Wednesday, June 17, 2026
Home उत्तराखंड देहरादून में कार्यरत लेफ्टिनेंट कर्नल निकला रायपुर में हुई लड़की की हत्या...

देहरादून में कार्यरत लेफ्टिनेंट कर्नल निकला रायपुर में हुई लड़की की हत्या में हत्यारा

ग्राम प्रधान सोडा सरोली में हुई लड़की की हत्या में पुलिस ने इस ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा 24 घंटे के भीतर ही कर दिया,  10 अगस्त को ग्राम सौडा सरोली के प्रधान प्रवेश कुमेड़ी ने थानाध्यक्ष रायपुर को सूचना दी गयी कि सिरवाल गढ़ में एक महिला का शव संदिग्ध अवस्था मे पडा है। सूचना पर थानाध्यक्ष रायपुर मय पुलिस बल के मौके पर पहुंचे। फील्ड यूनिट की सहायता से साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की गयी। मौके पर  पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून  व श्रीमान क्षेत्राधिकारी डोईवाला पहुंचे। घटनास्थल का निरीक्षण कर घटना के शीघ्र अनावरण हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये । घटनास्थल का निरीक्षण करने पर महिला के माथे व सर पर गम्भीर चोटों का होना पाया गया । पास ही में एक टायलेट क्लीनर की बोतल पडी हुई मिली । आस-पास कोई सीसीटीवी कैमरा नही होने पर डीआईजी/एसएसपी देहरादून द्वारा मीडिया व सोशल मीडिया के माध्यम से भी मृतका की शिनाख्त हेतु प्रचार-प्रसार व सार्थक प्रयास किए गये। चौकी प्रभारी मालदेवता की तहरीर पर अज्ञात व्यक्ति के विरूद्ध धारा 302/201 भादवि पंजीकृत किया गया । विवेचना वरि0उ0नि0 नवीन जोशी के सुपुर्द की गयी ।

घटना की गम्भीरता को देखते हुए पुलिस उप महानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा घटना के शीघ्र अनावरण दिशा निर्देशों के क्रम मे सरिता डोबाल पुलिस अधीक्षक नगर एवं  अभिनय चौधरी क्षेत्राधिकारी डोईवाला देहरादून के मार्गदर्शन व पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष रायपुर के नेतृत्व में चार टीमें गठित कर रवाना की गयी।

पुलिस टीम ने रात 11.00 बजे से सुबह : 04.00 बजे तक महाराणा प्रताप चौक से थानो की ओर जाने वाले व थानो चौक से महाराणा प्रताप चौक की ओर आने वाले लगभग 240 वाहनों को चैक किया गया । पुलिस टीम को चैक किये गये वाहनों की आने-जाने के समय की तुलना करने पर 18 वाहनों के समय में संदिग्धता मिली। कडी मेहनत के बाद नम्बर व वाहन स्वामियों के पते प्राप्त किये गये तथा उनके पते तस्दीक किये गये । वाहन स्वामियों के नम्बर प्राप्त किये गये । उक्त पतों को तस्दीक करते हुए वाहन सं0: यू0के0-07-डीएक्स-5881 KIA का वाहन स्वामी रामेन्दू उपाध्याय पुत्र श्री वाल्मिकी उपाध्याय निवासी प्रेमनगर पंडितवाड़ी जनपद देहरादून के नाम होना पाया गया जिसकी जानकारी पता करने पर घटना के दौरान वाहन स्वामी का मोबाइल फोन स्विच आफ मिला और घटना के समय महाराणा प्रताप चौक से थानो चौक तक पहुंचने में लिये गये समय में लगभग 42 मिनट के अतिरिक्त समय का होना मिला। जिस पर पुलिस टीम द्वारा वाहन स्वामी रामेन्दू उपाध्याय को उसके घर प्रेमनगर पण्डितवाडी के पास से हिरासत में ले कर पूछताछ की गयी तो रामेन्दू उपाध्याय द्वारा घटना को स्वीकार किया गया ।

अभियुक्त रामेन्दू उपाध्याय पुत्र श्री वाल्मिकी उपाध्याय निवासी प्रेमनगर पंडितवाड़ी जनपद देहरादून उम्र- 42 वर्ष ने बताया गया वह  क्लेमेंटाउन देहरादून में लेफ्टिनेंट कर्नल के पद पर तैनात है और उसकी पोस्टिंग कुछ समय पहले सिलिगुडी पश्चिम बंगाल से देहरादून में हुयी वर्ष 2010 में डिपार्टमेंटल कमीशन के रूप में सिपाही से लेफ्टिनेंट बना।

