Sunday, March 8, 2026
Home उत्तराखंड कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रुद्रपुर में...

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रुद्रपुर में किया ध्वाजारोहण

जनपद ऊधम सिंह नगर के प्रभारी एवं कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज रुद्रपुर स्थित पुलिस लाइन में 77वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वाजारोहण किया और महान स्वतंत्रता सेनानियों एवं शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने स्वतंत्रता सैनानियों को सम्मानित भी किया। इस दौरान मंत्री ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस के कर्मचारियों और अधिकारियों को सम्मानित भी किया।

इस अवसर पर मंत्री ने भारत के 77वें स्वतंत्रता दिवस की सभी को शुभकामनाएं दी। उन्होंने देश के उन सभी स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा यह आठ दशकों का सफर हमारे राष्ट्र के लिए चुनौतियों भरा रहा है, 1947 में आज़ाद होने से लेकर आज G20 देशों की अध्यक्षता करना, हम सभी ने एक लम्बा सफर तय किया है। मंत्री ने कह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में 2014 से वर्त्तमान तक गरीबों की सेवा, हाशिए पर रह रहे लोगों की सुरक्षा, किसानों का कल्याण सुनिश्चित करने, जीवन की सुगमता बढ़ाने, बुनियादी ढांचे और स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार, राष्ट्रीय सुरक्षा में सुधार, युवाओं के नेतृत्व में प्रौद्योगिकी प्रेरित विकास को बढ़ावा देने और व्यवसाय को सुगम बनाने के लिए विकास की पहलें शुरू की गई। केंद्र सरकार ‘रिफॉर्म, परफॉर्म, ट्रांसफॉर्म’ अर्थात “सुधार, प्रदर्शन और परिवर्तन” के मूल मन्त्र के साथ कार्य कर रही है।

मंत्री ने कहा देशभर में विकास के नतीजों को बढ़ाने के लिए सभी क्षेत्रों में ऐतिहासिक नीतियों और पहलों को लागू किया गया है। उन्होंने कहा नौतियों के बुनियादी ढांचे में सुधार, स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार, किसानों के कल्याण को सुनिशित करने और हाशिए पर रहने वालों की सुरक्षा पर ध्यान केंद्रित किया गया है। इसके अलावा, भारत ने युवाओं की अगुवाई में प्रौद्योगिकी प्रेरित विकास में अभूतपूर्व प्रगति की है और देश में ईज ऑफ डूइंग बिजनेस यानी व्यवसाय को आसान बनाने को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से अनेक सुधार किए गए हैं।

मंत्री ने कहा एक अन्य महत्वपूर्ण पहलू राष्ट्रीय सुरक्षा को बढ़ावा देना और राष्ट्र के दूर-दराज के इलाकों के विकास के लिए की जा रही पहलों को लागू करना है। इसके अतिरिक्त, महिला केंद्रित नीतियों ने रक्षा जैसे क्षेत्रों में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ावा देने में प्रमुख भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कोविड की शुरुआत के साथ जब देश में लॉकडाउन हुआ पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना जैसी सरकारी योजनाओं के तहत 80 करोड़ से अधिक वंचित लोगों को मुफ्त राशन का वितरण किया गया। वहीं, पीएम किसान जैसी पहल देशभर में 12 करोड़ से अधिक किसानों को हर साल 6,000 रुपये प्रदान करके कृषि क्षेत्र को मजबूत करने में परिवर्तनकारी रही है। मंत्री ने कहा पीएम फसल बीमा योजना के तहत बीमा दावों के लिए 1.33 लाख करोड़ रुपये से अधिक का वितरण किया गया है और खेत से बाजार तक लॉजिस्टिक्स में सुधार के लिए 167 किसान रेल मार्गों का परिचालन किया गया है।

मंत्री ने कहा उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश को निरंतर अग्रणी राज्यों में शामिल करने की दिशा में प्रयासरत है। मंत्री जोशी ने पुलिस लाइन में बारिश के बावजूद में परेड ग्राउण्ड को सुखाकर भव्य कार्यक्रम आयोजित कराने पर पुलिस विभाग को एक लाख रूपये नकद इनाम के तौर पर देते हुए पुलिस विभाग द्वारा किये जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होने मेरी माटी, मेरा देश के तहत किये जा रहे कार्यो में प्रदेश में जनपद प्रथम स्थान पर होने पर जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन को बधाई दी। इस दौरान उन्होने पुलिस लाईन में वृक्षा रोपड़ कर अपने हाथों में मिट्टी लेकर सैल्फी प्वाईट पर सैल्फी ली।

RELATED ARTICLES

एस०पी० सिटी देहरादून द्वारा झंडा मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

मेले में आने वाले श्रद्वालुओं की सुरक्षा हेतु त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश सीसीटीवी कैमरों तथा ड्रोन के माध्यम से...

