Monday, November 2, 2026
Home उत्तराखंड केन्द्रीय शिक्षा मंत्री 12 सितम्बर को करेंगे विद्या समीक्षा केन्द्र का शुभारम्भ,...

केन्द्रीय शिक्षा मंत्री 12 सितम्बर को करेंगे विद्या समीक्षा केन्द्र का शुभारम्भ, सूबे को देंगे 142 पीएम-श्री स्कूल एवं एनएससीबी छात्रावासों की सौगात

केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान आगामी 12 सितम्बर को देहरादून में विद्यालयी शिक्षा के अंतर्गत विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण एवं प्रदेश के 142 पीएम-श्री स्कूल्स व 3 नेताजी सुभाष चन्द्र बोस आवासीय छात्रावासों का शिलान्यास करेंगे। इसके अलावा उच्च शिक्षा विभाग के अंतर्गत मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा मेधवी छात्रवृत्ति योजना तथा उच्च शिक्षा शोध प्रोत्साहन योजना का विधिवत शुभारम्भ करेंगे।

सूबे के शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि प्रदेश में गुणवत्तापरक शिक्षा के साथ-साथ बेहतर मॉनिटिरिंग एवं शिक्षा के कम्प्युटरीकरण को लेकर केन्द्र सरकार के सहयोग से विद्या समीक्षा केन्द्र की स्थापना की गई है। जिसका विधिवत शुभारम्भ आगामी 12 सितम्बर को विद्यालयी शिक्षा महानिदेशालय के परिसर में केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के द्वारा किया जायेगा। इसके अलावा मुख्यमंत्री एवं केन्द्रीय शिक्षा मंत्री प्रदेश को प्रथम चरण में स्वीकृत 142 पीएम-श्री स्कूल्स एवं तीन नेताजी सुभाष चन्द्र बोस आवासीय छात्रावासों की सौगात देंगे। जिनके निर्माण हेतु केन्द्र सरकार द्वारा इसी वित्तीय वर्ष में रूपये 7291 लाख की स्वीकृति देते हुये प्रथम किस्त रूपये 1823 लाख जारी कर दी गई हैं। जबकि द्वितीय चरण के पीएम-श्री स्कूल्स की स्वीकृति शीघ्र मिलने की उम्मीद है। इसी क्रम में 6 से 12 आयु वर्ग के गरीब एवं असहाय छात्र-छात्राओं के लिये तीन नेताजी सुभाष चन्द्र बोस आवासीय छात्रावासों का शिलान्यास भी करेंगे, जो कि श्रीनगर (पौड़ी गढ़वाल), ऊधमसिंह नगर एवं चम्पावत में खोले जायेंगे। जबकि इससे पूर्व प्रदेश के 11 जनपदों में आवासीय छात्रावास पूर्व से ही चल रहे हैं जिसमें लगभग तीन हजार छात्र-छात्राएं रह रहे हैं। इन नये तीन आवासीय छात्रावासों के तैयार होने के उपरांत राज्य में कुल 13 आवासीय छात्रावास बन जायेंगे, जिनमें से तीन छात्राओं व 10 छात्रों के लिये अनुमन्य हैं। डॉ. रावत ने बताया कि केन्द्रीय शिक्षा मंत्री उच्च शिक्षा विभाग के अंतर्गत राज्य में शुरू की गई मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा मेधावी छात्रवृत्ती योजना एवं मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा शोध प्रोत्साहन योजना का भी श्रीगणेश करेंगे। इसके अतिरिक्त एनडीए, आईएमए कैडेट पुरस्कार योजना के तहत सूबे से इस वर्ष चयनित कुल 77 कैडेट्स को रूपये 50 हजार की प्रोत्साहन राशि का चैक भी वितरित करेंगे।

RELATED ARTICLES

मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पुलिस के नवीन गौरव चिह्नों का किया अनावरण

मुख्यमंत्री ने सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2026 का किया शुभारंभ भ्रष्टाचार की शिकायतों के लिए हेल्पलाइन 1064 की नियमित समीक्षा करने के मुख्य सचिव को दिए निर्देश 6...

