Friday, October 9, 2026
Home उत्तराखंड रामलीला मैदान का होगा कायाकल्प: डॉ धन सिंह रावत

रामलीला मैदान का होगा कायाकल्प: डॉ धन सिंह रावत

खिर्सू महाविद्यालय के निर्माण कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण

युवा संवाद कार्यक्रम में पहुंच युवाओं से की नशे से दूर रहने की अपील

 

कैबिनेट मंत्री एवं श्रीनगर विधायक डॉ. धन सिंह रावत ने आज श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न कार्यक्रमों में प्रतिभाग कर विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। इसके साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों और युवाओं से संवाद कर नशे से दूर रहने की अपील की। श्रीनगर स्थित रामलीला मैदान का निरीक्षण कर उन्होंने मैदान को भव्य स्वरूप प्रदान करने की बात कही।

 

डॉ. रावत ने कहा कि रामलीला मैदान के सौंदर्यीकरण एवं अवस्थापना सुविधाओं के विकास से मैदान की सुंदरता बढ़ने के साथ ही यहां सांस्कृतिक, धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्यों को बेहतर गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए।

 

इसके उपरांत कैबिनेट मंत्री ने राजकीय महाविद्यालय खिर्सू के निर्माणाधीन भवन एवं छात्रावास का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति, गुणवत्ता एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली। डॉ रावत ने कहा कि महाविद्यालय में अध्ययनरत एवं नवप्रवेशी विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है।

 

प्रवेशोत्सव में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का किया स्वागत

डॉ. रावत ने राजकीय महाविद्यालय खिर्सू में आयोजित प्रवेशोत्सव कार्यक्रम में भी प्रतिभाग किया। उन्होंने महाविद्यालय में प्रवेश लेने वाले नए छात्र-छात्राओं का स्वागत कर उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों से संवाद कर उन्हें अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहते हुए अनुशासन, परिश्रम एवं सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के महाविद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ आधुनिक एवं बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

 

युवाओं के विचारों और आकांक्षाओं पर हुआ सार्थक संवाद

डॉ. रावत ने भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा खिर्सू में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। उन्होंने युवा साथियों से संवाद कर उनके विचारों, सुझावों एवं आकांक्षाओं को सुना तथा युवाओं की ऊर्जा, प्रतिभा और सामर्थ्य को राष्ट्र निर्माण की दिशा में आगे बढ़ाने को लेकर चर्चा की।

उन्होंने कहा कि युवाशक्ति देश की महत्वपूर्ण शक्ति है। उन्होंने युवाओं से अपनी प्रतिभा और ऊर्जा का सकारात्मक दिशा में उपयोग करते हुए राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। साथ ही उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवनचर्या अपनाने की अपील की। इस दौरान प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी सदस्य संपत सिंह रावत, मंडल अध्यक्ष मीना गैरोला, प्रमुख खिर्सू अनिल भंडारी, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष गणेश नेगी, मंडल अध्यक्ष संदीप रावत सहित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

मुख्यमंत्री से विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने की भेंट, नवनिर्मित बस अड्डे एवं अन्य विकास योजनाओं के लोकार्पण के लिए मुख्यमंत्री को कोटद्वार...

कोटद्वार को जिला बनाने की मांग दोहराई, मोटर नगर गड्ढे के समाधान का विषय भी उठाया   देहरादून। विधानसभा अध्यक्ष एवं कोटद्वार विधायक श्रीमती ऋतु खण्डूडी...

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सुनी कैंप कार्यालय में दूर दराज ग्रामीणों एवं शहर के विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों की समस्याएं 

देहरादून, 08 अक्टूबर। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज अपने कैंप कार्यालय में जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान दूर दराज ग्रामीणों एवं शहर के विभिन्न...

8 अक्टूबर से शुरू होगा मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान

पात्र नागरिकों का मतदाता सूची में नाम जोड़ने पर रहेगा विशेष फोकस   देहरादून : भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -



Most Popular

मुख्यमंत्री से विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने की भेंट, नवनिर्मित बस अड्डे एवं अन्य विकास योजनाओं के लोकार्पण के लिए मुख्यमंत्री को कोटद्वार...

कोटद्वार को जिला बनाने की मांग दोहराई, मोटर नगर गड्ढे के समाधान का विषय भी उठाया   देहरादून। विधानसभा अध्यक्ष एवं कोटद्वार विधायक श्रीमती ऋतु खण्डूडी...

रामलीला मैदान का होगा कायाकल्प: डॉ धन सिंह रावत

खिर्सू महाविद्यालय के निर्माण कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण युवा संवाद कार्यक्रम में पहुंच युवाओं से की नशे से दूर रहने की अपील   कैबिनेट मंत्री एवं...

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सुनी कैंप कार्यालय में दूर दराज ग्रामीणों एवं शहर के विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों की समस्याएं 

देहरादून, 08 अक्टूबर। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज अपने कैंप कार्यालय में जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान दूर दराज ग्रामीणों एवं शहर के विभिन्न...

8 अक्टूबर से शुरू होगा मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान

पात्र नागरिकों का मतदाता सूची में नाम जोड़ने पर रहेगा विशेष फोकस   देहरादून : भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम...

जनपद में चिन्हित 12,127 परिसंपत्तियों में से 6,219 की मैपिंग पूरी

राजकीय भूमि एवं परिसंपत्तियों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन सख्त एडीएम प्रशासन ने विभागों को तेजी से Geo Referencing एवं Verification कार्य पूर्ण करने के...

नशामुक्त भारत अभियान के तहत विशेष शपथ अभियान अब 18 अक्टूबर तक

देहरादून।  जनपद में ‘नशामुक्त भारत अभियान’ के तहत नशीली दवाओं के दुरुपयोग के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष शपथ अभियान की अवधि बढ़ाकर 18...

पौड़ी में ‘गढ़देवा 2026-27’ का आगाज, 15 विकासखंडों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

जिलाधिकारी ने किया शुभारंभ   पौड़ी। “विजयी भवः” के उद्घोष और खिलाड़ियों के उत्साह के बीच बुधवार को शहीद राइफलमैन महावीर चक्र जसवंत सिंह स्टेडियम रांसी...

गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली को मजबूत करने के लिए विभागीय स्तर पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें- मुख्य सचिव

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई बीआईएस की राज्य स्तरीय समिति की बैठक आयोजित प्रोक्योरमेंट में BIS एवं निर्धारित गुणवत्ता मानकों का अनिवार्य रूप से...

प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने उत्तरकाशी में सेवा ज्योति कलश यात्रा एवं सेवा संकल्प सभा में किया प्रतिभाग प्रधानमंत्री के जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने पर विकसित...

आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक

प्रदेश के दुग्ध उत्पादकों को उपलब्ध कराया जाएगा ग्लोबल मार्केट गेट्स फाउंडेशन द्वारा राज्य को दिया जाएगा वित्तीय सहयोग   देहरादून। उत्तराखण्ड में दुग्ध उत्पादन...