Wednesday, August 26, 2026
Home उत्तराखंड सूबे में गठित होंगे आठ नये सहकारी संघः डाॅ. धन सिंह रावत

सूबे में गठित होंगे आठ नये सहकारी संघः डाॅ. धन सिंह रावत

सूबे की 13 उत्कृष्ट सहकारी समितियों को किया सम्मानित

कार्यक्रम में विभागीय मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत के हाथों प्रदेशभर की 13 उत्कृष्ट सहकारी समितियों को प्रशस्ति प्रत्र देकर सम्मानित किया गया। जिसमें एमपैक्स बागेश्वर, पनुवानौला (अल्मोडा), गडोलिया (टिहरी), कुमौड (पिथौरागढ़), चम्पावत, कुवंरपुर (नैनीताल), गोपेश्वर (चमोली), पनियाला (हरिद्वार), सुखरो (पौड़ी), विकासनगर (देहरादून), नौगांव (उत्तरकाशी), जसपुर (ऊधमसिंह नगर) तथा अगस्त्यमुनि (रूद्रप्रयाग) शामिल है। इसके अलावा नाबार्ड द्वारा चयनित उत्कृष्ट बैंकों जिला सहकारी बैंक चमोली व पौड़ी को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उत्कृष्ट कार्य करने पर दुधारखाल बहुउद्देशीय सहकारी समिति (पौड़ी गढ़वाल) तथा सिद्ध बाबा कृषक उत्पादक संगठन (एफपीओ), पौड़ी को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उत्तराखंड आवास एवं निर्माण सहकारी संघ लिमिटेड, काशीपुर द्वारा जनपद ऊधम सिंह नगर, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ एवं देहरादून में लगभग 10 करोड़ 24 लाख 35 हजार रुपये की लागत से निर्मित विभिन्न कार्यालय भवनों का लोकार्पण एवं शिलान्यास भी किया गया। इसके अलावा इस अवसर पर विभागीय मंत्री ने महिला स्वयं सहायता समूह उज्ज्वल, होशियारी एवं माता वैष्णवी को पाँच-पाँच लाख रुपये के ब्याज मुख्य पर ऋण के चेक प्रदान किये। इसके अलावा गुजारना बहुउद्देशीय सहकारी समिति एवं सरोना समिति को माइक्रो एटीएम भी वितरित किये गये।

 

  • विधानसभा क्षेत्र स्तर पर भी आयोजित होंगे सहकारी मेले
  • नाबार्ड द्वारा चयनित 13 उत्कृष्ट समितियों को किया सम्मानित

सूबे में सहकारिता के विस्तार को आठ नये सहकारी संघ गठित किये जायेंगे। इसके लिये विभागीय अधिकारियों को निर्देश दे दिये गये हैं। जनपद स्तर के बाद अब विधानसभा क्षेत्रों में भी सहकारिता मेलों का आयोजन किया जायेगा, ताकि किसानों, काश्तकारों, कारीगरों व महिला स्वयं सहायता समूहों को उनके उत्पादों को बाजार उपलब्ध हो सके और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिल सके। केन्द्रीय सहकारिता मंत्रालय के पांच वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य आज सहकारिता विभाग द्वारा देहरादून में ‘सहकार मंथन’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सूबे के सहकारिता मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेशभर के बहुउद्देशीय सहकारी समितियों के अध्यक्षों, सहकार बंधुओं एवं सहकारी संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में विगत पांच वर्षों में सहकारिता की उपलब्धियों, चुनौतियों एवं भविष्य की कार्ययोजना को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

 

