Thursday, September 17, 2026
Home उत्तराखंड उत्तराखण्ड एसटीएफ की गिरफ्त में आया ईनामी कुख्यात अन्तर्राज्यीय गौ-तस्कर

उत्तराखण्ड एसटीएफ की गिरफ्त में आया ईनामी कुख्यात अन्तर्राज्यीय गौ-तस्कर

आरोपी पिछले 03 माह से फरार चल रहा था जिस पर 25000 रु.का ईनाम घोषित था।।

उत्तराखंड राज्य के इनामी अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे गिरफ्तारी अभियान के तहत सीओ एसटीएफ सुमित पांडे द्वारा प्रभारी निरीक्षक एमपी सिंह के नेतृत्व में गठित एसटीएफ टीम के द्वारा 03 दिन तक चले ऑपरेशन के बाद थाना पुलभट्टा, जनपद ऊधम सिंह नगर से फरार 25000 रुपये के ईनामी अपराधी युनुस पुत्र बुन्दन निवासी वार्ड न06 शेरगढ़ थाना शेरगढ़ जनपद बरेली उ0प्र0 को थाना शेरगढ़ क्षेत्र बरेली से गिरफ्तार किया,  गिरफ्तार ईनामी अपराधी थाना पुलभट्टा से धारा 307 आईपीसी व गौकशी के मुकदमें में वाँछित चल रहा था।

वरिश्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ आयुश अग्रवाल द्वारा जानकारी देते हुये बताया कि 13 अप्रैल 2023 को पुलभट्टा पुलिस द्वारा एक मुकदमा एफआईआर न0 75/23 धारा 307आईपीसी , 3/25 आर्म्स एक्ट व धारा 3/5/11(1) उ0गौकशी अधि0 के तहत पंजीकृत कराया गया था, जिसमें अभियुक्त युनुस व उसके 3 साथियों के द्वारा 02 गाड़ियों से गौमांस की तस्करी की जा रही थी, जब पुलभट्टा पुलिस के द्वारा इन्हें शंकर फार्म कट के पास हाइवे में रोकने के प्रयास किया गया तो अभियुक्तों ने पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया गया जिसमें पुलिस पार्टी बाल-बाल बच गयी, पुलिस द्वारा घेराबन्दी कर दोनों गाड़ियों को रोक लिया था जिसमें एक अभियुक्त अलीम मौके पर ही तंमचे के साथ पकड़ा गया था बाकी उसके तीन साथी मौके से भागने में कामयाब रहे थे। पकड़े गये दोनों वाहनों से कुल 05 कुन्तल गौमांस बरामद हुआ था, तभी से अभियुक्त युनुस फरार चल रहा था, जिस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर द्वारा 30 जून 2023 को 25000 रु0 का ईनाम घोषित किया था।

पिछले 03 माह में फरारी के दौरान अभि0 उत्तराखण्ड व यूपी के कई स्थानों छिपा रहा। एसटीएफ की इस कार्यवाही में उ0नि0 केजी मठपाल, मुख्य आरक्षी जगपाल सिंह व आरक्षी गुरवंत सिंह की विशेष भूमिका रही। एसएसपी एसटीएफ श्री आयुष अग्रवाल द्वारा यह भी बताया गया कि हमारी एक टीम विगत एक माह से इस शातिर ईनामी अपराधी युसुस पर काम कर रही थी जिसके ऊपर उ0प्र0 व उत्तराखण्ड में गौकशी व मारपीट के कई मुकदमें पंजीकृत हैं। कल शाम टीम को एसटीएफ की इस ईनामी अपराधी के सम्बन्ध में गोपनीय जानकारी मिली कि यह शातिर अपराधी उत्तराखण्ड-यूपी बार्डर से लगे थाना शेरगढ़ क्षेत्र में ही कहीं पर रह रहा हैं इस सूचना पर एसटीएफ की टीम को शेरगढ़ क्षेत्र में भेजा गया तथा वहां पर मैनुवली इस अपराधी के बारे में जानकारी जुटाकर दिनाँक 4.07.23 की देर रात्रि में गिरप्तार किया गया है।

गौरतलब है कि उत्तराखण्ड एसटीएफ अपना मुख्य फोकस ईनामी अपराधियो की गिरप्तारी पर किये हुये है। जिसके लिये प्रत्येक कुख्यात ईनामी अपराधी पर एक अलग कार्ययोजना बनाकर उनकी धर पकड़ कर रही है, जिनकी गिरप्तारी के लिये एसटीएफ ने सम्पूर्ण भारत के लगभग सभी राज्यों में छापामारी की गयी है। जिसके परिणाम स्वरूप उत्तराखण्ड एसटीएफ द्वारा अब तक 38 ईनामी अपराधियों की गिरफ्तारी की जा चुकी है। जिनमें से 01-01 लाख रूपये के ईनामी 03 अपराधी भी शामिल हैं।

 

*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-*

यूनुस पुत्र बद्दन निवासी वार्ड नंबर 6, थाना शेरगढ़ जनपद बरेली उत्तर प्रदेश उम्र 31 वर्ष।

 

