रहार: देहरादून संभाग में 3177 चालान, 198 वाहन निरुद्ध

परिवहन आयुक्त श्री रविनाथ रमन, आईएएस के निर्देश पर प्रदेशभर में चला विशेष सड़क सुरक्षा अभियान 24×7 प्रवर्तन: सड़क किनारे खड़े वाहनों, बाहर...

रक्षाबंधन पूर्व कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किया प्रतिभाग

विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को किया सम्मानित   हल्द्वानी। विधानसभा अध्यक्ष उत्तराखंड एवं विधायक कोटद्वार ऋतु खण्डूडी भूषण ने रक्षाबंधन के पावन...