Thursday, September 10, 2026
Home उत्तराखंड ‘रिवायत-ए-रेशम’ फैशन शो में बिखेरी दून सिल्क की रेशमी चमक

‘रिवायत-ए-रेशम’ फैशन शो में बिखेरी दून सिल्क की रेशमी चमक

सात दिवसीय एक्सपो में सवा करोड़ से अधिक की बिक्री

बीएस नेगी महिला पॉलिटेक्निक की छात्राओं ने रेशमी परिधानों में किया रैंप वॉक

 

उत्तराखंड रेशम फेडरेशन की ओर से आयोजित ‘रिवायत-ए-रेशम’ में रेशमी परिधानों ने लोगों का मन मोह लिया। सात दिवसीय सिल्क एक्सपो का समापन सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने किया। फैशन शो में बीएस नेगी महिला पॉलिटेक्निक की फैशन डिजाइनिंग की छात्र-छात्राओं ने रैंप वॉक के माध्यम से रेशम की पारंपरिक विरासत और आधुनिक फैशन का आकर्षक संगम प्रस्तुत किया। फैशन शो में छात्र-छात्राओं ने उत्तराखंड रेशम फेडरेशन की रेशमी साड़ियों, मफलर, शॉल सहित विभिन्न रेशम परिधानों को पहनकर रैंप वॉक किया। पारंपरिक रेशम को आधुनिक परिधान शैली में प्रस्तुत करने की इस पहल ने उपस्थित दर्शकों को विशेष रूप से आकर्षित किया।

 

14 राज्यों के रेशम उत्पादों ने बढ़ाई एक्सपो की भव्यता

सात दिवसीय सिल्क एक्सपो में देश के 14 राज्यों के रेशम बुनकरों एवं उत्पादकों ने अपने स्टॉल लगाए। समापन अवसर पर सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण किया तथा बुनकरों एवं रेशम उत्पादकों से उनके उत्पादों, उत्पादन प्रक्रिया और विपणन से संबंधित जानकारी ली। डॉ. रावत ने एक्सपो में खरीदारी करने पहुंचे लोगों से भी संवाद कर रेशम उत्पादों की गुणवत्ता, कीमत, डिजाइन एवं उपलब्धता को लेकर फीडबैक लिया। विभिन्न राज्यों से आए रेशम उत्पादकों ने देहरादून में सिल्क उत्पादों के प्रति लोगों की रुचि और खरीदारी को लेकर प्रसन्नता व्यक्त की।

 

सिल्क एक्सपो में सवा करोड़ से अधिक की बिक्री

सात दिवसीय सिल्क एक्सपो के दौरान सवा करोड़ रुपये से अधिक के सिल्क उत्पादों की बिक्री हुई। एक्सपो के माध्यम से देश के विभिन्न राज्यों के बुनकरों और रेशम उत्पादकों को देहरादून में बेहतर बाजार मिला, वहीं स्थानीय लोगों को एक ही स्थान पर विभिन्न राज्यों के उच्च गुणवत्ता वाले रेशम उत्पाद उपलब्ध हुए। इस अवसर पर सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि उत्तराखंड रेशम फेडरेशन आज दो करोड़ रुपये से अधिक का वार्षिक व्यवसाय कर रहा है। उन्होंने कहा कि सिल्क एक्सपो जैसे आयोजनों से देश के विभिन्न राज्यों में रेशम उत्पादन और बुनाई की तकनीकों का आदान-प्रदान होता है तथा बुनकरों एवं उत्पादकों को अपने उत्पादों के लिए व्यापक बाजार उपलब्ध होता है।

डॉ. रावत ने कहा कि रेशम क्षेत्र में रोजगार, स्वरोजगार और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की व्यापक संभावनाएं हैं। इस प्रकार के आयोजन प्रतिवर्ष आयोजित किए जा रहे हैं, जिससे रेशम उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने के साथ ही बुनकरों और उत्पादकों को प्रोत्साहन मिल रहा है।

 

फैशन डिजाइनिंग की छात्राओं ने प्रस्तुत की रेशम की नई पहचान

कार्यक्रम में बीएस नेगी पॉलिटेक्निक वूमेन कॉलेज की प्राचार्य डॉ. नमिता अंबानी ने उत्तराखंड रेशम फेडरेशन एवं प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से फैशन डिजाइनिंग के छात्र-छात्राओं को अपनी रचनात्मक प्रतिभा प्रदर्शित करने तथा पारंपरिक वस्त्रों को आधुनिक फैशन के साथ जोड़ने का महत्वपूर्ण अवसर मिलता है।

