Wednesday, July 8, 2026
Home उत्तराखंड घने जंगल में रास्ता भटकी पांच महिलाओं को SDRF ने बचाया, 12...

घने जंगल में रास्ता भटकी पांच महिलाओं को SDRF ने बचाया, 12 किमी पैदल सर्च के बाद किया सुरक्षित रेस्क्यू

देहरादून:  लक्ष्मण सिद्ध मंदिर के निकट घने जंगल में रास्ता भटक गई पांच महिलाओं का राज्य आपदा प्रतिवादन बल (SDRF) ने सफल रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाला। मंगलवार देर शाम डीसीआर देहरादून और चौकी हर्रावाला से SDRF को सूचना मिली कि लक्ष्मण सिद्ध मंदिर क्षेत्र के जंगल में पांच महिलाएं रास्ता भटक गई हैं और बाहर निकलने में असमर्थ हैं। सूचना मिलते ही SDRF मुख्यालय से मुख्य आरक्षी शैलेंद्र रावत के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम तत्काल मौके के लिए रवाना हुई।

घटनास्थल पर पहुंचकर SDRF ने स्थानीय पुलिस और वन विभाग के साथ संयुक्त सर्च अभियान शुरू किया। घने जंगल, दुर्गम रास्तों और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बीच टीम ने करीब 12 किलोमीटर पैदल जंगल के भीतर सर्च ऑपरेशन चलाया। लगातार प्रयासों के बाद SDRF टीम ने सभी पांच महिलाओं को जंगल के भीतर सकुशल खोज निकाला। इसके बाद टीम ने सभी महिलाओं को सुरक्षित पैदल जंगल से बाहर निकालकर रोड हेड तक पहुंचाया और उन्हें सकुशल चौकी हर्रावाला पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

SDRF की त्वरित कार्रवाई और कठिन परिस्थितियों में किए गए इस सफल रेस्क्यू अभियान की स्थानीय लोगों ने सराहना की।vvvvvvvvvv

RELATED ARTICLES

बीकेटीसी में अनुशासनहीनता पर बड़ी कार्रवाई : व्यक्तिगत सहायक प्रमोद नौटियाल तत्काल प्रभाव से निलंबित, निष्पक्ष जांच के लिए समिति गठित

देहरादून : श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) ने अनुशासन एवं प्रशासनिक पारदर्शिता बनाए रखने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए अध्यक्ष कार्यालय में...

अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर, 170 बीघा से अधिक जमीन पर बड़ी कार्रवाई

मसूरी से थानों और शिमला बाईपास तक एक्शन मोड में प्राधिकरण, अवैध निर्माण सील- कॉलोनाइजरों को सख्त संदेश देहरादून। सुनियोजित विकास, सुरक्षित निर्माण और शहर...

देहरादून महायोजना-2041 पर बढ़ा जनसंवाद, दूसरे दिन सेक्टर-02 के लोगों ने रखी अपनी बात

ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी परिसर में आयोजित जनसुनवाई कैंप में पहुंचे स्थानीय नागरिक, आपत्तियों के साथ दिए महत्वपूर्ण सुझाव   देहरादून। राजधानी देहरादून के सुनियोजित विकास और आने...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

घने जंगल में रास्ता भटकी पांच महिलाओं को SDRF ने बचाया, 12 किमी पैदल सर्च के बाद किया सुरक्षित रेस्क्यू

देहरादून:  लक्ष्मण सिद्ध मंदिर के निकट घने जंगल में रास्ता भटक गई पांच महिलाओं का राज्य आपदा प्रतिवादन बल (SDRF) ने सफल रेस्क्यू कर...

बीकेटीसी में अनुशासनहीनता पर बड़ी कार्रवाई : व्यक्तिगत सहायक प्रमोद नौटियाल तत्काल प्रभाव से निलंबित, निष्पक्ष जांच के लिए समिति गठित

देहरादून : श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) ने अनुशासन एवं प्रशासनिक पारदर्शिता बनाए रखने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए अध्यक्ष कार्यालय में...

अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर, 170 बीघा से अधिक जमीन पर बड़ी कार्रवाई

मसूरी से थानों और शिमला बाईपास तक एक्शन मोड में प्राधिकरण, अवैध निर्माण सील- कॉलोनाइजरों को सख्त संदेश देहरादून। सुनियोजित विकास, सुरक्षित निर्माण और शहर...

देहरादून महायोजना-2041 पर बढ़ा जनसंवाद, दूसरे दिन सेक्टर-02 के लोगों ने रखी अपनी बात

ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी परिसर में आयोजित जनसुनवाई कैंप में पहुंचे स्थानीय नागरिक, आपत्तियों के साथ दिए महत्वपूर्ण सुझाव   देहरादून। राजधानी देहरादून के सुनियोजित विकास और आने...

भाजपा का हिंदुत्व केवल सत्ता प्राप्ति का माध्यम, सनातन की आस्था से कोई सरोकार नहीं : गरिमा मेहरा दसौनी

उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की मुख्य प्रवक्ता गरिमा मेहरा दसौनी ने कहा है कि बद्रीनाथ धाम में श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाए गए दान में कथित...

धामी सरकार में हुए लोककल्याण के कई ऐतिहासिक काम- महाराज

448.79 लाख की विकास योजनाओं का हुआ लोकार्पण-शिलान्यास बीरोंखाल (पौड़ी)। जन जन की सरकार जन जन के द्वार के अन्तर्गत धामी सरकार के 5 साल पूरे...

देश-दुनिया में बसे उत्तराखंडवासी राज्य के सबसे बड़े सांस्कृतिक दूत और ब्रांड एंबेसडर- धामी

मुंबई में प्रवासी उत्तराखंडवासियों से मुख्यमंत्री धामी का आत्मीय संवाद, विकास यात्रा और भविष्य के विजन को किया साझा प्रवासी उत्तराखंड परिषद के माध्यम से...

वात्सल्य योजना के तहत 4 करोड़ 39 लाख रुपए लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर

महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने डीबीटी किया 3 महीने का पैसा   देहरादून। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने मुख्यमंत्री...

मुख्य सचिव ने केदारनाथ पुनर्निर्माण एवं बद्रीनाथ मास्टर प्लान कार्यों की समीक्षा की

देहरादून। चढ़ावा चोरी की खबरों के शोर के बीच सचिवालय में बदरी-केदार में जारी निर्माण कार्यों की समीक्षा की गई। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने...

संवेदनशील क्षेत्रों का दौरा कर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सुरक्षात्मक कार्यों का लिया जायजा

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मंगलवार को मसूरी विधानसभा क्षेत्र के भंडार गांव एवं बिष्ट गांव का दौरा कर संवेदनशील क्षेत्रों में चल...