श्रीनगर में मुख्यमंत्री के स्वागत को सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात

नौ साल बाद फिर शुरू हुई सिटी बस सेवा, ‘सशक्त बहना, सशक्त उत्तराखंड’ कार्यक्रम में महिलाओं को प्रोत्साहन   पौड़ी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के श्रीनगर...

एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, सात स्थानों पर सीलिंग

बिना मानचित्र स्वीकृति के बन रही दुकानों और व्यावसायिक निर्माणों पर कार्रवाई, प्राधिकरण ने नियमों का उल्लंघन करने वालों को दी सख्त चेतावनी   देहरादून- राजधानी...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -



Most Popular

मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पुलिस के नवीन गौरव चिह्नों का किया अनावरण

मुख्यमंत्री ने सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2026 का किया शुभारंभ भ्रष्टाचार की शिकायतों के लिए हेल्पलाइन 1064 की नियमित समीक्षा करने के मुख्य सचिव को दिए निर्देश 6...

श्रीनगर में मुख्यमंत्री के स्वागत को सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात

नौ साल बाद फिर शुरू हुई सिटी बस सेवा, ‘सशक्त बहना, सशक्त उत्तराखंड’ कार्यक्रम में महिलाओं को प्रोत्साहन   पौड़ी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के श्रीनगर...

एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, सात स्थानों पर सीलिंग

बिना मानचित्र स्वीकृति के बन रही दुकानों और व्यावसायिक निर्माणों पर कार्रवाई, प्राधिकरण ने नियमों का उल्लंघन करने वालों को दी सख्त चेतावनी   देहरादून- राजधानी...

उत्तराखंड में राष्ट्रीय महिला आयोग ने लिया वर्ष 2030 तक ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ के निर्माण का सामूहिक संकल्प

ऋषिकेश: राष्ट्रीय महिला आयोग एवं उत्तराखंड राज्य महिला आयोग के संयुक्त तत्वावधान में  अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, ऋषिकेश के मुख्य सभागार में ‘शक्ति समागम:...

मुख्यमंत्री ने देहरादून में ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

मुख्यमंत्री की घोषणा: पीआरडी जवानों का बढ़ेगा मानदेय, प्रत्येक ग्राम पंचायत में बनेगा मुख्यमंत्री खेल क्लब मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी में खेलों की संख्या 32 से...

भाबर में बड़ा हादसा: पेड़ गिरने से एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

कोटद्वार।  भाबर के जशोधरपुर औद्योगिक क्षेत्र में शुक्रवार सुबह मौसम के बिगड़ते मिजाज के बीच बड़ा हादसा हो गया। बारिश से बचने के लिए...

विशेष दिव्यांग शिविरों में 150 दिव्यांगजनों को जारी किए गए दिव्यांगता प्रमाण पत्र

दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के लिए भी किया गया चिह्नीकरण, यूडीआईडी कार्ड हेतु पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी   देहरादून। जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान की...

राष्ट्रीय महिला आयोग के तीन कार्यक्रमों के माध्यम से महिला सशक्तीकरण, अधिकार संरक्षण एवं नेतृत्व विकास पर रहेगा जोर

30 अक्टूबर को policeline Race Course देहरादून में प्रातः 10:00 बजे से महिला जनसुनवाई एवं ऋषिकेश एम्स में अपराह्न 2:30 बजे से ‘शक्ति...

डेढ़ दर्जन शिक्षा अधिकारियों को मिला पदोन्नति का तोहफा, शिक्षा मंत्री डाॅ. रावत के अनुमोदन के बाद मिली नई जिम्मेदारी

विद्यालयी शिक्षा विभाग में डेढ़ दर्जन उप शिक्षा निदेशकों को संयुक्त शिक्षा निदेशक के रिक्त पदों पर पदोन्नत किया गया है। शिक्षा मंत्री डाॅ....

एकता का संदेश लेकर दौड़ेंगे पौड़ीवासी, 31 अक्टूबर को होगा रन फॉर यूनिटी का आयोजन

इंडोर क्रीड़ा हॉल से मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय तक होगी दौड़ पौड़ी- राष्ट्रीय एकता का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के लिए जिला खेल कार्यालय पौड़ी...