वर्ष 2020 जनवरी में उसकी मृतका श्रेया शर्मा र्से ZIZZI डांस बार सिटी सेंटर मॉल सिलीगुड़ी पंश्चिम बंगाल में हुई थी। जिसके बाद आपसी सम्बन्ध होने के कारण दोनों सिलीगुड़ी में पति-पत्नी की तरह रहते थे । देहरादून जिले में पोस्टिंग होने पर वह मृतका श्रेया को भी अपने साथ देहरादून ले आया । जिसकी जानकारी मेरी पत्नी को हुई तो मृतका श्रेया को कुछ दिन होटल में रखने के बाद वापस सिलीगुडी भेज दिया ।  कुछ दिन सही रहने के बाद वह लगातार मुझे अपनी पत्नी का दर्जा देने का दबाब बनाने लगी और इसको लेकर वहां मुझे गाली गलौज और झगड़ा भी करती थी

दिनांक 09.09.2023 को मृतका श्रेया को अभियुक्त बीयर पीने के लिए राजपुर रोड स्थित एक क्लब ले गयाजहां पर दोनों ने शराब पी अभियुक्त ने मृतका को ज्यादा शराब पिलाई और खुद कम शराब पी कर उसे लॉन्ग ड्राइव ले जाने के बहाने रात में आईएसबीटी घंटाघर बल्लूपुर से डोईवाला फिर डोईवाला से वापस होते हुए महाराणा प्रताप चौक से थानो रोड की तरफ निकले। अभियुक्त ने अपनी गाड़ी थानो रोड पर सोड़ा सरोली से बाँये ओर जंगल जाने वाले रास्ते पर लगा ली। अभियुक्त ने बताया की उसने पूर्व में ही श्रेया को जान से मारने की योजना थी तो गाड़ी में एक हथौड़ा सीट के पीछे रख लिया था और एक टॉयलेट क्लीनर गाड़ी में रख लिया था। योजना के अंतर्गत अपनी कार की पिछली सीट में रखे हथौड़े को निकाल कर श्रेया पर ताबड़तोड़ सर में प्रहार किया वह नशे में थी तो विरोध नहीं कर पाई  मृतका को मारने के बाद आगे ले गया जहां गाड़ी का रास्ता खत्म हो गया और जगह मिलने पर मेन रोड किनारे उसको फेंक दिया उसके बाद गाड़ी में रखा टॉयलेट क्लीनर निकाला और उसके मुंह पर डाल दिया। श्रेया के शव को ठिकाने लगाकर मैंने हथोडा थानो रोड पर सडक किनारे फेंक दिया । उसके बाद वापस आकर गाडी क्लेमनटाउन स्टोर में छुपा दी व श्रेया के सामान व पहने कपडों को भी गाडी में छुपा दिया । अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है ।

घटना में प्रयुक्त हथौडा (हैमर), मृतिका का आईकार्ड, अभियुक्त के दो मोबाइल फोन, अभियुक्त के घटना के दौरान पहने कपडे, मृतिका के कपडे, घटना में प्रयुक्त कार, घटनास्थल से बरामद टायलेट क्लीनर की बोतल बरामद की गई है

वहीं सेना की तरफ से सब एरिया हेडक्वार्टर PRO लेफ्टिनेंट कर्नल मनीष श्रीवास्तव ने बयान जारी करते हुए कहा कि स्थानीय सैन्य प्राधिकरण द्वारा जांच में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया जाएगा

 

RELATED ARTICLES

केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों पर पीआईबी देहरादून ने ऋषिकेश में आयोजित की एक दिवसीय मीडिया कार्यशाला ‘वार्ता’

- "लोक सेवा ही संकल्प- 12 साल विश्वास के, विकास के, जन कल्याण के" विषय पर केंद्रित पुस्तिका के अनावरण से शुरु हुई एक...

उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद (UTDB) की 24वीं बोर्ड बैठक माननीय पर्यटन मंत्री श्री सतपाल महाराज जी की अध्यक्षता में सम्पन्न

एडवेंचर टूरिज्म इवेंट्स | अंतरराष्ट्रीय कॉन्क्लेव । प्रशिक्षण कार्यक्रम | आध्यात्मिक गंतव्य योजनाएँ - सर्वसम्मति से अनुमोदित देहरादून, 16 जून 2026: उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद...

