Wednesday, June 17, 2026
Home उत्तराखंड रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के दौरे को लेकर पुलिस लाइन में हुई ब्रीफिंग

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के दौरे को लेकर पुलिस लाइन में हुई ब्रीफिंग

19/06/2023 को रक्षा मंत्री, भारत सरकार राजनाथ सिंह,  के जनपद देहरादून भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत सुरक्षा में नियुक्त किये गये समस्त पुलिस बल कि 18/06/23 को वरिष्ठ पुलिस अधिकारीगणों द्वारा पुलिस लाइन देहरादून में ब्रीफिंग की गयी।*

ब्रीफिंग के दौरान रक्षा मंत्री, भारत सरकार के जनपद भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत किए गए सुरक्षा-प्रबंधों की समीक्षा की गई तथा वर्तमान सुरक्षा परिदृश्य के दृष्टिगत सभी अधिकारी/कर्मचारियों को सजग व सतर्क रहकर अपना कर्तव्य निर्वहन करने हेतु निर्देशित किया गया।

ब्रीफिंग के दौरान श्री अक्षय कोंडे ,पुलिस अधीक्षक यातायात, श्रीमती सरिता डोभाल पुलिस अधीक्षक नगर, श्रीमती कमलेश उपाध्याय, पुलिस अधीक्षक देहात द्वारा ड्यूटी में लगने वाले समस्त पुलिस बल को निर्देशित किया की वी0आई0पी0 ड्यूटी के दौरान निर्धारित समय से 02 घण्टा पूर्व अपने ड्यूटी स्थल पर पहुंचकर अपनी ड्यूटी के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त कर लें तथा ड्यूटी स्थल व उसके आस पास के स्थान को भली-भांति चैक कर लिया जाए, कोई भी संदिग्ध वस्तु मिलने पर उसकी सूचना तत्काल उच्चाधिकारी गणों को दी जाए। केवल अधिकृत व्यक्तियों व उनके वाहनों को ही अन्दर जाने की अनुमति दी जाए। वी0आई0पी0 से मिलने वाले व्यक्तियों पर भी सुरक्षा की दृष्टि से कड़ी नजर रखी जाए एवं पूर्व में नामित व्यक्तियों को ही एंटी सबोटाज चेकिंग के पश्चात कार्यक्रम स्थल में जाने की अनुमति दी जाए। इसके अतिरिक्त कार्यक्रम स्थल पर प्रवेश मार्गों पर नियुक्त प्रभारी अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि कार्यक्रम में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति को भली भांति चैक करने के उपरान्त ही कार्यक्रम स्थल पर प्रवेश की अनुमति दी जाये, इस सम्बन्ध में किसी भी प्रकार की लापरवाही न की जाए, कार्यक्रम में आने वाले लोगों को पूर्व निर्धारित स्थान पर ही बैठने की अनुमति दी जाये।

साथ ही ड्यूटी पर लगने वाले समस्त कर्मियों को निर्देशित किया गया कि ड्यूटी के दौरान मोबाइल फोन का बिल्कुल इस्तेमाल ना किया जाए एवं ना ही बिना बताए अपने ड्यूटी प्वाइंट को छोड़ा जाए। ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले अधिकारी/ कर्मचारी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। सभी नोडल पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वह अपने साथ वर्दी एवं सादे में लगने वाले समस्त पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों की पहचान कर उनके ड्यूटी कार्ड चेक कर उन्हें ड्यूटी के संबंध में भली-भांति ब्रीफ कर ले तथा इस बात को सुनिश्चित कर लें कि ड्यूटी में नियुक्त अधिकारी/ कर्मचारिगण अपने ड्यूटी स्थल को छोड़कर किसी एक स्थान पर एकत्रित न हो। कार्यक्रम के दौरान वी.आई.पी. फ्लीट के रूट के सम्बन्ध मे रूट प्रभारी को निर्देशित किया गया कि वे डियूटी में नियुक्त अधिकारी/कर्मचारियों को साथ लेकर कार्यक्रम से पूर्व उक्त मार्ग का निरीक्षण कर इस बात को सुनिश्चित कर लें कि फ्लीट के रूट में किसी भी प्रकार की कोई निर्माण समाग्री व अन्य समान न फैला हो, जिससे वी.आई.पी. मूवमेन्ट के दौरान किसी प्रकार का अवरोध उत्पन्न हो सके। साथ ही प्रभारी अधिकारी जौलीग्रान्ट व मुख्य कार्यक्रम स्थल को निर्देशित किया गया कि वह एयरपोर्ट, मुख्य कार्यक्रम स्थल व उसके आसपास के क्षेत्रों में संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश हेतु कांबिंग/ चेकिंग करा ले तथा वी.आई.पी. फ्लीट के रूट व मुख्य कार्यक्रम स्थल के आस पास स्थित ऊँचे भवनों की बी.डी.एस व डाग स्कवाड टीम से सघन चैकिंग कर वहाँ पर आवश्यक पुलिस बल को नियुक्त करना सुनिश्चित करें। इसके अतिरिक्त सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों धर्मशाला/ होटलों, बस स्टेशन/ रेलवे स्टेशन में चैकिंग अभियान चलाकर बाहरी एवं सदिंग्ध व्यक्तियों से पूछताछ कर सत्यापन करने के निर्देश दिये गये। साथ ही डियूटी में नियुक्त किये गये सभी कर्मचारियों को अपने – अपने वाहनों पूर्व निर्धारित स्थान पर ही पार्किंग करने के निर्देश दिये गये, जिससे कि मुख्य कार्यक्रम स्थल व उसके आस पास अव्यवस्था की स्थिति उत्पन्न न हो।

RELATED ARTICLES

केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों पर पीआईबी देहरादून ने ऋषिकेश में आयोजित की एक दिवसीय मीडिया कार्यशाला ‘वार्ता’

- "लोक सेवा ही संकल्प- 12 साल विश्वास के, विकास के, जन कल्याण के" विषय पर केंद्रित पुस्तिका के अनावरण से शुरु हुई एक...

उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद (UTDB) की 24वीं बोर्ड बैठक माननीय पर्यटन मंत्री श्री सतपाल महाराज जी की अध्यक्षता में सम्पन्न

एडवेंचर टूरिज्म इवेंट्स | अंतरराष्ट्रीय कॉन्क्लेव । प्रशिक्षण कार्यक्रम | आध्यात्मिक गंतव्य योजनाएँ - सर्वसम्मति से अनुमोदित देहरादून, 16 जून 2026: उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद...

UKSSSC ने निकाली 398 पदों पर भर्ती, 22 जून से शुरू होंगे आवेदन

देहरादून। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने उत्तराखंड उच्च न्यायालय, नैनीताल के अधीनस्थ न्यायालयों (सिविल न्यायालय एवं कुटुंब न्यायालय) में विभिन्न पदों पर भर्ती...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों पर पीआईबी देहरादून ने ऋषिकेश में आयोजित की एक दिवसीय मीडिया कार्यशाला ‘वार्ता’

- "लोक सेवा ही संकल्प- 12 साल विश्वास के, विकास के, जन कल्याण के" विषय पर केंद्रित पुस्तिका के अनावरण से शुरु हुई एक...

उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद (UTDB) की 24वीं बोर्ड बैठक माननीय पर्यटन मंत्री श्री सतपाल महाराज जी की अध्यक्षता में सम्पन्न

एडवेंचर टूरिज्म इवेंट्स | अंतरराष्ट्रीय कॉन्क्लेव । प्रशिक्षण कार्यक्रम | आध्यात्मिक गंतव्य योजनाएँ - सर्वसम्मति से अनुमोदित देहरादून, 16 जून 2026: उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद...

UKSSSC ने निकाली 398 पदों पर भर्ती, 22 जून से शुरू होंगे आवेदन

देहरादून। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने उत्तराखंड उच्च न्यायालय, नैनीताल के अधीनस्थ न्यायालयों (सिविल न्यायालय एवं कुटुंब न्यायालय) में विभिन्न पदों पर भर्ती...

शॉर्टकट के चक्कर में रास्ता भटके चार यात्री, SDRF ने रात के अंधेरे में किया सुरक्षित रेस्क्यू

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ पैदल मार्ग पर शॉर्टकट के चक्कर में मुख्य रास्ते से भटके चार यात्रियों को SDRF की टीम ने देर रात कड़ी मशक्कत...

अगस्त में जारी होगी आउट ऑफ टर्न जॉब की विज्ञप्ति : रेखा आर्या

देहरादून: राष्ट्रीय खेलों के पदक विजेताओं को आउट ऑफ टर्न जॉब जल्द ही मिलने जा रही है। समीक्षा बैठक में खेल मंत्री रेखा आर्या...

घर पर अनुपस्थित मतदाताओं के सत्यापन के लिए BLA को साथ लेकर जाएं BLO- मुख्य निर्वाचन अधिकारी

विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की सीईओ ने की समीक्षा, जिलाधिकारियों को दिए निर्देश   देहरादून। विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को लेकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी....

कोटद्वार से गोपेश्वर और ऋषिकेश एम्स के लिए शुरू हुई रोडवेज बस सेवा, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने दिखाई हरी झंडी

कोटद्वार: कोटद्वार क्षेत्र के लोगों को परिवहन सुविधा की बड़ी सौगात मिली है। उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष एवं कोटद्वार विधायक ऋतु खण्डूडी भूषण ने मंगलवार...

कर्णप्रयाग में एनएच-07 पर यातायात सुचारु, विवाद के बाद प्रशासन ने संभाला मोर्चा

चमोली:कर्णप्रयाग में राष्ट्रीय राजमार्ग-07 पर यातायात व्यवस्था पूरी तरह सामान्य हो गई है। कर्णप्रयाग के पंच पुलिया क्षेत्र में यात्रियों के एक समूह और...

ब्रेकिंग: NEET में सफलता नहीं मिलने से निराश युवती ने उठाया खौफनाक कदम, घर में मिला शव

देहरादून। राजधानी देहरादून के चंद्रमणि कॉलोनी क्षेत्र में एक 23 वर्षीय युवती ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद...

देहरादून में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां तेज, 19 को मुख्यमंत्री की अगुवाई में होगी ‘रन फॉर योग’

अंतरराष्ट्रीय योग दिवसः 21 जून को प्रात 7 बजे से परेड ग्राउंड के बहुउद्देशीय क्रीड़ा हॉल में होगा सामूहिक योगाभ्यास   देहरादून। योग दिवस के आयोजन को...