Wednesday, September 16, 2026
Home उत्तराखंड सुबोध उनियाल जी की अध्यक्षता में विकासखण्ड मुख्यालय, कालसी में जनसुनवाई कार्यक्रम...

सुबोध उनियाल जी की अध्यक्षता में विकासखण्ड मुख्यालय, कालसी में जनसुनवाई कार्यक्रम का हुआ आयोजन

मंत्री, वन एवं तकनीकि शिक्षा, भाषा एवं निर्वाचन तथा प्रभारी मंत्री, जनपद देहरादून सुबोध उनियाल जी की अध्यक्षता मे विकासखण्ड मुख्यालय, कालसी में जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजित किया गया। जनसुनवाई में 75 के करीब शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें अधिकतर शिकायतों का मौके पर ही समाधान किया गया। जनसुनवाई में अधिकतर शिकायतें सिंचाई, लोनिवि, शिक्षा, वन, ग्राम्य विकास आदि विभागों से संबंधित प्राप्त हुई। इसके अतिरिक्त पेयजल, पशुपालन विभाग, मत्स्य, नलकूप, पर्यटन, स्थानांतरण, तालाब की सफाई आदि विभागों से संबंधित आवेदन/शिकायतें प्राप्त हुई।  मंत्री ने अनुपस्थित रहने वाले अधिकारियों को नोटिस जारी करने के निर्देश मुख्य विकास अधिकारी को दिए। साथ ही स्पष्टीकरण की पत्रावली शासन को प्रेषित करने के भी निर्देश दिया।

जनसुनवाई में प्राप्त हुई शिकायतों में शिकायतकर्ता द्वारा शिकायत की गई कि ग्रीष्मकाल में वन गुज्जर अपने मवेशी के साथ बावर प्रवास के लिए वन विभाग से परमिट बनाते है। किंतु कुछ ही लोग शीतकाल में वापस आते हैं, कुछ वहा रहकर सरकारी भूमि पर अवैध अतिक्रमण कर रहे है। उन्होंने ऐसे लोगों का नियमित सत्यापन कराने की मांग की। जिस पर मा0 मंत्री ने कार्यवाही हेतु रेखीय विभाग को निर्देशित किया। शिक्षा विभाग से सम्बन्धित शिकायत में शिकायतकर्ता द्वारा विद्यालय में छात्रों की संख्या के आधार पर निर्धारित अनुपात में शिक्षक की तैनाती की मांग की। जिस पर माननीय मंत्री ने मुख्य विकास अधिकारी को समन्वय करते हुए आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए।

वही वन प्रभाग चकराता का कार्यालय कालसी स्थानान्तरण की शिकायत पर माननीय मंत्री ने प्रभागीय वनाधिकारी को सप्ताह में दो दिन कार्यालय कालसी से संचालित करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार स्वीकृत सड़कों पर त्वरित टैण्डरिंग प्रक्रिया करवाने की शिकायत पर सम्बन्धित विभाग को तेजी से कार्यवाही करने के निर्देश दिए। भूमि सीमांकन किये जाने की शिकायतों पर राजस्व विभाग को संज्ञान लेते हुए कार्यवाही के निर्देश दिए गए।

मंत्री ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसुनवाई में जनमानस द्वारा प्रस्तुत किए गए आवेदन/शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि जनसुनवाई में प्राप्त हो रही शिकायतों को 15 दिन के भीतर निस्तारित करते हुए संबंधित शिकायतकर्ता को कृत कार्यवाही से अवगत करा दिया जाए। साथ ही कहा कि जिन शिकायतों में प्रस्ताव किए जाने हो तथा समय लग रहा हो उनकी सूचना से भी संबंधित को अवगत करा दिया जाए। उन्होंने कहा कि केन्द्र एवं राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप अंतिम छोर तक के व्यक्ति तक विकास/जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि कोई भी पात्र व्यक्ति योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे। वन भूमि पर अतिक्रमण की शिकायतों पर मा0 मंत्री जी द्वारा रेखीय विभागों के अधिकारियों को आवश्यक नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

RELATED ARTICLES

जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम

पूर्ण योजनाओं का थर्ड पार्टी निरीक्षण कराकर शीघ्र करें वित्तीय समापन, ‘हर घर जल’ प्रमाणन में तेजी के निर्देश   जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने मंगलवार...

उत्तराखंड की चुनौतियों के समाधान खोजेंगे युवा, 90 दिन चलेगा इनोवेशन हैकाथॉन

ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ सूचना प्रौद्योगिकी, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा जैव प्रौद्योगिकी मंत्री प्रदीप बत्रा ने किया   देहरादून, 15 सितंबर :...

मुख्यमंत्री के ‘लखपति दीदी’ संकल्प को नई गति: सहसपुर में 2,500 महिलाओं के लिए सामान्य सुविधा केंद्र का शुभारंभ

223 स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी लगभग 2,500 महिलाओं को मिलेगा लाभ महिलाओं द्वारा तैयार उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों को प्रदेशव्यापी पहचान दिलाने...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम

पूर्ण योजनाओं का थर्ड पार्टी निरीक्षण कराकर शीघ्र करें वित्तीय समापन, ‘हर घर जल’ प्रमाणन में तेजी के निर्देश   जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने मंगलवार...

उत्तराखंड की चुनौतियों के समाधान खोजेंगे युवा, 90 दिन चलेगा इनोवेशन हैकाथॉन

ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ सूचना प्रौद्योगिकी, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा जैव प्रौद्योगिकी मंत्री प्रदीप बत्रा ने किया   देहरादून, 15 सितंबर :...

मुख्यमंत्री के ‘लखपति दीदी’ संकल्प को नई गति: सहसपुर में 2,500 महिलाओं के लिए सामान्य सुविधा केंद्र का शुभारंभ

223 स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी लगभग 2,500 महिलाओं को मिलेगा लाभ महिलाओं द्वारा तैयार उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों को प्रदेशव्यापी पहचान दिलाने...

चारधाम यात्रा के दूसरे चरण का आगाज आज, 50.50 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके दर्शन

देहरादून- चारधाम यात्रा के दूसरे चरण का आगाज मंगलवार, 15 सितंबर से हो रहा है। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर प्रदेश सरकार,...

राज्य सरकार कर रही खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का काम -रेखा आर्या

खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया जूडो प्रतियोगिता का शुभारंभ, कहा खेल को लेकर समाज की सोच में आया बहुत सकारात्मक परिवर्तन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी...

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा

द्वितीय चरण की यात्रा को लेकर सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता   रुद्रप्रयाग: प्रदेश के...

पुरानी पेंशन प्रकरण को लेकर मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन का शिष्टमंडल मुख्यमंत्री से मिला

देहरादून। मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन की महिला कार्मिकों के पुरानी पेंशन योजना (OPS) से जुड़े प्रकरण को लेकर राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा (NOPRUF),...

मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ, ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत

वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, महतोलियागांव-नदगल में मोटर मार्ग निर्माण शुरू भीमताल। धारी ब्लॉक की ग्राम सभा महतोलियागांव-नदगल के ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मोटर मार्ग...

मुख्यमंत्री धामी ने की चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की समीक्षा

यात्रियों की सुरक्षा, सुगम यात्रा एवं बेहतर यातायात प्रबंधन सुनिश्चित करने के निर्देश 14 सितम्बर तक 50.56 लाख श्रद्धालु कर चुके हैं दर्शन, 66.07 लाख...

एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने समयबद्ध निस्तारण और पारदर्शिता पर दिया जोर   पौड़- निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 को लेकर मंगलवार को राजनीतिक...