Wednesday, November 11, 2026
Home उत्तराखंड युवाओं के लिए खुशखबरी, उत्तराखंड लोक सेवा आयोग में 54 पदों पर...

युवाओं के लिए खुशखबरी, उत्तराखंड लोक सेवा आयोग में 54 पदों पर निकली भर्ती

26 नवंबर तक करें आवेदन

 

देहरादून। उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (यूकेपीएससी) ने सम्मिलित राज्य सिविल (अवर) अधीनस्थ सेवा परीक्षा-2026 का विज्ञापन जारी कर दिया है। इस भर्ती के तहत नायब तहसीलदार समेत विभिन्न विभागों के 54 पदों को भरा जाएगा। आयोग ने छह नवंबर से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी 26 नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं।

इस भर्ती में नायब तहसीलदार, आबकारी निरीक्षक, पूर्ति निरीक्षक, विपणन निरीक्षक, श्रम प्रवर्तन अधिकारी, कर अधिकारी और गन्ना विकास निरीक्षक के पद शामिल हैं। आवेदन करने वाले सामान्य वर्ग, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी श्रेणी के अभ्यर्थियों को 166.36 रुपये शुल्क जमा करना होगा। वहीं, एससी, एसटी और दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 76.36 रुपये निर्धारित किया गया है।

 

19 शहरों में होगी प्रारंभिक परीक्षा

लोअर पीसीएस की प्रारंभिक परीक्षा उत्तराखंड के 19 शहरों में आयोजित की जाएगी। इनमें अल्मोड़ा, रानीखेत, बागेश्वर, चंपावत, हल्द्वानी, पिथौरागढ़, रुद्रपुर, खटीमा, देहरादून, ऋषिकेश, हरिद्वार, रुड़की, टिहरी, उत्तरकाशी, चमोली, पौड़ी, श्रीनगर, कोटद्वार और रुद्रप्रयाग शामिल हैं। प्रारंभिक परीक्षा कुल 150 अंकों की होगी। इसमें 150 प्रश्न पूछे जाएंगे और अभ्यर्थियों को प्रश्नपत्र हल करने के लिए दो घंटे का समय मिलेगा।

 

मुख्य परीक्षा 600 और साक्षात्कार 75 अंकों का

प्रारंभिक परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा में शामिल होने का अवसर मिलेगा। मुख्य परीक्षा में चार प्रश्नपत्र होंगे। पहला प्रश्नपत्र भाषा एवं सामान्य हिंदी का 100 अंकों का होगा। दूसरा प्रश्नपत्र निबंध का होगा, जिसके लिए 100 अंक निर्धारित हैं। इसके अलावा सामान्य अध्ययन प्रथम और सामान्य अध्ययन द्वितीय के प्रश्नपत्र 200-200 अंकों के होंगे। इस तरह मुख्य परीक्षा कुल 600 अंकों की होगी। इसके बाद अभ्यर्थियों को 75 अंकों के साक्षात्कार से गुजरना होगा।

 

आवेदन से जुड़ी महत्वपूर्ण तिथियां

ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि : 6 नवंबर 2026

आवेदन की अंतिम तिथि : 26 नवंबर 2026

आवेदन पत्र में संशोधन : 3 दिसंबर से 12 दिसंबर 2026

 

किस पद पर कितनी भर्ती

नायब तहसीलदार : 13 पद

आबकारी निरीक्षक : 4 पद

पूर्ति निरीक्षक : 2 पद

विपणन निरीक्षक : 20 पद

श्रम प्रवर्तन अधिकारी : 5 पद

कर अधिकारी : 5 पद

ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक : 1 पद

गन्ना विकास निरीक्षक : 4 पद

 