UKSSSC ने निकाली 398 पदों पर भर्ती, 22 जून से शुरू होंगे आवेदन

देहरादून। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने उत्तराखंड उच्च न्यायालय, नैनीताल के अधीनस्थ न्यायालयों (सिविल न्यायालय एवं कुटुंब न्यायालय) में विभिन्न पदों पर भर्ती...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों पर पीआईबी देहरादून ने ऋषिकेश में आयोजित की एक दिवसीय मीडिया कार्यशाला ‘वार्ता’

- "लोक सेवा ही संकल्प- 12 साल विश्वास के, विकास के, जन कल्याण के" विषय पर केंद्रित पुस्तिका के अनावरण से शुरु हुई एक...

उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद (UTDB) की 24वीं बोर्ड बैठक माननीय पर्यटन मंत्री श्री सतपाल महाराज जी की अध्यक्षता में सम्पन्न

एडवेंचर टूरिज्म इवेंट्स | अंतरराष्ट्रीय कॉन्क्लेव । प्रशिक्षण कार्यक्रम | आध्यात्मिक गंतव्य योजनाएँ - सर्वसम्मति से अनुमोदित देहरादून, 16 जून 2026: उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद...

UKSSSC ने निकाली 398 पदों पर भर्ती, 22 जून से शुरू होंगे आवेदन

देहरादून। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने उत्तराखंड उच्च न्यायालय, नैनीताल के अधीनस्थ न्यायालयों (सिविल न्यायालय एवं कुटुंब न्यायालय) में विभिन्न पदों पर भर्ती...

शॉर्टकट के चक्कर में रास्ता भटके चार यात्री, SDRF ने रात के अंधेरे में किया सुरक्षित रेस्क्यू

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ पैदल मार्ग पर शॉर्टकट के चक्कर में मुख्य रास्ते से भटके चार यात्रियों को SDRF की टीम ने देर रात कड़ी मशक्कत...

अगस्त में जारी होगी आउट ऑफ टर्न जॉब की विज्ञप्ति : रेखा आर्या

देहरादून: राष्ट्रीय खेलों के पदक विजेताओं को आउट ऑफ टर्न जॉब जल्द ही मिलने जा रही है। समीक्षा बैठक में खेल मंत्री रेखा आर्या...

घर पर अनुपस्थित मतदाताओं के सत्यापन के लिए BLA को साथ लेकर जाएं BLO- मुख्य निर्वाचन अधिकारी

विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की सीईओ ने की समीक्षा, जिलाधिकारियों को दिए निर्देश   देहरादून। विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को लेकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी....

कोटद्वार से गोपेश्वर और ऋषिकेश एम्स के लिए शुरू हुई रोडवेज बस सेवा, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने दिखाई हरी झंडी

कोटद्वार: कोटद्वार क्षेत्र के लोगों को परिवहन सुविधा की बड़ी सौगात मिली है। उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष एवं कोटद्वार विधायक ऋतु खण्डूडी भूषण ने मंगलवार...

कर्णप्रयाग में एनएच-07 पर यातायात सुचारु, विवाद के बाद प्रशासन ने संभाला मोर्चा

चमोली:कर्णप्रयाग में राष्ट्रीय राजमार्ग-07 पर यातायात व्यवस्था पूरी तरह सामान्य हो गई है। कर्णप्रयाग के पंच पुलिया क्षेत्र में यात्रियों के एक समूह और...

ब्रेकिंग: NEET में सफलता नहीं मिलने से निराश युवती ने उठाया खौफनाक कदम, घर में मिला शव

देहरादून। राजधानी देहरादून के चंद्रमणि कॉलोनी क्षेत्र में एक 23 वर्षीय युवती ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद...

देहरादून में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां तेज, 19 को मुख्यमंत्री की अगुवाई में होगी ‘रन फॉर योग’

अंतरराष्ट्रीय योग दिवसः 21 जून को प्रात 7 बजे से परेड ग्राउंड के बहुउद्देशीय क्रीड़ा हॉल में होगा सामूहिक योगाभ्यास   देहरादून। योग दिवस के आयोजन को...