Friday, August 21, 2026
Home उत्तराखंड डीडीआरसी केंद्र का सचिव समाज कल्याण ने किया निरीक्षण, दिव्यांगजनों को समयबद्ध...

डीडीआरसी केंद्र का सचिव समाज कल्याण ने किया निरीक्षण, दिव्यांगजनों को समयबद्ध सेवाएं देने के निर्देश

दिव्यांगजनों के पुनर्वास और सहायक उपकरणों की व्यवस्था का लिया जायजा

 

देहरादून। समाज कल्याण विभाग की ओर से दिव्यांगजनों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं और पुनर्वास सेवाओं की स्थिति का जायजा लेने के लिए सचिव समाज कल्याण डॉ. श्रीधर बाबू अद्वांकी ने गुरुवार को जिला दिव्यांग एवं पुनर्वास केंद्र (डीडीआरसी) का निरीक्षण किया। उन्होंने गांधी शताब्दी जिला चिकित्सालय परिसर स्थित केंद्र की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए अधिकारियों से विभिन्न सेवाओं की जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान सचिव ने दिव्यांगजनों के पंजीकरण, मूल्यांकन, परामर्श, पुनर्वास और सहायक उपकरण उपलब्ध कराने की प्रक्रिया की समीक्षा की। उन्होंने केंद्र में रखे अभिलेखों और संचालित विभिन्न गतिविधियों का भी निरीक्षण किया। इस दौरान संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को व्यवस्थाओं में आवश्यक सुधार के निर्देश दिए गए।

 

योजनाओं का लाभ समय पर पहुंचाने पर जोर

सचिव ने कहा कि केंद्र में आने वाले दिव्यांगजनों को सरकार की योजनाओं और पुनर्वास सेवाओं का लाभ बिना अनावश्यक देरी के मिलना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पात्र लाभार्थियों तक विभागीय योजनाओं की पहुंच बढ़ाई जाए और सेवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजनों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। इसके लिए योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन और जरूरतमंद लोगों तक सुविधाओं की पहुंच सुनिश्चित करना जरूरी है।

 

केंद्र को और दिव्यांगजन हितैषी बनाने के निर्देश

सचिव ने डीडीआरसी की व्यवस्थाओं को और मजबूत करने के साथ इसे अधिक दिव्यांगजन हितैषी बनाने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने उपलब्ध संसाधनों का बेहतर इस्तेमाल करने और दिव्यांगजनों को अधिक सुविधाजनक एवं प्रभावी सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिला समाज कल्याण अधिकारी दीपांकर घिल्डियाल, एसीएमओ डॉ. चौहान, जिला दिव्यांग एवं पुनर्वास केंद्र के कर्मचारी तथा गांधी शताब्दी जिला चिकित्सालय के संबंधित अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

मियांवाला स्थित जौहड़ की भूमि का 8.63 करोड़ की लागत से सौंदर्यीकरण, पुराने जलस्रोत को मिला नया जीवन

सीएम धामी के विजन को धरातल पर उतार रहा एमडीडीए, सिटी फॉरेस्ट के बाद मियांवाला में एक और पर्यावरणीय तोहफा जल-सृष्टि पार्क में जल संरक्षण...

उप-राष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने मसूरी स्थित LBSNAA में 2024 बैच के IAS ट्रेनी अधिकारियों को संबोधित किया

“सेवा भाव और कर्तव्य बोध को अपना मार्गदर्शक मंत्र बनाएं”: उप-राष्ट्रपति 'विकसित भारत @ 2047' के विज़न को हकीकत में बदलने में सिविल...

पटेलनगर में एक दोस्त ने दुसरे दोस्त पर की फायरिंग, युवक हुआ घायल

देहरादून। पटेलनगर थाना क्षेत्र में आईटीएस कॉलेज वाली रोड पर हुई फायरिंग की घटना के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

मियांवाला स्थित जौहड़ की भूमि का 8.63 करोड़ की लागत से सौंदर्यीकरण, पुराने जलस्रोत को मिला नया जीवन

सीएम धामी के विजन को धरातल पर उतार रहा एमडीडीए, सिटी फॉरेस्ट के बाद मियांवाला में एक और पर्यावरणीय तोहफा जल-सृष्टि पार्क में जल संरक्षण...

उप-राष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने मसूरी स्थित LBSNAA में 2024 बैच के IAS ट्रेनी अधिकारियों को संबोधित किया

“सेवा भाव और कर्तव्य बोध को अपना मार्गदर्शक मंत्र बनाएं”: उप-राष्ट्रपति 'विकसित भारत @ 2047' के विज़न को हकीकत में बदलने में सिविल...

पटेलनगर में एक दोस्त ने दुसरे दोस्त पर की फायरिंग, युवक हुआ घायल

देहरादून। पटेलनगर थाना क्षेत्र में आईटीएस कॉलेज वाली रोड पर हुई फायरिंग की घटना के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी...

मसूरी में 25 अगस्त को आयोजित होने वाले रक्षाबंधन कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी की बैठक

मसूरी, 20 अगस्त। मसूरी में हर्ष वर्ष की भांति इस वर्ष भी रक्षाबंधन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। आगामी 25 अगस्त को मसूरी नगर...

जिला चिकित्सालय चंपावत में ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट का लोकार्पण

चंपावत में स्वास्थ्य सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम- मुख्यमंत्री   चंपावत।  जिला चिकित्सालय चंपावत में लगभग 50 लाख रुपये की लागत से स्थापित ब्लड...

डीडीआरसी केंद्र का सचिव समाज कल्याण ने किया निरीक्षण, दिव्यांगजनों को समयबद्ध सेवाएं देने के निर्देश

दिव्यांगजनों के पुनर्वास और सहायक उपकरणों की व्यवस्था का लिया जायजा   देहरादून। समाज कल्याण विभाग की ओर से दिव्यांगजनों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं और...

कुंभ मेला-2027 की सुरक्षा होगी हाईटेक, AI और आधुनिक तकनीक से मजबूत होगा आपदा प्रबंधन

कुंभ मेला-2027 की तैयारियों को लेकर बैठक आपात स्थिति में रिस्पांस टाइम घटाने पर जोर, कुंभ से पहले होंगी नियमित मॉक ड्रिल   देहरादून। कुंभ मेला-2027 के दौरान...

लोनिवि मंत्री महाराज ने परिवहन एवं राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्रालय की बैठक में रखे कई सुझाव

उत्तराखंड की नदियों में होगी वैज्ञानिक ड्रेजिंग, बाढ़ सुरक्षा पर केंद्र के साथ बनी संयुक्त कार्ययोजना   देहरादून/नई दिल्ली। उत्तराखंड की प्रमुख नदियों में वैज्ञानिक तरीके से...

गौहरी माफी में सौंग नदी का बढ़ता कटाव बना चुनौती, स्थायी समाधान पर जोर

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का मंत्री और विधायक ने किया स्थलीय निरीक्षण, अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश   देहरादून। ऋषिकेश क्षेत्र के गौहरी माफी और रायवाला में...

चमोली में पीआईबी का ‘वार्तालाप’ एवं क्षेत्रीय मीडिया कार्यशाला कार्यक्रम आयोजित

केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दूरस्थ एवं सीमांत क्षेत्रों तक पहुंचाने पर जोर स्थानीय मीडिया को सरकार और जनता के...