Sunday, May 3, 2026
Home उत्तराखंड नैनीताल के ज्योलीकोट स्थित भाजपा नेता के होटल में अवैध रूप से...

नैनीताल के ज्योलीकोट स्थित भाजपा नेता के होटल में अवैध रूप से चल रहे जुआ घर एवं कसीनो में बार बालाओं द्वारा परोसी जा रही शराब मामले में करण माहरा ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री करन माहरा ने नैनीताल के ज्योलीकोट स्थित भाजपा नेता के होटल रिवर व्यू में अवैध रूप से चल रहे जुआ घर एवं कसीनो में बार बालाओं द्वारा परोसी जा रही शराब मामले में तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा नेता के एक रिसोर्ट में प्रदेश की बेटी अंकिता की निर्मम हत्या प्रकरण से भी सबक नहीं ली जा रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा लोगों की भावनायें भडकाने तथा अपना राजनैतिक उल्लू सीधा करने के लिए सनातन धर्म की बात तो करती है परन्तु उत्तराखण्ड जैसी देवभूमि की संस्कृति को उसी के नेता कलंकित करने में लगे हुए हैं।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री करन माहरा ने कहा कि पूरे प्रदेश में कई पर्यटन स्थलों में भाजपा नेताओं के मंत्रा रिसार्ट जैसे कई अवैध होटल और रिसार्ट संचालित हो रहे हैं जिनमें इस प्रकार के गैर कानूनी काम हो रहे हैं परन्तु सत्ता के रसूख के चलते उन पर कार्रवाई नहीं हो पा रही है। उन्होंने कहा कि देवभूमि को कलंकित करने वाली अंकिता भण्डारी निर्मम हत्याकाण्ड की घटना के बावजूद भाजपा की प्रदेश सरकार ने अवैध रूप से चल रहे इन होटल एवं रिसाॅर्ट के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जिसके कारण उन्हें संचालित करने वालों के हौसले बुलंद हैं। उन्होंने यह भी कहा कि उत्तराखण्ड के कई शहर दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों के गुनहगारों की ऐशगाह बन गये है तथा खुले आम गुडागर्दी का खेल चल रहा है। उन्होंने कहा कि इस बात का खुलासा होना चाहिए कि वे कौन से सफेदपोष नेता हैं जिनके इस प्रकार के अवैध रिसाॅर्ट एवं होटल प्रदेश के विभिन्न जिलों में संचालित है तथा उनके खिलाफ कडी कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि लचर कानून व्यवस्था तथा अंकिता भण्डारी हत्याकाण्ड भी भाजपा नेता से जुड़ा होने के चलते हत्याकांड में शामिल वीआईपी के नाम का खुलासा आज तक नहीं हो पाया है।

प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष मथुरादत्त जोशी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की उत्तराखण्ड राज्य की संस्कृति विरोधी, जन विरोधी नीतियों, महिला विरोधी नीतियों के खिलाफ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री करन माहरा के आह्रवान पर पूरे प्रदेश में भाजपा सरकार का पुतला दहन किया जायेगा।

RELATED ARTICLES

सीएम सख्त: 15 जून तक लंबित घोषणाओं के शासनादेश जारी करने के निर्देश

एंकर-देहरादून में मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने सीएम घोषणाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि सभी कार्य समयबद्ध तरीके...

मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण मैपिंग कार्य में प्राप्त दावे-आपत्तियों का समयबद्ध करें निस्तारणः सीडीओ

मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह द्वारा अपने कार्यालय कक्ष में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम के अंतर्गत प्रगति की समीक्षा हेतु बैठक आयोजित की...

सफाई कर्मचारियों के अधिकारों एवं कल्याण पर विशेष जोर

बीमा, स्वास्थ्य सुरक्षा, नियमितीकरण व समयबद्ध भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश पौड़ी। उपाध्यक्ष, राज्य कर्मचारी सफाई आयोग (राज्यमंत्री) भगवत प्रसाद मकवाना ने अपने एक दिवसीय जनपद...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

सीएम सख्त: 15 जून तक लंबित घोषणाओं के शासनादेश जारी करने के निर्देश

एंकर-देहरादून में मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने सीएम घोषणाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि सभी कार्य समयबद्ध तरीके...

मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण मैपिंग कार्य में प्राप्त दावे-आपत्तियों का समयबद्ध करें निस्तारणः सीडीओ

मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह द्वारा अपने कार्यालय कक्ष में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम के अंतर्गत प्रगति की समीक्षा हेतु बैठक आयोजित की...

सफाई कर्मचारियों के अधिकारों एवं कल्याण पर विशेष जोर

बीमा, स्वास्थ्य सुरक्षा, नियमितीकरण व समयबद्ध भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश पौड़ी। उपाध्यक्ष, राज्य कर्मचारी सफाई आयोग (राज्यमंत्री) भगवत प्रसाद मकवाना ने अपने एक दिवसीय जनपद...

राज्य के प्रत्येक विकासखंड में बालिकाओं के लिए एक-एक छात्रावास बनाया जाएगा- मुख्यमंत्री

15 जून तक सीएम घोषणाओं के लंबित शासनादेश जारी होंगे देहरादून। मुख्यमंत्री घोषणाओं को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने तथा उनकी प्रभावी निगरानी के लिए प्रोग्राम...

ओलावृष्टि से किसानों की फसलों को हुए नुकसान का शीघ्र आकलन कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें- गणेश जोशी

नुकसान का आकलन कर शीघ्र मुआवजा देने के निर्देश देहरादून। प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने प्रदेश में हाल ही में हुई ओलावृष्टि से किसानों...

हिंसा किसी भी समस्या का समाधान नहीं, कानून हाथ में लेने वालों पर होगी कठोरतम कार्रवाई- कुसुम कंडवाल

पिथौरागढ़ नृशंस हत्याकांड पर राज्य महिला आयोग की अध्यक्षा कुसुम कंडवाल ने लिया स्वतः संज्ञान पुलिस क्षेत्राधिकारी धारचूला से आयोग अध्यक्ष ने की...

टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य आगाज़

खेल मंत्री रेखा आर्या रहीं मुख्य अतिथि हरिद्वार। उत्तराखंड टेनिस बॉल क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ प्रदेश...

त्रिलोकपुरी में 17 वर्षीय अयान की चाकू से हत्या, दो आरोपियों को गिरफ्तार

नई दिल्ली – पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार थाना क्षेत्र के त्रिलोकपुरी में गुरुवार देर रात एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई, जहां...

बौद्ध सर्किट कॉरिडोर में उत्तराखंड को शामिल कराने का होगा प्रयास: महाराज

बुद्ध पूर्णिमा के भव्य समारोह में किया प्रतिभा   आज के समय में जब समाज को विभिन्न चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है और...

भाजपा विधायक के नाम का पत्र मनगढंत और कूट रचित, घर के असंतोष पर कांग्रेस को ध्यान देने की जरूरत : चौहान

भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कांग्रेस द्वारा भाजपा विधायक अरविंद पांडे के कथित वायरल पत्र को मनगढंत और कूट रचित...