Sunday, March 8, 2026
Home उत्तराखंड  भ्रम फैलाने के बजाय, सदन में यूसीसी ड्राफ्ट आने पर सुझाव दे...

 भ्रम फैलाने के बजाय, सदन में यूसीसी ड्राफ्ट आने पर सुझाव दे कांग्रेस : भट्ट

भाजपा ने UCC को लेकर वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं की बयानबाजियों पर पलटवार करते हुए कहा कि उनके पास अभी भी मौका है सदन में ड्राफ्ट आने पर सुझाव देने का कार्य कर सकते है।

प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र भट्ट ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि भ्रम फैलाने के बजाय उन्हें अपना मत स्पष्ट करना चाहिए कि वे यूसीसी के पक्ष में 1.25 करोड़ उत्तराखंडवासियों की भावनाओं के साथ खड़े हैं या नहीं? उन्होंने UCC ड्राफ्ट आने पर शीघ्र ही मानसून सत्र में पेश करने की उम्मीद जताई है।

पत्रकारों के सवालों के जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि अमूमन देखा गया है कि प्रत्येक विषय पर या तो कांग्रेस या तो दुविधा मे रहती है या जनता को दुविधा मे रखने का प्रयास करती है । जिसका ताजातरीन उदाहरण हैं कॉमन सिविल कोड और स्टिंग प्रकरण में सीबीआई जांच को लेकर आ कांग्रेस नेताओं के विरोधाभासी बयान है। उन्होंने सिलेसिलेवार तरीके से कांग्रेस के शीर्ष नेताओं की चिंताओं पर जवाब देते हुए कहा कि आज हरीश रावत जी अनुसूचित जाति जनजाति, विभिन्न धर्मस्थलों एवं सामाजिक वर्गों को इस प्रक्रिया में नजरंदाज करने की बात कर रहे हैं और शायद उन्हे जानकारी नहीं है कि ड्राफ्ट कमेटी विगत एक वर्ष से अनेकों मर्तबा इन तमाम पक्षों के साथ बैठकर सुझाव ले चुकी है । उन्होंने हरदा पर कटाक्ष किया, अब उनकी पार्टी सुझाव के लिए आमंत्रित होने पर भी बैठक में नहीं जाएंगे तो इस तरह के भ्रामात्मक बयान ही सामने आएंगे । नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य को जवाब देते हुए कहा, 1.,25 करोड़ उत्तराखंडवासियों को एक समान कानूनी अधिकार देने के प्रयास जिन्हें बखेड़ा खड़ा करना लगता हो उनके लिए वर्ग विशेष का तुष्टिकरण ही सबसे बड़ा कानून है । उन्होंने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष माहरा के जबरन कानून थोपने के आरोप पर पलटवार कर कहा कि ड्राफ्ट कमेटी के आमंत्रण पर तो सभी धर्म के प्रतिनिधियों ने अपनी राय बैठक में रखी है और किसी धर्म विशेष के लोगों को भी इसको लेकर अधिक आपत्ति भी नही है। सिवाय अल्पसंख्यक वोट बैंक की राजनीति करने वाली पार्टियों और इन वोटों के धार्मिक ठेकेदारों के किसी को आपत्ति नही है।

उन्होंने जबरन व एकतरफा कानून थोपने के बयान पर तंज किया कि उनके निर्देशों पर ही कांग्रेस पार्टी ने अधिकृत रूप से ही बैठक में शामिल होने से इंकार किया होगा आज सत्ता पक्ष के नहीं सुनने की बात कर रहे हैं ?

श्री भट्ट ने कहा, यूसीसी की धुर विरोधी कांग्रेस को भी आभास हो रहा है कि राज्य के ड्राफ्ट को प्रत्येक उत्तराखंडवासी और देशभर से भरपूर समर्थन मिल रहा हैं। साथ ही जनभावनाओं को महसूस करते हुए विभिन्न राजनैतिक पार्टियों के विचार भी इस कानून को लेकर परिवर्तित हुए हैं । यही वजह हैं कि वर्ग विशेष के मतों के लालच में कांग्रेस के मन में यूसीसी का विरोध तो है लेकिन जन दबाव में जुबान पर स्वीकार करने से हिचकते हुए अन्य लोगों की राय को आड़ बना रहे हैं ।

उन्होंने कहा, अभी तो समिति द्वारा तैयार ड्राफ्ट सरकार के पास आएगा जिसे विधानसभा में पेश किया जाएगा । लिहाजा कांग्रेस को परेशान होने व जनता को भ्रमित करने की जरूरत नही है, सदन में भरपूर मौका होगा उनके पास सुझाव देने या विरोध करने का । जहां तक सवाल है भाजपा का, तो यह विषय हमारे कोर ऐजेंडे का हिस्सा रहा है और विधानसभा चुनावों में जनता से किया हुआ वादा है । लिहाजा हमारी सरकार राज्य में यूसीसी को लागू कर अपना वादा पूरा करने के लिएं प्रतिबद्ध है । उन्होंने विश्वास जताते हुए कहा, जैसे ही सरकार के पास ड्राफ्ट आएगा, उसे शीघ्र मानसून सत्र में लाकर पेश कर पास करवाया जाएगा । क्योंकि राज्य की जनता का पार्टी को बहुमत देने के पीछे बड़ा उद्देश्य एक समान कानून की चाह भी है ।

