Friday, August 21, 2026
Home उत्तराखंड CBI जांच पर सवाल उठाना कांग्रेस की हताशा, एजेंसी को अपना काम...

CBI जांच पर सवाल उठाना कांग्रेस की हताशा, एजेंसी को अपना काम करने दें : विनोद चमोली

अंकिता प्रकरण पर कांग्रेस कर रही राजनीति, CBI तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर कर रही जांच

CBI जांच पर कांग्रेस के आरोप बेबुनियाद, स्वतंत्र एजेंसी कर रही नियमानुसार जांच

 

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रदेश प्रवक्ता एवं विधायक धर्मपुर श्री विनोद चमोली ने अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस इस संवेदनशील प्रकरण को बार-बार राजनीतिक मुद्दा बनाकर प्रदेश की जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के बजाय कांग्रेस अब CBI जांच को लेकर नए सवाल खड़े कर रही है और जांच की रिपोर्ट तत्काल सार्वजनिक करने की मांग कर रही है। यह मांग स्वयं कांग्रेस की राजनीतिक मंशा को उजागर करती है, क्योंकि किसी भी गंभीर आपराधिक मामले की जांच एक निर्धारित कानूनी प्रक्रिया के तहत होती है और जांच पूरी होने से पहले रिपोर्ट या महत्वपूर्ण तथ्यों को सार्वजनिक करना जांच को प्रभावित कर सकता है।

 

चमोली ने कहा कि CBI एक स्वतंत्र जांच एजेंसी है और अपनी जिम्मेदारी के अनुसार मामले की जांच कर रही है। कांग्रेस को यह समझना चाहिए कि जांच एजेंसी राजनीतिक दलों के दबाव में नहीं, बल्कि उपलब्ध तथ्यों, साक्ष्यों और कानून के आधार पर जांच करती है। जांच पूरी होने से पहले रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग करना न तो न्यायिक प्रक्रिया के अनुरूप है और न ही पीड़ित परिवार के हित में। यदि कांग्रेस के पास कोई तथ्य या साक्ष्य हैं तो उसे CBI के समक्ष रखना चाहिए, न कि मीडिया और राजनीतिक मंचों के माध्यम से जांच को प्रभावित करने का प्रयास करना चाहिए। जांच पूरी होने के बाद जो भी निष्कर्ष सामने आएंगे, उनके आधार पर कानून के अनुसार कार्रवाई होगी।

 

उन्होंने कहा कि कांग्रेस को इस मामले में ओछी और संवेदनहीन राजनीति से बाज आना चाहिए। अंकिता भंडारी जैसे गंभीर और भावनात्मक मामले को राजनीतिक लाभ के लिए बार-बार उछालना न केवल दुर्भाग्यपूर्ण है, बल्कि पीड़ित परिवार की भावनाओं के साथ भी अन्याय है। कांग्रेस यदि वास्तव में अंकिता को न्याय दिलाने के प्रति गंभीर है तो उसे स्वतंत्र जांच एजेंसी पर भरोसा रखना चाहिए और जांच पूरी होने देना चाहिए, न कि अधूरी जानकारी के आधार पर जनता के बीच भ्रम पैदा करना चाहिए।

 

चमोली ने कहा कि यह भी कांग्रेस को याद रखना चाहिए कि अंकिता प्रकरण में राज्य सरकार ने शुरुआत से ही कार्रवाई में कोई कोताही नहीं बरती। घटना के 24 घंटे के भीतर मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, महिला डीआईजी के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया और आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। जांच में वैज्ञानिक एवं डिजिटल साक्ष्यों तथा 100 से अधिक गवाहों के बयानों के आधार पर करीब 500 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की गई। प्रभावी अभियोजन के परिणामस्वरूप न्यायालय ने तीनों दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई।

 

उन्होंने कहा कि 19 अगस्त को उत्तराखंड हाईकोर्ट द्वारा तीनों दोषियों की जमानत याचिकाएं खारिज किया जाना भी इस बात का प्रमाण है कि मामला न्यायिक प्रक्रिया के तहत गंभीरता से आगे बढ़ रहा है। धामी सरकार ने पीड़ित परिवार की भावनाओं और मांगों का सम्मान करते हुए परिजनों की मांग पर CBI जांच की सिफारिश की तथा परिवार को ₹25 लाख की आर्थिक सहायता भी उपलब्ध कराई। सरकार का उद्देश्य शुरू से ही स्पष्ट रहा है कि दोषियों को कानून के अनुसार कठोर सजा मिले और पीड़ित परिवार को न्याय मिले।

 

कांग्रेस पर पलटवार करते हुए श्री चमोली ने कहा कि गिरफ्तारी से लेकर एसआईटी जांच, चार्जशीट, अभियोजन और न्यायालय के फैसले तक सरकार की कार्रवाई स्पष्ट है। इसके बावजूद कांग्रेस बार-बार पुराने आरोपों को दोहराकर जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रही है। मुद्दाविहीन कांग्रेस अब CBI जांच की रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग को भी राजनीतिक हथियार बना रही है। यदि कांग्रेस के पास कोई ठोस तथ्य है तो वह उसे संबंधित जांच एजेंसी या न्यायालय के समक्ष रखे। केवल राजनीतिक बयानबाजी और आरोप लगाने से न्याय की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ती।

 

