Wednesday, August 26, 2026
Home उत्तराखंड भाजपा का हिंदुत्व केवल सत्ता प्राप्ति का माध्यम, सनातन की आस्था से...

भाजपा का हिंदुत्व केवल सत्ता प्राप्ति का माध्यम, सनातन की आस्था से कोई सरोकार नहीं : गरिमा मेहरा दसौनी

उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की मुख्य प्रवक्ता गरिमा मेहरा दसौनी ने कहा है कि बद्रीनाथ धाम में श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाए गए दान में कथित चोरी के आरोपों ने भाजपा के तथाकथित हिंदुत्व की वास्तविकता को देश के सामने उजागर कर दिया है। उन्होंने कहा कि जनता की धार्मिक भावनाओं का दोहन कर सत्ता तक पहुंचने वाली भाजपा का हिंदुत्व का मुखौटा अब पूरी तरह उतर चुका है। गरिमा मेहरा दसौनी ने कहा कि पहले अयोध्या राम मंदिर से जुड़े चंदे में कथित अनियमितताओं को लेकर सवाल उठे, उसके बाद केदारनाथ में 230 किलो सोने के प्रकरण पर आज तक सरकार कोई स्पष्ट जवाब नहीं दे सकी और अब बद्रीनाथ धाम में श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाए गए दान में कथित अनियमितताओं की खबरों ने करोड़ों सनातनियों की आस्था को गहरी ठेस पहुंचाई है।

 

उन्होंने कहा कि भाजपा को न तो सनातन धर्म की मर्यादा से कोई सरोकार है और न ही मंदिरों की पवित्रता से। यदि मंदिरों में श्रद्धालुओं की ओर से अर्पित दान और संपत्ति की सुरक्षा पर ही प्रश्नचिह्न लगने लगें, तो यह केवल आर्थिक अनियमितता का विषय नहीं, बल्कि करोड़ों श्रद्धालुओं के विश्वास पर सीधा आघात है। कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि भाजपा सरकार इन गंभीर आरोपों पर पारदर्शी और निष्पक्ष कार्रवाई करने के बजाय उन्हें दबाने का प्रयास करती रही है। यही कारण है कि जनता का सरकार पर भरोसा लगातार कम होता जा रहा है। उन्होंने कहा कि यदि सरकार वास्तव में निर्दोष है, तो उसे पूरे मामले की स्वतंत्र एवं निष्पक्ष जांच कराकर सच्चाई देश के सामने रखनी चाहिए।

 

दसौनी ने कहा कि धर्म और आस्था के नाम पर राजनीति करने वाली भाजपा को अब देश की जनता जवाबदेह बनाएगी। करोड़ों श्रद्धालुओं की भावनाओं के साथ कथित विश्वासघात करने वालों को जनता कभी माफ नहीं करेगी। आने वाले समय में भाजपा को अपने कर्मों का जवाब जनता की अदालत में देना ही होगा।

RELATED ARTICLES

राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी

ग्रामीण अर्थव्यवस्था व स्थानीय उद्यमिता को मिलेगा बढ़ावा सात रणनीतिक स्तम्भों पर आधारित होगी नई सहकारी व्यवस्था   देहरादून- सूबे में सहकारिता क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए...

त्योहारी सीजन में मिलावटखोरी पर प्रशासन सख्त, मिठाई की दुकानों और डेयरी पर ताबड़तोड़ छापेमारी

मिलावटखोरों पर होगी कड़ी कार्रवाई   देहरादून। त्योहारी सीजन को देखते हुए खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने और लोगों को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध...

मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने पर जोर, डीएम ने ईआरओ और बीएलओ को दिए सख्त निर्देश

एसआईआर कार्य में पारदर्शिता एवं शुद्धता के साथ करें नोटिसों की सुनवाई- डीएम   देहरादून। भारत निर्वाचन आयोग के निर्धारित कार्यक्रम के तहत 1 जुलाई 2026 की...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी

ग्रामीण अर्थव्यवस्था व स्थानीय उद्यमिता को मिलेगा बढ़ावा सात रणनीतिक स्तम्भों पर आधारित होगी नई सहकारी व्यवस्था   देहरादून- सूबे में सहकारिता क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए...

त्योहारी सीजन में मिलावटखोरी पर प्रशासन सख्त, मिठाई की दुकानों और डेयरी पर ताबड़तोड़ छापेमारी

मिलावटखोरों पर होगी कड़ी कार्रवाई   देहरादून। त्योहारी सीजन को देखते हुए खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने और लोगों को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध...

मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने पर जोर, डीएम ने ईआरओ और बीएलओ को दिए सख्त निर्देश

एसआईआर कार्य में पारदर्शिता एवं शुद्धता के साथ करें नोटिसों की सुनवाई- डीएम   देहरादून। भारत निर्वाचन आयोग के निर्धारित कार्यक्रम के तहत 1 जुलाई 2026 की...

सहसपुर में फिर शुरू होगी बंद पड़ी सिलाई यूनिट, ग्रामीण महिलाओं को मिलेंगे रोजगार के नए अवसर

आधुनिक मशीनों से लैस होगा सहसपुर का कॉमन फैसिलिटी सेंटर देहरादून। जिला प्रशासन देहरादून की पहल से सहसपुर में लंबे समय से बंद पड़ी कॉमन...

पटना में BPSC परीक्षा को लेकर जोरदार प्रदर्शन, सरकार से बातचीत की मांग पर अड़े अभ्यर्थी

परीक्षा में गड़बड़ी की जांच की उठी मांग पटना। 70वीं बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) परीक्षा को लेकर बिहार में छात्रों का आंदोलन एक बार...

मानसून समाप्त होते ही प्रदेशभर में सड़क मरम्मत और सुधार कार्य युद्धस्तर पर शुरू किए जाएं- मुख्यमंत्री

देहरादून। प्रदेश में सड़कों की बदहाल स्थिति को सुधारने के लिए सरकार ने व्यापक स्तर पर अभियान चलाने की तैयारी शुरू कर दी है।...

आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और बाजार मूल्यों की नियमित निगरानी करें अधिकारी- मुख्यमंत्री

कालाबाजारी, जमाखोरी और मुनाफाखोरी के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश   देहरादून। प्रदेश में आवश्यक वस्तुओं की कीमतों पर नियंत्रण बनाए रखने और आम जनता को उचित...

मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में रक्षाबंधन व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान

जिलाधिकारी के निर्देशन में पौड़ी व यमकेश्वर में खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण, 20 विधिक एवं सर्विलांस नमूने जांच के लिए भेजे गए एक्सपायर्ड व बिना...

सड़क सुरक्षा पर परिवहन विभाग का सख्त प्रहार: देहरादून संभाग में 3177 चालान, 198 वाहन निरुद्ध

परिवहन आयुक्त श्री रविनाथ रमन, आईएएस के निर्देश पर प्रदेशभर में चला विशेष सड़क सुरक्षा अभियान 24×7 प्रवर्तन: सड़क किनारे खड़े वाहनों, बाहर...

रक्षाबंधन पूर्व कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किया प्रतिभाग

विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को किया सम्मानित   हल्द्वानी। विधानसभा अध्यक्ष उत्तराखंड एवं विधायक कोटद्वार ऋतु खण्डूडी भूषण ने रक्षाबंधन के पावन...