Sunday, November 1, 2026
Home उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना के जन्मदिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन,...

प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना के जन्मदिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन, 120 यूनिट हुआ रक्तदान

“सूर्यकांत धस्माना का सामाजिक जीवन प्रेरणा का स्रोत” – सुखविंदर कौर

देहरादून: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य व उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना के जन्म दिवस के अवसर पर उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस श्रम प्रकोष्ठ एवं देवभूमि मानव संसाधन विकास ट्रस्ट ने संयुक्त रूप से महंत इन्द्रेश अस्पताल के सहयोग से इंद्रानगर वसंतविहार स्थित रॉयल पैलेस में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। शिविर का उद्घाटन देहरादून जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सुखविंदर कौर ने रिबन काटकर किया। शिविर में रक्तदान दाताओं ने एक सौ बीस यूनिट रक्त दान किया।

इस अवसर पर सुखविंदर कौर ने उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि श्री सूर्यकांत धस्माना जैसे नेता के जन्मदिवस पर जिस प्रकार से रक्तदान शिविर आयोजित किया गया है, यह वास्तव में उनके व्यक्तित्व के अनुरूप है। क्योंकि श्री धस्माना का पूरा राजनीतिक सफर सेवा और संघर्ष में गुजरा है और उन्होंने आज तक अपने राजनीतिक जीवन को जिस प्रकार जनता को समर्पित किया है, वह वास्तव में अनुकरणीय है।

अपने जन्मदिवस पर शुभकामनाएं देने पहुंचे और रक्तदान करने आए युवाओं का आभार व्यक्त करते हुए श्री धस्माना ने कहा कि अपने राजनीतिक जीवन में मैंने यह गुरु मंत्र अपने राजनीतिक गुरु स्वर्गीय हेमवती नंदन बहुगुणा से ग्रहण किया, जिसमें उन्होंने राजनीति का पहला कर्तव्य जनसेवा बताया। इसलिए बिना हार-जीत, बिना भय के हमेशा सिद्धांतों पर चलते हुए, बिना धर्म-जाति-भाषा का भेदभाव किए निस्वार्थ सेवा का काम जारी है। इसमें जनता का भरपूर सहयोग व आशीर्वाद हमेशा मिला है।

धस्माना ने कहा, “जन्मदिवस के अवसर पर आज फिर एक बार यह संकल्प ले रहा हूँ कि जब तक शरीर में जान है, तब तक जन सेवा चलती रहे।” इस अवसर पर महानगर कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. जसविंदर सिंह गोगी ने धस्माना को एक जुझारू नेता के साथ-साथ विद्वान व विचारों की स्पष्टता वाला दूरदर्शी नेता बताया। प्रदेश कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता श्रीमती गरिमा मेहरा दसौनी ने कहा कि उन्होंने श्री धस्माना से बहुत कुछ सीखा है और वे एक मार्गदर्शक की तरह हमेशा साथियों का सहयोग करते हैं।

RELATED ARTICLES

मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पुलिस के नवीन गौरव चिह्नों का किया अनावरण

मुख्यमंत्री ने सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2026 का किया शुभारंभ भ्रष्टाचार की शिकायतों के लिए हेल्पलाइन 1064 की नियमित समीक्षा करने के मुख्य सचिव को दिए निर्देश 6...

श्रीनगर में मुख्यमंत्री के स्वागत को सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात

नौ साल बाद फिर शुरू हुई सिटी बस सेवा, ‘सशक्त बहना, सशक्त उत्तराखंड’ कार्यक्रम में महिलाओं को प्रोत्साहन   पौड़ी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के श्रीनगर...

एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, सात स्थानों पर सीलिंग

बिना मानचित्र स्वीकृति के बन रही दुकानों और व्यावसायिक निर्माणों पर कार्रवाई, प्राधिकरण ने नियमों का उल्लंघन करने वालों को दी सख्त चेतावनी   देहरादून- राजधानी...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -



Most Popular

मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पुलिस के नवीन गौरव चिह्नों का किया अनावरण

मुख्यमंत्री ने सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2026 का किया शुभारंभ भ्रष्टाचार की शिकायतों के लिए हेल्पलाइन 1064 की नियमित समीक्षा करने के मुख्य सचिव को दिए निर्देश 6...

श्रीनगर में मुख्यमंत्री के स्वागत को सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात

नौ साल बाद फिर शुरू हुई सिटी बस सेवा, ‘सशक्त बहना, सशक्त उत्तराखंड’ कार्यक्रम में महिलाओं को प्रोत्साहन   पौड़ी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के श्रीनगर...

एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, सात स्थानों पर सीलिंग

बिना मानचित्र स्वीकृति के बन रही दुकानों और व्यावसायिक निर्माणों पर कार्रवाई, प्राधिकरण ने नियमों का उल्लंघन करने वालों को दी सख्त चेतावनी   देहरादून- राजधानी...

उत्तराखंड में राष्ट्रीय महिला आयोग ने लिया वर्ष 2030 तक ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ के निर्माण का सामूहिक संकल्प

ऋषिकेश: राष्ट्रीय महिला आयोग एवं उत्तराखंड राज्य महिला आयोग के संयुक्त तत्वावधान में  अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, ऋषिकेश के मुख्य सभागार में ‘शक्ति समागम:...

मुख्यमंत्री ने देहरादून में ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

मुख्यमंत्री की घोषणा: पीआरडी जवानों का बढ़ेगा मानदेय, प्रत्येक ग्राम पंचायत में बनेगा मुख्यमंत्री खेल क्लब मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी में खेलों की संख्या 32 से...

भाबर में बड़ा हादसा: पेड़ गिरने से एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

कोटद्वार।  भाबर के जशोधरपुर औद्योगिक क्षेत्र में शुक्रवार सुबह मौसम के बिगड़ते मिजाज के बीच बड़ा हादसा हो गया। बारिश से बचने के लिए...

विशेष दिव्यांग शिविरों में 150 दिव्यांगजनों को जारी किए गए दिव्यांगता प्रमाण पत्र

दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के लिए भी किया गया चिह्नीकरण, यूडीआईडी कार्ड हेतु पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी   देहरादून। जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान की...

राष्ट्रीय महिला आयोग के तीन कार्यक्रमों के माध्यम से महिला सशक्तीकरण, अधिकार संरक्षण एवं नेतृत्व विकास पर रहेगा जोर

30 अक्टूबर को policeline Race Course देहरादून में प्रातः 10:00 बजे से महिला जनसुनवाई एवं ऋषिकेश एम्स में अपराह्न 2:30 बजे से ‘शक्ति...

डेढ़ दर्जन शिक्षा अधिकारियों को मिला पदोन्नति का तोहफा, शिक्षा मंत्री डाॅ. रावत के अनुमोदन के बाद मिली नई जिम्मेदारी

विद्यालयी शिक्षा विभाग में डेढ़ दर्जन उप शिक्षा निदेशकों को संयुक्त शिक्षा निदेशक के रिक्त पदों पर पदोन्नत किया गया है। शिक्षा मंत्री डाॅ....

एकता का संदेश लेकर दौड़ेंगे पौड़ीवासी, 31 अक्टूबर को होगा रन फॉर यूनिटी का आयोजन

इंडोर क्रीड़ा हॉल से मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय तक होगी दौड़ पौड़ी- राष्ट्रीय एकता का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के लिए जिला खेल कार्यालय पौड़ी...