शहर की सुंदरता से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई : बंशीधर तिवारी

सहस्त्रधारा रोड पर डिवाइडर से फूल उखाड़ने की घटना का एमडीडीए ने लिया संज्ञान, फूल उखाड़ने वालों पर होगी कार्रवाई   देहरादून शहर की हरियाली और...

चार सूत्री मांगों के लिए 11 मार्च को दिल्ली में कांग्रेस के पूर्व सैनिक जंतर मंतर पर करेंगे प्रदर्शन- कर्नल राम रतन नेगी

प्रदेश से सैकड़ों पूर्व सैनिक पहुंचेंगे जंतर मंतर- सूर्यकांत धस्माना   देहरादून: देश भर के हजारों पूर्व सैनिक आगामी ग्यारह मार्च को चार सूत्री मांगों को...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

एस०पी० सिटी देहरादून द्वारा झंडा मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

मेले में आने वाले श्रद्वालुओं की सुरक्षा हेतु त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश सीसीटीवी कैमरों तथा ड्रोन के माध्यम से...

शहर की सुंदरता से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई : बंशीधर तिवारी

सहस्त्रधारा रोड पर डिवाइडर से फूल उखाड़ने की घटना का एमडीडीए ने लिया संज्ञान, फूल उखाड़ने वालों पर होगी कार्रवाई   देहरादून शहर की हरियाली और...

चार सूत्री मांगों के लिए 11 मार्च को दिल्ली में कांग्रेस के पूर्व सैनिक जंतर मंतर पर करेंगे प्रदर्शन- कर्नल राम रतन नेगी

प्रदेश से सैकड़ों पूर्व सैनिक पहुंचेंगे जंतर मंतर- सूर्यकांत धस्माना   देहरादून: देश भर के हजारों पूर्व सैनिक आगामी ग्यारह मार्च को चार सूत्री मांगों को...

94 फीट ऊंचे नए ध्वजदण्ड को कंधों पर उठाकर श्री दरबार साहिब पहुंची संगतें

गुरु राम राय जी महाराज व श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज के जयकारों से निहाल हुई संगतें दरबार साहिब लाए गए नए ध्वजदण्ड...

ऐतिहासिक झंडे मेले में झंडे जी के आरोहण के मध्यनज़र पुलिस ने लागू किया डायवर्सन प्लान

08.03.2026 को श्री झण्डा जी के आरोहण के दृष्टिगत रुट/डायवर्ट प्लान- 1- बिन्दाल से तिलक रोड़ तथा तालाब की ओर समस्त प्रकार के चौपहिया/दुपहिया वाहनों...

देहरादून में नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन अंतिम चरण में, जल्द होगा जनता को समर्पित,

31 संगठित दुकानेंः शहर की हलचल से दूर सुरक्षित फूड स्पेस, देहरादून का नया फूड हबः युवाओं के लिए रोजगार और शहरवासियों के...

शाह का मार्गदर्शन, सरकार संगठन के प्रयासों में नया जोश भरेगा: भट्ट

प्रदेश कोर कमेटी बैठक में सरकार संगठन के साथ 27 की रणनीतिक पर होगी चर्चा !   देहरादून 6 मार्च। भाजपा ने गृह मंत्री श्री...

पशुलोक बैराज के निकट टापू पर फंसे युवक को एसडीआरएफ ने किया सकुशल रेस्क्यू

ऋषिकेश। ऋषिकेश में गंगा नदी के बीच बने टापू पर फंसे एक युवक को राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ) की टीम ने देर रात सफल...

चारधाम यात्रा-2026 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण आज से शुरू

9 अप्रैल से शुरू होगी चारधाम यात्रा देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा 2026 की तैयारियां शुरू हो गई हैं। यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया आज...

प्रदेश में खुलेंगे 3 नए जिला सहकारी बैंक- डॉ. धन सिंह रावत

55 नई शाखाएं खुलने से सहकारी बैंकों को मिलेगा विस्तार   देहरादून। सूबे में सहकारिता तंत्र को मजबूत बनाने को तीन जनपदों में जिला सहकारी बैंकों की...