Monday, November 2, 2026
Home उत्तराखंड महाराज ने राज्य में चल रही जल संसाधन विकास की प्रगति से...

महाराज ने राज्य में चल रही जल संसाधन विकास की प्रगति से अवगत करवाया

जल शक्ति मंत्रालय भारत सरकार द्वारा आयोजित विभागीय शिखर सम्मेलन में किया प्रतिभाग

 

देहरादून/दिल्ली। प्रदेश के सिंचाई, लोक निर्माण, ग्रामीण निर्माण, पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने जल शक्ति मंत्रालय भारत सरकार नई दिल्ली द्वारा आयोजित विभागीय शिखर सम्मेलन में प्रतिभाग कर जल संसाधन विकास से संबंधित राज्य में चल रही विभिन्न योजनाओं की प्रगति से अवगत करवाया। प्रदेश के सिंचाई, लोक निर्माण, ग्रामीण निर्माण, पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने मंगलवार को जल शक्ति मंत्रालय भारत सरकार, नई दिल्ली द्वारा सुषमा स्वराज भवन में आयोजित विभागीय शिखर सम्मेलन में प्रतिभा कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत 2047 के विजन के दृष्टिगत उत्तराखंड राज्य के नागरिकों को स्वच्छ व सुनिश्चित पेयजल उपलब्ध कराने, कृषि योग्य भूमि में सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने, भूजल रिचार्ज, जल संवर्धन एवं पर्यटन आदि क्षेत्रों में जल संसाधन विकास से संबंधित राज्य में किये जा रहे कार्यों एवं योजनाओं से अवगत करवाया।

 

सिंचाई मंत्री श्री महाराज ने बताया कि अभी तक उत्तराखंड राज्य में कल 3142 लिफ्ट नहरे वी 1774 नलकूप है जिनका कुल कृषि योग्य क्षेत्रफल 424200 हैकटेयर व सिंचन क्षमता 5 लाख 4900 हेक्टेयर है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य के प्रमुख शहर देहरादून व इसके आसपास के क्षेत्रों की वर्ष 2051 तक की अनुमानित आबादी लगभग 11 लाख को ग्रेविटी प्रणाली द्वारा प्रतिदिन 150 मिलियन लीटर सुनिश्चित पेयजल आपूर्ति के लिए गंगा नदी की सहायक सॉन्ग नदी पर शहर से लगभग 12 किलोमीटर में 133 मीटर ऊंचाई का सॉन्ग बांध निर्माण अधीन है इस बांध के निर्माण से लगभग 3.65 किलोमीटर लंबी झील निर्मित होगी इस बांध को नवंबर 2029 तक पूरा किया जाना प्रस्तावित है।

 

उन्होंने कहा कि राज्य के दूसरे प्रमुख शहर हल्द्वानी व इसके आसपास के क्षेत्रों के वर्ष 2051 तक की अनुमानित आबादी लगभग 10 लाख 65000 को प्रतिदिन 117 मिलियन लीटर सुनिश्चित पेयजल आपूर्ति तथा नैनीताल व उधम सिंह नगर और उत्तर प्रदेश के दो जनपदों बरेली व रामपुर के कुल 57065 हेक्टेयर कृषि योग्य क्षेत्र में सिंचाई सुविधा प्रदान करने हेतु रामगंगा नदी की सहायक गोला नदी पर हल्द्वानी शहर से लगभग 10 किलोमीटर अपस्ट्रीम में 150. 6 मीटर ऊंचा कंक्रीट ग्रेविटी जमरानी बांध निर्माण अधीन है जिसकी कुल जल भंडारण क्षमता 208.60 है इस बंद को जून 2029 तक पूरा किया जाना प्रस्तावित है। इसी प्रकार राज्य की ग्रीष्मकालीन राजधानी भरनी सेन और उसके समीपवर्ती गांव में पेयजल की सुनिश्चित आपूर्ति हेतु रामगंगा नदी पर गैरसैण बांध का निर्माण प्रस्तावित है। जबकि अन्य आबादी क्षेत्र में सुनिश्चित पेयजल आपूर्ति के लिए कई बंद एवं बैराज की योजनाएं भी प्रस्तावित हैं।

 

महाराज ने बताया कि कैच द रेन कार्यक्रम के अंतर्गत प्राकृतिक जल स्रोतों के दृष्टिगत तथा जल संचय एवं स्त्रोत संवर्धन की दिशा में राज्य में प्राकृतिक जल स्रोतों के संरक्षण और भूजल स्तर को बढ़ाने के लिए विशेष अभियान चलाया गया है। उन्होंने बताया कि जल संचय संरचनाओं तथा चाल-खाल, चेक डैम, रूफटॉप रेनवाटर हार्वेस्टिंग आदि के कुल 4998 संरचनाओं में से 3980 संरचनाओं का निर्माण कर लिया गया है जबकि शेष 1016 संरचनाओं का निर्माण चल रहा है।

RELATED ARTICLES

मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पुलिस के नवीन गौरव चिह्नों का किया अनावरण

मुख्यमंत्री ने सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2026 का किया शुभारंभ भ्रष्टाचार की शिकायतों के लिए हेल्पलाइन 1064 की नियमित समीक्षा करने के मुख्य सचिव को दिए निर्देश 6...

