Friday, October 30, 2026
Home उत्तराखंड राष्ट्रीय महिला आयोग के तीन कार्यक्रमों के माध्यम से महिला सशक्तीकरण, अधिकार...

राष्ट्रीय महिला आयोग के तीन कार्यक्रमों के माध्यम से महिला सशक्तीकरण, अधिकार संरक्षण एवं नेतृत्व विकास पर रहेगा जोर

  • 30 अक्टूबर को policeline Race Course देहरादून में प्रातः 10:00 बजे से महिला जनसुनवाई एवं ऋषिकेश एम्स में अपराह्न 2:30 बजे से ‘शक्ति समागमः सृजन से समृद्धि’ संवाद कार्यक्रम,
  • 31 अक्टूबर को 600 निर्वाचित महिला प्रतिनिधियों की कार्यशाला ‘She is a Changemaker’ का होगा आयोजन

देहरादून, 29 अक्टूबर 2026 (सूवि)। महिलाओं के अधिकारों की रक्षा, उनकी समस्याओं के प्रभावी निस्तारण, आर्थिक आत्मनिर्भरता तथा नेतृत्व क्षमता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय महिला आयोग, नई दिल्ली के तत्वावधान में जनपद देहरादून एवं ऋषिकेश में तीन महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इन कार्यक्रमों के तहत 30 अक्टूबर को पुलिस लाइन सभागार, देहरादून में ‘राष्ट्रीय महिला आयोग, आपके द्वार–महिला जनसुनवाई’ तथा एम्स ऋषिकेश में ‘शक्ति समागमः सृजन से समृद्धि’ विषय पर संवाद कार्यक्रम आयोजित होगा। वहीं, 31 अक्टूबर को पंचायती राज संस्थाओं एवं नगर निकायों की निर्वाचित महिला प्रतिनिधियों के लिए ‘She is a Changemaker’ विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की जाएगी।

राष्ट्रीय महिला आयोग की माननीय अध्यक्ष श्रीमती विजया रहाटकर की अध्यक्षता में 30 अक्टूबर 2026 को प्रातः 10:00 बजे से पुलिस लाइन सभागार, देहरादून में ‘राष्ट्रीय महिला आयोग, आपके द्वार–महिला जनसुनवाई’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

 

एम्स ऋषिकेश में ‘शक्ति समागमः सृजन से समृद्धि’ संवाद कार्यक्रम

राष्ट्रीय महिला आयोग के तत्वावधान में 30 अक्टूबर 2026 को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), ऋषिकेश के सभागार में अपराह्न 02:30 ‘शक्ति समागमः सृजन से समृद्धि’ विषय पर संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय महिला आयोग की माननीय अध्यक्ष श्रीमती विजया रहाटकर करेंगी, जबकि उत्तराखंड के माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग करेंगे। कार्यक्रम में केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित लगभग 1,000 स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं, महिला उद्यमियों एवं महिला लाभार्थियों के साथ संवाद किया जाएगा।

 

31 अक्टूबर को 600 निर्वाचित महिला प्रतिनिधियों की कार्यशाला ‘She is a Changemaker’

पंचायती राज संस्थाओं एवं नगर निकायों की निर्वाचित महिला प्रतिनिधियों (EWRs) की नेतृत्व क्षमता, सहभागिता एवं सशक्तीकरण को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से 31 अक्टूबर 2026 को ‘She is a Changemaker’ विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की जाएगी।

राष्ट्रीय महिला आयोग, नई दिल्ली के तत्वावधान में प्रस्तावित यह कार्यशाला दून मेडिकल कॉलेज सभागार, देहराखास, पटेलनगर में आयोजित होगी। कार्यशाला में लगभग 600 निर्वाचित महिला प्रतिनिधियों के प्रतिभाग करने का लक्ष्य रखा गया है।

 

कार्यक्रम विवरण
1. राष्ट्रीय महिला आयोग, आपके द्वार–महिला जनसुनवाई
दिनांक: 30 अक्टूबर 2026, शुक्रवार समय: प्रातः 10:00 बजे से स्थान: पुलिस लाइन सभागार, देहरादून

शक्ति समागमः सृजन से समृद्धि दिनांक: 30 अक्टूबर 2026, शुक्रवार कार्यक्रम का समय: अपराह्न 02:30 बजे से स्थान: सभागार, एम्स ऋषिकेश
अध्यक्षता: श्रीमती विजया रहाटकर, माननीय अध्यक्ष, राष्ट्रीय महिला आयोग

मुख्य अतिथि: श्री पुष्कर सिंह धामी, माननीय मुख्यमंत्री, उत्तराखंड

She is a Changemaker दिनांक: 31 अक्टूबर 2026, शनिवार स्थान: दून मेडिकल कॉलेज सभागार, देहराखास, पटेलनगर, देहरादून

RELATED ARTICLES

डेढ़ दर्जन शिक्षा अधिकारियों को मिला पदोन्नति का तोहफा, शिक्षा मंत्री डाॅ. रावत के अनुमोदन के बाद मिली नई जिम्मेदारी

विद्यालयी शिक्षा विभाग में डेढ़ दर्जन उप शिक्षा निदेशकों को संयुक्त शिक्षा निदेशक के रिक्त पदों पर पदोन्नत किया गया है। शिक्षा मंत्री डाॅ....

