Sunday, November 1, 2026
Home उत्तराखंड कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने किया पिथौरागढ़ में आयोजित मोस्टमानू मेले में...

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने किया पिथौरागढ़ में आयोजित मोस्टमानू मेले में प्रतिभाग, कहा मेलों से संस्कृति का होता है संरक्षण

  • मेले हैं हमारी संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन के ध्वजवाहक,पौराणिक मेलों को बचाने की है जरूरत-रेखा आर्या

 

पिथौरागढ़ आगमन पर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने बतौर मुख्य अतिथि मोस्टमानू मेले महोत्सव में प्रतिभाग किया।जहां पर पारंपरिक रूप से स्थानीय महिलाओ ने उनका भव्य स्वागत किया।वहीं उन्होंने मोस्टमानू मंदिर पहुंचकर आशीर्वाद प्राप्त किया और देव डोली के दर्शन भी किये।वहीं इस दौरान आज मंत्री रेखा आर्या ने पिथौरागढ़ के पारंपरिक वेशभूषा को धारण कर सभी का मन मोहा।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया।अपने संबोधन में कैबिनेट मंत्री ने आयोजको को उन्हें यहां आमंत्रित करने पर धन्यवाद दिया और कहा कि उन्हें यहां आकर और यहां के पारंपरिक परिधान को धारण कर बेहद खुशी हुई।कहा कि आज हमसबको अपनी संस्कृति को बचाने है तो ऐसे मेलो का आयोजन किया जाना बेहद आवश्यक है।साथ ही कहा कि मेले हमारी संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन का काम करते हैं।हमारी देवभूमि के अलग अलग क्षेत्रो में अलग अलग संस्कृति देखने को मिलती है।आज उन्हें भी यहां की संस्कृति से रूबरू होने का भी अवसर प्राप्त हुआ है।उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से कुम्भ मेला आयोजित होता है उसी तरह से पिथौरागढ़ के मोस्टमानू में आयोजित मेला भी एक तरह से कुंभ मेला ही है।

वहीं साथ ही इन दौरान विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां प्रस्तुत की गई।जिन्हें देख कर मंत्री ने कलाकरों की तारीफ की।कहा की जिस तरह से यहां पर कलाकारों द्वारा लोगो को अपनी संस्कृति व सभ्यता से परिचय कराया गया वह काबिलेतारीफ है।सांस्कृतिक प्रस्तुतियां के माध्यम से भी हमे अपनी संस्कृति का परिचय प्राप्त होता है।कहा कि हमे अपने कलाकारो का उत्साहवर्धन के साथ उन्हें आगे बढ़ाने का काम करना चाहिए

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि आज केंद्र व राज्य सरकार मिलकर लोगो के जीवन को बेहतर बनाने के लिए कार्य कर रहे है।आज मुख्यमंत्री धामी जी के नेतृत्व में राज्य लगातार उन्नति के पथ पर आगे बढ़ रहा है।जिस प्रकार से प्रधानमंत्री मोदी जी ने कहा है कि आने वाला दशक उत्तराखंड का होगा ,इस दिशा में राज्य मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है।कहा कि आज राज्य सरकार व उनका विभाग खिलाड़ियो के लिए और खेल को बढ़ावा देने के लिए कई सारी योजनाए चला रहा है।साथ ही मुख्यमंत्री जी ने खिलाड़ियो के लिए आउट ऑफ टर्न जॉब का जिओ जारी कर दिया है जिससे आने वाले समय मे हमारे खिलाड़ी भी सरकारी सेवाओं में अपनी सेवा देंगे।कहा कि जल्द ही हम 4 प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था भी करने जा रहे है और मुझे उम्मीद है कि 38 वे रास्ट्रीय खेलो के आयोजन से पूर्व हम 4 प्रतिशत का स्पोर्ट्स कोटा आरक्षण लागू कर देंगे।खेल मंत्री ने कहा कि खिलाड़ियो व खेल को आगे बढाने के लिए सरकार गंभीर है।हमारी कोशिश है कि जिस प्रकार से प्रदेश को देवभूमि के नाम से जाना जाता है आने वाले समय मे हम इसे खेलो की भूमि के रूप में विकसित करें, विभाग इस और काम कर रहा है।


वहीं आज कैबिनेट मंत्री ने केंद्र सरकार द्वारा संसद में महिला आरक्षण बिल पास होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व धन्यवाद जताया।कहा कि लंबे समय से यह बिल अधर में लटका हुआ था जिसे की केंद्र की मोदी सरकार ने नारी वंदन विधेयक के रूप में पास किया है।हम सब के लिए यह एक ऐतिहासिक फैसला है और निश्चित ही आने वाले वक्त में महिलाओं की भागीदारी लोकसभा व राज्य विधानसभा में बढ़ेगी।

RELATED ARTICLES

मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पुलिस के नवीन गौरव चिह्नों का किया अनावरण

मुख्यमंत्री ने सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2026 का किया शुभारंभ भ्रष्टाचार की शिकायतों के लिए हेल्पलाइन 1064 की नियमित समीक्षा करने के मुख्य सचिव को दिए निर्देश 6...

