Wednesday, September 16, 2026
Home उत्तराखंड राष्ट्रीय खेल दिवस पर मुख्यमंत्री धामी ने खिलाड़ियों को दी बड़ी सौगात,...

राष्ट्रीय खेल दिवस पर मुख्यमंत्री धामी ने खिलाड़ियों को दी बड़ी सौगात, देहरादून स्पोर्ट्स कॉलेज में बनेगा 200 बेड का छात्रावास

साल में 29 अगस्त को देश भर में राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाता है। ताकि खेल को बढ़ावा देने के साथ ही खिलाड़ियों को मोटिवेट किया जा सके। इसी क्रम में आज देहरादून में राष्ट्रीय खेल दिवस के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजित कार्यक्रम में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने खिलाड़ियों को मोटिवेट किए जाने के लिए “मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना” का शुभारंभ खेल मंत्री रेखा आर्या के साथ किया। यही नहीं, कार्यक्रम के दौरान अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। दरअसल, हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस के अवसर पर 29 अगस्त को हर साल राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाता है। हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद ने अपने खेल के कैरियर में करीब एक हजार से ज्यादा गोल किए है। साथ ही कई बार गोल्ड मेडल भी जीते थे। “मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना” के तहत प्रदेश के 14 से 23 साल के चयनित खिलाड़ियों को दो हजार रुपए प्रति महीना प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। साथ ही हर साल दस हजार रुपए खेल का सामान खरीदने के लिए दिया जाएगा।

वही, सीएम धामी ने खेल दिवस के अवसर पर सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश के महानतम खिलाड़ियों में से हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद ने खेल के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन किया। लिहाजा, आज भी ध्यानचंद से प्रेरणा ले रहे है। हॉकी खेल को दुनिया में मेजर ध्यानचंद ने उस समय ऊंचाई पर पहुंचाया जब सुविधाएं न के बराबर थी। ध्यानचंद ने न ही अपना हौसला टूटने दिया और ना ही देश वासियों की उम्मीदें टूटने दी। आज देश में समर्थवान खिलाड़ियों का सम्मान हो रहा है।

खेलो को बढ़ावा देने के लिया सरकार हर संभव बढ़ावा दे रही है। राज्य के प्रतिभाशाली और उभरते हुए खिलाड़ियों को छात्रवृत्ति देने की योजना शुरू की थी। इसी क्रम ने खेल और खिलाडियों के प्रोत्साहन के लिए नई खेल नीति लाई गई जिसमे बड़े प्रावधान किए गए है। ताकि उत्तराखंड खेल के क्षेत्र में मॉडल बने।

साथ ही सीएम ने खिलाड़ियों से कहा कि लगातार प्रयास करते रहने से कठिन से कठिन चीजे सरल हो जाती है। लिहाजा, विकल्प रहित संकल्प से मंजिल प्राप्त होगी।

 

सीएम धामी की मुख्य घोषणाएं……

  • महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज, देहरादून के खिलाड़ियों के लिए 200 बेड के छात्रावास निर्माण कराया जाएगा।
  • हरी सिंह थापा स्पोर्ट्स कॉलेज, पिथौरागढ़ के खिलाड़ियों के लिए 50 बेड के छात्रावास निर्माण कराया जाएगा।
  • उत्तराखंड के खिलाड़ियों का दैनिक भोजन भत्ता 250 रुपए से बढ़कर भारतीय खेल प्राधिकरण की तरह 480 रुपए प्रतिदिन प्रति खिलाड़ी किया जाएगा
  • राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले उत्तराखंड के खिलाड़ियों को एसी बस और थर्ड एसी रेल कोच में सफर की सुविधा दी जाएगी।

खेल मन्त्री रेखा आर्य ने कहा कि आप सभी बच्चों को यह बताते हुए भी खुशी हो रही है कि आज हमारी सरकार ने “मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना” का भी शुभारंभ किया है ,इस योजना के तहत हम अपने 14 से 23 वर्ष के बच्चों को प्रतिमाह 2 हजार की धनराशि उपलब्ध कराएंगे! और राष्ट्रीय खेलों में सबसे ज्यादा मैडल व पदक हमारे उत्तराखंड के आएंगे!

