Sunday, November 1, 2026
Home उत्तराखंड सतपाल जी महाराज द्वारा निदेशालय पंचायतीराज में वरिष्ठ विभागीय अधिकारियों के साथ...

सतपाल जी महाराज द्वारा निदेशालय पंचायतीराज में वरिष्ठ विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की गयी

पंचायती राज मंत्री श्री सतपाल महाराज ने निदेशालय पंचायतीराज में वरिष्ठ विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की गयी जिसमें सभी जनपदों के जिला पंचायत राज अधिकारी, अपर मुख्य अधिकारीगण वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुडे। मा० मंत्री जी द्वारा अवगत कराया कि पी0डब्लू विभाग में गड्ढा मुक्त ऐप बनाया गया है, जिससे यदि कहीं पर भी सड़क पर गड़ढ़ा हो तो उनकी फोटो लेकर विभाग को भेजी जाती है तथा विभाग द्वारा उस पर त्वरित कार्यवाही की जाती है। इसी तर्ज पर पंचायती राज विभाग में कूड़ा मुक्त ऐप बनाए जाने के निर्देश दिए जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में कहीं भी कूड़ा होने की दशा में उसकी सूचना फोटो के माध्यम से विभाग तक पहुंच सके एवं कूड़े का निस्तारण किया जा सके। मा0 मंत्री जी द्वारा यह भी अवगत कराया गया कि कुछ दिनों पूर्व जनपद हरिद्वार के भ्रमण के दौरान उन्हें जनपद हरिद्वार में कहीं भी सफाई नजर नहीं आयी एवं जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे दिखाई दिए जो कि बेहद निराशाजनक है। मा0 मंत्री जी द्वारा कड़े निर्देश दिए कि उनके एवं विभागीय अधिकारियों द्वारा कभी भी किसी भी जनपद का औचक निरीक्षण किया जा सकता है तथा अगर किसी जनपद में साफ-सफाई न होना एवं कूड़ा आदि दिखाई दिया तो सम्बन्धित जनपद के अधिकारी के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।

विभागीय अधिकारियों द्वारा मा0 मंत्री जी को अवगत कराया कि पंचायतों में कार्मिकों के पद कम होने के कारण कार्यों में तेजी नहीं आ पा रही है तथा विभाग के ढांचे से मा0 मंत्री जी को अवगत कराया, जिसके क्रम में मा0 मंत्री जी द्वारा शीघ्र विभागीय ढांचे का पुनर्गठन किए जाने का प्रस्ताव बनाए जाने के निर्देश दिए।

मा० मंत्री जी द्वारा पंचायती राज मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा 15वें वित्त आयोग के अन्तर्गत आवंटित धनराशि के सापेक्ष व्यय की स्थिति की समीक्षा करते हुए जनपद स्तरीय समस्त अधिकारियों को कड़ी चेतावनी देते हुए व्यय बढाए जाने के निर्देश दिए साथ ही यह भी कहा कि पूर्व में भी कम व्यय होने की वजह से भारत सरकार द्वारा द्वितीय किस्त बड़ी मुश्किल से दी गयी थी, अगर भविष्य में पुनः ऐसी स्थिति आयी तो सम्बन्धित के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी साथ ही यह निर्देश दिए कि जनपद के मा० प्रमुख / अध्यक्षों एवं अधिकारियों को मा0 मंत्री जी के हस्ताक्षर से व्यय में वृद्धि किए जाने हेतु पत्र प्रेषित करें।  मा० मंत्री जी द्वारा बैठक में उपस्थित अधिकारियों को जल जीवन मिशन के अन्तर्गत पंचायतों में नए स्रोत Tab किये हैं अथवा नहीं यह सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए।

सचिव पंचायती राज द्वारा यह अवगत कराया गया कि कॉम्पेक्टर के सम्बन्ध में अवगत कराया गया कि  राज्य में ब्लाक स्तर पर कॉम्पेक्टर स्थापित किये जा चुके हैं तथा कुछ विकास खण्डों में कॉम्पेक्टर का संचालन भी शुरू हो चुका है। जिस पर मा0 मंत्री जी ने निर्देश दिए कि कॉम्पेक्टर का संचालन हेतु ऐसे कार्मिक रखे जाएं जोकि कुशल हों तथा मशीन का Safety audit भी कराया जाए।

