Wednesday, September 16, 2026
Home उत्तराखंड डिफेंस के नाम का फर्जी स्टीकर लगाकर चण्डीगढ शराब की तस्करी करने...

डिफेंस के नाम का फर्जी स्टीकर लगाकर चण्डीगढ शराब की तस्करी करने वाले गिरोह का दून पुलिस ने किया पर्दाफाश

थानाध्यक्ष रायपुर को सूचना प्राप्त हुयी कि जनपद देहरादून में चण्डीगढ व अन्य राज्यों से शराब लाकर बेचने वाला एक गिरोह सक्रिय है जो अन्य राज्यों से शराब तस्करी कर देहरादून लाकर उसमें डिफेंस के नाम का स्टीकर का लेवल लगाकर रिटायर्ड आर्मी के जवानों को बेच रहे है । जिसमें रिटायर्ड आर्मी के जवान भी शामिल है जो आम जनता को डिफेंस की शराब बताकर महंगे दामों में बेच रहे है । सूचना मिली कि दो व्यक्ति रायपुर क्षेत्र में शराब की खेप पहुंचाने वाले है इस पर थानाध्यक्ष रायपुर द्वारा सूचना तन्त्र मजबूत करते हुए तीन पुलिस टीम गठित की।

गठित पुलिस टीम ने रायपुर क्षेत्र में आने जाने वाले दो स्थानों पर संदिग्ध वाहनों की चैकिंग शुरू की गयी एवं आने-जाने वाले वाहनों पर सतर्क दृष्टि रखी गयी । पुलिस टीम द्वारा खंलगा पुल के पास वाहन चैकिंग के दौरान स्कूटी सं0: यू0के0-07-एफए-9382 टीवीएस ज्यूपिटर के चालक नाम प्रवीण कुमार ठाकुर व स्कूटी के पीछे बैठे अश्विनी कुमार उर्फ चिक्कू को गिरफ्तार किया गया । जिनके कब्जे से पांच पेटी (60 बोतल) अंग्रेजी शराब मार्का मैक्डावल्स नं0-01, क्लासिक ब्लेंड व्हिस्की ओरिजिनल बरामद हुई उक्त शराब की बोतलों पर डिफेंस के फर्जी स्टीकर के लेवल लगा था। तलाशी लेने पर स्कूटी की डिग्गी से डिफेंस के फर्जी स्टीकर के 32 लेवल बरामद हुए । अभियुक्तगण के विरुद्ध थाना रायपुर में धारा 60/63/72 आबकारी अधिनियम व 420/483 भादवि के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है । अभियुक्तों से पूछताछ करने पर उनके द्वारा बताया गया कि उनका पांच लोगों का गिरोह है और वो चण्डीगढ से अवैध शराब लेकर देहरादून आते है । उन्होंने बताया कि शराब को रखने के लिये एकता एन्क्लेव पित्थुवाला देहरादून में एक मकान किराये पर लेकर गोदाम बना रखा है जहां और शराब रखी हुई है जिसे हम बरामद करा सकते है शराब को हम रिटायर्ड आर्मी के व्यक्तियों व पहाडी क्षेत्रों में बेचते है तथा बालावाला क्षेत्र में एक रिटायर्ड आर्मी के जवान को शराब बेचना बताया। अभियुक्तों की निशानदेही पर एकता एन्क्लेव पित्थुवाला गोदाम से विभिन्न ब्रान्ड के 21 पेटियां अग्रेजी शराब बरामद की गयी है। शराब की बोतलों पर डिफेंस के फर्जी स्टीकर के लेवल लगे थे। गोदाम से फर्जी डिफेंस के 390 स्टीकर बरामद हुए, जिनके बारे में पूछने पर गिरफ्तार अभियुक्त गणों ने बताया कि वह चण्डीगढ की शराब की बोतलों पर फर्जी स्टीकर का लेवल गोदाम में लगाकर सप्लाई करते है । अभियुक्त गणों द्वारा बालावाला क्षेत्र से रिटायर्ड आर्मी के जवान जितेन्द्र को शराब बेचना बताये जाने पर जितेन्द्र सिंह रावत बालावाला से गिरफ्तार किया गया जिसके कब्जे से 02 पेटी अंग्रेजी शराब डिफेंस की फर्जी स्टीकर का लेवल लगी हुई बरामद हुई । जिसके विरूद्ध अलग से भी आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया गया है । अभियुक्त गणों को आज दिनांक 02.08.2023 को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

