Tuesday, August 4, 2026
Home उत्तराखंड कुमाऊं के प्रवेश द्वार हल्द्वानी में आयोजित होने वाले श्री अन्न महोत्सव...

कुमाऊं के प्रवेश द्वार हल्द्वानी में आयोजित होने वाले श्री अन्न महोत्सव के कार्यक्रम स्थल का कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किया स्थलीय निरीक्षण

  • हल्द्वानी के एम.बी इंटर कॉलेज में आयोजित होने वाले श्री अन्न महोत्सव में गृह मंत्री अमित शाह सहित अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री और कृषि मंत्री भी होंगे शामिल।

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने आज हल्द्वानी पहुंचकर आगमी 07 और 08 अक्टूबर को हल्द्वानी के एमबी इंटर कॉलेज मैदान में आयोजित होने वाले श्री अन्न महोत्सव के संबंध में विभाग के उच्च अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया। मंत्री ने मौका मुआयना कर कार्यक्रम से संबंधित सभी तैयारियों को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने श्री अन्न महोत्सव में कार्यक्रम स्थल लोगों के बैठने, पानी सुरक्षा व्यवस्था सहित सभी व्यवस्थाएं तय समय पर सुनियोजित ढंग से कार्य करने के निर्देश दिए। इसके उपरांत मंत्री गणेश जोशी ने हल्द्वानी स्थित नगर निगम सभागार में आगामी अक्टूबर माह में आयोजित होने वाले श्री अन्न महोत्सव के संबंध में विभागीय अधिकारियों जिला प्रशासन एवं स्थानीय जन प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन के लिए जन प्रतिनिधियों और जिला प्रशासन के अधिकारियों को आपसी समन्वय बनाकर कार्य करने के निर्देशित किया।

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने बताया कि आगामी 7 व 8 अक्टूबर माह में हल्द्वानी में श्रीअन्न (मिलेट्स) महोत्सव का आयोजन होने जा रहा है। जिसमें केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह व उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट के अलावा अन्य राज्यों के कृषि मंत्री भी शामिल होंगे। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने श्रीअन्न महोत्सव की सभी तैयारियां को सुनियोजित ढंग से कार्य करने के भी अधिकारियों को निर्देशित किया करते हुए कहा कि श्री श्रीअन्न महोत्सव करने का मकसद लोगों को मोटे अनाज के उत्पादन और उसके विपणन के साथ साथ ही लोगों को श्री अन्न के प्रति जागरूकता लाना है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रयास से संयुक्त राष्ट्र महासभा ने वर्ष 2023 को अंतरराष्ट्रीय मोटा अनाज वर्ष यानी इंटरनेशनल इयर ऑफ़ मिलेट्स घोषित किया है। मंत्री ने कहा उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार मिलेट्स के प्रोत्साहन और विपणन के लिए लगतार कार्य रही है। मंत्री ने कहा मिलेट्स को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार द्वारा पूर्व में देहरादून मुख्यमंत्री आवास और गैरसैंण में मिलेट भोज का आयोजन कर चुकी है। मंत्री ने कहा मिलेट्स को बढ़ावा और उसके प्रचार प्रसार के लिए राज्य सरकार द्वारा पहला चार दिवसीय मिलेट्स महोत्सव देहरादून में आयोजित किया गया था। जिसमें केन्द्रीय कृषि मंत्री सहित कई राज्यों के मंत्रि गणों ने प्रतिभाग किया। उन्होंने बैठक के दौरान जन प्रतिनिधियों से अधिक से अधिक संख्या में श्री अन्न महोत्सव में पहुंचने की अपेक्षा भी जताई।

कृषि मंत्री बताया कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण के रूप में उत्तराखण्ड के मोटे अनाज (मिलेट) से सम्बन्धित उत्पादों की प्रदर्शनी, उत्तराखण्ड के प्रमुख समूहों की ओर से मिलेट उत्पाद व अन्य उत्पादों का प्रदर्शन, स्टार्टअप के द्वारा उत्पादों का प्रर्दशन, प्रदेश के प्रमुख होटलों द्वारा फूड फेस्टिवल एंव प्रदेश के प्रमुख लोक- कलाकारों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम की झांकिया रहेंगी। महोत्सव में तकनीकी सत्र इन्डियन इन्स्टीट्यूट ऑफ मिलेट रिसर्च द्वारा प्रस्तुतिकरण एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी के छात्र छात्राएं सहित सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त उत्कृष्ट किसानों भी सम्मानित भी किया जाएगा। श्री अन्न महोत्सव में मिलेट से संबंधित स्टॉल लगाये जायेंगे। महोत्सव में बड़ी संख्या में कृषक शामिल होंगे।

RELATED ARTICLES

देहरादून में पहली बारिश नहीं झेल पाया 16 करोड़ की लागत गई गड्ढे में 16 दिनों में ही हुआ क्षतिग्रस्त देहरादून-पौंटा राजमार्ग पर आवागमन...