श्रीनगर में मुख्यमंत्री के स्वागत को सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात

नौ साल बाद फिर शुरू हुई सिटी बस सेवा, ‘सशक्त बहना, सशक्त उत्तराखंड’ कार्यक्रम में महिलाओं को प्रोत्साहन   पौड़ी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के श्रीनगर...

एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, सात स्थानों पर सीलिंग

बिना मानचित्र स्वीकृति के बन रही दुकानों और व्यावसायिक निर्माणों पर कार्रवाई, प्राधिकरण ने नियमों का उल्लंघन करने वालों को दी सख्त चेतावनी   देहरादून- राजधानी...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -



Most Popular

मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पुलिस के नवीन गौरव चिह्नों का किया अनावरण

मुख्यमंत्री ने सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2026 का किया शुभारंभ भ्रष्टाचार की शिकायतों के लिए हेल्पलाइन 1064 की नियमित समीक्षा करने के मुख्य सचिव को दिए निर्देश 6...

श्रीनगर में मुख्यमंत्री के स्वागत को सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात

नौ साल बाद फिर शुरू हुई सिटी बस सेवा, ‘सशक्त बहना, सशक्त उत्तराखंड’ कार्यक्रम में महिलाओं को प्रोत्साहन   पौड़ी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के श्रीनगर...

एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, सात स्थानों पर सीलिंग

बिना मानचित्र स्वीकृति के बन रही दुकानों और व्यावसायिक निर्माणों पर कार्रवाई, प्राधिकरण ने नियमों का उल्लंघन करने वालों को दी सख्त चेतावनी   देहरादून- राजधानी...

उत्तराखंड में राष्ट्रीय महिला आयोग ने लिया वर्ष 2030 तक ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ के निर्माण का सामूहिक संकल्प

ऋषिकेश: राष्ट्रीय महिला आयोग एवं उत्तराखंड राज्य महिला आयोग के संयुक्त तत्वावधान में  अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, ऋषिकेश के मुख्य सभागार में ‘शक्ति समागम:...

मुख्यमंत्री ने देहरादून में ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

मुख्यमंत्री की घोषणा: पीआरडी जवानों का बढ़ेगा मानदेय, प्रत्येक ग्राम पंचायत में बनेगा मुख्यमंत्री खेल क्लब मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी में खेलों की संख्या 32 से...

भाबर में बड़ा हादसा: पेड़ गिरने से एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

कोटद्वार।  भाबर के जशोधरपुर औद्योगिक क्षेत्र में शुक्रवार सुबह मौसम के बिगड़ते मिजाज के बीच बड़ा हादसा हो गया। बारिश से बचने के लिए...

विशेष दिव्यांग शिविरों में 150 दिव्यांगजनों को जारी किए गए दिव्यांगता प्रमाण पत्र

दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के लिए भी किया गया चिह्नीकरण, यूडीआईडी कार्ड हेतु पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी   देहरादून। जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान की...

राष्ट्रीय महिला आयोग के तीन कार्यक्रमों के माध्यम से महिला सशक्तीकरण, अधिकार संरक्षण एवं नेतृत्व विकास पर रहेगा जोर

30 अक्टूबर को policeline Race Course देहरादून में प्रातः 10:00 बजे से महिला जनसुनवाई एवं ऋषिकेश एम्स में अपराह्न 2:30 बजे से ‘शक्ति...

डेढ़ दर्जन शिक्षा अधिकारियों को मिला पदोन्नति का तोहफा, शिक्षा मंत्री डाॅ. रावत के अनुमोदन के बाद मिली नई जिम्मेदारी

विद्यालयी शिक्षा विभाग में डेढ़ दर्जन उप शिक्षा निदेशकों को संयुक्त शिक्षा निदेशक के रिक्त पदों पर पदोन्नत किया गया है। शिक्षा मंत्री डाॅ....

एकता का संदेश लेकर दौड़ेंगे पौड़ीवासी, 31 अक्टूबर को होगा रन फॉर यूनिटी का आयोजन

इंडोर क्रीड़ा हॉल से मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय तक होगी दौड़ पौड़ी- राष्ट्रीय एकता का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के लिए जिला खेल कार्यालय पौड़ी...