RELATED ARTICLES

जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम

पूर्ण योजनाओं का थर्ड पार्टी निरीक्षण कराकर शीघ्र करें वित्तीय समापन, ‘हर घर जल’ प्रमाणन में तेजी के निर्देश   जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने मंगलवार...

उत्तराखंड की चुनौतियों के समाधान खोजेंगे युवा, 90 दिन चलेगा इनोवेशन हैकाथॉन

ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ सूचना प्रौद्योगिकी, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा जैव प्रौद्योगिकी मंत्री प्रदीप बत्रा ने किया   देहरादून, 15 सितंबर :...

मुख्यमंत्री के ‘लखपति दीदी’ संकल्प को नई गति: सहसपुर में 2,500 महिलाओं के लिए सामान्य सुविधा केंद्र का शुभारंभ

223 स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी लगभग 2,500 महिलाओं को मिलेगा लाभ महिलाओं द्वारा तैयार उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों को प्रदेशव्यापी पहचान दिलाने...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम

पूर्ण योजनाओं का थर्ड पार्टी निरीक्षण कराकर शीघ्र करें वित्तीय समापन, ‘हर घर जल’ प्रमाणन में तेजी के निर्देश   जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने मंगलवार...

उत्तराखंड की चुनौतियों के समाधान खोजेंगे युवा, 90 दिन चलेगा इनोवेशन हैकाथॉन

ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ सूचना प्रौद्योगिकी, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा जैव प्रौद्योगिकी मंत्री प्रदीप बत्रा ने किया   देहरादून, 15 सितंबर :...

मुख्यमंत्री के ‘लखपति दीदी’ संकल्प को नई गति: सहसपुर में 2,500 महिलाओं के लिए सामान्य सुविधा केंद्र का शुभारंभ

223 स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी लगभग 2,500 महिलाओं को मिलेगा लाभ महिलाओं द्वारा तैयार उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों को प्रदेशव्यापी पहचान दिलाने...

चारधाम यात्रा के दूसरे चरण का आगाज आज, 50.50 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके दर्शन

देहरादून- चारधाम यात्रा के दूसरे चरण का आगाज मंगलवार, 15 सितंबर से हो रहा है। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर प्रदेश सरकार,...

राज्य सरकार कर रही खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का काम -रेखा आर्या

खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया जूडो प्रतियोगिता का शुभारंभ, कहा खेल को लेकर समाज की सोच में आया बहुत सकारात्मक परिवर्तन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी...

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा

द्वितीय चरण की यात्रा को लेकर सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता   रुद्रप्रयाग: प्रदेश के...

पुरानी पेंशन प्रकरण को लेकर मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन का शिष्टमंडल मुख्यमंत्री से मिला

देहरादून। मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन की महिला कार्मिकों के पुरानी पेंशन योजना (OPS) से जुड़े प्रकरण को लेकर राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा (NOPRUF),...

मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ, ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत

वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, महतोलियागांव-नदगल में मोटर मार्ग निर्माण शुरू भीमताल। धारी ब्लॉक की ग्राम सभा महतोलियागांव-नदगल के ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मोटर मार्ग...

मुख्यमंत्री धामी ने की चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की समीक्षा

यात्रियों की सुरक्षा, सुगम यात्रा एवं बेहतर यातायात प्रबंधन सुनिश्चित करने के निर्देश 14 सितम्बर तक 50.56 लाख श्रद्धालु कर चुके हैं दर्शन, 66.07 लाख...

एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने समयबद्ध निस्तारण और पारदर्शिता पर दिया जोर   पौड़- निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 को लेकर मंगलवार को राजनीतिक...