Tuesday, August 4, 2026
Home उत्तराखंड राजनैतिक उद्देश्य की पूर्ति के लिए कांग्रेस नेत्रियों का मुंडन दुर्भाग्यपूर्ण: चौहान

राजनैतिक उद्देश्य की पूर्ति के लिए कांग्रेस नेत्रियों का मुंडन दुर्भाग्यपूर्ण: चौहान

  • अंकिता प्रकरण मे कांग्रेस शुरुआत से झूठ और भ्रम फैलाकर कर रही प्रदेश की छवि खराब
     
    भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कॉंग्रेस नेत्रियों द्धारा राजनैतिक उद्देश्यों की पूर्ति के लिए मुंडन करवाने को दुर्भाग्यपूर्ण करार देते हुए इसे मातृत्व की भावना और सनातनी संस्कृति का अपमान बताया है। उन्होंने इस पर सख्त आपति जताते हुए इसे अंकिता मर्डर जैसे संवेदनशील मुद्दे पर कॉंग्रेस महिला नेताओं की मीडिया सुर्खियां बनने की आपसी खींचतान का नतीजा बताया।

    चौहान ने पार्टी मुख्यालय में मीडिया से बातचीत में ऐसे प्रयास की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि उत्तराखंड की बेटी के साथ हुए इस दुखद प्रकरण को लेकर कांग्रेस शुरुआत से ही झूठ व भ्रम फैलाने और प्रदेश की छवि खराब करने की साज़िशों में लगी है। उसके द्धारा लगातार इस संवेदनशील मुद्दे पर विभिन्न राजनैतिक कार्यक्रमों के माध्यम से पीड़ित परिजनों एवं जनता की भावनाओं के अपमान का प्रयास किया जाता रहा है | इससे पूर्व इन्होने पौड़ी लोकसभा में न्याय यात्रा भी निकाली जिसे जनता ने सिरे से नकार दिया गया, जिससे बौखलाकर उनके नेता गढ़वाल और उत्तराखंड के लिए अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल भी करते रहे।| सनातनी संस्कृति और उससे पहचाने जाने वाले देवभूमि जैसे राज्यों के अपमान की कोंग्रेसी नीति का ही नतीजा है कि बिना सोचे विचारे, इनकी पार्टी की प्रवक्ताओं एवं महिला नेत्रियों में हर कीमत पर अखबारों में छपने और मीडिया में दिखने की होड मची है। उन्हे न अंकिता के साथ हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना का दुख है, न उसके परिजनों के घावों को कुरेदने अथवा  प्रदेश की जनभावनाओं को आहत करने का ही दुख है।  कांग्रेस की नज़र में राजनीति के आगे न पीड़ित परिवार व जन भावनाओं की अहमियत है और न ही सनातनी संस्कृति का महत्व है या स्त्रीत्व के सम्मान का महत्व है।

    श्री चौहान ने आक्रोश जताते हुए कहा कि सनातन संस्कृति में स्त्री के केशों को स्त्रीत्व और उसके सम्मान का प्रतीक माना जाता है और उसे उतरवाने की अनुमति कुछ विशेष मामलों में सिर्फ और सिर्फ सन्यास के समय और तिरुपति बालाजी मंदिर में होती है। लेकिन कोंग्रेस नेत्रियों ने राजनैतिक उद्देश्यों की पूर्ति के लिए इस नीति विरुद्ध जाकर समस्त देवभूमि की महिलाओं को अपमानित करने का प्रयास किया है। उन्होने ज़ोर देते हुए कहा कि इस पूरी घटना की एसआईटी जांच से माननीय न्यायालय पूरी तरह संतुष्ट है और अब तक की पुलिस और न्यायिक कार्यवाही को लेकर प्रदेश की जनता ने भरोसा जताया है।  उन्होंने कहा कि इस तरह के क्रियाकलाप उन्हे सुर्खियां दिला सकती है, लेकिन कांग्रेस को न इससे लाभ होने वाला और जनता उसकी नीयत को भली भाँति समझ चुकी है और उसे इसका खामियाजा भुगतना होगा।

RELATED ARTICLES

देहरादून में पहली बारिश नहीं झेल पाया 16 करोड़ की लागत गई गड्ढे में 16 दिनों में ही हुआ क्षतिग्रस्त देहरादून-पौंटा राजमार्ग पर आवागमन...

देहरादून-पांवटा साहिब पुराने राजमार्ग पर टौंस नदी के ऊपर बना नया पुल शुरू होने के कुछ ही दिनों बाद सवालों के घेरे में आ...