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये कहा कि डाॅ. रावत ने कहा कि सूबे में सहकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य हुये हैं। उन्होंने कहा कि आम लोगों को सहकारिता से जोड़ने के लिये और अधिक प्रयास किये जा रहे हैं। इसके लिये शीघ्र ही प्रदेश में आठ नये सहकारी संघ गठित किये जायेंगे। जिनमें लखपति दीदी फेडरेशन, महिला स्वयं सहायता समूह फेडरेशन, वन पंचायत फेडरेशन, स्वास्थ्य फेडरेशन, प्लंबर एवं जल कार्यकर्ता फेडरेशन, भारत टैक्सी फेडरेशन, एविएशन फेडरेशन तथा यूथ फेडरेशन शामिल हैं। डाॅ. रावत ने कहा कि 21 हजार महिला स्वयं सहायता समूहों को और अधिक संगठित व आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से महिला स्वयं सहायता समूह फेडरेशन गठित करने का निर्णय लिया गया है। इसके अलावा लखपति दीदी फेडरेशन के माध्यम से महिलाओं को विभिन्न सरकारी योजनाओं से जोड़कर आर्थिक रूप से सशक्त बनाया जाएगा। वन पंचायत फेडरेशन के माध्यम से वन आधारित आजीविका, नर्सरी विकास एवं ग्रामीण किसानों को जोड़ा जाएगा। प्लंबर फेडरेशन राज्य के कुशल कारीगरों को संगठित कर रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराएगा। भारत टैक्सी फेडरेशन के माध्यम से प्रदेश के लगभग 47 हजार वाहन चालक आधुनिक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से जुड़ेंगे, जबकि यूथ फेडरेशन का लक्ष्य एक वर्ष में एक लाख युवाओं को स्वरोजगार एवं आत्मनिर्भरता से जोड़ना है। इस अवसर पर डाॅ. रावत ने कहा कि जिला स्तर पर आयोजित सहकारिता मेलों की सफलताओं को देखते हुये अब सभी विधानसभा क्षेत्रों में मेलाओं आयोजन किया जायेगा, इसके लिये विभागीय अधिकारियों को निर्देश दे दिये गये हैं।

 

इस अवसर पर घनसाली विधायक शक्तिलाल शाह ने राज्य में सहकारिता क्षेत्र में हुए अभूतपूर्व कार्यों एवं नवाचारों की सराहना करते हुए सहकारिता मंत्री का अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि सहकारी मेलों के आयोजन से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिल रही है। उत्तराखंड राज्य सहकारी संघ के पूर्व अध्यक्ष मातवर सिंह रावत एवं जिला सहकारी बैंक टिहरी के पूर्व अध्यक्ष सुभाष रमोला ने केन्द्रीय सहकारिता मंत्रालय के पाँच वर्ष पूर्ण होने एवं प्रदेश में सहकारिता क्षेत्र में हुई उल्लेखनीय प्रगति एवं उपलब्धियों पर अपने विचार रखे। जबकि निबंधक सहकारिता डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने विभागीय योजनाओं एवं सहकारिता क्षेत्र में किए जा रहे नवाचारों की जानकारी देते हुए कहा कि पारदर्शिता, तकनीकी नवाचार और जनसहभागिता के माध्यम से सहकारिता को और अधिक सशक्त बनाया जाएगा।

 

कार्यक्रम में विभिन्न जनपदों से आए प्रतिनिधियों के साथ ही नैनीताल, ऊधम सिंह नगर एवं हरिद्वार जनपदों की सहकारी समितियों के सहकार बंधुओं ने अपने महत्वपूर्ण सुझाव रखे। सहकारिता मंत्री डाॅ. रावत ने सभी सुझावों को गंभीरता से सुनते हुए उन्हें विभाग की भावी कार्ययोजना में शामिल करने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम का संचालन सहकारिता सप्ताह के नोडल अधिकारी एवं प्रबंध निदेशक, प्रादेशिक कोऑपरेटिव यूनियनएम.पी. त्रिपाठी ने किया, जबकि संयुक्त निबंधक रमिंद्री मंद्रवाल ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में उप निबंधक सहकारिता, समस्त जिला सहायक निबंधक, विभिन्न सहकारी समितियों के प्रतिनिधि, सचिव, सहकार बंधु तथा विभागीय अधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी

ग्रामीण अर्थव्यवस्था व स्थानीय उद्यमिता को मिलेगा बढ़ावा सात रणनीतिक स्तम्भों पर आधारित होगी नई सहकारी व्यवस्था   देहरादून- सूबे में सहकारिता क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए...