चमोली ने कहा, अंकिता को न्याय दिलाना धामी सरकार के लिए कोई राजनीतिक नारा नहीं, बल्कि एक बेटी के प्रति संवेदनशीलता और न्याय के प्रति अटूट प्रतिबद्धता है। सरकार ने आरोपों का जवाब कार्रवाई, जांच, साक्ष्यों और कानून के माध्यम से दिया है। कांग्रेस को अब इस संवेदनशील मामले पर घटिया राजनीति बंद कर CBI की स्वतंत्र जांच पर भरोसा करना चाहिए। जांच पूरी होने दें, तथ्य सामने आने दें और कानून को अपना काम करने दें, यही अंकिता और उनके परिवार के प्रति सच्ची संवेदनशीलता होगी।

RELATED ARTICLES

एनआरएलएम से जुड़ी ग्रामीण महिलाएं राखी निर्माण से कर रहीं अच्छा कारोबार, दून के मॉल और सचिवालय में लगेंगे स्टॉल

मालदेवता में सास-बहू की जोड़ी ने राखी कारोबार से मचाई धूम देहरादून रक्षाबंधन का पर्व नजदीक आते ही देहरादून में स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी ग्रामीण...

मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक सुबोध उनियाल के प्रयासों से नरेंद्रनगर में तकनीकी शिक्षा को नई उड़ान, नरेंद्रनगर में इसी शैक्षणिक सत्र से शुरू होंगे...

नरेंद्रनगर/देहरादून, 21 अगस्त 2026। नरेंद्रनगर विधानसभा क्षेत्र के लिए तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि सामने आई है। मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्री...

संदिग्ध जाति प्रमाण पत्र पर कार्रवाई, होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी का प्रमाण पत्र निरस्त

हल्द्वानी:  संदिग्ध जाति प्रमाण पत्र के आधार पर नियुक्ति के मामले में जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने कड़ी कार्रवाई करते हुए होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी डॉ....

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

CBI जांच पर सवाल उठाना कांग्रेस की हताशा, एजेंसी को अपना काम करने दें : विनोद चमोली

अंकिता प्रकरण पर कांग्रेस कर रही राजनीति, CBI तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर कर रही जांच CBI जांच पर कांग्रेस के आरोप बेबुनियाद, स्वतंत्र...

एनआरएलएम से जुड़ी ग्रामीण महिलाएं राखी निर्माण से कर रहीं अच्छा कारोबार, दून के मॉल और सचिवालय में लगेंगे स्टॉल

मालदेवता में सास-बहू की जोड़ी ने राखी कारोबार से मचाई धूम देहरादून रक्षाबंधन का पर्व नजदीक आते ही देहरादून में स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी ग्रामीण...

मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक सुबोध उनियाल के प्रयासों से नरेंद्रनगर में तकनीकी शिक्षा को नई उड़ान, नरेंद्रनगर में इसी शैक्षणिक सत्र से शुरू होंगे...

नरेंद्रनगर/देहरादून, 21 अगस्त 2026। नरेंद्रनगर विधानसभा क्षेत्र के लिए तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि सामने आई है। मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्री...

संदिग्ध जाति प्रमाण पत्र पर कार्रवाई, होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी का प्रमाण पत्र निरस्त

हल्द्वानी:  संदिग्ध जाति प्रमाण पत्र के आधार पर नियुक्ति के मामले में जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने कड़ी कार्रवाई करते हुए होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी डॉ....

राजेंद्र नगर में नवनिर्मित ट्यूबवेल का कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया शुभारंभ

देहरादून:  कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज राजेंद्र नगर स्ट्रीट नंबर-04 में नवनिर्मित ट्यूबवेल का शुभारंभ कर उसे क्षेत्रवासियों को समर्पित किया। इस अवसर...

युवा सिर्फ रोजगार पाने वाले नहीं, देने वाले भी बनें- रेखा आर्या

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने युवा संवाद कार्यक्रम में युवाओं से किया सीधा संवाद अल्मोड़ा। सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्र के मजखाली मंडल में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम...

पौड़ी में सीता सर्किट के विकास की तैयारी तेज, पहले चरण के लिए 78 लाख रुपये मंजूर

पौड़ी। उत्तराखंड सरकार की मुख्यमंत्री घोषणा के तहत जिले में सीता सर्किट के समग्र विकास की प्रक्रिया तेज हो गई है। इसी क्रम में...

श्रीनगर में 3 करोड़ की लागत से बनेगी अत्याधुनिक ई-लाइब्रेरी, छात्रों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

श्रीनगर में निर्माणाधीन ई-लाइब्रेरी का मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने किया निरीक्षण   पौड़ी। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं और विद्यार्थियों के लिए...

एसआईआर अभियान को पारदर्शी एवं समयबद्ध ढंग से पूरा करने के निर्देश

बागेश्वर। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान को प्रभावी, पारदर्शी एवं समयबद्ध ढंग से संपन्न कराने के लिए शुक्रवार को जिलाधिकारी एवं...

अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार और मरीजों को बेहतर सुविधाएं देने पर जोर

कोटद्वार:  विधानसभा अध्यक्ष एवं कोटद्वार विधायक ऋतु खण्डूडी भूषण ने शुक्रवार को चंद्र मोहन सिंह नेगी राजकीय बेस चिकित्सालय, कोटद्वार में चिकित्सा प्रबंधन समिति...