शिक्षा मंत्री ने धर्मेंद्र प्रधान दिया पद से इस्तीफा, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफ़ा दे दिया है. उनके ख़िलाफ़ क़रीब एक महीने से दिल्ली के जंतर-मंतर पर सीजेपी का प्रदर्शन चल...

नशे के सौदागरों पर कसेगा शिकंजाः हॉटस्पॉट क्षेत्रों का जीआईएस विश्लेषण कर होगी सर्जिकल स्ट्राइक

ड्रग्स के खिलाफ जीरो टॉलरेंसः हर युवा का भविष्य बचाना हमारी प्राथमिकता-डीएम सप्लाई चेन तोड़ने के निर्देश, नशा मुक्ति केंद्रों की होगी सख्त निगरानी स्कूल पाठ्यक्रम...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

देहरादून में पहली बारिश नहीं झेल पाया 16 करोड़ की लागत गई गड्ढे में 16 दिनों में ही हुआ क्षतिग्रस्त देहरादून-पौंटा राजमार्ग पर आवागमन...

देहरादून-पांवटा साहिब पुराने राजमार्ग पर टौंस नदी के ऊपर बना नया पुल शुरू होने के कुछ ही दिनों बाद सवालों के घेरे में आ...

शिक्षा मंत्री ने धर्मेंद्र प्रधान दिया पद से इस्तीफा, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफ़ा दे दिया है. उनके ख़िलाफ़ क़रीब एक महीने से दिल्ली के जंतर-मंतर पर सीजेपी का प्रदर्शन चल...

नशे के सौदागरों पर कसेगा शिकंजाः हॉटस्पॉट क्षेत्रों का जीआईएस विश्लेषण कर होगी सर्जिकल स्ट्राइक

ड्रग्स के खिलाफ जीरो टॉलरेंसः हर युवा का भविष्य बचाना हमारी प्राथमिकता-डीएम सप्लाई चेन तोड़ने के निर्देश, नशा मुक्ति केंद्रों की होगी सख्त निगरानी स्कूल पाठ्यक्रम...

जिला प्रशासन की पहल से पर्यटकों और यात्रियों को मिल रहा पहाड़ी स्वाद, हिमालय किचन बनीं महिलाओं की आत्मनिर्भरता का माध्यम

रीप परियोजना के सहयोग से स्वयं सहायता समूह की महिलाएं बना रहीं पौष्टिक पहाड़ी भोजन, स्थानीय उत्पादों की भी हो रही अच्छी बिक्री मुख्यमंत्री पुष्कर...

फिल्म अभिनेता अमन वर्मा ने की फिल्म विकास परिषद के नोडल अधिकारी से भेंट

देहरादून। बॉलीवुड फिल्म अभिनेता अमन वर्मा ने शुक्रवार को रिंग रोड़, लाडपुर स्थित उत्तराखण्ड फिल्म विकास परिषद के कार्यालय में उत्तराखण्ड फिल्म विकास परिषद के...

पौड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गुलदार की खाल के साथ तस्कर गिरफ्तार, वन्यजीव तस्करी की साजिश नाकाम

SSP पौड़ी के कुशल निर्देशन में पौडी पुलिस लगातार कर रही खुलासे गुलदार का किया शिकार, खाल बेचने की थी तैयारी, पुलिस टीम की सटीक...

मुख्यमंत्री ने जन समस्याओं के त्वरित एवं समयबद्ध समाधान के दिए निर्देश

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की सुनी समस्याएं देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैंप...

STF, उत्तराखण्ड की बड़ी कार्यवाही – अन्तर्राज्यीय साइबर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार

नौकरी एवं लोन दिलाने के नाम पर खुलवाते थे बैंक खाते, उन्हीं खातों का OLX Fraud सहित विभिन्न साइबर अपराधों में करते थे इस्तेमाल   देहरादून। उत्तराखंड...

वन्य जीव आधारित पयर्टन से बढ़ाई जाए स्थानीय लोगों की आर्थिकी- मुख्यमंत्री धामी

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में राज्य वन्यजीव बोर्ड और राज्य स्तरीय बाघ संचालन समिति की बैठक सम्पन्न वन्य जीव संघर्ष की घटनाओं में साहसिक प्रदर्शन करने...

लोनिवि मंत्री महाराज ने किया मसूरी, कोल्हूखेत, पानी वाले बैंड सड़क का औचक निरीक्षण

अधिकारियों को दिए तय समय पर निर्माण पूरे करने के निर्देश   देहरादून। प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने मसूरी, कोल्हूखेत के पास पानी वाले...