Saturday, August 1, 2026
Home उत्तराखंड भोजन, शिक्षा और स्वास्थ हर व्यक्ति की बुनियादी आवश्यकताऐं - BKS Sanjay

भोजन, शिक्षा और स्वास्थ हर व्यक्ति की बुनियादी आवश्यकताऐं – BKS Sanjay

वीर माधो सिंह भण्डारी उत्तराखंड प्रौद्योगिकी विश्वविद्याालय के इंडक्सन प्रोग्राम में मुख्य अतिथि वक्ता के रूप में अपने संबोधन के शुरुवात में 23 अगस्त 2023 को भारत चांद के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला पहला देश बना, चांद के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने की एतिहासिक सफलता के लिए इसरो के सभी वैज्ञानिकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि हम सब भारतवासियों के यह गर्व का अवसर है। उन्होंने आशा जताई और शुभकामनाऐं दी कि आने वाले भविष्य में अपना तिरंगा झण्डा मंगल और शनि पर फहरेगा।

संबोधन के दौरान पद्म श्री डाॅ. संजय ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत का सपना पूरा करने के लिए हर बच्चे को भोजन, शिक्षा और स्वास्थ मिलना चाहिए वो भी अच्छा और सस्ता।

डाॅ. संजय ने कहा कि अच्छा बनो, अच्छा करो पर अच्छा बनने के लिए अच्छा करना पड़ता है और अच्छा करने के लिए अच्छा बनना पड़ता है।

डाॅ. संजय ने पुस्तकों के बारे में कहा कि व्यक्तियों की तुलना में पुस्तकें सबसे अच्छी दोस्त होती हैं। पुस्तकें न केवल हमारी दोस्त बल्कि हम सभी के लिए शिक्षक, अभिभावक और मार्गदर्शक की तरह कार्य करती हैं।

परिवर्तन एक सार्वभौमिक नियम है और यदि व्यक्ति, समाज और देश में बदलाव लाने की जरुरत है तो विचारों को बदलना होगा जिसके लिए पुस्तकें एक अच्छा, सस्ता और स्थायी माध्यम हैं।

डाॅ. संजय ने उपस्थित बच्चों को ड्राफ्ट के सिद्धांत का नया विचार दिया कि हम हर काम को पहली बार में ही अच्छा करें क्योंकि किए हुए काम की मरम्मत करना और पुनः उसी काम को दोबारा करना एक मुश्किल और महंगा काम है। उन्होंने कहा आप अपने पेशे के प्रति ईमानदार और निष्ठावान रहें और जो कुछ भी करें उसे बेहतर ढंग से करें। पद्म श्री डाॅ. संजय ने सभी छात्रों को एक अभिभावक की तरह सुझाव दिया कि आप वही करें जिसको आप पसंद करते हैं और यदि किसी परिस्थिति और कारणवश ऐसा नहीं होता है तो आप जो भी करें उसे पसंद करें।

डाॅ. संजय ने कहा कि किसी भी व्यक्ति के लिए सफलता का मूलमंत्र है व्यवहार, ज्ञान और कौशल का होना। किसी भी कार्य को करने के लिए विचार मुख्य स्रोत होते हैं जिसमें विचारों को बदलने में व्यवहार का महत्वपूर्ण योगदान होता है क्योंकि हमारे अधिकांशतः आवश्यकताओं की पूर्ति व्यवहार, ज्ञान और कौशल के माध्यम से ही पूरे होते हैं।

उन्होंने कहा आज 90 प्रतिशत सड़क दुर्घटनाऐं चालकों की लापरवाही के कारण होती हैं। आगे बढ़ने की होड़, तेज गति से वाहन चलाना, शराब पीकर वाहन चलाना, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल करना यह सब व्यवहारिक समस्याऐं ही हैं। यदि व्यक्ति चाहे तो वह जीवन के किसी भी स्तर पर अपने व्यवहार में बदलाव ला सकता है चाहे वह फिर अच्छे के लिए हो या फिर बुरे के लिए।

डाॅ. संजय ने कहा आप जैसे छात्र राष्ट्र का भविश्य हैं। काम की गुणवत्ता काम करने वाले की गुणवत्ता पर निर्भर करती है और काम करने वाली की गुणवत्ता उसकी शिक्षा की गुणवत्ता पर और बच्चों की शिक्षा की गुणवत्ता शिक्षक की गुणवत्ता पर। वास्तव में शिक्षक ही समाज के निर्माता हैं। शिक्षा और शिक्षकों से जुड़ी समस्याओं के ऊपर समाज और सरकार को ध्यान देना चाहिए। बच्चों को सपने लेने चाहिए और उनको पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत और दृढ निश्चय करना चाहिए क्योंकि युवा पीढ़ि ही राष्ट्र का भविष्य हैं।

RELATED ARTICLES

देहरादून में पहली बारिश नहीं झेल पाया 16 करोड़ की लागत गई गड्ढे में 16 दिनों में ही हुआ क्षतिग्रस्त देहरादून-पौंटा राजमार्ग पर आवागमन...

