Thursday, July 23, 2026
Home उत्तराखंड राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं के साथ हुई गिरफ्तारी एवं कथित अभद्र...

राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं के साथ हुई गिरफ्तारी एवं कथित अभद्र व्यवहार के विरोध में महानगर कांग्रेस ने केंद्र सरकार का किया पुतला दहन

राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं के साथ हुई गिरफ्तारी एवं कथित अभद्र व्यवहार के विरोध में महानगर कांग्रेस ने केंद्र सरकार का पुतला दहन किया, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग उठाई,  महानगर कांग्रेस कमेटी, देहरादून द्वारा महानगर अध्यक्ष डॉ. जसविंदर सिंह गोगी के नेतृत्व में एश्लेहॉल चौक पर केंद्र सरकार का पुतला दहन कर विरोध-प्रदर्शन किया गया।

 

इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष डॉ. जसविंदर सिंह गोगी ने कहा कि दिल्ली में छात्रों के समर्थन में आयोजित शांतिपूर्ण विरोध-प्रदर्शन के दौरान लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी जी सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ की गई गिरफ्तारी, कथित अभद्र व्यवहार तथा युवा कार्यकर्ताओं पर किए गए लाठीचार्ज की कांग्रेस पार्टी घोर निंदा करती है। उन्होंने कहा कि यह लोकतांत्रिक अधिकारों का खुला दमन है और विपक्ष की आवाज़ को दबाने का असफल प्रयास है।

 

डॉ. गोगी ने कहा कि जब देश का युवा शिक्षा, रोजगार और अपने भविष्य से जुड़े मुद्दों को लेकर शांतिपूर्ण ढंग से अपनी बात रखना चाहता है, तब केंद्र सरकार लोकतांत्रिक संवाद की जगह दमन का रास्ता अपनाती है। यह न केवल संविधान की भावना के विपरीत है, बल्कि लोकतंत्र की मूल आत्मा पर भी आघात है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी सदैव छात्रों, युवाओं और आम जनता के अधिकारों की लड़ाई लड़ती रही है और आगे भी पूरी मजबूती के साथ उनके हितों की रक्षा के लिए संघर्ष करती रहेगी। केंद्र सरकार को लोकतांत्रिक मूल्यों का सम्मान करते हुए विपक्ष और युवाओं की आवाज़ सुननी चाहिए, न कि उन्हें बलपूर्वक दबाने का प्रयास करना चाहिए।

 

डॉ. गोगी ने राष्ट्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए तत्काल अपने पद से इस्तीफा देने की मांग की। उन्होंने कहा कि छात्रों से जुड़े गंभीर मुद्दों पर जवाबदेही तय होना आवश्यक है और केंद्र सरकार को युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ बंद करना चाहिए। महानगर कांग्रेस कमेटी ने स्पष्ट किया कि यदि लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन और जनविरोधी नीतियाँ जारी रहीं तो कांग्रेस सड़क से सदन तक अपना संघर्ष और अधिक तेज करेगी।

RELATED ARTICLES

उत्तराखण्ड में बनेगा संस्कृत आयोग, सरकार ने मांगे सुझाव

देवभूमि उत्तराखण्ड की पहचान उसकी समृद्ध सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत से है, जिसमें संस्कृत का विशेष स्थान है। संस्कृत केवल एक भाषा नहीं, बल्कि...

उत्तराखंड में पत्रकारों के हित में बड़ा फैसला, 9 दिवंगत पत्रकारों के आश्रितों को ₹5-5 लाख, 3 वरिष्ठ पत्रकारों को मिलेगी सम्मान पेंशन

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के क्रम में सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी की अध्यक्षता में सूचना निदेशालय में पत्रकार कल्याण कोष (कॉरपस...

देहरादून महायोजना-2041 पर जनता को मिला एक और मौका

25 जुलाई से एक सप्ताह तक एमडीडीए कार्यालय में फिर लगेगा विशेष कैंप जनसुविधा के दृष्टिगत देहरादून महायोजना-2041 पर सुझाव एवं आपत्तियां प्राप्त करने हेतु...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं के साथ हुई गिरफ्तारी एवं कथित अभद्र व्यवहार के विरोध में महानगर कांग्रेस ने केंद्र सरकार का किया पुतला...

राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं के साथ हुई गिरफ्तारी एवं कथित अभद्र व्यवहार के विरोध में महानगर कांग्रेस ने केंद्र सरकार का पुतला दहन...

उत्तराखण्ड में बनेगा संस्कृत आयोग, सरकार ने मांगे सुझाव

देवभूमि उत्तराखण्ड की पहचान उसकी समृद्ध सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत से है, जिसमें संस्कृत का विशेष स्थान है। संस्कृत केवल एक भाषा नहीं, बल्कि...

उत्तराखंड में पत्रकारों के हित में बड़ा फैसला, 9 दिवंगत पत्रकारों के आश्रितों को ₹5-5 लाख, 3 वरिष्ठ पत्रकारों को मिलेगी सम्मान पेंशन

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के क्रम में सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी की अध्यक्षता में सूचना निदेशालय में पत्रकार कल्याण कोष (कॉरपस...

देहरादून महायोजना-2041 पर जनता को मिला एक और मौका

25 जुलाई से एक सप्ताह तक एमडीडीए कार्यालय में फिर लगेगा विशेष कैंप जनसुविधा के दृष्टिगत देहरादून महायोजना-2041 पर सुझाव एवं आपत्तियां प्राप्त करने हेतु...

उत्तराखंड की बेटियां खेलों में लगातार रच रही हैं नए कीर्तिमान, सरकार खिलाड़ियों को हरसंभव सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध- मुख्यमंत्री

पिथौरागढ़ की महिला मुक्केबाजों ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया उत्तराखंड का मान, मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में...

देहरादून महायोजना-2041 : 12वें दिन चंद्रबनी में गूंजे विकास के सुझाव

सेक्टर-12 की जनसुनवाई में नागरिकों ने रखी अपनी बात, भविष्य के दून को लेकर दिखा उत्साह देहरादून – देहरादून को वर्ष 2041 तक एक सुनियोजित, आधुनिक...

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून-मसूरी मार्ग के क्षतिग्रस्त मार्ग का किया निरीक्षण

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अतिवृष्टि के चलते देहरादून-मसूरी मुख्य मार्ग पर पानी वाले बैण्ड के समीप क्षतिग्रस्त हुए मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया।...

एकल महिला स्वरोजगार योजना: 212 नई महिलाओं को मिली सहायता राशि, 276 को जारी हुई दूसरी किस्त

देहरादून। मुख्य सेवक सदन, कैंट रोड में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में ‘मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना’ के द्वितीय चरण में 212 महिलाओं को...

कोटद्वार में कांग्रेस का विरोध मार्च, पेपर लीक और छात्रों पर कार्रवाई के विरोध में तहसील का घेराव

कोटद्वार। देशभर में पेपर लीक, भर्ती घोटालों और जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्र-छात्राओं पर हुई पुलिस कार्रवाई के विरोध में बुधवार को महानगर...

डीएम प्रशांत आर्य ने स्यानाचट्टी के भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का किया स्थलीय निरीक्षण

एम ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश   उत्तरकाशी। उत्तरकाशी जिले में लगातार हो रही बारिश के चलते स्यानाचट्टी क्षेत्र में भूस्खलन से प्रभावित इलाकों का प्रशासन...