Thursday, September 10, 2026
Home उत्तराखंड कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री से...

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री से की शिष्टाचार भेंट

आंगनवाड़ी सेवाओं से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर हुई चर्चा

आंगनवाड़ी केंद्रों को सक्षम बनाने की पहल तेज, बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने केंद्रीय मंत्री के सामने रखा प्रस्ताव

देहरादून/नई दिल्ली। उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने नई दिल्ली में केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उत्तराखंड में महिला एवं बाल विकास विभाग से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। भेंट के दौरान प्रदेश में आंगनवाड़ी केंद्रों के सुदृढ़ीकरण एवं उन्हें सक्षम आंगनवाड़ी केंद्र के रूप में विकसित किए जाने से संबंधित विषय प्रमुखता से रखा गया।

 

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि वर्तमान में जनपद उधम सिंह नगर एवं हरिद्वार में कुछ आंगनवाड़ी केंद्रों को सक्षम आंगनवाड़ी केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है, जहां आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। कैबिनेट मंत्री ने केंद्रीय मंत्री से आग्रह किया कि प्रदेश के अन्य जनपदों में भी पर्याप्त भवन एवं स्थान उपलब्ध वाले आंगनवाड़ी केंद्रों को सक्षम आंगनवाड़ी केंद्र के रूप में विकसित किए जाने की अनुमति एवं आवश्यक सहयोग प्रदान किया जाए। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने इस विषय पर सकारात्मक रुख व्यक्त करते हुए आवश्यक स्तर पर विचार किए जाने का आश्वासन दिया।

 

वहीं मंत्री रेखा आर्या द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 के टेक होम राशन (THR) से संबंधित विषय भी रखा गया। कैबिनेट मंत्री ने बताया कि विभिन्न कारणों से भारत सरकार से टेक होम राशन की प्राप्ति में आ रही कठिनाइयों के चलते वित्तीय स्तर पर समस्या उत्पन्न हो रही है। उन्होंने केंद्रीय मंत्री से इस विषय का शीघ्र समाधान किए जाने का अनुरोध किया। इसके साथ ही वित्तीय वर्ष 2026-27 में FRS के माध्यम से बच्चों की गणना में विभिन्न विषम परिस्थितियों के कारण अपेक्षित प्रगति नहीं हो पाने तथा गणना से छूटे हुए लगभग 60 प्रतिशत बच्चों से संबंधित विषय भी केंद्रीय मंत्री के समक्ष रखा गया। इस संबंध में आवश्यक समाधान एवं आगामी कार्यवाही का अनुरोध किया गया।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि प्रदेश में आंगनवाड़ी व्यवस्था को मजबूत करने, बच्चों को बेहतर पोषण एवं आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा आंगनवाड़ी केंद्रों को आधुनिक सुविधाओं से युक्त करने के लिए राज्य सरकार निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा दोनों विषयों पर सकारात्मक कार्यवाही करते हुए शीघ्र समाधान किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

पौड़ी में गूंजा गोविंद वल्लभ पंत के त्याग, संघर्ष और राष्ट्रसेवा का संदेश

पौड़ी में भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर विविध कार्यक्रमों की रही धूम, छात्र-छात्राओं और युवाओं ने बिखेरी प्रतिभा जिलाधिकारी सहित...

नाबालिग के अपहरण-दुष्कर्म का आरोपी देहरादून से गिरफ्तार, पीड़िता सकुशल बरामद

देहरादून। नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में मोरी पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए नाबालिग को देहरादून से...

पौड़ी में रोजगार मेले में 18 अभ्यर्थियों का चयन, 90 द्वितीय चरण के साक्षात्कार के लिए चयनित

पौड़ी- जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया के निर्देशन में सेवायोजन विभाग द्वारा जनपद के शिक्षित बेरोजगार युवक-युवतियों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

पौड़ी में गूंजा गोविंद वल्लभ पंत के त्याग, संघर्ष और राष्ट्रसेवा का संदेश

पौड़ी में भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर विविध कार्यक्रमों की रही धूम, छात्र-छात्राओं और युवाओं ने बिखेरी प्रतिभा जिलाधिकारी सहित...

नाबालिग के अपहरण-दुष्कर्म का आरोपी देहरादून से गिरफ्तार, पीड़िता सकुशल बरामद

देहरादून। नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में मोरी पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए नाबालिग को देहरादून से...

पौड़ी में रोजगार मेले में 18 अभ्यर्थियों का चयन, 90 द्वितीय चरण के साक्षात्कार के लिए चयनित

पौड़ी- जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया के निर्देशन में सेवायोजन विभाग द्वारा जनपद के शिक्षित बेरोजगार युवक-युवतियों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से...

भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर किया याद

नैनीताल। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री और देश के पूर्व गृहमंत्री भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर...

ज्योलिकोट एवं आसपास के क्षेत्रों में जलजनित रोगों की स्थिति पर स्वास्थ्य विभाग की सतत निगरानी : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल

देहरादून। नैनीताल जनपद के ज्योलिकोट एवं आसपास के क्षेत्रों में जलजनित रोगों की स्थिति को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग द्वारा निरंतर निगरानी, जांच, उपचार...

मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत 4812 लाभार्थियों को 2.87 करोड़ रुपये की धनराशि जारी

PFMS के माध्यम से भेजी जाएगी लाभार्थियों के खातों में जुलाई और अगस्त 2026 की धनराशि   देहरादून। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या...

ग्रामीण विकास मंत्री भरत चौधरी का बड़ा प्रशासनिक फैसला: एबीडीओ को मिला प्रमोशन, विकासखंडों को मिले बीडीओ

पदोन्नति के बाद खंड विकास अधिकारियों को मिली नई तैनाती   ग्रामीण विकास विभाग में लंबे समय से लंबित सहायक खंड विकास अधिकारियों (एबीडीओ) के पदोन्नति...

अब कोटद्वार से देहरादून तक चलेगी जीएमओयू की बस

ऋतु खण्डूड़ी भूषण के प्रयासों से मिली स्वीकृति, कोटद्वार की जनता को मिलेगी बड़ी सुविधा देहरादून/कोटद्वार 09 सितंबर 2026। कोटद्वार की जनता की लंबे...

‘वसूली अभियान मोर्चा’ की आपत्तिजनक पोस्ट के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आक्रोश, स्वाति नेगी संग एसएसपी कार्यालय पहुंचकर दी शिकायत

देहरादून। उत्तराखंड में सोशल मीडिया के माध्यम से राजनीतिक विरोधियों को बदनाम करने और उनके मान-सम्मान एवं चरित्र पर सवाल खड़े करने की बढ़ती...

श्रमशक्ति नहीं, बल्कि उत्तराखंड की विकासशक्ति हैं श्रमिक- महाराज

महाराज ने शिविर में अनुपस्थित अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही के दिये निर्देश चौबट्टाखाल विधानसभा में श्रम विभाग द्वारा आयोजित शिविर में हजारों श्रमिकों ने...