एकता का संदेश लेकर दौड़ेंगे पौड़ीवासी, 31 अक्टूबर को होगा रन फॉर यूनिटी का आयोजन

इंडोर क्रीड़ा हॉल से मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय तक होगी दौड़ पौड़ी- राष्ट्रीय एकता का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के लिए जिला खेल कार्यालय पौड़ी...

पशु हेल्पलाइन 1962 पर रिस्पॉन्स नहीं मिलने से डीएम नाराज, संबंधित कर्मचारियों का वेतन रोकने के निर्देश

देहरादून में निराश्रित और पालतू पशुओं के प्रबंधन के लिए बनेगा पोर्टल, डेयरियों का होगा सर्वे   देहरादून। जनपद में निराश्रित एवं पालतू पशुओं के बेहतर...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -



Most Popular

राष्ट्रीय महिला आयोग के तीन कार्यक्रमों के माध्यम से महिला सशक्तीकरण, अधिकार संरक्षण एवं नेतृत्व विकास पर रहेगा जोर

30 अक्टूबर को policeline Race Course देहरादून में प्रातः 10:00 बजे से महिला जनसुनवाई एवं ऋषिकेश एम्स में अपराह्न 2:30 बजे से ‘शक्ति...

डेढ़ दर्जन शिक्षा अधिकारियों को मिला पदोन्नति का तोहफा, शिक्षा मंत्री डाॅ. रावत के अनुमोदन के बाद मिली नई जिम्मेदारी

विद्यालयी शिक्षा विभाग में डेढ़ दर्जन उप शिक्षा निदेशकों को संयुक्त शिक्षा निदेशक के रिक्त पदों पर पदोन्नत किया गया है। शिक्षा मंत्री डाॅ....

एकता का संदेश लेकर दौड़ेंगे पौड़ीवासी, 31 अक्टूबर को होगा रन फॉर यूनिटी का आयोजन

इंडोर क्रीड़ा हॉल से मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय तक होगी दौड़ पौड़ी- राष्ट्रीय एकता का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के लिए जिला खेल कार्यालय पौड़ी...

पशु हेल्पलाइन 1962 पर रिस्पॉन्स नहीं मिलने से डीएम नाराज, संबंधित कर्मचारियों का वेतन रोकने के निर्देश

देहरादून में निराश्रित और पालतू पशुओं के प्रबंधन के लिए बनेगा पोर्टल, डेयरियों का होगा सर्वे   देहरादून। जनपद में निराश्रित एवं पालतू पशुओं के बेहतर...

गैरसैंण विधानसभा सत्र कुछ ही घंटों में स्थगित करना जनता के पैसे की बर्बादी: गणेश गोदियाल

अंकिता भंडारी हत्याकांड, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर चर्चा से बच रही धामी सरकार: कांग्रेस देहरादून:  उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गणेश गोदियाल...

एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर शिकंजा, मसूरी से देहरादून तक सात निर्माण सील

बिना मानचित्र स्वीकृति और अनुमति के हो रहे व्यावसायिक निर्माणों पर कार्रवाई, प्राधिकरण ने नियमों के उल्लंघन पर अपनाया सख्त रुख   देहरादून – मसूरी-देहरादून विकास...

उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, केदारनाथ और गंगोत्री धाम में हुई बर्फबारी

मसूरी में बारिश से बढ़ी ठंड   देहरादून। उत्तराखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट बदल ली है। केदारनाथ और गंगोत्री धाम में बर्फबारी होने...

शक्ति नहर में सर्च ऑपरेशन के दौरान एसडीआरएफ ने बरामद किया 48 वर्षीय व्यक्ति का शव

देहरादून। देहरादून के विकासनगर क्षेत्र में शक्ति नहर में एक व्यक्ति के कूदने की सूचना से हड़कंप मच गया। सूचना मिलने के बाद एसडीआरएफ...

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किए श्री बद्री विशाल के दर्शन

चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं की सराहना की बद्रीनाथ धाम। विधानसभा अध्यक्ष उत्तराखंड एवं कोटद्वार विधायक ऋतु खण्डूडी भूषण ने श्री बद्रीनाथ धाम पहुंचकर भगवान श्री बद्री...

मतदेय स्थलों के युक्तिकरण पर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ बैठक, 22 प्रस्तावों पर बनी सहमति

पौड़ी । जनपद में मतदाताओं की सुविधा और निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मतदेय स्थलों के युक्तिकरण को लेकर जिलाधिकारी/जिला...