श्रीनगर में मुख्यमंत्री के स्वागत को सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात

नौ साल बाद फिर शुरू हुई सिटी बस सेवा, ‘सशक्त बहना, सशक्त उत्तराखंड’ कार्यक्रम में महिलाओं को प्रोत्साहन   पौड़ी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के श्रीनगर...

एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, सात स्थानों पर सीलिंग

बिना मानचित्र स्वीकृति के बन रही दुकानों और व्यावसायिक निर्माणों पर कार्रवाई, प्राधिकरण ने नियमों का उल्लंघन करने वालों को दी सख्त चेतावनी   देहरादून- राजधानी...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -



Most Popular

मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पुलिस के नवीन गौरव चिह्नों का किया अनावरण

मुख्यमंत्री ने सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2026 का किया शुभारंभ भ्रष्टाचार की शिकायतों के लिए हेल्पलाइन 1064 की नियमित समीक्षा करने के मुख्य सचिव को दिए निर्देश 6...

श्रीनगर में मुख्यमंत्री के स्वागत को सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात

नौ साल बाद फिर शुरू हुई सिटी बस सेवा, ‘सशक्त बहना, सशक्त उत्तराखंड’ कार्यक्रम में महिलाओं को प्रोत्साहन   पौड़ी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के श्रीनगर...

एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, सात स्थानों पर सीलिंग

बिना मानचित्र स्वीकृति के बन रही दुकानों और व्यावसायिक निर्माणों पर कार्रवाई, प्राधिकरण ने नियमों का उल्लंघन करने वालों को दी सख्त चेतावनी   देहरादून- राजधानी...

उत्तराखंड में राष्ट्रीय महिला आयोग ने लिया वर्ष 2030 तक ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ के निर्माण का सामूहिक संकल्प

ऋषिकेश: राष्ट्रीय महिला आयोग एवं उत्तराखंड राज्य महिला आयोग के संयुक्त तत्वावधान में  अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, ऋषिकेश के मुख्य सभागार में ‘शक्ति समागम:...

मुख्यमंत्री ने देहरादून में ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

मुख्यमंत्री की घोषणा: पीआरडी जवानों का बढ़ेगा मानदेय, प्रत्येक ग्राम पंचायत में बनेगा मुख्यमंत्री खेल क्लब मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी में खेलों की संख्या 32 से...

भाबर में बड़ा हादसा: पेड़ गिरने से एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

कोटद्वार।  भाबर के जशोधरपुर औद्योगिक क्षेत्र में शुक्रवार सुबह मौसम के बिगड़ते मिजाज के बीच बड़ा हादसा हो गया। बारिश से बचने के लिए...

विशेष दिव्यांग शिविरों में 150 दिव्यांगजनों को जारी किए गए दिव्यांगता प्रमाण पत्र

दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के लिए भी किया गया चिह्नीकरण, यूडीआईडी कार्ड हेतु पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी   देहरादून। जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान की...

राष्ट्रीय महिला आयोग के तीन कार्यक्रमों के माध्यम से महिला सशक्तीकरण, अधिकार संरक्षण एवं नेतृत्व विकास पर रहेगा जोर

30 अक्टूबर को policeline Race Course देहरादून में प्रातः 10:00 बजे से महिला जनसुनवाई एवं ऋषिकेश एम्स में अपराह्न 2:30 बजे से ‘शक्ति...

डेढ़ दर्जन शिक्षा अधिकारियों को मिला पदोन्नति का तोहफा, शिक्षा मंत्री डाॅ. रावत के अनुमोदन के बाद मिली नई जिम्मेदारी

विद्यालयी शिक्षा विभाग में डेढ़ दर्जन उप शिक्षा निदेशकों को संयुक्त शिक्षा निदेशक के रिक्त पदों पर पदोन्नत किया गया है। शिक्षा मंत्री डाॅ....

एकता का संदेश लेकर दौड़ेंगे पौड़ीवासी, 31 अक्टूबर को होगा रन फॉर यूनिटी का आयोजन

इंडोर क्रीड़ा हॉल से मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय तक होगी दौड़ पौड़ी- राष्ट्रीय एकता का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के लिए जिला खेल कार्यालय पौड़ी...