पीसीएस-जे का परिणाम भी घोषित, वंशिका गहलोत ने किया टॉप

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने शुक्रवार शाम पीसीएस-जे परीक्षा का परिणाम भी जारी कर दिया। परीक्षा में वंशिका गहलोत ने सर्वोच्च स्थान हासिल किया है। परिणाम की खास बात यह रही कि सफल घोषित किए गए आठ अभ्यर्थियों में सात बेटियां शामिल हैं। इस उपलब्धि को महिला अभ्यर्थियों की सफलता के रूप में देखा जा रहा है।

RELATED ARTICLES

मुख्यमंत्री ने ऋषिकेश में किया देवभूमि रजत जयंती पार्कों एवं विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास

चार जनपदों के 9 नगर निकायों में विकसित देवभूमि रजत जयंती पार्क जनता को समर्पित देहरादून जनपद में 36 करोड़ रुपये से अधिक की 7...

मुख्यमंत्री धामी ने गोवर्धन पूजा के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में की गौ पूजा

प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की  देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को गोवर्धन पूजा के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में गौ माता...

मुख्यमंत्री ने 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

खेलों से विद्यार्थियों में अनुशासन, एकता और राष्ट्रभावना का होता है विकास : मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड में खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं एवं आगे बढ़ने के अवसर...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -



Most Popular

मुख्यमंत्री ने ऋषिकेश में किया देवभूमि रजत जयंती पार्कों एवं विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास

चार जनपदों के 9 नगर निकायों में विकसित देवभूमि रजत जयंती पार्क जनता को समर्पित देहरादून जनपद में 36 करोड़ रुपये से अधिक की 7...

युवाओं के लिए खुशखबरी, उत्तराखंड लोक सेवा आयोग में 54 पदों पर निकली भर्ती

26 नवंबर तक करें आवेदन   देहरादून। उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (यूकेपीएससी) ने...

मुख्यमंत्री धामी ने गोवर्धन पूजा के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में की गौ पूजा

प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की  देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को गोवर्धन पूजा के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में गौ माता...

मुख्यमंत्री ने 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

खेलों से विद्यार्थियों में अनुशासन, एकता और राष्ट्रभावना का होता है विकास : मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड में खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं एवं आगे बढ़ने के अवसर...

उत्कृष्ट पुलिस विवेचना के लिए लोकेन्द्र बहुगुणा को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक

देहरादून – उत्तराखण्ड पुलिस के उप निरीक्षक लोकेन्द्र बहुगुणा, सीआईडी देहरादून को अन्वेषण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए वर्ष 2026 के प्रतिष्ठित...

त्यूणी उप जिला अस्पताल 15 नवम्बर तक किया जाए ऑपरेशनल- मुख्य सचिव

स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से संचालित किए जाएँ कोल्ड स्टोरेज कोल्ड स्टोरेज संचालन के लिए तकनीकी दक्षता विकसित करने पर दिया जोर मोबाइल नेटवर्क शैडो...

मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव से की भेंट

हल्द्वानी में उच्च न्यायालय के स्थायी परिसर निर्माण के प्रस्ताव पर की चर्चा   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय वन, पर्यावरण एवं...

देहरादून में पुलिस का व्यापक सत्यापन अभियान, 1000 से अधिक लोगों की जांच; 78 मकान मालिकों पर 7.80 लाख का जुर्माना

देहरादून। शहर में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए दून पुलिस ने बुधवार को विभिन्न थाना क्षेत्रों में...

बूंखाल मेले की तैयारियों का संयुक्त मजिस्ट्रेट ने लिया जायजा, समयबद्ध व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश

दिसंबर को आयोजित होगा प्रसिद्ध बूंखाल मेला पौड़ी- आगामी 5 दिसंबर को आयोजित होने वाले प्रसिद्ध बूंखाल मेले की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन ने...

जनता दर्शन में जिलाधिकारी ने सुनीं 29 शिकायतें, अधिकांश का मौके पर निस्तारण

लंबित शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश, दो अनुपस्थित अधिकारियों का वेतन रोकने के आदेश जनता दर्शन कार्यक्रमों में शिकायतों का हो रहा समाधान, जनता...