सचिव पंचायती राज द्वारा अवगत कराया गया कि भारत सरकार द्वारा “मेरी माटी, मेरा देश” अभियान चलाया जा रहा है जिसके अन्तर्गत पंचायत स्तरीय कार्यक्रम एवं पंचायत से विकास खण्ड से दिल्ली कर्तव्य पथ तक मिट्टी यात्रा आयोजित की जानी है। उक्त अभियान के अन्तर्गत “Sila- Phalakam”, “Panch Pran Pledge & Selfie”, “Vasudha Vandana”, Veeron Ka Vandahan” and “Flag Hosting & RashtraGaan” कार्यक्रम समाहित है, जो दिनांक 09 अगस्त से 30 अगस्त, 2023 तक प्रस्तावित है। जिसके अन्तर्गत शिला फलकम की स्थापना – प्रत्येक ग्राम पंचायत में अमृत सरोवर के किनारे अमृत सरोवर न होने पर किसी अन्य जल निकाय पर अथवा दोनों के न होने पर पंचायत कार्यालय, स्कूल. खेल मैदान अथवा अन्य महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्थान पर स्मारक पट्टिका की स्थापना की जानी है। मा० मंत्री जी द्वारा निर्देश दिये गये कि किसी भी बलिदानी / शहादत सैनिक / रक्षा कर्मियों का नाम स्मारक पट्टिका में अंकित होने से छोडा न जाए।

सचिव द्वारा मंत्री को अवगत कराया गया कि पूर्व बैठक में दिए गए निर्देशानुसार पंचायत भवन निर्माण हेतु schedule तैयार किया जा चुका है। जिस पर मा0 मंत्री जी द्वारा समस्त अधिकारियों को निर्देश दिए कि schedule के अनुसार ही समस्त कार्य पूर्ण किया जाना सुनिश्चित करें। साथ ही भविष्य में बनने वाले पंचायत भवन अथवा जो पंचायत भवन निर्माणाधीन हैं उनमें लाईब्रेरी भी बनायी जाए एवं पंचायत भवन बनाते समय पंचायत भवनों की गुणवत्ता की जांच भी कर ली जाए।

निदेशक द्वारा अवगत कराया गया कि डिजिटाईजेशन के दृष्टिगत भारत सरकार द्वारा जारी निर्देशों के क्रम में राज्य की समस्त पंचायतों में QR Code लगाए जाने की कार्यवाही की जा चुकी है, जिससे पंचायतों में ऑनलाइन लेन-देन किया जा सकेगा।

मंत्री द्वारा अवगत कराया गया कि विकास खण्डों में स्थित कई ग्राम पंचायतें वर्तमान में सड़क संयोजिता के कारण वर्तमान में सम्बन्धित विकास खण्ड की तुलना में भौगोलिक रूप से अन्य विकासखण्डों के निकटस्थ हो गयी हैं तथा सम्बन्धित ग्राम पंचायत के निर्वाचित प्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों को अपने विकासखण्ड में आवागमन करने में काफी लम्बी दूरी तय करनी पड़ती है, जबकि भौगोलिक रूप से सम्बन्धित ग्राम पंचायतों की निकटता / कनैक्टिविटी अन्य ग्राम पंचायतों से अच्छी है। इस के सम्बन्ध में विकासखण्डों के परिसीमन किए जाने के सम्बन्ध में मा0 मंत्री जी द्वारा एक परिसीमन आयोग गठिन किए जाने हेतु प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए।

मंत्री द्वारा अवतग कराया गया कि जनपद पौड़ी में निलकंठ मंदीर यात्रा मार्ग पर एवं मंदिर तक जाने हेतु पैदल मार्ग में किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा यह निर्देश दिए कि तत्काल अतिक्रमण हटाये जाने के सम्बन्ध में आवश्यक कार्यवाही करें।

मंत्री द्वारा जिला पंचायतों में अवर अभियन्ता एवं कनिष्ठ अभियन्तों के स्वीकृत पद के सापेक्ष कार्यरत एवं रिक्त पदों की सूचना तैयार कर शासन एवं मा0 मंत्री जी के समक्ष प्रस्तुत किए जाने के निर्देश दिए ।

RELATED ARTICLES

मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पुलिस के नवीन गौरव चिह्नों का किया अनावरण

मुख्यमंत्री ने सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2026 का किया शुभारंभ भ्रष्टाचार की शिकायतों के लिए हेल्पलाइन 1064 की नियमित समीक्षा करने के मुख्य सचिव को दिए निर्देश 6...