त्योहारी सीजन में मिलावटखोरी पर प्रशासन सख्त, मिठाई की दुकानों और डेयरी पर ताबड़तोड़ छापेमारी

मिलावटखोरों पर होगी कड़ी कार्रवाई   देहरादून। त्योहारी सीजन को देखते हुए खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने और लोगों को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध...

मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने पर जोर, डीएम ने ईआरओ और बीएलओ को दिए सख्त निर्देश

एसआईआर कार्य में पारदर्शिता एवं शुद्धता के साथ करें नोटिसों की सुनवाई- डीएम   देहरादून। भारत निर्वाचन आयोग के निर्धारित कार्यक्रम के तहत 1 जुलाई 2026 की...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी

ग्रामीण अर्थव्यवस्था व स्थानीय उद्यमिता को मिलेगा बढ़ावा सात रणनीतिक स्तम्भों पर आधारित होगी नई सहकारी व्यवस्था   देहरादून- सूबे में सहकारिता क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए...

त्योहारी सीजन में मिलावटखोरी पर प्रशासन सख्त, मिठाई की दुकानों और डेयरी पर ताबड़तोड़ छापेमारी

मिलावटखोरों पर होगी कड़ी कार्रवाई   देहरादून। त्योहारी सीजन को देखते हुए खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने और लोगों को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध...

मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने पर जोर, डीएम ने ईआरओ और बीएलओ को दिए सख्त निर्देश

एसआईआर कार्य में पारदर्शिता एवं शुद्धता के साथ करें नोटिसों की सुनवाई- डीएम   देहरादून। भारत निर्वाचन आयोग के निर्धारित कार्यक्रम के तहत 1 जुलाई 2026 की...

सहसपुर में फिर शुरू होगी बंद पड़ी सिलाई यूनिट, ग्रामीण महिलाओं को मिलेंगे रोजगार के नए अवसर

आधुनिक मशीनों से लैस होगा सहसपुर का कॉमन फैसिलिटी सेंटर देहरादून। जिला प्रशासन देहरादून की पहल से सहसपुर में लंबे समय से बंद पड़ी कॉमन...

पटना में BPSC परीक्षा को लेकर जोरदार प्रदर्शन, सरकार से बातचीत की मांग पर अड़े अभ्यर्थी

परीक्षा में गड़बड़ी की जांच की उठी मांग पटना। 70वीं बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) परीक्षा को लेकर बिहार में छात्रों का आंदोलन एक बार...

मानसून समाप्त होते ही प्रदेशभर में सड़क मरम्मत और सुधार कार्य युद्धस्तर पर शुरू किए जाएं- मुख्यमंत्री

देहरादून। प्रदेश में सड़कों की बदहाल स्थिति को सुधारने के लिए सरकार ने व्यापक स्तर पर अभियान चलाने की तैयारी शुरू कर दी है।...

आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और बाजार मूल्यों की नियमित निगरानी करें अधिकारी- मुख्यमंत्री

कालाबाजारी, जमाखोरी और मुनाफाखोरी के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश   देहरादून। प्रदेश में आवश्यक वस्तुओं की कीमतों पर नियंत्रण बनाए रखने और आम जनता को उचित...

मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में रक्षाबंधन व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान

जिलाधिकारी के निर्देशन में पौड़ी व यमकेश्वर में खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण, 20 विधिक एवं सर्विलांस नमूने जांच के लिए भेजे गए एक्सपायर्ड व बिना...

सड़क सुरक्षा पर परिवहन विभाग का सख्त प्रहार: देहरादून संभाग में 3177 चालान, 198 वाहन निरुद्ध

परिवहन आयुक्त श्री रविनाथ रमन, आईएएस के निर्देश पर प्रदेशभर में चला विशेष सड़क सुरक्षा अभियान 24×7 प्रवर्तन: सड़क किनारे खड़े वाहनों, बाहर...

रक्षाबंधन पूर्व कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किया प्रतिभाग

विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को किया सम्मानित   हल्द्वानी। विधानसभा अध्यक्ष उत्तराखंड एवं विधायक कोटद्वार ऋतु खण्डूडी भूषण ने रक्षाबंधन के पावन...