Wednesday, September 16, 2026
Home उत्तराखंड उत्तराखंड राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन पूरा कर रहा है अपना विज़न- राधिका झा

उत्तराखंड राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन पूरा कर रहा है अपना विज़न- राधिका झा

तपोवन स्थित आजीविका भवन में श्रीमती राधिका झा, सचिव ग्राम्य विकास विभाग द्वारा उत्तराखण्ड राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अन्तर्गत किये जा रहे कार्यो को लेकर समीक्षा बैठक की गयी। जिसमें योजना के मुख्य उद्देश्य, गठित समूह के सदस्यों के सशक्तिकरण, सतत आजीविका सम्वर्धन एवं स्वरोजगार उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से विभिन्न योजनाओं का संचालन कर समूहों की महिलाओं को सशक्त बनाये जाने हेतु परियोजना में विभिन्न घटकों पर कार्य की प्रगति से उन्हें अवगत कराते हुये श्री आनन्द स्वरूप, अपर सचिव/मुख्य कार्यकारी अधिकारी, ग्राम्य विकास विभाग द्वारा बताया गया कि वर्तमान समय तक राज्य में 5.03 लाख महिलाओं को सगंठित कर 65206 समूहों का गठन कर उनके उच्च स्तरीय संगठन के रूप मे 6668 ग्राम संगठनों एवं 409 कलस्टर स्तरीय संगठनों का गठन कर 46892 समूहों को रिवाल्विंग फण्ड, 28445 समूहों को सामुदायिक निवेश निधि एवं 55257 समूहों को रू0 443.27 करोड़ का बैंक लिंकेज (सी0सी0एल0)/ऋण उपलब्ध करवाकर विभिन्न आजीविका सम्वर्धन गतिविधियों का संचालन किया जा रहा है।

तपोवन स्थित आजीविका भवन में आयोजित इस बैठक में श्रीमती राधिका झा ने कहा कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन और उत्तराखंड राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन की योजनाओं से महिलाएं सशक्त बन रही है और आत्मनिर्भरता की ओर बढ रही है। एसएचजी द्वारा तैयार किए जा रहे उत्पादों की ब्रांडिंग और पैकेजिंग पर फोकस करते हुए उन्होंने इसे और आकर्षक बनाने के निर्देश दिए।

इस समीक्षा बैठक में उन्होंने यूएसआरएलएम द्वारा संचालित उत्तरा आउटलेट का अवलोकन किया और इस आउटलेट द्वारा बिक्री के लिए उपलब्ध उत्पादों की जानकारी ली। उन्होंने रायपुर विकासखंड स्थित उत्तरा बेकरी यूनिट का भी निरीक्षण किया। सचिव श्रीमती राधिका झा को यहां के बेकरी प्रोडकट्स खासकर मंडुवा बिस्किट, ब्रेड और पिज्जा बेस पसंद आए।

 

उन्होंने इन बेकरी प्रोडक्टस की बेहतर ब्रांडिंग की बात कहने के साथ ही इन बेकरी प्रोडक्टस को उत्तराखंड सचिवालय में स्टॉल लगाकर बिक्री के लिए उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए। यूएसआरएलएम के एसीईओ श्री प्रदीप पांडेय ने इस बैठक में वर्षवार विभागीय प्रगति रिपोर्ट के साथ ही लाभांवित हो रहे महिला समूहों की जानकारी दी। सचिव श्रीमती राधिका झा ने इस समीक्षा बैठक के दौरान विभागीय समन्वय और योजनाओं पर गंभीरता से कार्य करते हुए इसका लाभ गरीब निर्धन लोगों तक पहुंचाने के दिशा निर्देश दिए।

RELATED ARTICLES

जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम

पूर्ण योजनाओं का थर्ड पार्टी निरीक्षण कराकर शीघ्र करें वित्तीय समापन, ‘हर घर जल’ प्रमाणन में तेजी के निर्देश   जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने मंगलवार...

उत्तराखंड की चुनौतियों के समाधान खोजेंगे युवा, 90 दिन चलेगा इनोवेशन हैकाथॉन

ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ सूचना प्रौद्योगिकी, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा जैव प्रौद्योगिकी मंत्री प्रदीप बत्रा ने किया   देहरादून, 15 सितंबर :...

मुख्यमंत्री के ‘लखपति दीदी’ संकल्प को नई गति: सहसपुर में 2,500 महिलाओं के लिए सामान्य सुविधा केंद्र का शुभारंभ

223 स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी लगभग 2,500 महिलाओं को मिलेगा लाभ महिलाओं द्वारा तैयार उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों को प्रदेशव्यापी पहचान दिलाने...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम

पूर्ण योजनाओं का थर्ड पार्टी निरीक्षण कराकर शीघ्र करें वित्तीय समापन, ‘हर घर जल’ प्रमाणन में तेजी के निर्देश   जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने मंगलवार...

उत्तराखंड की चुनौतियों के समाधान खोजेंगे युवा, 90 दिन चलेगा इनोवेशन हैकाथॉन

ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ सूचना प्रौद्योगिकी, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा जैव प्रौद्योगिकी मंत्री प्रदीप बत्रा ने किया   देहरादून, 15 सितंबर :...

मुख्यमंत्री के ‘लखपति दीदी’ संकल्प को नई गति: सहसपुर में 2,500 महिलाओं के लिए सामान्य सुविधा केंद्र का शुभारंभ

223 स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी लगभग 2,500 महिलाओं को मिलेगा लाभ महिलाओं द्वारा तैयार उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों को प्रदेशव्यापी पहचान दिलाने...

चारधाम यात्रा के दूसरे चरण का आगाज आज, 50.50 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके दर्शन

देहरादून- चारधाम यात्रा के दूसरे चरण का आगाज मंगलवार, 15 सितंबर से हो रहा है। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर प्रदेश सरकार,...

राज्य सरकार कर रही खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का काम -रेखा आर्या

खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया जूडो प्रतियोगिता का शुभारंभ, कहा खेल को लेकर समाज की सोच में आया बहुत सकारात्मक परिवर्तन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी...

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा

द्वितीय चरण की यात्रा को लेकर सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता   रुद्रप्रयाग: प्रदेश के...

पुरानी पेंशन प्रकरण को लेकर मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन का शिष्टमंडल मुख्यमंत्री से मिला

देहरादून। मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन की महिला कार्मिकों के पुरानी पेंशन योजना (OPS) से जुड़े प्रकरण को लेकर राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा (NOPRUF),...

मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ, ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत

वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, महतोलियागांव-नदगल में मोटर मार्ग निर्माण शुरू भीमताल। धारी ब्लॉक की ग्राम सभा महतोलियागांव-नदगल के ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मोटर मार्ग...

मुख्यमंत्री धामी ने की चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की समीक्षा

यात्रियों की सुरक्षा, सुगम यात्रा एवं बेहतर यातायात प्रबंधन सुनिश्चित करने के निर्देश 14 सितम्बर तक 50.56 लाख श्रद्धालु कर चुके हैं दर्शन, 66.07 लाख...

एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने समयबद्ध निस्तारण और पारदर्शिता पर दिया जोर   पौड़- निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 को लेकर मंगलवार को राजनीतिक...