देहरादून-पांवटा साहिब पुराने राजमार्ग पर टौंस नदी के ऊपर बना नया पुल शुरू होने के कुछ ही दिनों बाद सवालों के घेरे में आ...

शिक्षा मंत्री ने धर्मेंद्र प्रधान दिया पद से इस्तीफा, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफ़ा दे दिया है. उनके ख़िलाफ़ क़रीब एक महीने से दिल्ली के जंतर-मंतर पर सीजेपी का प्रदर्शन चल...

नशे के सौदागरों पर कसेगा शिकंजाः हॉटस्पॉट क्षेत्रों का जीआईएस विश्लेषण कर होगी सर्जिकल स्ट्राइक

ड्रग्स के खिलाफ जीरो टॉलरेंसः हर युवा का भविष्य बचाना हमारी प्राथमिकता-डीएम सप्लाई चेन तोड़ने के निर्देश, नशा मुक्ति केंद्रों की होगी सख्त निगरानी स्कूल पाठ्यक्रम...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

देहरादून में पहली बारिश नहीं झेल पाया 16 करोड़ की लागत गई गड्ढे में 16 दिनों में ही हुआ क्षतिग्रस्त देहरादून-पौंटा राजमार्ग पर आवागमन...

देहरादून-पांवटा साहिब पुराने राजमार्ग पर टौंस नदी के ऊपर बना नया पुल शुरू होने के कुछ ही दिनों बाद सवालों के घेरे में आ...

शिक्षा मंत्री ने धर्मेंद्र प्रधान दिया पद से इस्तीफा, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफ़ा दे दिया है. उनके ख़िलाफ़ क़रीब एक महीने से दिल्ली के जंतर-मंतर पर सीजेपी का प्रदर्शन चल...

नशे के सौदागरों पर कसेगा शिकंजाः हॉटस्पॉट क्षेत्रों का जीआईएस विश्लेषण कर होगी सर्जिकल स्ट्राइक

ड्रग्स के खिलाफ जीरो टॉलरेंसः हर युवा का भविष्य बचाना हमारी प्राथमिकता-डीएम सप्लाई चेन तोड़ने के निर्देश, नशा मुक्ति केंद्रों की होगी सख्त निगरानी स्कूल पाठ्यक्रम...

जिला प्रशासन की पहल से पर्यटकों और यात्रियों को मिल रहा पहाड़ी स्वाद, हिमालय किचन बनीं महिलाओं की आत्मनिर्भरता का माध्यम

रीप परियोजना के सहयोग से स्वयं सहायता समूह की महिलाएं बना रहीं पौष्टिक पहाड़ी भोजन, स्थानीय उत्पादों की भी हो रही अच्छी बिक्री मुख्यमंत्री पुष्कर...

फिल्म अभिनेता अमन वर्मा ने की फिल्म विकास परिषद के नोडल अधिकारी से भेंट

देहरादून। बॉलीवुड फिल्म अभिनेता अमन वर्मा ने शुक्रवार को रिंग रोड़, लाडपुर स्थित उत्तराखण्ड फिल्म विकास परिषद के कार्यालय में उत्तराखण्ड फिल्म विकास परिषद के...

पौड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गुलदार की खाल के साथ तस्कर गिरफ्तार, वन्यजीव तस्करी की साजिश नाकाम

SSP पौड़ी के कुशल निर्देशन में पौडी पुलिस लगातार कर रही खुलासे गुलदार का किया शिकार, खाल बेचने की थी तैयारी, पुलिस टीम की सटीक...

मुख्यमंत्री ने जन समस्याओं के त्वरित एवं समयबद्ध समाधान के दिए निर्देश

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की सुनी समस्याएं देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैंप...

STF, उत्तराखण्ड की बड़ी कार्यवाही – अन्तर्राज्यीय साइबर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार

नौकरी एवं लोन दिलाने के नाम पर खुलवाते थे बैंक खाते, उन्हीं खातों का OLX Fraud सहित विभिन्न साइबर अपराधों में करते थे इस्तेमाल   देहरादून। उत्तराखंड...

वन्य जीव आधारित पयर्टन से बढ़ाई जाए स्थानीय लोगों की आर्थिकी- मुख्यमंत्री धामी

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में राज्य वन्यजीव बोर्ड और राज्य स्तरीय बाघ संचालन समिति की बैठक सम्पन्न वन्य जीव संघर्ष की घटनाओं में साहसिक प्रदर्शन करने...

लोनिवि मंत्री महाराज ने किया मसूरी, कोल्हूखेत, पानी वाले बैंड सड़क का औचक निरीक्षण

अधिकारियों को दिए तय समय पर निर्माण पूरे करने के निर्देश   देहरादून। प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने मसूरी, कोल्हूखेत के पास पानी वाले...