Wednesday, September 16, 2026
Home उत्तराखंड युवाओं में छिपी हैं असीम संभावनाएं,जरूरत है उनके खेल को निखारने की-रेखा...

युवाओं में छिपी हैं असीम संभावनाएं,जरूरत है उनके खेल को निखारने की-रेखा आर्या

खेल मंत्री रेखा आर्या रायपुर स्थित राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम पहुंची जहां पर उन्होंने क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड द्वारा आयोजित “उत्तराखंड प्रीमियर लीग टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट” के समापन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ प्रतिभाग किया।खेल मंत्री ने इस दौरान समस्त खिलाड़ियो की हौसला अफजाई की साथ ही खिलाड़ियों को सम्मानित भी किया।

अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि सीएयू द्वारा आयोजित उत्तराखंड प्रीमियर लीग- 2023 का आयोजन वाकई काबिले तारीफ है।क्रिकेट टूर्नामेंट के ऐसे आयोजनों से हमारे राज्य के खिलाड़ियों को अपने खेल को निखारने का अवसर प्रदान होता है।साथ ही आईपीएल में खेलकर आये खिलाड़ियों के साथ यहां के खिलाड़ियो को खेलने का मौका मिल रहा है निश्चित ही उनके साथ रहने से वह काफी कुछ सीखेंगे।उन्होंने कहा कि राज्य के युवाओं के लिए खेल में असीम संभावनाएं छिपी है,जरूरत है अब इस क्षेत्र में अपनी मंजिल बनाने की। उन्होंने कहा हमारे राज्य कि ग्रामीण अंचल में बहुत सी प्रतिभाएं हैं, आवश्यकता सिर्फ उनके खेल को तलाशने और तराशने की है।

खेल मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार खेल और खिलाड़ियों के प्रति गंभीर है।खेल की प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए सरकार ने मुख्यमंत्री उदीयमान उन्नयन योजना शुरू की है ।इस योजना के जरिये हमारे प्रदेश के प्रतिभावान खिलाड़ियो को अपने खेल को सुधारने के साथ ही अपनी खेल के आवश्यक सामग्री को लेने का मौका मिलता है।उन्होंने कहा कि राज्य में अगले वर्ष 38 वे राष्ट्रीय खेलो का आयोजन होना है जिसके लिए अभी से सभी तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए हैं।कहा कि हमारी कोशिश है कि राज्य में होने जा रहे राष्ट्रीय खेलों में किसी प्रकार की कोई दिक्कत ना हो।साथ ही कहा कि जल्द ही हम स्पोर्ट्स डेवलपमेंट फंड,4 प्रतिशत का खेल कोटा आरक्षण की व्यवस्था भी करने जा रहे हैं जिसका कि लाभ आने वाले समय मे हमारे खिलाड़ियो को मिलेगा।

बता दे कि उत्तराखंड में पहली बार उत्तराखंड प्रीमियर लीग (UPL) टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया।इस प्रतियोगिता में कुल 6 टीमों ने प्रतिभाग किया।उत्तराखंड प्रीमियर लीग के पहले संस्करण की शुरुआत 22 जून 2023 से देहरादून के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में हुई जिसका की आज समापन हुआ। फाइनल मुकाबला टिहरी टाइटंस और पिथौरागढ़ चैंप्स के बीच खेला गया।जहां पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में पिथौरागढ़ चैंप्स ने आठ विकेट खोकर 139 रन बनाए ।वही जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी टिहरी टाइटंस ने 4 विकेट खोकर 139 रनों का लक्ष्य हासिल किया और 6 विकेट से शानदार जीत हासिल की।

RELATED ARTICLES

जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम

पूर्ण योजनाओं का थर्ड पार्टी निरीक्षण कराकर शीघ्र करें वित्तीय समापन, ‘हर घर जल’ प्रमाणन में तेजी के निर्देश   जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने मंगलवार...

उत्तराखंड की चुनौतियों के समाधान खोजेंगे युवा, 90 दिन चलेगा इनोवेशन हैकाथॉन

ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ सूचना प्रौद्योगिकी, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा जैव प्रौद्योगिकी मंत्री प्रदीप बत्रा ने किया   देहरादून, 15 सितंबर :...

मुख्यमंत्री के ‘लखपति दीदी’ संकल्प को नई गति: सहसपुर में 2,500 महिलाओं के लिए सामान्य सुविधा केंद्र का शुभारंभ

223 स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी लगभग 2,500 महिलाओं को मिलेगा लाभ महिलाओं द्वारा तैयार उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों को प्रदेशव्यापी पहचान दिलाने...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम

पूर्ण योजनाओं का थर्ड पार्टी निरीक्षण कराकर शीघ्र करें वित्तीय समापन, ‘हर घर जल’ प्रमाणन में तेजी के निर्देश   जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने मंगलवार...

उत्तराखंड की चुनौतियों के समाधान खोजेंगे युवा, 90 दिन चलेगा इनोवेशन हैकाथॉन

ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ सूचना प्रौद्योगिकी, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा जैव प्रौद्योगिकी मंत्री प्रदीप बत्रा ने किया   देहरादून, 15 सितंबर :...

मुख्यमंत्री के ‘लखपति दीदी’ संकल्प को नई गति: सहसपुर में 2,500 महिलाओं के लिए सामान्य सुविधा केंद्र का शुभारंभ

223 स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी लगभग 2,500 महिलाओं को मिलेगा लाभ महिलाओं द्वारा तैयार उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों को प्रदेशव्यापी पहचान दिलाने...

चारधाम यात्रा के दूसरे चरण का आगाज आज, 50.50 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके दर्शन

देहरादून- चारधाम यात्रा के दूसरे चरण का आगाज मंगलवार, 15 सितंबर से हो रहा है। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर प्रदेश सरकार,...

राज्य सरकार कर रही खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का काम -रेखा आर्या

खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया जूडो प्रतियोगिता का शुभारंभ, कहा खेल को लेकर समाज की सोच में आया बहुत सकारात्मक परिवर्तन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी...

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा

द्वितीय चरण की यात्रा को लेकर सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता   रुद्रप्रयाग: प्रदेश के...

पुरानी पेंशन प्रकरण को लेकर मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन का शिष्टमंडल मुख्यमंत्री से मिला

देहरादून। मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन की महिला कार्मिकों के पुरानी पेंशन योजना (OPS) से जुड़े प्रकरण को लेकर राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा (NOPRUF),...

मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ, ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत

वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, महतोलियागांव-नदगल में मोटर मार्ग निर्माण शुरू भीमताल। धारी ब्लॉक की ग्राम सभा महतोलियागांव-नदगल के ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मोटर मार्ग...

मुख्यमंत्री धामी ने की चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की समीक्षा

यात्रियों की सुरक्षा, सुगम यात्रा एवं बेहतर यातायात प्रबंधन सुनिश्चित करने के निर्देश 14 सितम्बर तक 50.56 लाख श्रद्धालु कर चुके हैं दर्शन, 66.07 लाख...

एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने समयबद्ध निस्तारण और पारदर्शिता पर दिया जोर   पौड़- निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 को लेकर मंगलवार को राजनीतिक...