Friday, October 9, 2026
Home उत्तराखंड मुख्यमंत्री से विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने की भेंट, नवनिर्मित बस...

मुख्यमंत्री से विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने की भेंट, नवनिर्मित बस अड्डे एवं अन्य विकास योजनाओं के लोकार्पण के लिए मुख्यमंत्री को कोटद्वार आने का दिया निमंत्रण

कोटद्वार को जिला बनाने की मांग दोहराई, मोटर नगर गड्ढे के समाधान का विषय भी उठाया

 

देहरादून। विधानसभा अध्यक्ष एवं कोटद्वार विधायक श्रीमती ऋतु खण्डूडी भूषण ने गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट की। इस दौरान प्रदेश से जुड़े विभिन्न समसामयिक विषयों के साथ ही कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र के विकास एवं जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। भेंट के दौरान विधानसभा अध्यक्ष श्रीमती ऋतु खण्डूडी भूषण ने मुख्यमंत्री के समक्ष कोटद्वार को जिला बनाए जाने की मांग को पुनः प्रमुखता से रखा। उन्होंने कहा कि कोटद्वार गढ़वाल के प्रवेश द्वार के रूप में महत्वपूर्ण भौगोलिक एवं प्रशासनिक केंद्र है। क्षेत्र की बढ़ती आवश्यकताओं को देखते हुए कोटद्वार को जिला बनाए जाने से आमजन को प्रशासनिक सुविधाएं और अधिक सुगमता से उपलब्ध हो सकेंगी।

 

विधानसभा अध्यक्ष ने कोटद्वार के मोटर नगर में लंबे समय से लंबित मल्टीलेवल पार्किंग (गड्ढे) से जुड़े विषय को भी मुख्यमंत्री के समक्ष रखा। उन्होंने मोटर नगर में वर्तमान स्थिति और क्षेत्र की जनता को हो रही असुविधा से मुख्यमंत्री को अवगत कराते हुए इस विषय में आवश्यक कार्रवाई एवं समाधान का आग्रह किया। इस अवसर पर श्रीमती ऋतु खण्डूडी भूषण ने मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी को कोटद्वार आने का निमंत्रण भी दिया। उन्होंने कोटद्वार में नवनिर्मित बस अड्डे सहित क्षेत्र में पूर्ण हुई विभिन्न विकास योजनाओं के लोकार्पण एवं अन्य योजनाओं के शिलान्यास के लिए मुख्यमंत्री से कोटद्वार आने का आग्रह किया।

 

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि कोटद्वार के विकास से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों और जनहित के विषयों को राज्य सरकार के समक्ष निरंतर रखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता की आवश्यकताओं और अपेक्षाओं के अनुरूप विकास कार्यों को आगे बढ़ाना उनकी प्राथमिकता है। भेंट के दौरान प्रदेश के विभिन्न समसामयिक विषयों एवं जनहित से जुड़े अन्य मुद्दों पर भी विचार-विमर्श हुआ।

RELATED ARTICLES

रामलीला मैदान का होगा कायाकल्प: डॉ धन सिंह रावत

खिर्सू महाविद्यालय के निर्माण कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण युवा संवाद कार्यक्रम में पहुंच युवाओं से की नशे से दूर रहने की अपील   कैबिनेट मंत्री एवं...

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सुनी कैंप कार्यालय में दूर दराज ग्रामीणों एवं शहर के विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों की समस्याएं 

देहरादून, 08 अक्टूबर। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज अपने कैंप कार्यालय में जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान दूर दराज ग्रामीणों एवं शहर के विभिन्न...

8 अक्टूबर से शुरू होगा मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान

पात्र नागरिकों का मतदाता सूची में नाम जोड़ने पर रहेगा विशेष फोकस   देहरादून : भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -



Most Popular

मुख्यमंत्री से विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने की भेंट, नवनिर्मित बस अड्डे एवं अन्य विकास योजनाओं के लोकार्पण के लिए मुख्यमंत्री को कोटद्वार...

कोटद्वार को जिला बनाने की मांग दोहराई, मोटर नगर गड्ढे के समाधान का विषय भी उठाया   देहरादून। विधानसभा अध्यक्ष एवं कोटद्वार विधायक श्रीमती ऋतु खण्डूडी...

रामलीला मैदान का होगा कायाकल्प: डॉ धन सिंह रावत

खिर्सू महाविद्यालय के निर्माण कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण युवा संवाद कार्यक्रम में पहुंच युवाओं से की नशे से दूर रहने की अपील   कैबिनेट मंत्री एवं...

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सुनी कैंप कार्यालय में दूर दराज ग्रामीणों एवं शहर के विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों की समस्याएं 

देहरादून, 08 अक्टूबर। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज अपने कैंप कार्यालय में जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान दूर दराज ग्रामीणों एवं शहर के विभिन्न...

8 अक्टूबर से शुरू होगा मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान

पात्र नागरिकों का मतदाता सूची में नाम जोड़ने पर रहेगा विशेष फोकस   देहरादून : भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम...

जनपद में चिन्हित 12,127 परिसंपत्तियों में से 6,219 की मैपिंग पूरी

राजकीय भूमि एवं परिसंपत्तियों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन सख्त एडीएम प्रशासन ने विभागों को तेजी से Geo Referencing एवं Verification कार्य पूर्ण करने के...

नशामुक्त भारत अभियान के तहत विशेष शपथ अभियान अब 18 अक्टूबर तक

देहरादून।  जनपद में ‘नशामुक्त भारत अभियान’ के तहत नशीली दवाओं के दुरुपयोग के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष शपथ अभियान की अवधि बढ़ाकर 18...

पौड़ी में ‘गढ़देवा 2026-27’ का आगाज, 15 विकासखंडों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

जिलाधिकारी ने किया शुभारंभ   पौड़ी। “विजयी भवः” के उद्घोष और खिलाड़ियों के उत्साह के बीच बुधवार को शहीद राइफलमैन महावीर चक्र जसवंत सिंह स्टेडियम रांसी...

गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली को मजबूत करने के लिए विभागीय स्तर पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें- मुख्य सचिव

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई बीआईएस की राज्य स्तरीय समिति की बैठक आयोजित प्रोक्योरमेंट में BIS एवं निर्धारित गुणवत्ता मानकों का अनिवार्य रूप से...

प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने उत्तरकाशी में सेवा ज्योति कलश यात्रा एवं सेवा संकल्प सभा में किया प्रतिभाग प्रधानमंत्री के जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने पर विकसित...

आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक

प्रदेश के दुग्ध उत्पादकों को उपलब्ध कराया जाएगा ग्लोबल मार्केट गेट्स फाउंडेशन द्वारा राज्य को दिया जाएगा वित्तीय सहयोग   देहरादून। उत्तराखण्ड में दुग्ध उत्पादन...