RELATED ARTICLES

जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम

पूर्ण योजनाओं का थर्ड पार्टी निरीक्षण कराकर शीघ्र करें वित्तीय समापन, ‘हर घर जल’ प्रमाणन में तेजी के निर्देश   जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने मंगलवार...

उत्तराखंड की चुनौतियों के समाधान खोजेंगे युवा, 90 दिन चलेगा इनोवेशन हैकाथॉन

ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ सूचना प्रौद्योगिकी, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा जैव प्रौद्योगिकी मंत्री प्रदीप बत्रा ने किया   देहरादून, 15 सितंबर :...

मुख्यमंत्री के ‘लखपति दीदी’ संकल्प को नई गति: सहसपुर में 2,500 महिलाओं के लिए सामान्य सुविधा केंद्र का शुभारंभ

223 स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी लगभग 2,500 महिलाओं को मिलेगा लाभ महिलाओं द्वारा तैयार उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों को प्रदेशव्यापी पहचान दिलाने...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम

पूर्ण योजनाओं का थर्ड पार्टी निरीक्षण कराकर शीघ्र करें वित्तीय समापन, ‘हर घर जल’ प्रमाणन में तेजी के निर्देश   जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने मंगलवार...

उत्तराखंड की चुनौतियों के समाधान खोजेंगे युवा, 90 दिन चलेगा इनोवेशन हैकाथॉन

ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ सूचना प्रौद्योगिकी, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा जैव प्रौद्योगिकी मंत्री प्रदीप बत्रा ने किया   देहरादून, 15 सितंबर :...

मुख्यमंत्री के ‘लखपति दीदी’ संकल्प को नई गति: सहसपुर में 2,500 महिलाओं के लिए सामान्य सुविधा केंद्र का शुभारंभ

223 स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी लगभग 2,500 महिलाओं को मिलेगा लाभ महिलाओं द्वारा तैयार उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों को प्रदेशव्यापी पहचान दिलाने...

चारधाम यात्रा के दूसरे चरण का आगाज आज, 50.50 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके दर्शन

देहरादून- चारधाम यात्रा के दूसरे चरण का आगाज मंगलवार, 15 सितंबर से हो रहा है। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर प्रदेश सरकार,...

राज्य सरकार कर रही खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का काम -रेखा आर्या

खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया जूडो प्रतियोगिता का शुभारंभ, कहा खेल को लेकर समाज की सोच में आया बहुत सकारात्मक परिवर्तन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी...

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा

द्वितीय चरण की यात्रा को लेकर सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता   रुद्रप्रयाग: प्रदेश के...

पुरानी पेंशन प्रकरण को लेकर मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन का शिष्टमंडल मुख्यमंत्री से मिला

देहरादून। मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन की महिला कार्मिकों के पुरानी पेंशन योजना (OPS) से जुड़े प्रकरण को लेकर राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा (NOPRUF),...

मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ, ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत

वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, महतोलियागांव-नदगल में मोटर मार्ग निर्माण शुरू भीमताल। धारी ब्लॉक की ग्राम सभा महतोलियागांव-नदगल के ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मोटर मार्ग...

मुख्यमंत्री धामी ने की चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की समीक्षा

यात्रियों की सुरक्षा, सुगम यात्रा एवं बेहतर यातायात प्रबंधन सुनिश्चित करने के निर्देश 14 सितम्बर तक 50.56 लाख श्रद्धालु कर चुके हैं दर्शन, 66.07 लाख...

एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने समयबद्ध निस्तारण और पारदर्शिता पर दिया जोर   पौड़- निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 को लेकर मंगलवार को राजनीतिक...