Thursday, September 10, 2026
Home उत्तराखंड दिव्यांगजनों की प्रतिभा और उपलब्धियों को मिलेगा सम्मान

दिव्यांगजनों की प्रतिभा और उपलब्धियों को मिलेगा सम्मान

उत्कृष्ट कर्मचारी, स्व-रोजगार में रत दिव्यांग, सेवायोजक एवं खिलाड़ी राज्य स्तरीय पुरस्कार के लिए कर सकते हैं आवेदन

देहरादून। दिव्यांगजनों की प्रतिभा, कार्यकुशलता और उल्लेखनीय उपलब्धियों को सम्मान देने के लिए समाज कल्याण विभाग, उत्तराखंड ने राज्य स्तरीय पुरस्कारों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए विभिन्न श्रेणियों में दिए जाने वाले इन पुरस्कारों के लिए पात्र व्यक्ति निर्धारित प्रारूप में आवेदन कर सकते हैं। जिला समाज कल्याण अधिकारी दीपांकर घिल्डियाल ने बताया कि विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर 3 दिसंबर 2026 को आयोजित समारोह में चयनित व्यक्तियों को राज्य स्तरीय पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। इन पुरस्कारों के लिए उत्कृष्ट एवं दक्ष दिव्यांग कर्मचारी, स्व-रोजगार करने वाले दिव्यांग व्यक्ति, दिव्यांगजनों के सेवायोजक/प्लेसमेंट अधिकारी और उत्कृष्ट दिव्यांग खिलाड़ी आवेदन कर सकते हैं। विभाग की ओर से संबंधित पात्र व्यक्तियों से निर्धारित प्रारूप में आवेदन मांगे गए हैं।

 

आवेदन के साथ ये दस्तावेज जरूरी

आवेदकों को आवेदन पत्र के साथ दिव्यांगता प्रमाण-पत्र, नवीनतम फोटो, विस्तृत बायोडाटा या जीवन परिचय, विशेष उपलब्धियों से संबंधित दस्तावेज और संस्तुति प्रस्तुत करनी होगी। इसके अलावा आवेदक को 10 रुपये के स्टाम्प पर शपथ-पत्र भी देना होगा, जिसमें यह उल्लेख हो कि उसे इससे पहले किसी राज्य स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित नहीं किया गया है।

 

26 सितंबर तक जमा होंगे आवेदन

पात्र आवेदकों को आवेदन और सभी जरूरी दस्तावेज तीन मूल प्रतियों में निर्धारित प्रारूप के अनुसार तैयार करने होंगे। आवेदन 26 सितंबर 2026 तक जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय, 26 ईसी रोड, सर्वे चौक के समीप, देहरादून में जमा किए जा सकते हैं। समाज कल्याण विभाग ने पात्र दिव्यांगजनों और संबंधित व्यक्तियों से अपील की है कि वे अपनी प्रतिभा और उपलब्धियों को राज्य स्तर पर पहचान दिलाने के इस अवसर का लाभ उठाएं और निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन प्रस्तुत करें।

RELATED ARTICLES

पौड़ी में गूंजा गोविंद वल्लभ पंत के त्याग, संघर्ष और राष्ट्रसेवा का संदेश

पौड़ी में भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर विविध कार्यक्रमों की रही धूम, छात्र-छात्राओं और युवाओं ने बिखेरी प्रतिभा जिलाधिकारी सहित...

नाबालिग के अपहरण-दुष्कर्म का आरोपी देहरादून से गिरफ्तार, पीड़िता सकुशल बरामद

देहरादून। नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में मोरी पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए नाबालिग को देहरादून से...

पौड़ी में रोजगार मेले में 18 अभ्यर्थियों का चयन, 90 द्वितीय चरण के साक्षात्कार के लिए चयनित

पौड़ी- जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया के निर्देशन में सेवायोजन विभाग द्वारा जनपद के शिक्षित बेरोजगार युवक-युवतियों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

पौड़ी में गूंजा गोविंद वल्लभ पंत के त्याग, संघर्ष और राष्ट्रसेवा का संदेश

पौड़ी में भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर विविध कार्यक्रमों की रही धूम, छात्र-छात्राओं और युवाओं ने बिखेरी प्रतिभा जिलाधिकारी सहित...

नाबालिग के अपहरण-दुष्कर्म का आरोपी देहरादून से गिरफ्तार, पीड़िता सकुशल बरामद

देहरादून। नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में मोरी पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए नाबालिग को देहरादून से...

पौड़ी में रोजगार मेले में 18 अभ्यर्थियों का चयन, 90 द्वितीय चरण के साक्षात्कार के लिए चयनित

पौड़ी- जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया के निर्देशन में सेवायोजन विभाग द्वारा जनपद के शिक्षित बेरोजगार युवक-युवतियों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से...

भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर किया याद

नैनीताल। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री और देश के पूर्व गृहमंत्री भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर...

ज्योलिकोट एवं आसपास के क्षेत्रों में जलजनित रोगों की स्थिति पर स्वास्थ्य विभाग की सतत निगरानी : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल

देहरादून। नैनीताल जनपद के ज्योलिकोट एवं आसपास के क्षेत्रों में जलजनित रोगों की स्थिति को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग द्वारा निरंतर निगरानी, जांच, उपचार...

मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत 4812 लाभार्थियों को 2.87 करोड़ रुपये की धनराशि जारी

PFMS के माध्यम से भेजी जाएगी लाभार्थियों के खातों में जुलाई और अगस्त 2026 की धनराशि   देहरादून। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या...

ग्रामीण विकास मंत्री भरत चौधरी का बड़ा प्रशासनिक फैसला: एबीडीओ को मिला प्रमोशन, विकासखंडों को मिले बीडीओ

पदोन्नति के बाद खंड विकास अधिकारियों को मिली नई तैनाती   ग्रामीण विकास विभाग में लंबे समय से लंबित सहायक खंड विकास अधिकारियों (एबीडीओ) के पदोन्नति...

अब कोटद्वार से देहरादून तक चलेगी जीएमओयू की बस

ऋतु खण्डूड़ी भूषण के प्रयासों से मिली स्वीकृति, कोटद्वार की जनता को मिलेगी बड़ी सुविधा देहरादून/कोटद्वार 09 सितंबर 2026। कोटद्वार की जनता की लंबे...

‘वसूली अभियान मोर्चा’ की आपत्तिजनक पोस्ट के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आक्रोश, स्वाति नेगी संग एसएसपी कार्यालय पहुंचकर दी शिकायत

देहरादून। उत्तराखंड में सोशल मीडिया के माध्यम से राजनीतिक विरोधियों को बदनाम करने और उनके मान-सम्मान एवं चरित्र पर सवाल खड़े करने की बढ़ती...

श्रमशक्ति नहीं, बल्कि उत्तराखंड की विकासशक्ति हैं श्रमिक- महाराज

महाराज ने शिविर में अनुपस्थित अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही के दिये निर्देश चौबट्टाखाल विधानसभा में श्रम विभाग द्वारा आयोजित शिविर में हजारों श्रमिकों ने...