Tuesday, September 1, 2026
Home उत्तराखंड राहुल गांधी पर दर्ज SC/ST एक्ट की FIR को लेकर कांग्रेस का...

राहुल गांधी पर दर्ज SC/ST एक्ट की FIR को लेकर कांग्रेस का DGP पर हमला, कहा – झूठी FIR निरस्त करो, नहीं तो प्रदेशव्यापी आंदोलन

उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ हल्द्वानी थाने में दर्ज मुकदमे को लेकर पुलिस महानिदेशक को ज्ञापन सौंपा है और इसे तुरंत निरस्त करने की मांग की है।

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और AICC सदस्य सूर्यकांत धस्माना ने आज DGP कार्यालय में ज्ञापन सौंपा।

 

थाना हल्द्वानी में 30 अगस्त 2026 को अमित कुमार नाम के व्यक्ति की शिकायत पर राहुल गांधी के खिलाफ FIR No. 0297/2026 दर्ज की गई है। इसमें SC/ST Act की धारा 3(1)(r)(s) और BNS की धारा 196, 299 लगाई गई है।शिकायत में आरोप है कि राहुल गांधी ने 29 अगस्त को नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान 11 अगस्त को हल्द्वानी रामलीला मैदान में हुए तथाकथित सफाई और धार्मिक अनुष्ठान को लेकर गलत टिप्पणी की थी। कांग्रेस ने इस FIR को पूरी तरह झूठी, निराधार और राजनीतिक द्वेष से प्रेरित बताया है।

 

कांग्रेस का पलटवार – असली अपराधी खुलेआम घूम रहे हैं

धस्माना ने कहा कि वास्तविकता यह है कि 8 अगस्त 2026 को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की रैली के बाद कुछ हिंदूवादी संगठनों ने हल्द्वानी के रामलीला मैदान का शुद्धिकरण किया था। कांग्रेस का आरोप है कि यह शुद्धिकरण की घटना स्वयं BNS 196, 299 और SC/ST Act के तहत दंडनीय अपराध है और इसका वीडियो साक्ष्य भी मौजूद है। इसके बावजूद उत्तराखंड पुलिस ने आज तक इस मामले में कोई FIR दर्ज नहीं की है। उन्होंने कहा, “एक तरफ वीडियो सबूत होने के बाद भी शुद्धिकरण के दोषियों पर कोई कार्रवाई नहीं, दूसरी तरफ राहुल गांधी जैसे राष्ट्रीय नेता पर 24 घंटे के अंदर SC/ST एक्ट जैसी गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। इससे साबित होता है कि उत्तराखंड पुलिस सत्ता के दबाव में काम कर रही है।”

कांग्रेस की तीन बड़ी मांगें

  • राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज FIR No. 0297/2026 की निष्पक्ष जांच कर तत्काल निरस्त किया जाए।
  • 8 अगस्त को रामलीला मैदान में शुद्धिकरण करने वाले गिरीश पाण्डेय और उसके साथियों के खिलाफ वीडियो साक्ष्य के आधार पर BNS और SC/ST Act में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी की जाए।
  • शिकायतकर्ता अमित कुमार के राजनीतिक संबंधों की जांच की जाए।

धस्माना ने चेतावनी दी है कि यदि झूठी FIR निरस्त नहीं हुई और असली दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस प्रदेशव्यापी आंदोलन करने पर बाध्य होगी। ज्ञापन देने वाले प्रमुख लोगों में प्रदेश गोरखा प्रकोष्ठ अध्यक्ष अनिल बस्नेत पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय कॉर्डिनेटर पिया थापा विजय शाही घनश्याम वर्मा राजेंद्र धवन संतोष नैनवाल अनिल शर्मा शामिल रहे।

RELATED ARTICLES

युवा शक्ति के संकल्प से साकार होगा नशा मुक्त उत्तराखंड- डाॅ. धन सिंह रावत

राजकीय पॉलिटेक्निक काॅलेज पित्थूवाला में छात्रों ने ली नशामुक्ति की शपथ प्रदेशभर के शिक्षण संस्थानों में चलेगा 100 दिन तक चलेगा महाभियान   देहरादून। सूबे के विद्यालयी शिक्षा,...

