Wednesday, September 16, 2026
Home उत्तराखंड कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने पूर्व प्रधानमंत्री ‘भारत रत्न’ अटल बिहारी वाजपेयी ...

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने पूर्व प्रधानमंत्री ‘भारत रत्न’ अटल बिहारी वाजपेयी  की पांचवीं पुण्यतिथि पर उन्हे दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

काबीना मंत्री  गणेश जोशी ने बुधवार को न्यू कैंट रोड़ स्थित कैंप कार्यालय में  पूर्व प्रधानमंत्री ‘भारत रत्न’ श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी  की पांचवीं पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि एवं गोष्ठी कार्यक्रम में प्रतिभाग कर उन्हे पुष्प अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की 5वीं पुण्यतिथि पर उन्हें भावपूर्ण नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। मंत्री ने कहा  अटल बिहारी वाजपेयी   हिन्दी कवि, पत्रकार व एक प्रखर वक्ता थे। वे भारतीय जनसंघ के संस्थापकों में एक थे, और 1968 से 1973 तक उसके अध्यक्ष भी रहे। उन्होंने लम्बे समय तक राष्ट्रधर्म, पाञ्चजन्य (पत्र) और वीर अर्जुन आदि राष्ट्रीय भावना से ओत-प्रोत अनेक पत्र-पत्रिकाओं का सम्पादन भी किया। उन्होंने कहा भारतीय जनता पार्टी के प्रथम अधिवेशन (जो दिसम्बर 1980 को मुम्बई में हुआ था) में अपने भाषण के अंतिम पंक्तियों में अटल जी ने कहा था कि “अंधेरा छटेगा, सूरज निकलेगा और कमल खिलेगा । ” इसी नारे को लेकर भाजपा के करोड़ों कार्यकर्ताओं के परिश्रम से आज देश में 31 राज्यों में से 16 में भारतीय जनता पार्टी और उनके सहयोग दलों की सरकारें हैं।

मंत्री ने वर्ष 1999 में कारगिल युद्ध के समय श्रद्धेय अटल जी ने कहा था कि जो जवान माँ भारती की रक्षा में सीमा पर शहीद होंगे, उनके पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव ले जाया जाऐगा और राजकीय सम्मान के साथ वहीं उनका दाह संस्कार होगा।देश के वीर जवानों और उनके परिवारजनों के बारे में यदि किसी ने सोचा तो वह अटल जी थे। उन्होंने कारगिल युद्ध में शहीद हुए सैनिकों के परिजनों को गैस एजेन्सी एवं पेट्रोल पम्प आवंटित किये ताकि उनके परिवारजन सम्मान के साथ अपना जीवन-यापन कर सके। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से गांवों को जोड़ने का काम भी अटल जी की दूरगामी सोच के कारण ही सम्भव हो सका। मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का उत्तराखंड से गहरा नाता रहा था। दशकों की लंबी मांग के बाद अगर  उत्तराखंड देश के मानचित्र पर अलग राज्य के रूप में वजूद में आ पाया तो इसमें सबसे निर्णायक भूमिका अटल जी की रही थी। उन्होंने कहा राज्य के निर्माण में अटल जी का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। मंत्री जोशी ने कहा कि आज वन रैंक वन पेंशन भी  अटल जी के देन है,भारतीय जनता पार्टी वाजपेयी के पद चिन्हों पर चलकर देश को आगे बढ़ाने का काम कर रही है देश के प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में लगातार हमारा देश हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। मंत्री जोशी ने कहा कि भारतीय राजनीति के शिखर पुरुष श्रद्धेय अटल जी का सम्पूर्ण जीवन राष्ट्र के प्रति समर्पित रहा है। अटल जी द्वारा देशहित में किए गए कार्यों के लिए राष्ट्र सदैव स्मरण रखेगा।

RELATED ARTICLES

जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम

पूर्ण योजनाओं का थर्ड पार्टी निरीक्षण कराकर शीघ्र करें वित्तीय समापन, ‘हर घर जल’ प्रमाणन में तेजी के निर्देश   जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने मंगलवार...

उत्तराखंड की चुनौतियों के समाधान खोजेंगे युवा, 90 दिन चलेगा इनोवेशन हैकाथॉन

ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ सूचना प्रौद्योगिकी, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा जैव प्रौद्योगिकी मंत्री प्रदीप बत्रा ने किया   देहरादून, 15 सितंबर :...

मुख्यमंत्री के ‘लखपति दीदी’ संकल्प को नई गति: सहसपुर में 2,500 महिलाओं के लिए सामान्य सुविधा केंद्र का शुभारंभ

223 स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी लगभग 2,500 महिलाओं को मिलेगा लाभ महिलाओं द्वारा तैयार उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों को प्रदेशव्यापी पहचान दिलाने...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम

पूर्ण योजनाओं का थर्ड पार्टी निरीक्षण कराकर शीघ्र करें वित्तीय समापन, ‘हर घर जल’ प्रमाणन में तेजी के निर्देश   जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने मंगलवार...

उत्तराखंड की चुनौतियों के समाधान खोजेंगे युवा, 90 दिन चलेगा इनोवेशन हैकाथॉन

ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ सूचना प्रौद्योगिकी, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा जैव प्रौद्योगिकी मंत्री प्रदीप बत्रा ने किया   देहरादून, 15 सितंबर :...

मुख्यमंत्री के ‘लखपति दीदी’ संकल्प को नई गति: सहसपुर में 2,500 महिलाओं के लिए सामान्य सुविधा केंद्र का शुभारंभ

223 स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी लगभग 2,500 महिलाओं को मिलेगा लाभ महिलाओं द्वारा तैयार उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों को प्रदेशव्यापी पहचान दिलाने...

चारधाम यात्रा के दूसरे चरण का आगाज आज, 50.50 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके दर्शन

देहरादून- चारधाम यात्रा के दूसरे चरण का आगाज मंगलवार, 15 सितंबर से हो रहा है। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर प्रदेश सरकार,...

राज्य सरकार कर रही खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का काम -रेखा आर्या

खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया जूडो प्रतियोगिता का शुभारंभ, कहा खेल को लेकर समाज की सोच में आया बहुत सकारात्मक परिवर्तन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी...

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा

द्वितीय चरण की यात्रा को लेकर सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता   रुद्रप्रयाग: प्रदेश के...

पुरानी पेंशन प्रकरण को लेकर मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन का शिष्टमंडल मुख्यमंत्री से मिला

देहरादून। मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन की महिला कार्मिकों के पुरानी पेंशन योजना (OPS) से जुड़े प्रकरण को लेकर राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा (NOPRUF),...

मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ, ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत

वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, महतोलियागांव-नदगल में मोटर मार्ग निर्माण शुरू भीमताल। धारी ब्लॉक की ग्राम सभा महतोलियागांव-नदगल के ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मोटर मार्ग...

मुख्यमंत्री धामी ने की चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की समीक्षा

यात्रियों की सुरक्षा, सुगम यात्रा एवं बेहतर यातायात प्रबंधन सुनिश्चित करने के निर्देश 14 सितम्बर तक 50.56 लाख श्रद्धालु कर चुके हैं दर्शन, 66.07 लाख...

एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने समयबद्ध निस्तारण और पारदर्शिता पर दिया जोर   पौड़- निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 को लेकर मंगलवार को राजनीतिक...