Thursday, September 17, 2026
Home उत्तराखंड रानीखेत में 3 हफ्तों तक चली सेना भर्ती रैली हुई समाप्त

रानीखेत में 3 हफ्तों तक चली सेना भर्ती रैली हुई समाप्त

पिछले 20 जून से आयोजित की गई सेना भर्ती रैली, 7 जुलाई को सिपाही फार्मा के पदों के लिए आयोजित दौड़ के साथ समाप्त हो गई । 3 हफ्ते तक चली इस रैली में, कुमाऊँ रेजिमेंटल सेंटर रानीखेत के सोमनाथ ग्राउंड में कुल मिलाकर लगभग दस हज़ार से अधिक अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया । पिछले वर्ष तक दौड़,शारीरिक एवं चिकित्सीय परीक्षण के बाद लिखित परीक्षा आयोजित की जाती थी। इस बार लिखित परीक्षा अप्रैल के महीने में ही ऑनलाइन आयोजित की जा चुकी थी, तथा मुख्य रैली में उन्हीं चयनित अभ्यर्थियों को बुलाया गया था जो भर्ती की मेरिट लिस्ट में जगह बना पाए थे।

सेना भर्ती कार्यालय अल्मोड़ा द्वारा आयोजित इस वर्ष की भर्ती रैली को 3 चरणों में बांटा गया था। पहले चरण में कुमाऊं के चार जिलों अल्मोड़ा, बागेश्वर, नैनीताल तथा उधम सिंह नगर के अभ्यर्थियों में से अग्निवीर जीडी ,अग्निवीर लिपिक ,अग्निवीर तकनीकी तथा अग्निवीर ट्रेड्समैन (8वीं एवं 10वीं )की भर्ती हुई । तत्पश्चात दूसरे तथा तीसरे चरण उत्तराखंड एवं उत्तर प्रदेश के युवाओं को सिपाही नर्सिंग असिस्टेंट तथा सिपाही फार्मा के पदों के लिए अपनी मेहनत दिखाने का अवसर मिला ।

भर्ती प्रक्रिया के दौरान लखनऊ से मुख्यालय भर्ती जोन से सेना के उच्च अधिकारियों ने आकर मैदान में पूरी भर्ती प्रक्रिया की समीक्षा भी की । नागरिक प्रशासन की ओर से रानीखेत के ज्वाइंट मजिस्ट्रेट श्री जयकिशन की अगुवाई में नागरिक , पुलिस तथा अन्य सेवाओं का संचालन सफलतापूर्वक किया गया, जिसमें अभ्यार्थियों के लिए रहने की व्यवस्था ,उनके खाने-पीने का इंतजाम तथा भर्ती ग्राउंड तक आवागमन की सुविधा का ध्यान रखा गया था । सेना तथा नागरिक प्रशासन के समन्वय से यह भर्ती रैली शांतिपूर्ण रुप से सफलतापूर्वक आयोजित की गई।

उत्तराखंड के लिए की जाने वाली आगामी भर्ती रैलियां लैंसडाउन तथा पिथौरागढ़ में आयोजित की जाएंगी , जिसकी विस्तृत जानकारी भारतीय सेना के आधिकारिक वेबसाइट www.joinindianarmy.in पर उपलब्ध रहेगी ।

RELATED ARTICLES

जनगणना-2027 के दूसरे चरण की तैयारियों को लेकर दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को समयबद्ध एवं त्रुटिरहित जनगणना संपन्न कराने के दिए निर्देश   देहरादून। जनगणना-2027 के दूसरे चरण के अंतर्गत आगामी 01 दिसंबर 2026 से 04...

रुद्रप्रयाग पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, होटल-ढाबों में शराब पीने-पिलाने वालों पर सख्त कार्यवाही

रुद्रप्रयाग पुलिस ने 3 का किया चालान   रुद्रप्रयाग। जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने और लोगों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य...

जन्मदिन पर दिव्यांग बच्चों के बीच पहुंचे सीएम धामी, केक काटकर साझा कीं खुशियां

बच्चों के बीच बिताया गया समय जीवन को नई ऊर्जा और प्रेरणा देता है —मुख्यमंत्री   देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को अपने जन्मदिन के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

जनगणना-2027 के दूसरे चरण की तैयारियों को लेकर दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को समयबद्ध एवं त्रुटिरहित जनगणना संपन्न कराने के दिए निर्देश   देहरादून। जनगणना-2027 के दूसरे चरण के अंतर्गत आगामी 01 दिसंबर 2026 से 04...

रुद्रप्रयाग पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, होटल-ढाबों में शराब पीने-पिलाने वालों पर सख्त कार्यवाही

रुद्रप्रयाग पुलिस ने 3 का किया चालान   रुद्रप्रयाग। जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने और लोगों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य...

जन्मदिन पर दिव्यांग बच्चों के बीच पहुंचे सीएम धामी, केक काटकर साझा कीं खुशियां

बच्चों के बीच बिताया गया समय जीवन को नई ऊर्जा और प्रेरणा देता है —मुख्यमंत्री   देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को अपने जन्मदिन के...

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने बच्चों के साथ केक काटकर मनाया मुख्यमंत्री धामी का जन्मदिन

बच्चों ने अपने मामा के दीर्घायु जीवन की कामना करी सरकार बच्चों के बेहतर भविष्य, उनके सर्वांगीण विकास और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में...

“प्रदेश की अंतिम छोर पर बैठी प्रत्येक महिला तक न्याय पहुँचाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है”- कुसुम कंडवाल

महिला सुरक्षा, सम्मान और अधिकार संरक्षण को सुदृढ़ करने के लिए आयोग की आगामी रणनीति तय, आयोग के माध्यम से मातृशक्ति को अधिक सशक्त...

युवा शक्ति विकसित और आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड के निर्माण की प्रमुख आधारशिला- मुख्यमंत्री

राज्य युवा आयोग युवाओं की आशाओं और आकांक्षाओं को नीति निर्माण से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम युवाओं को शिक्षा, कौशल, रोजगार, स्वरोजगार, स्टार्टअप...

जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम

पूर्ण योजनाओं का थर्ड पार्टी निरीक्षण कराकर शीघ्र करें वित्तीय समापन, ‘हर घर जल’ प्रमाणन में तेजी के निर्देश   जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने मंगलवार...

उत्तराखंड की चुनौतियों के समाधान खोजेंगे युवा, 90 दिन चलेगा इनोवेशन हैकाथॉन

ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ सूचना प्रौद्योगिकी, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा जैव प्रौद्योगिकी मंत्री प्रदीप बत्रा ने किया   देहरादून, 15 सितंबर :...

मुख्यमंत्री के ‘लखपति दीदी’ संकल्प को नई गति: सहसपुर में 2,500 महिलाओं के लिए सामान्य सुविधा केंद्र का शुभारंभ

223 स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी लगभग 2,500 महिलाओं को मिलेगा लाभ महिलाओं द्वारा तैयार उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों को प्रदेशव्यापी पहचान दिलाने...

चारधाम यात्रा के दूसरे चरण का आगाज आज, 50.50 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके दर्शन

देहरादून- चारधाम यात्रा के दूसरे चरण का आगाज मंगलवार, 15 सितंबर से हो रहा है। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर प्रदेश सरकार,...