श्रीनगर में मुख्यमंत्री के स्वागत को सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात

नौ साल बाद फिर शुरू हुई सिटी बस सेवा, ‘सशक्त बहना, सशक्त उत्तराखंड’ कार्यक्रम में महिलाओं को प्रोत्साहन   पौड़ी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के श्रीनगर...

एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, सात स्थानों पर सीलिंग

बिना मानचित्र स्वीकृति के बन रही दुकानों और व्यावसायिक निर्माणों पर कार्रवाई, प्राधिकरण ने नियमों का उल्लंघन करने वालों को दी सख्त चेतावनी   देहरादून- राजधानी...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -



Most Popular

मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पुलिस के नवीन गौरव चिह्नों का किया अनावरण

मुख्यमंत्री ने सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2026 का किया शुभारंभ भ्रष्टाचार की शिकायतों के लिए हेल्पलाइन 1064 की नियमित समीक्षा करने के मुख्य सचिव को दिए निर्देश 6...

श्रीनगर में मुख्यमंत्री के स्वागत को सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात

नौ साल बाद फिर शुरू हुई सिटी बस सेवा, ‘सशक्त बहना, सशक्त उत्तराखंड’ कार्यक्रम में महिलाओं को प्रोत्साहन   पौड़ी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के श्रीनगर...

एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, सात स्थानों पर सीलिंग

बिना मानचित्र स्वीकृति के बन रही दुकानों और व्यावसायिक निर्माणों पर कार्रवाई, प्राधिकरण ने नियमों का उल्लंघन करने वालों को दी सख्त चेतावनी   देहरादून- राजधानी...

उत्तराखंड में राष्ट्रीय महिला आयोग ने लिया वर्ष 2030 तक ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ के निर्माण का सामूहिक संकल्प

ऋषिकेश: राष्ट्रीय महिला आयोग एवं उत्तराखंड राज्य महिला आयोग के संयुक्त तत्वावधान में  अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, ऋषिकेश के मुख्य सभागार में ‘शक्ति समागम:...

मुख्यमंत्री ने देहरादून में ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

मुख्यमंत्री की घोषणा: पीआरडी जवानों का बढ़ेगा मानदेय, प्रत्येक ग्राम पंचायत में बनेगा मुख्यमंत्री खेल क्लब मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी में खेलों की संख्या 32 से...

भाबर में बड़ा हादसा: पेड़ गिरने से एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

कोटद्वार।  भाबर के जशोधरपुर औद्योगिक क्षेत्र में शुक्रवार सुबह मौसम के बिगड़ते मिजाज के बीच बड़ा हादसा हो गया। बारिश से बचने के लिए...

विशेष दिव्यांग शिविरों में 150 दिव्यांगजनों को जारी किए गए दिव्यांगता प्रमाण पत्र

दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के लिए भी किया गया चिह्नीकरण, यूडीआईडी कार्ड हेतु पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी   देहरादून। जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान की...

राष्ट्रीय महिला आयोग के तीन कार्यक्रमों के माध्यम से महिला सशक्तीकरण, अधिकार संरक्षण एवं नेतृत्व विकास पर रहेगा जोर

30 अक्टूबर को policeline Race Course देहरादून में प्रातः 10:00 बजे से महिला जनसुनवाई एवं ऋषिकेश एम्स में अपराह्न 2:30 बजे से ‘शक्ति...

डेढ़ दर्जन शिक्षा अधिकारियों को मिला पदोन्नति का तोहफा, शिक्षा मंत्री डाॅ. रावत के अनुमोदन के बाद मिली नई जिम्मेदारी

विद्यालयी शिक्षा विभाग में डेढ़ दर्जन उप शिक्षा निदेशकों को संयुक्त शिक्षा निदेशक के रिक्त पदों पर पदोन्नत किया गया है। शिक्षा मंत्री डाॅ....

एकता का संदेश लेकर दौड़ेंगे पौड़ीवासी, 31 अक्टूबर को होगा रन फॉर यूनिटी का आयोजन

इंडोर क्रीड़ा हॉल से मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय तक होगी दौड़ पौड़ी- राष्ट्रीय एकता का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के लिए जिला खेल कार्यालय पौड़ी...