ऋषिकेश में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला, महिला आयोग अध्यक्ष ने लिया स्वतः संज्ञान

विशेष समुदाय के युवकों द्वारा पहचान छिपाकर युवतियों को फंसाने के बढ़ते मामलों पर जताई गहरी चिंता; डीजीपी से की कठोर कार्रवाई की मांग ऋषिकेश/देहरादून। ऋषिकेश...

मसूरी-देहरादून मार्ग पर भूस्खलन से बढ़ी परेशानी, मंत्री गणेश जोशी ने किया निरीक्षण

मसूरी। मसूरी-देहरादून मोटर मार्ग पर पानी वाले मोड़ के पास लगातार हो रहे भूस्खलन और सड़क की खराब स्थिति को लेकर कैबिनेट मंत्री गणेश...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

युवा शक्ति के संकल्प से साकार होगा नशा मुक्त उत्तराखंड- डाॅ. धन सिंह रावत

राजकीय पॉलिटेक्निक काॅलेज पित्थूवाला में छात्रों ने ली नशामुक्ति की शपथ प्रदेशभर के शिक्षण संस्थानों में चलेगा 100 दिन तक चलेगा महाभियान   देहरादून। सूबे के विद्यालयी शिक्षा,...

ऋषिकेश में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला, महिला आयोग अध्यक्ष ने लिया स्वतः संज्ञान

विशेष समुदाय के युवकों द्वारा पहचान छिपाकर युवतियों को फंसाने के बढ़ते मामलों पर जताई गहरी चिंता; डीजीपी से की कठोर कार्रवाई की मांग ऋषिकेश/देहरादून। ऋषिकेश...

मसूरी-देहरादून मार्ग पर भूस्खलन से बढ़ी परेशानी, मंत्री गणेश जोशी ने किया निरीक्षण

मसूरी। मसूरी-देहरादून मोटर मार्ग पर पानी वाले मोड़ के पास लगातार हो रहे भूस्खलन और सड़क की खराब स्थिति को लेकर कैबिनेट मंत्री गणेश...

विदेशों में रोजगार की संभावनाओं के अनुरूप राज्य के युवाओं को दिया जाए कौशल एवं भाषा प्रशिक्षण- मुख्यमंत्री

उत्तराखंड के युवाओं को वैश्विक स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने पर मुख्यमंत्री ने दिया जोर   देहरादून। उत्तराखंड के युवाओं को विदेशों में उपलब्ध...

पौड़ी में जनता दर्शन में पहुंचीं 28 शिकायतें, आयुक्त ने अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश

पौड़ी- जनपद पौड़ी गढ़वाल में जनता की समस्याओं के समाधान के लिए आयोजित किए जा रहे जनता दर्शन एवं जनता मिलन कार्यक्रम केवल शिकायत दर्ज...

SIR पर सीईओ ने जिलाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

देश में विसंगति और अनमैप्ड मतदाताओं की 94 प्रतिशत सुनवाई पूरी फार्म 6,7,8 की एक सप्ताह में सुनवाई कर करें निस्तारण- मुख्य निर्वाचन...

महाराज ने बाढ़ नियंत्रण के संबंध में अधिकारियों से की विस्तृत चर्चा

हरिद्वार। प्रदेश के सिंचाई, लोक निर्माण, ग्रामीण निर्माण, पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री एवं जनपद के प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज ने लक्सर पुरकाजी मार्ग...

राहुल गांधी पर दर्ज SC/ST एक्ट की FIR को लेकर कांग्रेस का DGP पर हमला, कहा – झूठी FIR निरस्त करो, नहीं तो प्रदेशव्यापी...

उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ हल्द्वानी थाने में दर्ज मुकदमे को लेकर पुलिस महानिदेशक को ज्ञापन सौंपा है...

खड़गे जी के अपमान के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में कोतवाली में दी शिकायत, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की...

देहरादून, 31 अगस्त 2026। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री गणेश गोदियाल जी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज देहरादून कोतवाली पहुंचकर हल्द्वानी के रामलीला...

भूमि विवाद से आर्थिक सहायता तक, समाधान दिवस में सुनी गईं 87 जनसमस्याएं

जमीन फर्जीवाड़े और कब्जे की शिकायतों पर प्रशासन सख्त, अधिकारियों को तत्काल कर्रवाई के आदेश बिन्हार क्षेत्र में भूसर्वेक्षण व बंदोबस्त की मांग,...