*अभियुक्त का अपराधिक इतिहास-*

1.मु0अ0सं0- 75/2022, धारा 307,34 भा0द0वि0 व 3,5,6,11,(1)(2) उत्तराखंड गोवंश संरक्षण अधिनियम थाना पुलभट्टा उधम सिंह नगर।

2. वर्ष 2011 में गोकशी का मुकदमा पंजीकृत थाना शेरगढ़, जनपद बरेली उत्तर प्रदेश।

3. वर्ष 2013 में मारपीट का मुकदमा पंजीकृत थाना शेरगढ़ जनपद बरेली उत्तर प्रदेश

अभियुक्त के अन्य मामलों की जानकारी की जा रही है।

 

*गिरफ्तार करने वाली टीम-एसटीएफ कुमाऊं यूनिट*

1. निरीक्षक एमपी सिंह

2. उ0नि0 केजी मठपाल

3. हे0का0 जगपाल सिंह

4. हे0का0 संजय कुमार

5. हे0का0 सुरेंद्र कनवाल

6. का0 गुरवंत सिंह

7.का0 राजेन्द्र सिंह मेहरा

RELATED ARTICLES

जनगणना-2027 के दूसरे चरण की तैयारियों को लेकर दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को समयबद्ध एवं त्रुटिरहित जनगणना संपन्न कराने के दिए निर्देश   देहरादून। जनगणना-2027 के दूसरे चरण के अंतर्गत आगामी 01 दिसंबर 2026 से 04...

रुद्रप्रयाग पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, होटल-ढाबों में शराब पीने-पिलाने वालों पर सख्त कार्यवाही

रुद्रप्रयाग पुलिस ने 3 का किया चालान   रुद्रप्रयाग। जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने और लोगों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य...

जन्मदिन पर दिव्यांग बच्चों के बीच पहुंचे सीएम धामी, केक काटकर साझा कीं खुशियां

बच्चों के बीच बिताया गया समय जीवन को नई ऊर्जा और प्रेरणा देता है —मुख्यमंत्री   देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को अपने जन्मदिन के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

जनगणना-2027 के दूसरे चरण की तैयारियों को लेकर दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को समयबद्ध एवं त्रुटिरहित जनगणना संपन्न कराने के दिए निर्देश   देहरादून। जनगणना-2027 के दूसरे चरण के अंतर्गत आगामी 01 दिसंबर 2026 से 04...

रुद्रप्रयाग पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, होटल-ढाबों में शराब पीने-पिलाने वालों पर सख्त कार्यवाही

रुद्रप्रयाग पुलिस ने 3 का किया चालान   रुद्रप्रयाग। जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने और लोगों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य...

जन्मदिन पर दिव्यांग बच्चों के बीच पहुंचे सीएम धामी, केक काटकर साझा कीं खुशियां

बच्चों के बीच बिताया गया समय जीवन को नई ऊर्जा और प्रेरणा देता है —मुख्यमंत्री   देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को अपने जन्मदिन के...

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने बच्चों के साथ केक काटकर मनाया मुख्यमंत्री धामी का जन्मदिन

बच्चों ने अपने मामा के दीर्घायु जीवन की कामना करी सरकार बच्चों के बेहतर भविष्य, उनके सर्वांगीण विकास और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में...

“प्रदेश की अंतिम छोर पर बैठी प्रत्येक महिला तक न्याय पहुँचाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है”- कुसुम कंडवाल

महिला सुरक्षा, सम्मान और अधिकार संरक्षण को सुदृढ़ करने के लिए आयोग की आगामी रणनीति तय, आयोग के माध्यम से मातृशक्ति को अधिक सशक्त...

युवा शक्ति विकसित और आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड के निर्माण की प्रमुख आधारशिला- मुख्यमंत्री

राज्य युवा आयोग युवाओं की आशाओं और आकांक्षाओं को नीति निर्माण से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम युवाओं को शिक्षा, कौशल, रोजगार, स्वरोजगार, स्टार्टअप...

जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम

पूर्ण योजनाओं का थर्ड पार्टी निरीक्षण कराकर शीघ्र करें वित्तीय समापन, ‘हर घर जल’ प्रमाणन में तेजी के निर्देश   जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने मंगलवार...

उत्तराखंड की चुनौतियों के समाधान खोजेंगे युवा, 90 दिन चलेगा इनोवेशन हैकाथॉन

ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ सूचना प्रौद्योगिकी, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा जैव प्रौद्योगिकी मंत्री प्रदीप बत्रा ने किया   देहरादून, 15 सितंबर :...

मुख्यमंत्री के ‘लखपति दीदी’ संकल्प को नई गति: सहसपुर में 2,500 महिलाओं के लिए सामान्य सुविधा केंद्र का शुभारंभ

223 स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी लगभग 2,500 महिलाओं को मिलेगा लाभ महिलाओं द्वारा तैयार उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों को प्रदेशव्यापी पहचान दिलाने...

चारधाम यात्रा के दूसरे चरण का आगाज आज, 50.50 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके दर्शन

देहरादून- चारधाम यात्रा के दूसरे चरण का आगाज मंगलवार, 15 सितंबर से हो रहा है। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर प्रदेश सरकार,...