Tuesday, November 17, 2026
Home उत्तराखंड जय बदरी विशाल के जयकारों के बीच श्री बदरीनाथ धाम के श्री...

जय बदरी विशाल के जयकारों के बीच श्री बदरीनाथ धाम के श्री कपाट हुए शीतकाल की देव पूजा हेतु मंगलम,23.50 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

  • जय बदरी विशाल के जयकारों के बीच श्री बदरीनाथ धाम के श्री कपाट हुए शीतकाल की देव पूजा हेतु मंगलम,23.50 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
  • रात 9:37 बजे शीतकाल के लिए बंद हुए मंदिर के कपाट, पुष्प श्रृंगार में सजे भगवान बदरीविशाल के दर्शन कर भावविभोर हुए श्रद्धालु

बदरीनाथ। आस्था, भक्ति और उल्लास के बीच सोमवार रात 9 बजकर 37 मिनट पर भू-बैकुंठ श्री बदरीनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक परंपराओं के साथ कपाट बंद होने के इस पावन क्षण के साक्षी बनने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु धाम में मौजूद रहे। मंदिर परिसर भगवान बदरीविशाल के जयकारों से गूंज उठा। इसी के साथ वर्ष 2026 की चारधाम यात्रा का भी समापन हो गया।

 

कपाट बंद होने के अंतिम दिन भगवान बदरीविशाल का भव्य पुष्प श्रृंगार किया गया। फूलों से सजे भगवान के दिव्य स्वरूप के दर्शन के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। भक्तों ने अखंड ज्योति के दर्शन कर भगवान से सुख-समृद्धि की कामना की। दिनभर मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होते रहे।

 

कपाट बंद होने की प्रक्रिया के तहत परंपरानुसार माता लक्ष्मी को गर्भगृह में विराजमान कराया गया, जबकि भगवान उद्धव और कुबेर जी को गर्भगृह से बाहर लाया गया। इसके बाद विधि-विधान से पूजा-अर्चना संपन्न कर रात 9:37 बजे मंदिर के मुख्य कपाट बंद कर दिए गए।

 

23.50 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

इस यात्रा वर्ष में करीब 23.50 लाख श्रद्धालुओं ने भगवान बदरीविशाल के दर्शन किए। छह माह तक चलने वाली यात्रा में देश-विदेश से श्रद्धालु धाम पहुंचे और भगवान के दर्शन कर पुण्य अर्जित किया।

 

शीतकालीन प्रवास के लिए रवाना होगी उत्सव डोली

मंगलवार को भगवान बदरीविशाल की उत्सव डोली के साथ भगवान उद्धव और कुबेर जी की डोलियां तथा आदि गुरु शंकराचार्य की गद्दी परंपरागत धार्मिक यात्रा के साथ शीतकालीन प्रवास के लिए रवाना होंगी। शीतकाल में पांडुकेश्वर स्थित योगध्यान बदरी मंदिर और ज्योतिर्मठ स्थित नृसिंह मंदिर में पूजा-अर्चना संपन्न होगी। हिमालय की गोद में स्थित बदरीनाथ धाम अब अगले यात्रा सीजन में श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए खुलेगा।

RELATED ARTICLES

लेफ्टिनेंट कर्नल प्रभाकर थापा के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित करते सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी

देहरादून, 16 नवम्बर। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून के नागनाथ गांव पहुंचकर मां भारती के वीर सपूत भारतीय सेना की 5/3 गोरखा...

शिक्षा से जुड़कर बालिकाओं ने देखे सुनहरे भविष्य के सपने, आत्मनिर्भर बनने की ओर बढ़ाए कदम

डीएम के निरीक्षण के बाद बालिकाओं का विद्यालयों में कराया गया दाखिला, पढ़ाई के साथ योग, पेंटिंग और क्राफ्टिंग का भी मिल रहा प्रशिक्षण   पौड़ी-...

मुख्यमंत्री धामी ने भाईदूज के अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भाई-बहन के अटूट प्रेम, स्नेह और विश्वास के प्रतीक पर्व भाईदूज के अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -



Most Popular

लेफ्टिनेंट कर्नल प्रभाकर थापा के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित करते सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी

देहरादून, 16 नवम्बर। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून के नागनाथ गांव पहुंचकर मां भारती के वीर सपूत भारतीय सेना की 5/3 गोरखा...

जय बदरी विशाल के जयकारों के बीच श्री बदरीनाथ धाम के श्री कपाट हुए शीतकाल की देव पूजा हेतु मंगलम,23.50 लाख श्रद्धालुओं ने किए...

जय बदरी विशाल के जयकारों के बीच श्री बदरीनाथ धाम के श्री कपाट हुए शीतकाल की देव पूजा हेतु मंगलम,23.50 लाख श्रद्धालुओं ने...

शिक्षा से जुड़कर बालिकाओं ने देखे सुनहरे भविष्य के सपने, आत्मनिर्भर बनने की ओर बढ़ाए कदम

डीएम के निरीक्षण के बाद बालिकाओं का विद्यालयों में कराया गया दाखिला, पढ़ाई के साथ योग, पेंटिंग और क्राफ्टिंग का भी मिल रहा प्रशिक्षण   पौड़ी-...

मुख्यमंत्री धामी ने भाईदूज के अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भाई-बहन के अटूट प्रेम, स्नेह और विश्वास के प्रतीक पर्व भाईदूज के अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक...

केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए हुए बंद

ऊखीमठ रवाना हुई बाबा केदार की डोली   रुद्रप्रयाग।  विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ धाम के कपाट बुधवार सुबह साढ़े आठ बजे वैदिक मंत्रोच्चार और पारंपरिक धार्मिक विधि-विधान...

सीएम धामी ने शिवराज सिंह चौहान की माताजी को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं उनके परिजनों से की भेंट   देहरादून/भोपाल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को भोपाल, मध्य प्रदेश में...

चाय बागान की जमीन पर फिर हाईकोर्ट का शिकंजा, 29.17 हेक्टेयर भूमि की खरीद-फरोख्त पर रोक

विकेश नेगी की हाईकोर्ट तक की कानूनी लड़ाई, चाय बागान की जमीन पर फिर लगी रोक, कुछ तथ्यों को लेकर सुप्रीम कोर्ट जाने की...

आधुनिक सुविधाओं और पहाड़ी शैली में निखरा मोहनचट्टी आयुर्वेदिक चिकित्सालय, हर्बल गार्डन से बढ़ेगा वेलनेस का अनुभव

71.61 लाख रुपये से विकसित हुआ आयुर्वेदिक वेलनेस सेंटर, हाईटेक योग हॉल एवं पंचकर्म कक्ष तैयार; हर्बल गार्डन से पर्यटकों को मिलेगा आयुर्वेद का...

मुख्यमंत्री ने ऋषिकेश में किया देवभूमि रजत जयंती पार्कों एवं विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास

चार जनपदों के 9 नगर निकायों में विकसित देवभूमि रजत जयंती पार्क जनता को समर्पित देहरादून जनपद में 36 करोड़ रुपये से अधिक की 7...

युवाओं के लिए खुशखबरी, उत्तराखंड लोक सेवा आयोग में 54 पदों पर निकली भर्ती

26 नवंबर तक करें आवेदन   देहरादून। उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (यूकेपीएससी) ने...