Sunday, May 3, 2026
Home उत्तराखंड योग व्यक्ति की मनोबल एकाग्रता, पढने की क्षमता को बढाने के साथ-साथ...

योग व्यक्ति की मनोबल एकाग्रता, पढने की क्षमता को बढाने के साथ-साथ शारीरिक और मानसिक तौर पर बनाता है मजबूत -रेखा आर्या

योग भारत वर्ष की प्राचीन धरोहर, योग से तन व मन स्वस्थ्य होता है, साथ ही योग व्यक्ति की मनोबल एकाग्रता, पढने की क्षमता को बढाने के साथ-साथ शारीरिक और मानसिक तौर पर मजबूत बनाता है। प्रधानमंत्री मोदी ने देश एवं विदेश में आज योग को एक नई पहचान दिलाई है।उक्त बातें आज 9वे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रायपुर स्पोर्ट्स कॉलेज, देहरादून में आयोजित कार्यक्रम के दौरान खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या ने कहीं,जहां उन्होंने विभागीय अधिकारियों और खेल कार्यालय छात्रावास के खिलाड़ियों के साथ सम्मलित होकर योग किया। कहा कि इस वर्ष *योग दिवस 2023 की थीम ‘वसुधैव कुटुंबकम* के लिए योग’ है जिसका अर्थ है की- धरती ही परिवार है।निश्चित ही हमारे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए योग लाभकारी है।कहा कि योग का अभ्यास शरीर को रोगमुक्त रखने के साथ ही मन को शांति प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के हम सभी आभारी हैं,जिन्होंने भारतीय ऋषि परंपरा के उपहार योग को न केवल भारत में,बल्कि दुनिया में प्रतिष्ठित किया है।वहीं उन्होंने साथ ही इस दौरान विभिन्न बच्चों के साथ बातचीत कर उनका हालचाल जाना और खिलाड़ियो को सम्मानित भी किया।

खेल मंत्री ने कहा कि योग साधना हर उम्र के व्यक्ति के साथ-साथ विद्यार्थी जीवन के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है, इसके माध्यम से तन और मन को स्वस्थ व शुद्ध रखा जा सकता है।योग के माध्यम से मनुष्य के जीवन में सकारात्मकता का संचार होता है।योग ही एकमात्र ऐसी साधना है जिसका प्रयोग करने वाले साधक विद्यार्थी खुद में छिपी ऊर्जा को नए आयाम पर ले जाते हैं। योग विद्यार्थियों एवं व्यक्ति में मनोबल,एकाग्रता, पढने की क्षमता को तो बढाता ही है साथ ही शारीरिक और मानसिक तौर पर मजबूत भी बनाता है।

खेल मंत्री ने साथ ही कहा कि योग विशेषकर विद्यार्थी जीवन में बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है। मन लगाकर योग साधना से हुए शारीरिक व मानसिक परिवर्तन का एहसास करते हुए उन्होंने कहा कि हम योग को अपनाकर संतुलित जीवन का निर्वहन कर सकते हैं। नियमित योगाभ्यास से जीवन एवं मानसिक क्षमता में वृद्धि होती है। उन्होंने कहा कि योग से जीवन में संतुलन कायम होता है तथा हमें अनेक प्रकार की बीमारियों से मुक्ति मिलती है। उन्होंने कहा कि योग के साथ-साथ हमें अपने आस-पास के परिवेश को स्वच्छ रखना चाहिए क्योंकि स्वच्छता में ही ईश्वर निवास करते है।

वही खेल मंत्री ने कहा कि योग सिर्फ आसन नहीं है बल्कि यह बिना किसी खर्च के फिटनेस व वैलनेस की गारंटी भी देता है। योग प्रात:काल में की जाने वाली क्रिया मात्र नहीं है बल्कि यह रोजमर्रा के कार्य को दक्षता व पूरी सर्तकर्ता के साथ करने की शक्ति भी है। रोग से निरोग होने का मार्ग योग है। यह हमारी सोच, कार्य करने की क्षमता, ज्ञान और समर्पण को बल देता है और हम बेहतर इंसान बनाने में मदद करता है।

RELATED ARTICLES

सीएम सख्त: 15 जून तक लंबित घोषणाओं के शासनादेश जारी करने के निर्देश

एंकर-देहरादून में मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने सीएम घोषणाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि सभी कार्य समयबद्ध तरीके...

मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण मैपिंग कार्य में प्राप्त दावे-आपत्तियों का समयबद्ध करें निस्तारणः सीडीओ

मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह द्वारा अपने कार्यालय कक्ष में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम के अंतर्गत प्रगति की समीक्षा हेतु बैठक आयोजित की...

सफाई कर्मचारियों के अधिकारों एवं कल्याण पर विशेष जोर

बीमा, स्वास्थ्य सुरक्षा, नियमितीकरण व समयबद्ध भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश पौड़ी। उपाध्यक्ष, राज्य कर्मचारी सफाई आयोग (राज्यमंत्री) भगवत प्रसाद मकवाना ने अपने एक दिवसीय जनपद...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

सीएम सख्त: 15 जून तक लंबित घोषणाओं के शासनादेश जारी करने के निर्देश

एंकर-देहरादून में मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने सीएम घोषणाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि सभी कार्य समयबद्ध तरीके...

मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण मैपिंग कार्य में प्राप्त दावे-आपत्तियों का समयबद्ध करें निस्तारणः सीडीओ

मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह द्वारा अपने कार्यालय कक्ष में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम के अंतर्गत प्रगति की समीक्षा हेतु बैठक आयोजित की...

सफाई कर्मचारियों के अधिकारों एवं कल्याण पर विशेष जोर

बीमा, स्वास्थ्य सुरक्षा, नियमितीकरण व समयबद्ध भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश पौड़ी। उपाध्यक्ष, राज्य कर्मचारी सफाई आयोग (राज्यमंत्री) भगवत प्रसाद मकवाना ने अपने एक दिवसीय जनपद...

राज्य के प्रत्येक विकासखंड में बालिकाओं के लिए एक-एक छात्रावास बनाया जाएगा- मुख्यमंत्री

15 जून तक सीएम घोषणाओं के लंबित शासनादेश जारी होंगे देहरादून। मुख्यमंत्री घोषणाओं को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने तथा उनकी प्रभावी निगरानी के लिए प्रोग्राम...

ओलावृष्टि से किसानों की फसलों को हुए नुकसान का शीघ्र आकलन कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें- गणेश जोशी

नुकसान का आकलन कर शीघ्र मुआवजा देने के निर्देश देहरादून। प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने प्रदेश में हाल ही में हुई ओलावृष्टि से किसानों...

हिंसा किसी भी समस्या का समाधान नहीं, कानून हाथ में लेने वालों पर होगी कठोरतम कार्रवाई- कुसुम कंडवाल

पिथौरागढ़ नृशंस हत्याकांड पर राज्य महिला आयोग की अध्यक्षा कुसुम कंडवाल ने लिया स्वतः संज्ञान पुलिस क्षेत्राधिकारी धारचूला से आयोग अध्यक्ष ने की...

टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य आगाज़

खेल मंत्री रेखा आर्या रहीं मुख्य अतिथि हरिद्वार। उत्तराखंड टेनिस बॉल क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ प्रदेश...

त्रिलोकपुरी में 17 वर्षीय अयान की चाकू से हत्या, दो आरोपियों को गिरफ्तार

नई दिल्ली – पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार थाना क्षेत्र के त्रिलोकपुरी में गुरुवार देर रात एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई, जहां...

बौद्ध सर्किट कॉरिडोर में उत्तराखंड को शामिल कराने का होगा प्रयास: महाराज

बुद्ध पूर्णिमा के भव्य समारोह में किया प्रतिभा   आज के समय में जब समाज को विभिन्न चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है और...

भाजपा विधायक के नाम का पत्र मनगढंत और कूट रचित, घर के असंतोष पर कांग्रेस को ध्यान देने की जरूरत : चौहान

भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कांग्रेस द्वारा भाजपा विधायक अरविंद पांडे के कथित वायरल पत्र को मनगढंत और कूट रचित...