Thursday, August 13, 2026
Home उत्तराखंड मालदेवता बाजार में स्वच्छता अभियान, 4 टन कचरा किया गया एकत्रित

मालदेवता बाजार में स्वच्छता अभियान, 4 टन कचरा किया गया एकत्रित

देहरादून। रायपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत मालदेवता के मालदेवता बाजार में गुरुवार को स्वच्छता अभियान एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। अभियान का नेतृत्व अपर मुख्य अधिकारी, जिला पंचायत देहरादून श्री सतीश कुमार त्रिपाठी ने किया। अभियान में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देहरादून, जिला पंचायत देहरादून, वेस्ट वॉरियर्स संस्था, ग्राम प्रधान श्री सत्येंद्र चौहान एवं BDC सदस्य श्रीमती सुनीता छेत्री सहित स्थानीय लोगों ने सहभागिता की। अभियान के दौरान बाजार एवं नदी के आसपास लंबे समय से पड़े लगभग 4 टन कचरे को एकत्रित कर साफ-सफाई की गई। लंबे समय से जमा कचरे के कारण क्षेत्र में ग्रामीण एवं आवारा पशुओं के प्लास्टिक कचरा खाने का खतरा बना हुआ था। स्वच्छता अभियान के माध्यम से इस कचरे को हटाकर क्षेत्र को स्वच्छ बनाया गया।

अभियान के साथ-साथ बाजार की 22 दुकानों में जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया। दुकानदारों को प्लास्टिक प्रतिबंध, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन (SWM) नियम एवं कचरे के उचित निस्तारण के संबंध में जानकारी दी गई। प्रतिबंधित प्लास्टिक के उपयोग एवं कचरे को नदी अथवा खुले स्थानों पर फेंकने से होने वाले पर्यावरणीय नुकसान के बारे में भी जागरूक किया गया। दुकानदारों से अपील की गई कि वे प्लास्टिक एवं अन्य कचरे को खुले में या नदी में न फेंकें तथा कचरे को निर्धारित व्यवस्था के माध्यम से सही स्थान तक पहुंचाएं। साथ ही, उन्हें SBIF Waste No More in Dehradun Project के अंतर्गत संचालित पर्यावरण सखी मॉडल से जुड़कर नियमित कचरा संग्रहण सेवा का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया। प्रतिबंधित प्लास्टिक के उपयोग को लेकर दुकानदारों को आवश्यक चेतावनी भी दी गई।

इस अवसर पर अपर मुख्य अधिकारी श्री सतीश कुमार त्रिपाठी ने स्वच्छता एवं कचरा प्रबंधन में स्थानीय समुदाय की भागीदारी को महत्वपूर्ण बताते हुए दुकानदारों एवं ग्रामीणों से कचरे को नदी एवं खुले स्थानों में न फेंकने की अपील की। अभियान में सक्रिय नागरिक मिनू पासवान एवं लक्ष्मी भट्ट के साथ वेस्ट वॉरियर्स संस्था से असलम खान,राजेंद्र ,अंकित पूजा भारद्वाज सहित संस्था की टीम एवं अन्य स्थानीय नागरिकों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। कार्यक्रम में कुल लगभग 45 लोगों की सहभागिता रही।

RELATED ARTICLES

उत्तराखंड में बनेंगे 5-6 टेक्निकल एजुकेशन हब, एक ही जगह मिलेंगी सभी सुविधाएं

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने तकनीकी शिक्षा विभाग की समीक्षा की देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने गुरूवार को सचिवालय में तकनीकी शिक्षा विभाग की समीक्षा...

दून विश्वविद्यालय में मुख्यमंत्री ने युवाओं से किया संवाद

कहा-बदलती तकनीक के अनुरूप ‘फ्यूचर रेडी’ बनें युवा देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दून विश्वविद्यालय में छात्र-छात्राओं से संवाद किया। संवाद के दौरान विद्यार्थियों ने...