श्री भट्ट ने स्टिंग प्रकरण को लेकर मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा, इन्होंने ही सीबीआई जांच की मांग की थी और अब इन्ही को आपत्ति है और यही लोग दुखद अंकिता प्रकरण में सीबीआई जांच पर अड़े थे अब सीबीआई में खोट नजर आ रहा है । उन्होंने सलाह देते हुए कहा, आज प्रत्येक विषय पर कांग्रेस को अपना स्टैंड क्लियर करने की आवश्यकता है ।

RELATED ARTICLES

एस०पी० सिटी देहरादून द्वारा झंडा मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

मेले में आने वाले श्रद्वालुओं की सुरक्षा हेतु त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश सीसीटीवी कैमरों तथा ड्रोन के माध्यम से...

शहर की सुंदरता से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई : बंशीधर तिवारी

सहस्त्रधारा रोड पर डिवाइडर से फूल उखाड़ने की घटना का एमडीडीए ने लिया संज्ञान, फूल उखाड़ने वालों पर होगी कार्रवाई   देहरादून शहर की हरियाली और...

चार सूत्री मांगों के लिए 11 मार्च को दिल्ली में कांग्रेस के पूर्व सैनिक जंतर मंतर पर करेंगे प्रदर्शन- कर्नल राम रतन नेगी

प्रदेश से सैकड़ों पूर्व सैनिक पहुंचेंगे जंतर मंतर- सूर्यकांत धस्माना   देहरादून: देश भर के हजारों पूर्व सैनिक आगामी ग्यारह मार्च को चार सूत्री मांगों को...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

एस०पी० सिटी देहरादून द्वारा झंडा मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

मेले में आने वाले श्रद्वालुओं की सुरक्षा हेतु त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश सीसीटीवी कैमरों तथा ड्रोन के माध्यम से...

शहर की सुंदरता से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई : बंशीधर तिवारी

सहस्त्रधारा रोड पर डिवाइडर से फूल उखाड़ने की घटना का एमडीडीए ने लिया संज्ञान, फूल उखाड़ने वालों पर होगी कार्रवाई   देहरादून शहर की हरियाली और...

चार सूत्री मांगों के लिए 11 मार्च को दिल्ली में कांग्रेस के पूर्व सैनिक जंतर मंतर पर करेंगे प्रदर्शन- कर्नल राम रतन नेगी

प्रदेश से सैकड़ों पूर्व सैनिक पहुंचेंगे जंतर मंतर- सूर्यकांत धस्माना   देहरादून: देश भर के हजारों पूर्व सैनिक आगामी ग्यारह मार्च को चार सूत्री मांगों को...

94 फीट ऊंचे नए ध्वजदण्ड को कंधों पर उठाकर श्री दरबार साहिब पहुंची संगतें

गुरु राम राय जी महाराज व श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज के जयकारों से निहाल हुई संगतें दरबार साहिब लाए गए नए ध्वजदण्ड...

ऐतिहासिक झंडे मेले में झंडे जी के आरोहण के मध्यनज़र पुलिस ने लागू किया डायवर्सन प्लान

08.03.2026 को श्री झण्डा जी के आरोहण के दृष्टिगत रुट/डायवर्ट प्लान- 1- बिन्दाल से तिलक रोड़ तथा तालाब की ओर समस्त प्रकार के चौपहिया/दुपहिया वाहनों...

देहरादून में नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन अंतिम चरण में, जल्द होगा जनता को समर्पित,

31 संगठित दुकानेंः शहर की हलचल से दूर सुरक्षित फूड स्पेस, देहरादून का नया फूड हबः युवाओं के लिए रोजगार और शहरवासियों के...

शाह का मार्गदर्शन, सरकार संगठन के प्रयासों में नया जोश भरेगा: भट्ट

प्रदेश कोर कमेटी बैठक में सरकार संगठन के साथ 27 की रणनीतिक पर होगी चर्चा !   देहरादून 6 मार्च। भाजपा ने गृह मंत्री श्री...

पशुलोक बैराज के निकट टापू पर फंसे युवक को एसडीआरएफ ने किया सकुशल रेस्क्यू

ऋषिकेश। ऋषिकेश में गंगा नदी के बीच बने टापू पर फंसे एक युवक को राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ) की टीम ने देर रात सफल...

चारधाम यात्रा-2026 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण आज से शुरू

9 अप्रैल से शुरू होगी चारधाम यात्रा देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा 2026 की तैयारियां शुरू हो गई हैं। यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया आज...

प्रदेश में खुलेंगे 3 नए जिला सहकारी बैंक- डॉ. धन सिंह रावत

55 नई शाखाएं खुलने से सहकारी बैंकों को मिलेगा विस्तार   देहरादून। सूबे में सहकारिता तंत्र को मजबूत बनाने को तीन जनपदों में जिला सहकारी बैंकों की...