 

कार्यक्रम में रेशम फेडरेशन के प्रबंध निदेशक श्री आनंद शुक्ला, निदेशक रेशम श्री प्रदीप कुमार, श्री अजीत सिंह, रेशम फेडरेशन के पूर्व अध्यक्ष श्री गम रेशम फेडरेशन, श्री मातवर सिंह कंडारी सहित रेशम विभाग एवं फेडरेशन के अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में दर्शक उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

पौड़ी में गूंजा गोविंद वल्लभ पंत के त्याग, संघर्ष और राष्ट्रसेवा का संदेश

पौड़ी में भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर विविध कार्यक्रमों की रही धूम, छात्र-छात्राओं और युवाओं ने बिखेरी प्रतिभा जिलाधिकारी सहित...

नाबालिग के अपहरण-दुष्कर्म का आरोपी देहरादून से गिरफ्तार, पीड़िता सकुशल बरामद

देहरादून। नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में मोरी पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए नाबालिग को देहरादून से...

पौड़ी में रोजगार मेले में 18 अभ्यर्थियों का चयन, 90 द्वितीय चरण के साक्षात्कार के लिए चयनित

पौड़ी- जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया के निर्देशन में सेवायोजन विभाग द्वारा जनपद के शिक्षित बेरोजगार युवक-युवतियों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

पौड़ी में गूंजा गोविंद वल्लभ पंत के त्याग, संघर्ष और राष्ट्रसेवा का संदेश

पौड़ी में भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर विविध कार्यक्रमों की रही धूम, छात्र-छात्राओं और युवाओं ने बिखेरी प्रतिभा जिलाधिकारी सहित...

नाबालिग के अपहरण-दुष्कर्म का आरोपी देहरादून से गिरफ्तार, पीड़िता सकुशल बरामद

देहरादून। नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में मोरी पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए नाबालिग को देहरादून से...

पौड़ी में रोजगार मेले में 18 अभ्यर्थियों का चयन, 90 द्वितीय चरण के साक्षात्कार के लिए चयनित

पौड़ी- जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया के निर्देशन में सेवायोजन विभाग द्वारा जनपद के शिक्षित बेरोजगार युवक-युवतियों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से...

भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर किया याद

नैनीताल। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री और देश के पूर्व गृहमंत्री भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर...

ज्योलिकोट एवं आसपास के क्षेत्रों में जलजनित रोगों की स्थिति पर स्वास्थ्य विभाग की सतत निगरानी : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल

देहरादून। नैनीताल जनपद के ज्योलिकोट एवं आसपास के क्षेत्रों में जलजनित रोगों की स्थिति को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग द्वारा निरंतर निगरानी, जांच, उपचार...

मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत 4812 लाभार्थियों को 2.87 करोड़ रुपये की धनराशि जारी

PFMS के माध्यम से भेजी जाएगी लाभार्थियों के खातों में जुलाई और अगस्त 2026 की धनराशि   देहरादून। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या...

ग्रामीण विकास मंत्री भरत चौधरी का बड़ा प्रशासनिक फैसला: एबीडीओ को मिला प्रमोशन, विकासखंडों को मिले बीडीओ

पदोन्नति के बाद खंड विकास अधिकारियों को मिली नई तैनाती   ग्रामीण विकास विभाग में लंबे समय से लंबित सहायक खंड विकास अधिकारियों (एबीडीओ) के पदोन्नति...

अब कोटद्वार से देहरादून तक चलेगी जीएमओयू की बस

ऋतु खण्डूड़ी भूषण के प्रयासों से मिली स्वीकृति, कोटद्वार की जनता को मिलेगी बड़ी सुविधा देहरादून/कोटद्वार 09 सितंबर 2026। कोटद्वार की जनता की लंबे...

‘वसूली अभियान मोर्चा’ की आपत्तिजनक पोस्ट के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आक्रोश, स्वाति नेगी संग एसएसपी कार्यालय पहुंचकर दी शिकायत

देहरादून। उत्तराखंड में सोशल मीडिया के माध्यम से राजनीतिक विरोधियों को बदनाम करने और उनके मान-सम्मान एवं चरित्र पर सवाल खड़े करने की बढ़ती...

श्रमशक्ति नहीं, बल्कि उत्तराखंड की विकासशक्ति हैं श्रमिक- महाराज

महाराज ने शिविर में अनुपस्थित अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही के दिये निर्देश चौबट्टाखाल विधानसभा में श्रम विभाग द्वारा आयोजित शिविर में हजारों श्रमिकों ने...