विभाजन विभीषिका की स्मृतियों को जीवंत करेगी विशेष प्रदर्शनी, नगर निगम में गूंजेगा राष्ट्रप्रेम का स्वर

14 से 16 अगस्त तक दून लाइब्रेरी में फोटो-फिल्म प्रदर्शनी, 14 अगस्त की शाम भव्य कवि सम्मेलन में मुख्यमंत्री करेंगे प्रतिभाग   देहरादून। भारत विभाजन की पीड़ा,...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

उत्तराखंड में बनेंगे 5-6 टेक्निकल एजुकेशन हब, एक ही जगह मिलेंगी सभी सुविधाएं

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने तकनीकी शिक्षा विभाग की समीक्षा की देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने गुरूवार को सचिवालय में तकनीकी शिक्षा विभाग की समीक्षा...

दून विश्वविद्यालय में मुख्यमंत्री ने युवाओं से किया संवाद

कहा-बदलती तकनीक के अनुरूप ‘फ्यूचर रेडी’ बनें युवा देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दून विश्वविद्यालय में छात्र-छात्राओं से संवाद किया। संवाद के दौरान विद्यार्थियों ने...

विभाजन विभीषिका की स्मृतियों को जीवंत करेगी विशेष प्रदर्शनी, नगर निगम में गूंजेगा राष्ट्रप्रेम का स्वर

14 से 16 अगस्त तक दून लाइब्रेरी में फोटो-फिल्म प्रदर्शनी, 14 अगस्त की शाम भव्य कवि सम्मेलन में मुख्यमंत्री करेंगे प्रतिभाग   देहरादून। भारत विभाजन की पीड़ा,...

मुख्यमंत्री ने दून विश्वविद्यालय के दीक्षारम्भ सत्र का किया शुभारंभ

युवाओं से बड़े सपने देखने और उन्हें साकार करने का किया आह्वान मुख्यमंत्री ने 11 करोड़ 20 लाख की लागत से बने बॉयोलॉजिकल साइंस प्रयोगशाला...

जिलाधिकारी के निर्देशन में कांवड़ यात्रा के बाद नीलकंठ में चला वृहद स्वच्छता अभियान

मंदिर परिसर, पैदल मार्गों एवं सार्वजनिक स्थलों की की गयी विशेष सफाई, विभिन्न संगठनों व स्थानीय लोगों ने किया श्रमदान   पौड़ी- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

मालदेवता बाजार में स्वच्छता अभियान, 4 टन कचरा किया गया एकत्रित

देहरादून। रायपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत मालदेवता के मालदेवता बाजार में गुरुवार को स्वच्छता अभियान एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। अभियान का नेतृत्व...

मसूरी में भाजपा मसूरी मंडल की तिरंगा यात्रा का मंत्री गणेश जोशी ने किया शुभारंभ

देशभक्ति के नारों और तिरंगे की शान से सराबोर नजर आई पहाड़ों की रानी मसूरी तिरंगा यात्रा में युवाओं छात्रों और पर्यटकों ने बढ़चकर यात्रा...

उत्तराखण्ड में लखपति दीदी का आंकड़ा 3 लाख पार

महिला सशक्तिकरण की दिशा में देवभूमि ने रचा नया इतिहास धामी सरकार के भगीरथ प्रयासों से मिली सफलता वर्ष 2026-27 में 1.12 लाख महिलाओं को लखपति...

दिव्यांगजनों की समस्याओं के समाधान को सितंबर में लगेगा संयुक्त मोबाइल कोर्ट

शिकायतों के त्वरित निस्तारण के साथ अधिकारों एवं सरकारी योजनाओं का मिलेगा लाभ देहरादून – दिव्यांगजनों की शिकायतों एवं समस्याओं के त्वरित निस्तारण तथा उन्हें उनके...

मुख्यमंत्री ने नंदा की चौकी पुल के एप्रोच रोड के पुनर्निर्माण कार्य का किया निरीक्षण

भाऊवाला से लौटते समय नंदा की चौकी पहुंचकर व्यवस्थाओं का लिया जायजा एप्रोच रोड क्षतिग्रस्त होने पर राज्य सरकार ने तत्काल कार्रवाई करते हुए 12...