देहरादून-पांवटा साहिब पुराने राजमार्ग पर टौंस नदी के ऊपर बना नया पुल शुरू होने के कुछ ही दिनों बाद सवालों के घेरे में आ...

शिक्षा मंत्री ने धर्मेंद्र प्रधान दिया पद से इस्तीफा, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफ़ा दे दिया है. उनके ख़िलाफ़ क़रीब एक महीने से दिल्ली के जंतर-मंतर पर सीजेपी का प्रदर्शन चल...

नशे के सौदागरों पर कसेगा शिकंजाः हॉटस्पॉट क्षेत्रों का जीआईएस विश्लेषण कर होगी सर्जिकल स्ट्राइक

ड्रग्स के खिलाफ जीरो टॉलरेंसः हर युवा का भविष्य बचाना हमारी प्राथमिकता-डीएम सप्लाई चेन तोड़ने के निर्देश, नशा मुक्ति केंद्रों की होगी सख्त निगरानी स्कूल पाठ्यक्रम...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

देहरादून में पहली बारिश नहीं झेल पाया 16 करोड़ की लागत गई गड्ढे में 16 दिनों में ही हुआ क्षतिग्रस्त देहरादून-पौंटा राजमार्ग पर आवागमन...

देहरादून-पांवटा साहिब पुराने राजमार्ग पर टौंस नदी के ऊपर बना नया पुल शुरू होने के कुछ ही दिनों बाद सवालों के घेरे में आ...

शिक्षा मंत्री ने धर्मेंद्र प्रधान दिया पद से इस्तीफा, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफ़ा दे दिया है. उनके ख़िलाफ़ क़रीब एक महीने से दिल्ली के जंतर-मंतर पर सीजेपी का प्रदर्शन चल...

नशे के सौदागरों पर कसेगा शिकंजाः हॉटस्पॉट क्षेत्रों का जीआईएस विश्लेषण कर होगी सर्जिकल स्ट्राइक

ड्रग्स के खिलाफ जीरो टॉलरेंसः हर युवा का भविष्य बचाना हमारी प्राथमिकता-डीएम सप्लाई चेन तोड़ने के निर्देश, नशा मुक्ति केंद्रों की होगी सख्त निगरानी स्कूल पाठ्यक्रम...

जिला प्रशासन की पहल से पर्यटकों और यात्रियों को मिल रहा पहाड़ी स्वाद, हिमालय किचन बनीं महिलाओं की आत्मनिर्भरता का माध्यम

रीप परियोजना के सहयोग से स्वयं सहायता समूह की महिलाएं बना रहीं पौष्टिक पहाड़ी भोजन, स्थानीय उत्पादों की भी हो रही अच्छी बिक्री मुख्यमंत्री पुष्कर...

फिल्म अभिनेता अमन वर्मा ने की फिल्म विकास परिषद के नोडल अधिकारी से भेंट

देहरादून। बॉलीवुड फिल्म अभिनेता अमन वर्मा ने शुक्रवार को रिंग रोड़, लाडपुर स्थित उत्तराखण्ड फिल्म विकास परिषद के कार्यालय में उत्तराखण्ड फिल्म विकास परिषद के...

पौड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गुलदार की खाल के साथ तस्कर गिरफ्तार, वन्यजीव तस्करी की साजिश नाकाम

SSP पौड़ी के कुशल निर्देशन में पौडी पुलिस लगातार कर रही खुलासे गुलदार का किया शिकार, खाल बेचने की थी तैयारी, पुलिस टीम की सटीक...

मुख्यमंत्री ने जन समस्याओं के त्वरित एवं समयबद्ध समाधान के दिए निर्देश

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की सुनी समस्याएं देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैंप...

STF, उत्तराखण्ड की बड़ी कार्यवाही – अन्तर्राज्यीय साइबर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार

नौकरी एवं लोन दिलाने के नाम पर खुलवाते थे बैंक खाते, उन्हीं खातों का OLX Fraud सहित विभिन्न साइबर अपराधों में करते थे इस्तेमाल   देहरादून। उत्तराखंड...

वन्य जीव आधारित पयर्टन से बढ़ाई जाए स्थानीय लोगों की आर्थिकी- मुख्यमंत्री धामी

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में राज्य वन्यजीव बोर्ड और राज्य स्तरीय बाघ संचालन समिति की बैठक सम्पन्न वन्य जीव संघर्ष की घटनाओं में साहसिक प्रदर्शन करने...

लोनिवि मंत्री महाराज ने किया मसूरी, कोल्हूखेत, पानी वाले बैंड सड़क का औचक निरीक्षण

अधिकारियों को दिए तय समय पर निर्माण पूरे करने के निर्देश   देहरादून। प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने मसूरी, कोल्हूखेत के पास पानी वाले...