Monday, July 6, 2026
Home उत्तराखंड उत्तराखंड में लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने रचा इतिहास, बने सबसे लंबे...

उत्तराखंड में लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने रचा इतिहास, बने सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले राज्यपाल

उत्तराखंड के राजनीतिक और संवैधानिक इतिहास में सोमवार यानी छह जुलाई का दिन ऐतिहासिक रिकॉर्ड के रूप में दर्ज होने जा रहा है। प्रदेश के वर्तमान राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) राज्य के इतिहास में अब तक के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले राज्यपाल बन गए हैं।उन्होंने पूर्व राज्यपाल सुदर्शन अग्रवाल के करीब 19 साल पुराने रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए यह नया कीर्तिमान अपने नाम किया है।

पूर्व राज्यपाल सुदर्शन अग्रवाल के 1,755 दिनों के कार्यकाल काे पीछे छोड़ बनाया नया कीर्तिमान

इससे पहले सबसे लंबे समय तक सेवा देने का रिकॉर्ड राज्य के दूसरे राज्यपाल सुदर्शन अग्रवाल के नाम था। उनका कार्यकाल 1,755 दिनों का रहा था। उन्होंने आठ जनवरी, 2003 को पदभार संभाला और 28 अक्टूबर, 2007 तक इस पद को सुशोभित किया।

15 सितंबर, 2021 को उत्तराखंड के आठवें राज्यपाल के रूप में शपथ ली थी

वर्तमान राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने 15 सितंबर, 2021 को उत्तराखंड के आठवें राज्यपाल के रूप में शपथ ली थी। रविवार को उन्होंने लोक भवन में अपने कार्यकाल के सफलतम 1,755 दिन पूरे कर लिए। साेमवार को इस पद पर उनका 1,756वां दिन शुरू होने के साथ ही वह उत्तराखंड के इतिहास में सबसे अधिक समय तक सेवा देने वाले राज्यपाल बन गए।

वीरभूमि के लिए गौरव का क्षण

सैन्य बहुल उत्तराखंड के लिए यह संयोग बेहद खास और गर्व करने वाला है। देवभूमि और वीरभूमि के रूप में विख्यात इस प्रदेश में एक उत्कृष्ट सैन्य पृष्ठभूमि से आने वाले राज्यपाल के नाम यह ऐतिहासिक रिकॉर्ड दर्ज हुआ है। सितंबर, 2021 में कार्यभार संभालने के बाद से ही राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) राज्य के सीमावर्ती क्षेत्रों के विकास, रिवर्स पलायन, महिला सशक्तीकरण और उच्च शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए लगातार प्रयासरत हैं।

RELATED ARTICLES

एनसीसी कैडेटों का उत्साहवर्धन, सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने दिया हरसंभव सहयोग का भरोसा

देहरादून, 06 जुलाई। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने सोमवार को पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय, बीरपुर के एनसीसी कैडेटों को अपने कैंप कार्यालय में...

सूबे में गठित होंगे आठ नये सहकारी संघः डाॅ. धन सिंह रावत

सूबे की 13 उत्कृष्ट सहकारी समितियों को किया सम्मानित कार्यक्रम में विभागीय मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत के हाथों प्रदेशभर की 13 उत्कृष्ट सहकारी...

परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा ने विधान सभा स्थित सभागार कक्ष में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित कर विभागीय कार्यों की समीक्षा की।

देश के परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा ने विधान सभा स्थित सभागार कक्ष में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित कर विभागीय कार्यों की समीक्षा...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

एनसीसी कैडेटों का उत्साहवर्धन, सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने दिया हरसंभव सहयोग का भरोसा

देहरादून, 06 जुलाई। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने सोमवार को पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय, बीरपुर के एनसीसी कैडेटों को अपने कैंप कार्यालय में...

सूबे में गठित होंगे आठ नये सहकारी संघः डाॅ. धन सिंह रावत

सूबे की 13 उत्कृष्ट सहकारी समितियों को किया सम्मानित कार्यक्रम में विभागीय मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत के हाथों प्रदेशभर की 13 उत्कृष्ट सहकारी...

परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा ने विधान सभा स्थित सभागार कक्ष में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित कर विभागीय कार्यों की समीक्षा की।

देश के परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा ने विधान सभा स्थित सभागार कक्ष में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित कर विभागीय कार्यों की समीक्षा...

सेवा पखवाड़ा सरकार और जनता के बीच भरोसे का सेतु: महाराज

बीरोंखाल को मिली तीन करोड़ 20 लाख से अधिक की योजनाओं की सौगात पौड़ी। सेवा पखवाड़ा सिर्फ एक आयोजन नहीं, सरकार और जनता के...

कॉर्बेट नेशनल पार्क के रिजॉर्ट में अय्याशी, 10 युवतियां पकड़ीं, 52 युवक गिरफ्तार

कॉर्बेट नेशनल पार्क के ढेला में एक्रोन रिजॉर्ट में पुलिस ने एक बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया गया है। पुलिस ने शनिवार को...

जुलाई के पहले वीकएंड पर मसूरी गुलजार: होटलों में 90% तक ऑक्युपेंसी, पर जाम ने छुड़ाए पसीने

जुलाई का पहला वीकएंड मसूरी पर्यटन के लिहाज से अच्छा रहा। पर्यटकों की आमद अभी भी लगातार बनी है। शनिवार व रविवार को शहर...

दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर पर स्टील बैरियर से टकराकर पलटी कार, हादसे में शामली के तीन लोग घायल

पहली बरसात में ही हुए गहरे गड्ढों के कारण चर्चा में आया दिल्ली-देहरादून इकोनामिक कारिडोर पर लापरवाही का एक और मामला सामने आया है।...

कांवड़ यात्रा के बीच भी नहीं रुकेगा सफर, खुले रहेंगे दिल्ली-देहरादून ग्रीनफील्ड हाईवे और गंगा एक्सप्रेसवे

कांवड़ यात्रा के दौरान इस बार दिल्ली या प्रयागराज दूर नहीं होगा। दिल्ली-देहरादून ग्रीनफील्ड हाईवे (इकोनामिक कारिडोर) और गंगा एक्सप्रेसवे वाहनों के लिए खुला...

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे पर बारिश से फिर गड्ढे, कई जगह रेलिंग धंसी, क्वालिटी पर उठे सवाल

यूपी के बागपत के गांगनौली गांव के पास दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे पर बारिश से एक्सप्रेस-वे किनारे लगाई गई मिट्टी के पुस्तों में बड़े-बड़े गड्ढे बन...

उत्तराखंड के UCC पोर्टल पर अब AI का पहरा: फर्जी दस्तावेज और डीपफेक पकड़ेगी नई तकनीक

उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) के प्रभावी क्रियान्वयन की दिशा में सरकार अब तकनीकी सुरक्षा को और मजबूत करने जा रही है। गृह...